जरूरतमंद को रक्तदान कर निभाया इन्सानियत का फर्ज

Published On

खारियां (सुनील कुमार)। कलयुग के इस समाज में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी को जहां भी कोई जरूरतमंद मिला इन्सानियत के नाते वहीं उनकी सेवा में लग जाते हैं। इसी का एक उदहारण बना ब्लॉक रामपुरथेड़ी-चक्कां के गांव हरिपुरा निवासी सुरजीत इन्सां पुत्र ताराचन्द इन्सां। सुरजीत रूबरू टीम का एक निष्ठावान सदस्य जो डेरा सच्चा सौदा के हर सेवा कार्यों में अग्रणी रहता है। गत दिवस किसी अति जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त की जरूरत थी, तो ब्लड बैंक से फोन पर मिली सूचना पाकर सुरजीत इन्सां तुरंत रक्तदान करने बापू मग्घर सिंह जी इन्टरनेशनल ब्लड सैंटर पहुच गए और एक यूनिट रक्तदान कर इन्सानितय का फर्ज अदा किया।

जिस पर जरूरतमंद व्यक्ति के परिजनों ने रक्तदाता व डेरा सच्चा सौदा का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सुरजीत इन्सां ने कहा कि किसी जरूरतमंद की सेवा व सहायता करने पर उसे काफी सुकून मिलता है। उसे ये सब प्रेरणा उसे पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के वचनों से मिली है। उनकी पावन प्रेरणा में डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 142 मानवता भलाई के प्रत्येक कार्य व सेवा को वो अपनी अंतिम सांस तक पूर्ण निष्ठा व निस्वार्थ भाव से करता रहेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts