36th National Games: योगासना में हरियाणा का पहला स्वर्ण पदक

36th National Games
  • -राहुल और रिशभ ने दिलाया स्वर्ण पदक
  • -जुडो में गोल्ड, सिल्वर और ब्रोन्ज तीनों पदक हरियाणा के नाम
  • -हरियाणा लड़कियों की हॉकी टीम फाइनल में पहुंची
  • -हरियाणा के खाते में 31 स्वर्ण सहित कुल 94 पदक

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेल (36th National Games) में योगासना में हरियाणा ने पहला स्वर्ण पदक जीता है। गुरुग्राम के राहुल और रिशभ ने अपनी प्रतिभा का उल्लेखनीय प्रदर्शन कर यह स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इसके अलावा, योगासना में आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में हरियाणा के प्रवीन पाठक ने कांस्य पदक जीता। हरियाणा के खिलाड़ी इन खेलों में लगातार उम्दा प्रदर्शन कर राज्य के नाम नई-नई उपलब्धियां जोड़ रहे हैं। तीरंदाजी और नेट बॉल खेल में हरियाणा चैंपियन बन चुका है।

ये भी पढ़ें:-radio frequency identification से रहेगी अब डाक-पार्सलों पर नजर

जुडो में तीनों पदक हरियाणा के नाम

हरियाणा के खिलाड़ी हर खेल में अपना दमदार प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित कर रहे हैं। इससे बेहतर प्रदर्शन क्या होगा जब गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज एक ही प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते हों। जुडो खेल में प्रदेश के खिलाड़ियों ने तीनों पदक हासिल कर हरियाणा के नाम बड़ी उपलब्धि कायम की है।

73 किलोग्राम भार वर्ग में विशाल ने स्वर्ण पदक

गुजरात में चल रहे नेशनल गेम्स में हरियाणा की बेटियों ने अपने हुनर का जबरदस्त प्रदर्शन कर के गोल्फ में भी हरियाणा को पदक दिलाने का काम किया। टीम इवेंट में हरियाणा की वानी कपूर और लावन्या जडोन ने रजत पदक जीतकर राज्य की झोली में एक ओर मेडल जोड़ दिया। गोल्फ टूर्नामेंट में पदक जीतने में बेटे भी पीछे नहीं रहे। लड़कों के इंडिविजुअल इवेंट में हरियाणा के अभिनव लोहान और सुन्हित बिशनोई ने कांस्य पदक जीता।

हॉकी लड़कियों की टीम ने फाइनल में बनाई जगह

रविवार को हुए हॉकी के सेमीफाइनल मैच में हरियाणा की बेटियों ने जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचने के साथ ही स्वर्ण पदक पर अपनी दावेदारी मजबूत की है। सेमीफाइनल मैच हरियाणा और झारखंड के बीच खेला गया। दर्शक भी पूरे रोमांच के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे। इस रोमांचक मैच में हरियाणा की बेटियों ने 5-2 से झारखंड को मात देकर स्वर्ण पदक के लिए अपनी दावेदारी पेश की। फाइनल मैच 11 अक्तूबर को खेला जाएगा।

36th National Games:| हरियाणा के खाते में 31 स्वर्ण सहित कुल 94 पदक

राज्य के खिलाड़ियों का नेशनल गेम्स में पदक जीतने का सिलसिला लगातार जारी है। 9 अक्तूबर शाम 6 बजे तक हरियाणा के खाते में 31 स्वर्ण पदक 29 रजत और 34 कांस्य पदक हैं। अभी तक हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक्युएटिक्स में 1 रजत और 1 कांस्य पदक, तीरंदाजी में 5 स्वर्ण पदक, एथलेटिक्स में 3 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक, साइकिलिंग में 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक, फेंसिंग में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक, गोल्फ में 2 रजत और 3 कांस्य पदक,

जुडो में 1 स्वर्ण, 3 रजत और 9 कांस्य पदक, कबड्डी में 2 कांस्य पदक, नेट बॉल में 2 स्वर्ण, रोइंग में 3 रजत और 1 कांस्य पदक, रग्बी में 1 स्वर्ण पदक, शूटिंग में 2 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक, सोफ्ट टेनिस में 1 कांस्य पदक, टेबल टेनिस में 1 रजत पदक, टेनिस में 1 कांस्य पदक, वेटलिफ्टिंग में 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक, कुश्ती में 12 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक तथा योगासना में 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीते हैं

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।