हरियाणा में 9 जजों के तबादले

transfer

चंडीगढ़(सच कहूँ न्यूज)।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा के 9 व पंजाब के 7 जजों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। पंजाब के जिन 7 जजों के तबादले किये गए हैं उनमे अजय मित्तल का मानसा से संगरूर, जगबीर सिंह मेहंदीरत्ता का संगरूर से मानसा, वनिता कुमारी का अबोहर से तरनतारन, अरुण गुप्ता का फिरोजपुर से अबोहर, प्रतिमा सिंगला का राजपुरा से पटियाला, गुरिंदर सिंह का पटियाला से राजपुरा और गुरदेव सिंह का पटियाला से राजपुरा तबादला कर दिया गया है इनके अलावा हरियाणा की जिला अदालतों के जिन 9 जजों के तबादले किये गए हैं

उनमें विजय जेम्स का सरसा से मेवात (नूह), लोकेश गुप्ता का मेवात (नूंह) से नारनौल, सुनील जिंदल का जगाधरी से सरसा, मन पाल रामावत का रेवाड़ी से कैथल, सिमरनप्रीत कौर नई दिल्ली से रेवाड़ी, अनुदीप कौर का कैथल से जगाधरी, चेतेश गुप्ता का गुरुग्राम से कुरुक्षेत्र, नवीन कुमार का कुरुक्षेत्र से गुरुग्राम और शेर सिंह का पलवल से जगाधरी तबादला कर दिया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।