हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश फतेहाबाद के म...

    फतेहाबाद के मानवता की मिसाल बने दिनेश कुमार इन्सां को भावभीनी विदाई

    मेडिकल शोध के लिए यूपी के अमरोहा मेडिकल कॉलेज को किया शरीरदान

    फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। अमर ज्योति मंदिर वाली गली निवासी 50 वर्षीय सेवादार प्रेमी दिनेश कुमार इन्सां (पुत्र दीतू राम) ने अपने जीवन के साथ-साथ मृत्यु के पश्चात भी मानव सेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके निधन के उपरांत परिजनों ने उनका शरीर मेडिकल शोध के लिए यूपी अमरोहा मेडिकल कॉलेज को दान कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक मिसाल कायम की। Fatehabad News

    इस पुनित कार्य से भविष्य के चिकित्सकों को शिक्षा व शोध में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से प्रारंभ होकर बीमा बस्ती, जवाहर चौक तथा पुराना बस स्टैंड से होते हुए निकाली गई। इस दौरान शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों व साध-संगत ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा पवित्र नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

    परिजनों ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं से प्रेरित होकर यह शरीरदान किया गया है, जो मानवता की सच्ची सेवा का प्रतीक है। उपस्थित साध-संगत ने कहा कि दिनेश कुमार इन्सां व उनकी पत्नी रेनू सदैव समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी रहे हैं। उनका यह महान कार्य आने वाली पीढ़ियों को सेवा, त्याग और मानवता का संदेश देता रहेगा।

    बेटियों ने दिया अर्थी को कंधा | Fatehabad News

    अंतिम यात्रा के दौरान उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला जब उनकी पुत्रियों जीनम व कोमल ने अपने पिता की अर्थी को कंधा देकर सामाजिक परंपराओं में सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया। इस साहसिक कदम की सभी ने सराहना की। इस अवसर पर साध-संगत ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। ह्यजब तक सूरज चांद रहेगा, शरीरदानी दिनेश कुमार इन्सां तेरा नाम रहेगाह्ण जैसे नारों के बीच उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। Fatehabad News