हरियाणा में कोरोना का एक नया मामला, कुल संख्या पहुंची 154

Wear Masks

राज्य में विदेश से लौटे लोगों की पहचान का आंकड़ा अब 22933 तक पहुंच गया है

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में कोरोना से संक्रमण का वीरवार को एक नया मामला आया जिससे राज्य में ऐसे कुल मामले बढ़ कर 154 हो गए हैं। वहीं इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है और 18 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा वीरवार को जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में इस तरह कोरोना के अब सक्रिय मामले 134 हैं। राज्य में विदेश से लौटे लोगों की पहचान का आंकड़ा अब 22933 तक पहुंच गया है जिनमें से 7880 लोगों ने क्वारंटाईन अवधि पूरी कर ली है तथा शेष 15053 लोग निगरानी में हैं।

राज्य में कोरोना जैसे लक्षणों को लेकर 792 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।

अब तक 2957 कोरोना संदिग्धों के नमूने जांच के लिए भेजे गए जिनमें से 2017 नेगेटिव तथा कुल 154 पॉजिटिव पाए गए। 783 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। 154 पॉजिटिव मरीजों में से 18 को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में कोरोना के कारण अब करनाल और रोहतक दो मौतें होने की पुष्टि बुलेटिन में की गई है। हालांकि इनके अलावा अम्बाला निवासी कोरोना मरीज की चंडीगढ़ के पीजीआई में तथा एक पुलिस कर्मी की दिल्ली में मौत हुई है जिसका बुलेटिन में कोई जिक्र नहीं है।

बुलेटिन के अनुसार 154 पॉजिटिव मामलों में दस विदेशी हैं

इनमें छह श्रीलंकाई, नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीका से एक-एक तथा 61 देश के अन्य राज्यों से हैं। राज्य में 11 उत्तरप्रदेश, दस हिमाचल प्रदेश, आठ बिहार, सात तमिलनाडू, पांच केरल, चार पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर तीन-तीन, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और मध्यप्रदेश से दो-दो, पंजाब, कर्नाटक, चेन्नई, असम का एक-एक मामला शामिल है।

कोरोना का आज एक नया मामला पलवल से आया

इस तरह नूंह में अब तक 38, गुरूग्राम में 32, पलवल और फरीदाबाद में 28-28, करनाल में पांच, सिरसा और अम्बाला में तीन-तीन, भिवानी, सोनीपत, कैथल और पंचकूला में दो-दो, हिसार, जींद, कैथल, रोहतक, फतेहाबाद और चरखी दादरी में एक-एक पॉजिटिव मामले सामने आया है।
  • पलवल हिसार और सोनीपत में एक-एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
  • राज्य में करनाल और रोहतक से एक-एक मौत होने की बुलेटिन में जानकारी दी गई है।
  • इनके अलावा अम्बाला निवासी कोरोना मरीज की चंडीगढ़ के पीजीआई में है।
  • एक पुलिस कर्मी की दिल्ली में मौत हुई है जिसका बुलेटिन में कोई जिक्र नहीं है।
  • पानीपत में चार
  • कुल पॉजिटिव मामलों में से गुरूग्राम में नौ
  • पानीपत में चार, फरीदाबाद में दो
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।