Cabinet Minister Krishan Bedi Visit Belgarh: प्रताप नगर (सच कहूं/राजेंद्र कुमार) कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने खनन क्षेत्र बेलगढ़ और मांडेवाला का दौरा किया। इसके साथ है कैबिनेट मंत्री ने हथिनीकुंड में अजात आश्रम का भी दौरा किया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के खनन क्षेत्र में पहुंचने पर खनन का कार्य करने वालों में पूरा दिन हड़कंप मचा रहा और पूरा दिन खनन का कार्य बंद रहा। कृष्ण बेदी के साथ चल रहे विभागीय अधिकारियों की नजरों से बचने के लिए खनन तस्करों द्वारा खनन क्षेत्र में जाने वाले रास्तों पर खाईया खोद कर उनको बंद कर दिया था। Pratap Nagar News
बेलगढ़ में धोलरा घाट पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री को दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताइ और कहा कि यहां पर यमुना नदी और उसके साथ लगती पटरी पर दिन-रात अवैध खनन किया जाता है जिसके चलते पटरी के निचले इलाकों वाले दर्जनों गांव जिनमें लक्कड़, भीलपुरा, नवाजपुर,माली माजरा आदि यमुना की बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों को जल्द से जल्द कार्रवाई करने और यमुना के साथ पटरी पर पत्थर या स्टड लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बेलगढ़ में भी यमुना की पटड़ी का दौरा किया जहां पर ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री को पहले से लगे स्टड दिखाए और कहा कि इस तरह के स्टड से ही धोलरा घाट के पास यमुना की पटरी की सुरक्षा हो सकती है।

ग्रामीणों में लक्कड़ गांव के सरपंच सुरेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच बिरम सिंह, ओमकार पूर्व सरपंच देवघर, बिट्टू, जय सिंह,रिशु सरपंच कन्यावाला,सुनील पूर्व सरपंच कन्यावाला,अमित कुमार सरपंच कोहलीवाला,कृपाल,सोनू,रतन सिंह देवघर प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन,रवींद्र पूर्व सरपंच कलेसर, आदि ने कैबिनेट मंत्री को लिखित में शिकायत पत्र दिया। कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों को 2 फरवरी को चंडीगढ़ स्थित उनके कार्यालय पर मिलने की अपील की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री से मिलकर इस समस्या के समाधान करने का भी आश्वासन दिया। Pratap Nagar News
नहीं मिले खनन विभाग का कोई भी कर्मचारी…
जब ग्रामीण कैबिनेट मंत्री को अवैध खनन की शिकायत कर रहे थे तब कैबिनेट मंत्री ने साथ चल रहे विभागीय अधिकारियों में से खनन विभाग से संबंधित अधिकारी के बारे में पूछा तो मौके पर कोई अधिकारी नहीं मिला। इस पर ग्रामीणों ने भी कहा कि खनन विभाग को बार-बार सूचित करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती और ना ही खनन विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी फोन उठाता है। इस पर कैबिनेट मंत्री ने खनन विभाग के खिलाफ मुख्यमंत्री से बात करेंगे। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने मौके पर एनफोर्समेंट के इंचार्ज को करवाई के आदेश दिए और साथ ही 2 फरवरी तक थाना प्रभारी प्रताप नगर को भी बेलगढ़ क्षेत्र में चलने वाले सभी स्टोन और स्क्रीन प्लांट को बंद रहने के आदेश दिए। ताकि इनकी गहनता से जांच करवाई जा सके। Pratap Nagar News
खनन तस्करों के सूचना तंत्र पर भी भारी पड़े कैबिनेट मंत्री।
खनन तस्करों के सूचना तंत्र को भी कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी भली भांति जांच गए। ग्रामीणों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने एक युवक से उसके बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया जो कि कैबिनेट मंत्री की वीडियो बना रहा था। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि यह खनन तस्करों का सूचना तंत्र का हिस्सा है। कैबिनेट मंत्री ने उस युवक को पुलिस के हवाले करवा दिया इसके साथ ही उसका फोन भी जब्त कर लिया गया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस तरह के लोग नेताओं की शॉर्टकट वीडियो बनाते हैं और सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं जो की हंसी का पत्र बनकर रह जाती है। इसलिए इस प्रकार के लोगों पर कार्रवाई जरूरी है।
यदि नहीं रुका अवैध खनन तो डूब जाएंगे दर्जनों गांव | Pratap Nagar News
ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री को हाथ जोड़कर विनम्र प्रार्थना की यमुना नदी के किनारो के पास से अवैध खनन को रुकवाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यमुना नदी से सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गई पटड़ी की दूरी कुछ ही मीटर रह गई है। यदि यहां पर निरंतर अवैध खनन चलता रहा तो आने वाले बरसात के सीजन में दर्जनों गांव पर बाढ़ का खतरा मंडरा सकता है। इस मुद्दे को सच कहूं समाचार पत्र भी प्रमुखता से कई बार प्रकाशित कर चुका है।
मौके पर हरियाणा विद्युत विनियामक बोर्ड के सदस्य एडवोकेट मुकेश गर्ग,जिला परिषद के चेयरमैन रमेश चंद,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा,सिंचाई विभाग के एक्सईएन रविन्द्र,डीआरओ तरुण सहोता, एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ,नायब तहसील प्रताप नगर आनंद रावल,बीडीपीओ प्रताप नगर अभिषेक आनंद,ग्राम सचिव जसबीर खटाना आदि मौजूद रहे।















