हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home रंगमंच रामनवमी पर मी...

    रामनवमी पर मीरापुर में भक्ति की बही धारा, भव्य शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र

    Ram Navami
    Ram Navami रामनवमी पर मीरापुर में भक्ति की बही धारा, भव्य शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र

    मीरापुर।(सच कहूं/कोमल प्रजापति) कस्बे में रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री राम मंदिर एकादशी वाला में जैसे ही दोपहर 12:00 बजे भगवान श्री राम के जन्म का शुभ क्षण आया, पूरा मंदिर परिसर शंख ध्वनि, घंटों-घड़ियालों, ढोल-मजीरों और भजन-कीर्तन से गूंज उठा। भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव मनाया। यह आयोजन पूर्व वर्षों की भांति श्रीहरि संकीर्तन मंडल द्वारा संपन्न कराया गया।

    वहीं, श्री राम मंदिर पंजाबी कॉलोनी में भी भगवान श्री राम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मां काली मंदिर में रामनवमी के उपलक्ष्य में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात सुबह विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर नगर में एक भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जो वरिष्ठ भाजपा नेता मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुई। शोभायात्रा शाम करीब 6:00 बजे पड़ाव चौक से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः वहीं आकर संपन्न हुई।

    शोभायात्रा में श्री रामलला, श्री खाटू श्याम, मां दुर्गा, बजरंगबली वानर सेना, मां सरस्वती और गणेश जी की आकर्षक झांकियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और डीजे की धुनों पर भक्ति भजनों के साथ हजारों श्रद्धालु झूमते नजर आए। कार्यक्रम में पंडित वासुदेव शर्मा, महेश शर्मा, अजय शर्मा, विकास कौशिक,वैध प्रदुमन शर्मा, प्रतीक वत्स, अंकुल भारद्वाज, दीपक मेहरा, संजय, रिंकू कौशिक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे नगर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।