MSG Health Tips : बेहद गुणकारी है एलोवेरा

Aloe vera

‘‘ऐलोवेरा ऐसा औषधीय पौधा है जिसकी किसी भी तरह की मिट्टी में खेती व बारिश व स्प्रिंक्लर विधि से सिंचाई हो जाती है। पूर दुनिया में जानी जाने वाली इस औषध की खेती भारत में विदेशी धन के साथ-साथ आर्थिक खुशहाली ला सकती है।’’
-पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां।

शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है ऐलोवेरा

ऐलोवेरा एक ऐसा पौधा है जो अपने गुणों के कारण बहुत प्रसिद्ध है। इससे होने वाले फायदे बेशुमार हैं। न केवल इसका सेवन हमारे लिए फायदेमंद है बल्कि यह इसलिए भी लाभप्रद है। क्योंकि इसकी खेती के लिए पानी की खपत बहुत कम होती है। जहां यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। वहीं इसका लेप त्वचा संबंधी रोगों के साथ-साथ जलने, कटने पर भी शरीर की संभाल करता है। ऐलोवेरा एक प्राकृति स्वास्थयवर्धक टॉनिक है। जिसमें कई प्रकार के विटामिन, मिनरल, एनजाइम व एमिनो ऐसिड उपलब्ध है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सक्षम

ऐलोवेरा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। ऐलोवेरा जूस का नित्य सेवन करने से कई प्रकार के पुराने रोग जैसे जोड़ो का दर्द, बवासीर आदि में भी लाभकारी है। ऐलोवेरा शरीर की पाचन क्रिया को सुदृढ़ बनाता है। यह शरीर की पाचन शक्ति को ठीक करके हाजमा बढ़ाता है। जिससे पेट दर्द, गैंस, तेजाब तथाकब्ज दूर हो जाती है। ऐलोवेरा में मौजूद एमिनो एसिड शरीर के विाकस में मदद करता है।

शरीर की चर्बी को नियंत्रित करता है

ऐलोवेरा त्वचा संबंधी रोगों में अत्यंत लाभदायक है। यह खून को साफ करके त्वचा को सुदृढ़ बनाता है व साथ ही कील मुंहासे, एलर्जी आादि चर्म रोगों में भी लाभदायक है। ऐलोवेरा शरीर की चर्बी को नियंत्रित करता है तथा मोटापा व पतलापन दोनों में ही लाभदायक है। ऐलोवेरा सभी रोगों में लाभकारी है। जैसे अनिंद्रा, एलर्जी, माइग्रेन, अनीमिया, बवासीर, हृदय रोग, पीलिया इत्यादी।

शुगर आदि रोगों में कमाल का असर

महिलाओं की कई बीमारियों में ऐलोवेरा अमृत समान है। जैसे- मासिक धर्म का रूक जाना, कम आना या खुलकर ना आना आदि। गर्भवती महिलाओं को ऐलोवेरा का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐलोवेरा आंखों की रोशनी, अल्सर, भूख न लगना, कमजोरी व शुगर आदि रोगों में कमाल का असर दिखाता है। बालों के लिए भी ऐलोवेरा काफी लाभदायक है। एमएसजी ऐलोवेरा जैल त्वचा को एलर्जी, जलने, कटने व धूप से बचाने के लिए बहुत ही फायदेमंद है। ऐलोवेरा ड्रिंक हर प्रकार से सेवन में उत्तम है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।