Manmohan - Sach Kahoon Hindi

Atma Nirbhar Bharat: पीएम मोदी का खादी, हैंडलूम और हस्तशिल्प अपनाने का आह्वान
Atma Nirbhar Bharat: नई दिल्ली (डॉ. मयंक चतुर्वेदी) “मैं विशेष रूप से उल्लेख करना चाहूंगा, वह है ‘खादी’। हम सभी जानते हैं कि ‘खादी’ महात्मा गांधी को बहुत प्रिय थी। बीते कुछ वर्षों में ‘खादी’ काफी लोकप्रिय हुई है। पिछले 12 वर्षों में इसकी बिक्री 6 गुना बढ़ी है। बिक्री का यह आंकड़ा अब 8,000 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है। मेरा आप सभी से आग्रह है कि आने वाले त्योहार में ‘खादी’ का कोई-न-कोई, हैंडलूम का कोई-न-कोई, हैंडीक्राफ्ट का कोई-न-कोई प्रोडक्ट जरूर खरीदें।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मन की बात (136वां एपिसोड)।

वस्तुत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खादी, हैंडलूम और हस्तशिल्प उत्पादों को खरीदने का आज का आह्वान यहां सिर्फ खादी पहनने का संदेश होने तक सीमित न होकर गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, पारंपरिक भारतीय कौशल को वैश्विक पहचान दिलाने और "आत्मनिर्भर भारत" के संकल्प को जन-आंदोलन में बदलने का प्रयास है। यदि देश के 140 करोड़ से अधिक नागरिक वर्ष में एक बार भी खादी अथवा किसी स्थानीय कारीगर का उत्पाद खरीदें, तो यह करोड़ों ग्रामीण परिवारों के जीवन में स्थायी आर्थिक परिवर्तन का माध्यम बन सकता है। निश्चित ही आज प्रधानमंत्री के इस आह्वान को हर घर समझना होगा।

खादी राष्ट्र निर्माण का विचार है

भारत में खादी का इतिहास स्वतंत्रता, स्वाभिमान और आर्थिक आत्मनिर्भरता की कहानी कहता है। जब अंग्रेजी मिलों के कपड़ों ने भारतीय बुनकरों की आजीविका छीन ली थी, तब महात्मा गांधी ने चरखे को स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतीक बनाया। उनके लिए खादी स्वदेशी, श्रम, समानता और आत्मनिर्भरता का दर्शन थी। चरखे की आवाज ने गांव-गांव में आत्मविश्वास जगाया और विदेशी वस्त्रों के बहिष्कार को जनआंदोलन बना दिया, इसलिए जब भारत पूर्ण स्वतंत्र हुआ, तब इस परंपरा को संगठित स्वरूप देने के लिए वर्ष 1956 में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) की स्थापना की गई।

यदि हम दूर नहीं जाएं , मोदी कार्यकाल को ही देखें तो प्रधानमंत्री मोदी ने "खादी फॉर नेशन, खादी फॉर फैशन" का मंत्र देकर इसे नई पीढ़ी से जोड़ा है। जिसके परिणामस्वरूप खादी, कुर्तों एवं अन्य सीमित दायरों से निकलकर डिजाइनर परिधान, जैकेट, साड़ियां, शर्ट, बैग, फुटवियर और अनेक आधुनिक उत्पादों के रूप में वैश्विक बाजार तक पहुंची है। इसका सबसे बड़ा प्रभाव भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर दिखाई देता है। खेती के बाद गांवों में रोजगार के अवसर सीमित होते हैं, ऐसे में खादी और ग्रामोद्योग करोड़ों परिवारों की आजीविका का आधार बने हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले दशक में इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की संख्या लगभग 1.30 करोड़ से बढ़कर 2.04 करोड़ से अधिक हो चुकी है।

खादी और वस्त्र उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं भी शुरू की हैं। ‘पीएम मित्र’ के  तहत विश्वस्तरीय एकीकृत टेक्सटाइल पार्क विकसित किए जा रहे हैं, जिनसे लाखों रोजगार सृजित होने की संभावना है। समर्थ योजना युवाओं और महिलाओं को आधुनिक कौशल प्रशिक्षण देकर उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार कर रही है।

इसी प्रकार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के माध्यम से ग्रामीण युवाओं और उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के लिए बैंक ऋण और सरकारी सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं ‘स्फूर्ति) योजना पारंपरिक उद्योगों के क्लस्टर विकसित कर उन्हें आधुनिक तकनीक, बेहतर पैकेजिंग और वैश्विक बाजार से जोड़ रही है। इन पहलों ने खादी को आज विरासत से आगे भविष्य की अर्थव्यवस्था का सशक्त माध्यम बना दिया है। जिसमें कि कहना होगा, इस क्षेत्र की सबसे बड़ी शक्ति महिलाएं हैं।

वस्तुत: कताई कार्य में 80 प्रतिशत से अधिक भागीदारी महिलाओं की है। सौर चरखे, स्वयं सहायता समूहों और आधुनिक प्रशिक्षण ने ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाया है। आज हजारों महिलाएं अपने गांव में ही सम्मानजनक आय अर्जित कर रही हैं, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति के साथ-साथ उनका सामाजिक सम्मान भी बढ़ा है। आज प्रधानमंत्री का त्योहारों के अवसर पर खादी खरीदने का आग्रह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि किसी शहर में खरीदा गया एक खादी का कुर्ता या हस्तशिल्प का उत्पाद सीधे किसी ग्रामीण कारीगर के घर तक आय पहुंचाता है। यह आर्थिक विकास का ऐसा मॉडल है, जो लाखों भारतवासियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाता है।

यहां सभी को यह भी समझना चाहिए कि प्रधानमंत्री मोदी का उक्त संदेश, सिर्फ आर्थिक दृष्टि से ही महत्व नहीं रखता है, इसके साथ ही यह सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब कोई नागरिक विदेशी ब्रांड के बजाय किसी स्थानीय बुनकर का बुना कपड़ा, किसी हस्तशिल्पी का बनाया उत्पाद या किसी ग्रामीण महिला द्वारा तैयार सामग्री खरीदता है, तब वह किसी परिवार की आजीविका, किसी गांव की अर्थव्यवस्था और भारत की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करता है।

अंत में यही कहना होगा कि आज जब दुनिया पर्यावरण-अनुकूल और स्थानीय उत्पादों की ओर लौट रही है, तब भारत के पास खादी के रूप में ऐसा मॉडल मौजूद है, जिसमें रोजगार, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण विकास और सांस्कृतिक गौरव, सभी एक साथ जुड़े हुए हैं, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'मन की बात'में किया गया यह आह्वान वास्तव में एक ऐसा राष्ट्रीय अभियान है, जिसे हर घर अनुसरण करना चाहिए। यदि प्रत्येक भारतीय त्योहारों और विशेष अवसरों पर खादी, हैंडलूम और हस्तशिल्प उत्पादों को प्राथमिकता देने का संकल्प ले, तो यह निश्चित ही देश के लाखों कारीगरों के जीवन में नई आशा, नई समृद्धि और नए आत्मविश्वास का संचार करेगा।

Cyber Fraud: धोखाधड़ी के मामले में गुजरात साइबर क्राइम की बड़ी सफलता, सिडनी के भारतीय को वापस दिलाए ₹11 लाख
Cyber Fraud: नई दिल्ली (एजेंसी)।गुजरात के अमरेली साइबर क्राइम प्रकोष्ठ ने त्वरित कार्रवाई और बैंकिंग संस्थानों के सहयोग से एक अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी के मामले का सफल समाधान करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रह रहे एक भारतीय नागरिक की ₹11 लाख की राशि वापस दिलाई। इस कार्रवाई ने सीमा पार साइबर अपराधों से निपटने में भारतीय एजेंसियों की प्रभावी कार्यशैली का उदाहरण प्रस्तुत किया है। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से नई दिल्ली के निवासी सौरभ जॉली, जो वर्तमान में सिडनी में रहते हैं, ने सोना खरीदने के उद्देश्य से गुजरात के अमरेली निवासी एक व्यक्ति के खाते में ₹11 लाख का भुगतान किया था। भुगतान के बाद उन्हें न तो सोना प्राप्त हुआ और न ही धनराशि वापस मिली। विदेश में रहने के कारण उन्होंने ई-मेल के माध्यम से अमरेली पुलिस से सहायता मांगी। Delhi News

अमरेली पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की जांच प्रारंभ कर दी। साइबर क्राइम टीम ने संबंधित बैंक के साथ समन्वय स्थापित किया, वित्तीय लेन-देन की निगरानी की और शिकायतकर्ता को जांच की प्रगति से लगातार अवगत कराया। पुलिस की सक्रिय कार्रवाई के बाद संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया गया और उसे धनराशि लौटाने के लिए कहा गया। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूरी ₹11 लाख की राशि शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस जमा करा दी गई।

विदेश में रहकर भी मिला भरोसेमंद सहयोग | Delhi News

सौरभ जॉली ने पुलिस अधिकारियों को भेजे अपने धन्यवाद संदेश में कहा कि हजारों किलोमीटर दूर रहने के बावजूद उन्हें कभी यह महसूस नहीं हुआ कि वे जांच प्रक्रिया से अलग हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने प्रत्येक चरण की जानकारी साझा की, सभी प्रश्नों का धैर्यपूर्वक उत्तर दिया और पूरे मामले को पेशेवर तरीके से संभाला। उन्होंने यह भी कहा कि इस अनुभव ने भारतीय पुलिस व्यवस्था और साइबर अपराध से निपटने की क्षमता के प्रति उनका विश्वास और मजबूत किया।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब गुजरात सरकार साइबर धोखाधड़ी के मामलों में पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने और उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दे रही है। राज्य स्तर पर पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि साइबर अपराधों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करते हुए पीड़ितों की धनराशि वापस दिलाने के लिए सभी उपलब्ध कानूनी और तकनीकी उपाय अपनाए जाएं। Delhi News

Jammu and Kashmir: जम्मू से हैरान करने वाला मामला आया सामने
जम्मू,, (हि.स.)। बिश्नाह से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक कर्मचारी की मृत्यु के बाद उसके सगे बेटे के होते हुए भी अनुकंपा नियुक्ति कथित तौर पर भाई के बेटे (भतीजे) को दे दी गई। मृतक की विधवा पत्नी, दो मूक-बधिर बेटियां और इकलौता बेटा अब न्याय की मांग कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि परिवार की अनदेखी कर नियमों के विपरीत नियुक्ति दी गई है। उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मृतक के वास्तविक आश्रित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। Jammu and Kashmir

कारगिल विजय दिवस पर परमवीर चक्र विजेताओं के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा
देहरादून, (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर रविवार को गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों के लिए दी जाने वाली अनुग्रह राशि 1.50 करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते हुए कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 18 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर विषम परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों ने अद्वितीय वीरता का परिचय देकर दुश्मन को परास्त किया और भारत की सैन्य शक्ति का परिचय कराया।

उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में देश के 527 सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया, जिनमें उत्तराखंड के 75 वीर सपूत शामिल थे। उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि वीरभूमि भी है और यहां की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा नीति अधिक सशक्त और निर्णायक बनी है। उन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई, सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के विकास, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, वन रैंक-वन पेंशन और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जैसे निर्णयों का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शहीदों के आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख की है। वीरता पुरस्कार विजेताओं की एकमुश्त एवं वार्षिक सहायता राशि में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि शहीद परिवार के एक सदस्य को सरकारी सेवा में समायोजन, आवेदन अवधि दो वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष, बेटियों के विवाह के लिए सहायता, राज्य परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा और संपत्ति क्रय पर स्टाम्प शुल्क में छूट जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून के गुनियाल गांव में राज्य का 'पांचवां धाम' सैन्य धाम अंतिम चरण में है। साथ ही सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए देश का पहला 'अग्निवीर रोजगार सेल' गठित किया जा रहा है और उन्हें पुलिस, वन विभाग और अन्य राज्य सेवाओं में प्राथमिकता देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा अब तक 28 बलिदानियों के आश्रितों को सरकारी सेवा में समायोजित किया जा चुका है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, दायित्वधारी सुभाष बड़थ्वाल, सैनिक कल्याण सचिव युगल किशोर पंत, मेजर जनरल सम्मी सबरवाल (सेवानिवृत्त), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल, पूर्व सैनिक, सैन्य अधिकारी और बलिदानियों के परिजन उपस्थित रहे।

Kargil Vijay Diwas: जिलाधिकारी ने वीर नारियों को किया सम्मानित
Kargil Vijay Diwas: हरिद्वार (हि.स.)। जिला सैनिक कल्याण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस को जनपद में शौर्य दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी द्वारा कारगिल शहीदों एवं अन्य शहीद सैनिकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। Haridwar News

जिलाधिकारी ने कहा कि आज कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ है। इस दिन हमारे वीर सैनिकों ने अदम्य साहस से दुश्मन को खदेड़कर विजय प्राप्त की। इस युद्ध में प्रदेश के 75 सैनिक शहीद हुए। उन्होंने कहा कि सैनिक कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा कर रहे हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के 08 शहीद सैनिकों की वीर नारियों एवं परिजनों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एनसीसी कैडेटों एवं खिलाड़ियों को पदक जीतने पर ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र दिए गए।

मेयर श्रीमती किरण जैसल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस देशभक्ति की प्रेरणा देता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सिमरनजीत कौर ने नालसा की योजनाओं की जानकारी देते हुए सैनिकों व उनके परिजनों को निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ लेने को कहा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डॉ. सरिता पंवार ने बताया कि कारगिल युद्ध में जनपद के राइफलमैन मान सिंह गोसाईं शहीद हुए थे। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, भूतपूर्व सैनिक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। Haridwar News

जयपुर के एमएसजी आई-टी विंग सेवादार ने किया कैंसर पीड़ित मरीज के ईलाज में सराहनीय योगदान
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार लगातार मानवता भलाई के कार्यों  में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में जयपुर के झोटवाड़ा निवासी एमएसजी आई-टी विंग के सेवादार त्रिलोक इन्सां ने एक पीड़ित की जान बचाकर इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने स्टेट कैंसर हॉस्पिटल जयपुर के आईसीयू वार्ड में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे एक ब्लड कैंसर पीड़ित को समय पर प्लेटलेट्स दान कर नया जीवनदान दिया। Jaipur News

दरअसल सीकर जिले के गांवली निवासी राजेश पिछले कुछ समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं और गंभीर स्थिति में जयपुर के स्टेट कैंसर हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए तुरंत प्लेटलेट्स की व्यवस्था करने को कहा था। पीड़ित परिवार के लिए अचानक प्लेटलेट्स का इंतजाम करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया था। इस बात की जानकारी झोटवाड़ा निवासी एमएसजी आई-टी विंग के सेवादार त्रिलोक इन्सां को मिली, उन्होंने अस्पताल पहुंचकर अपनी प्लेटलेट्स दान कीं, जिससे मरीज की स्थिति को संभाला जा सका।

गुरु की प्रेरणा से मिला सेवा का जज्बा | Jaipur News

प्लेटलेट्स दान करने के बाद सेवादार त्रिलोक इन्सां ने कहा कि उन्हें यह परोपकार करने की शक्ति और प्रेरणा अपने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से मिली है। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार हमेशा अपने गुरु की 'मानवता भलाई' की शिक्षाओं पर चलते हैं। त्रिलोक ने बताया कि किसी तड़पते हुए इंसान की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। समय पर प्लेटलेट्स मिलने से पीड़ित राजेश के परिजनों ने भावुक होते हुए पीड़ित परिवार ने सेवादार त्रिलोक इन्सां और पूज्य गुरु जी का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। Jaipur News

Haryana Roadways Accident: रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, चालक बस छोड़कर फरार
Haryana Roadways Accident: यमुनानगर, (हि.स.)। यमुनानगर जिले के महमूदपुर गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। आरोप है कि हरियाणा रोडवेज की तेज गति से आ रही बस ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला सड़क पर गिर गई और बस का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। Yamunanagar News

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सढ़ौरा निवासी बिमला देवी के रूप में हुई है। वह अपने भतीजे सुखविंद्र सिंह के साथ गांव अरनौली से सढ़ौरा लौट रही थीं। सुखविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बुआ पिछले चार-पांच दिनों से अरनौली में उनके घर आई हुई थीं। शिकायत के अनुसार, जब वे महमूदपुर गांव के निकट अपनी लेन में आगे बढ़ रहे थे, तभी पीछे से आई यमुनानगर डिपो की एक रोडवेज बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बिमला देवी सड़क पर गिर गईं, जबकि वह स्वयं सड़क किनारे जा गिरे। इसी दौरान बस का पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात को सामान्य कराया, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। एसएचओ आनंद प्रकाश ने बताया कि शिकायत के आधार पर बस चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। Yamunanagar News

गंगा नदी का जल स्तर खतरे के निशान तक पहुंचा, पांचाल घाट के हिस्से डूबे
Ganges River Water level-up: फर्रुखाबाद (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद मेंनरौरा बांध से आये दिन छोड़े जा रहे पानी की वजह रविवार काे गंगा नदी चेतावनी बिंदु के समीप पहुंच गई है। पांचाल घाट पर स्नान घाट पूरी तरह डूब गए है। पांचाल घाट पर रविवार को गंगा का जल स्तर 136 .20 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जबकि चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर है। Farrukhabad News

गंगापुत्र रामनाथ ने रविवार काे बताया कि गंगा का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगा नदी का खतरे का निशान 137.10 मीटर है। चेतावनी बिंदु पार करते ही गंगा का पानी राजेपुर ब्लॉक तथा अमृतपुर तहसील क्षेत्र में कहर बरपाने लगता है। भरखा इंटर कालेज के प्रिंसिपल प्रेम पाल सिंह बताते हैं कि गंगा और राम गंगा बरसात के समय गंगापार के लोगों के लिए अभिशाप बन जाती है। चेतावनी बिंदु पार करते ही गंगा का यानी मंझा की मढैया,कोला सोता, सहित 200 गांव के लोगों को परेशान करता है। कोला सोता के प्रधान राकेश सिंह ने बताया कि गंगा का जल स्तर चेतावनी बिंदु के निकट पहुंचते ही यहां के बाशिंदों के दिन का चैन रात की नींद छीन लेता है।

अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि बाढ़ की विभीषिका से निपटने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नरौरा बांध में पानी ओवरफ़्लाे होने की वजह गंगा में रविवार को 67419 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जबकि खो बैराज से रामगंगा में 50 हरेली से 140 रामनगर बैराज से 512 क्यू सेक पानी छोड़ा गया है। राम गंगा का जल स्तर 134 मीटर पहुंच गया है। बरसात के समय अर्जुनपुर के पास दोनों नदियों का पानी एक में मिल जाता है। फिलहाल जिले भर में बाढ़ चौकियां स्थापित कर उन पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जो गंगा व रामगंगा के जल स्तर की खबर सुवह शाम दे रहें हैं। Farrukhabad News

FSSAI News: चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में एफएसएसएआई की बड़ी कार्रवाई
Chandigarh-Dibrugarh Express: नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की पेंट्री कार में खाद्य गुणवत्ता संबंधी अनियमितता पाए जाने पर खाद्य सेवा प्रदाता सोपन रेस्टोरेंट के विरुद्ध कार्रवाई की है। जांच में दूध का नमूना निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरने के बाद संबंधित संस्था पर जुर्माना लगाया गया। एफएसएसएआई द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन की पेंट्री कार से नोवा फ्लेवर्ड डबल टोंड मिल्क का नमूना परीक्षण के लिए लिया गया था। इस नमूने की जांच असम की राज्य जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला में कराई गई, जहां परीक्षण रिपोर्ट में इसे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुरूप गुणवत्ता मानकों से कम पाया गया। FSSAI News

जांच रिपोर्ट के बाद शुरू हुई कानूनी प्रक्रिया

प्रयोगशाला की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के नामित खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने संबंधित निर्माता और अन्य पक्षों को जांच निष्कर्ष भेजे। इसके बाद अलीपुरद्वार के निर्णयन अधिकारी ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 68 के तहत विधिक प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए नोटिस जारी किया। सुनवाई और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित अधिकृत प्रतिनिधि पर मानक से कम गुणवत्ता वाला खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराने के मामले में आर्थिक दंड लगाने का आदेश जारी किया गया। हालांकि, नियामक संस्था ने जुर्माने की राशि सार्वजनिक नहीं की है। FSSAI News

देशभर में जारी है गुणवत्ता जांच अभियान

एफएसएसएआई इन दिनों खाद्य सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर देशव्यापी निगरानी अभियान चला रहा है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में हाल ही में पंजाब स्थित एक हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स निर्माण इकाई का लाइसेंस भी निलंबित किया गया था। निरीक्षण के दौरान वहां कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर उत्पादन गतिविधियां अस्थायी रूप से रोकने के निर्देश दिए गए थे। नियामक ने स्पष्ट किया है कि सभी कमियों को दूर करने और सक्षम प्राधिकारी के सत्यापन के बाद ही उत्पादन दोबारा शुरू किया जा सकेगा। FSSAI News

Tamil Nadu News: कावेरी जल विवाद के बीच सुरक्षा कड़ी! तमिलनाडु से कर्नाटक जाने वाली बसें अस्थायी रूप से रोकी गईं
Kaveri Water Dispute: चेन्नई। कावेरी जल विवाद को लेकर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर तमिलनाडु प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए कर्नाटक के लिए संचालित कुछ अंतरराज्यीय बस सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया। इस निर्णय का सबसे अधिक असर बेंगलुरु और कर्नाटक के अन्य शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ा, जिन्हें वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की बसों को होसुर बस अड्डे तक ही संचालित किया गया और उन्हें कर्नाटक की सीमा पार करने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि, कर्नाटक से तमिलनाडु आने वाली बसों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहा, जिससे वापसी करने वाले यात्रियों को विशेष परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। Tamil Nadu News

यात्रियों को बदलना पड़ा सफर का तरीका

बस सेवाएं प्रभावित होने के बाद बड़ी संख्या में यात्रियों ने स्थानीय परिवहन का सहारा लिया। कई लोग होसुर से सीमा तक स्थानीय बसों से पहुंचे, इसके बाद ऑटो-रिक्शा अथवा अन्य निजी वाहनों के माध्यम से अत्तीबेले पहुंचे और वहां से बेंगलुरु के लिए बस या अन्य परिवहन सेवाएं लीं। इस व्यवस्था के कारण यात्रियों का यात्रा समय बढ़ गया और उन्हें अतिरिक्त खर्च भी वहन करना पड़ा। हालांकि, राष्ट्रीय राजमार्ग पर निजी वाहनों, मालवाहक ट्रकों और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही सामान्य बनी रही। संभावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए होसुर-अत्तीबेले सीमा सहित संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। सुरक्षा एजेंसियां सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच कर रही हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। Tamil Nadu News

कावेरी जल विवाद बना प्रमुख कारण

यह घटनाक्रम तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच लंबे समय से चले आ रहे कावेरी नदी जल बंटवारा विवाद से जुड़ा हुआ है। हाल के दिनों में कर्नाटक द्वारा मेकेदातु क्षेत्र में प्रस्तावित संतुलन जलाशय (बैलेंसिंग रिजर्वायर) परियोजना को लेकर दोनों राज्यों के बीच मतभेद फिर से गहरा गए हैं।

तमिलनाडु का कहना है कि प्रस्तावित परियोजना से राज्य के हिस्से में मिलने वाले कावेरी जल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। वहीं, किसान संगठनों ने भी आशंका जताई है कि इससे सिंचाई और पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसी पृष्ठभूमि में विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन की घोषणा की गई है। फिलहाल, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। Tamil Nadu News

विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनने के बाद अनाहत का आया बड़ा बयान
World Junior Squash Championship: ओंटारियो। भारतीय स्क्वैश की उभरती सितारा अनाहत सिंह ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप का खिताब जीतकर देश के खेल इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ वह विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। खिताब जीतने के बाद उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं है।

अनाहत ने कहा कि पिछले कई वर्षों से वह इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए संघर्ष कर रही थीं। कई बार अंतिम चार तक पहुंचने के बावजूद खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया था। ऐसे में जूनियर वर्ग के अपने अंतिम वर्ष में विश्व चैंपियन बनना उनके लिए बेहद भावुक और यादगार पल है। उन्होंने बताया कि इस बार उन्होंने स्वयं पर अनावश्यक दबाव नहीं बनने दिया। उनका लक्ष्य केवल अपने खेल का आनंद लेना और प्रत्येक अंक पर पूरा ध्यान केंद्रित करना था। इसी सकारात्मक सोच ने उन्हें फाइनल तक पहुंचने और खिताब जीतने में मदद की।

फाइनल में मिस्र की खिलाड़ी को हराकर जीता खिताब फाइनल मुकाबले में अनाहत सिंह ने मिस्र की मजबूत खिलाड़ी रुकैया सलेम को सीधे गेमों में 11-3, 11-7 और 11-9 से पराजित किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने बेहतरीन लय बनाए रखी और किसी भी मुकाबले में दबाव को अपने प्रदर्शन पर हावी नहीं होने दिया।

इससे पहले वह विश्व जूनियर प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल तक पहुंच चुकी थीं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने अनुभव का पूरा लाभ उठाते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की। वह वर्ष 2005 के बाद विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय भी बनीं।

स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसआरएफआई) के महासचिव साइरस पोंचा ने अनाहत की जीत को भारतीय स्क्वैश के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि वर्षों की मेहनत और सुनियोजित प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि अनाहत आने वाले वर्षों में वरिष्ठ स्तर पर भी भारत का नाम विश्व मंच पर रोशन करेंगी। साइरस पोंचा ने यह भी कहा कि भारतीय स्क्वैश को व्यक्तिगत स्पर्धा में विश्व चैंपियन दिलाने का सपना अब साकार हो गया है, जो देश के खेल जगत के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर विवाद, अधिवक्ता ने कानूनी प्रक्रिया पर जताई आपत्ति
Tej Pratap Yadav Arrest: पटना। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी को लेकर उनके अधिवक्ता ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर प्रश्न उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तारी के दौरान निर्धारित कानूनी प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन नहीं किया गया तथा गिरफ्तारी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध नहीं कराए गए। Bihar News

पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता जगन्नाथ सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तेजप्रताप यादव को 25 जुलाई की शाम पटना के एक शॉपिंग मॉल से पुलिस ने हिरासत में लिया था। उनका कहना है कि संबंधित परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग से हिरासत में लेने का समय और स्थान स्पष्ट हो सकता है। अधिवक्ता के अनुसार, गिरफ्तारी के समय पुलिस अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि किस मामले में कार्रवाई की जा रही है। बाद में प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी दी गई, लेकिन तत्काल उसकी प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई।

उन्होंने बताया कि रात में वह नौबतपुर थाने पहुंचे, जहां मौजूद अधिकारियों से गिरफ्तारी के आधार के संबंध में जानकारी मांगी गई। उनका आरोप है कि उस समय भी स्पष्ट उत्तर नहीं दिया गया। बाद में पुलिस ने बताया कि संबंधित मामला गांधी मैदान थाना क्षेत्र से जुड़ा है और वहीं से प्राथमिकी भेजी जाएगी। Bihar News

दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग

जगन्नाथ सिंह ने आरोप लगाया कि मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के दौरान आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए बिना हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया गया, जिसका उन्होंने विरोध किया। उनके अनुसार, न्यायालय के निर्देश के बाद उन्हें केवल गिरफ्तारी ज्ञापन (मेमो ऑफ अरेस्ट) की प्रति दी गई, जबकि प्राथमिकी, आरोपों का विवरण और रिमांड आदेश की प्रतियां उपलब्ध नहीं कराई गईं। उन्होंने बताया कि तेजप्रताप यादव की रिहाई के लिए न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया है। अदालत ने नियमित प्रक्रिया के तहत सोमवार को जमानत याचिका दाखिल करने का निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने तेजप्रताप यादव को गिरफ्तार किया था। देर रात उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर केंद्रीय कारागार भेज दिया। फिलहाल, अधिवक्ता द्वारा लगाए गए आरोपों पर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। Bihar News