Sarvesh Kumar - Sach Kahoon Hindi

गौतमबुद्ध नगर में 4 लाख के अवैध पटाखों के साथ दो गिरफ्तार, बोलेरो पिकअप जब्त
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। Greater Noida News: त्योहारों से पहले गौतमबुद्ध नगर में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी क्रम में दादरी थाने की पुलिस ने अवैध पटाखों की बड़ी खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के करीब 20 कार्टून पटाखे बरामद किए हैं। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा पटाखों के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा बोलेरो पिकअप भी पुलिस ने कब्जे में ली है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 9 सितंबर को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग के माध्यम से मिली जानकारी के आधार पर की गई। सूचना के बाद दादरी थाना पुलिस की टीम ने एनटीपीसी कट के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दो लोगों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने मौके से 20 कार्टून पटाखे बरामद किए, जिनकी कीमत करीब चार लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान शिवकुमार और रामकुमार के रूप में की है।

शिवकुमार पुत्र रमेशचंद मूलरूप से ग्राम चमनपुरा, थाना सिकंदराराऊ, जिला हाथरस का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष है और वर्तमान में वह ग्राम अच्छेजा, थाना बादलपुर, गौतमबुद्ध नगर में रह रहा था। वहीं, दूसरा आरोपी रामकुमार पुत्र मानसिंह है। वह मूलरूप से टॉटपुर कर्सरी, थाना सहसवान, जिला बदायूं का निवासी है और उसकी उम्र करीब 19 वर्ष है। रामकुमार भी वर्तमान में ग्राम अच्छेजा, थाना बादलपुर में रह रहा था।

पुलिस के मुताबिक, बरामद पटाखों को ले जाने के लिए महिंद्रा बोलेरो पिकअप का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने वाहन को भी बरामद कर लिया है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों का अवैध पटाखों की बिक्री या भंडारण से जुड़े किसी अन्य नेटवर्क से संबंध तो नहीं है।

दादरी पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है। त्योहारों के दौरान अवैध और मानकों के विपरीत पटाखों के भंडारण से आग और विस्फोट जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद पटाखों की खेप के पीछे कौन लोग हैं और इन्हें बाजार में खपाने की क्या योजना थी।

Haryana Government Scheme: लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त जारी, कई अन्य योजनाओं के भी आये पैसे खाते में
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Haryana Government Scheme: हरियाणा सरकार ने बुधवार, 10 सितंबर को प्रदेश के लाखों लोगों को आर्थिक राहत दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में 1890 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के जरिए भेजी। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त भी जारी की।

लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त जारी

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 10 लाख 10 हजार लाभार्थी महिलाओं के खातों में 212 करोड़ 16 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। इस किस्त के साथ योजना के तहत अब तक 11 किस्तों में कुल 2254 करोड़ 47 लाख रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है।

35 लाख से ज्यादा लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 35 लाख 6841 लाभार्थियों के खातों में 1129 करोड़ 5 लाख रुपये भेजे। इसमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं।

दयालु योजना से परिवारों को आर्थिक मदद

दयालु योजना के अंतर्गत 4520 परिवारों को 168 करोड़ 13 लाख 21 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इसमें दयालु योजना-2 के 70 परिवार भी शामिल हैं। नई राशि को जोड़ने के बाद दयालु योजना के तहत अब तक 3320 करोड़ 61 लाख 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता जारी की जा चुकी है।

उद्योगों के लिए 311 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि

सरकार ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की अलग-अलग योजनाओं के तहत 670 लाभार्थियों को 311.25 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की। यह भुगतान ई-कुबेर प्रणाली के माध्यम से किया गया है।

सरकार के अनुसार प्रोत्साहन राशि की 50 प्रतिशत रकम अगले सात दिनों के भीतर जारी कर दी जाएगी। शेष राशि आवेदन की विस्तृत जांच पूरी होने के बाद अधिकतम 45 कार्य दिवसों के भीतर जारी होगी।

इसके अलावा विभिन्न औद्योगिक योजनाओं के तहत भी राशि वितरित की गई। HEEP के 539 लाभार्थियों को 45.44 करोड़ रुपये, LWR के चार लाभार्थियों को 9.29 करोड़ रुपये और हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति के तहत 16 लाभार्थियों को 144.16 करोड़ रुपये दिए गए।

इसी तरह प्लग एंड प्ले योजना के 10 लाभार्थियों को 24.53 करोड़ रुपये, आत्मनिर्भर टेक्सटाइल नीति के 98 लाभार्थियों को 65.18 करोड़ रुपये, पदमा योजना के दो लाभार्थियों को 20.54 करोड़ रुपये तथा MSE क्लस्टर विकास कार्यक्रम के तहत एक क्लस्टर के लिए 2.11 करोड़ रुपये जारी किए गए।

6177 किसानों को भावांतर भरपाई का लाभ

हरियाणा के किसानों के लिए भी इस अवसर पर राहत की खबर सामने आई। भावांतर भरपाई योजना के तहत 6177 किसानों को कुल 49 करोड़ 89 लाख रुपये की राशि जारी की गई। यह भुगतान आलू, फूलगोभी और शहद उत्पादकों को किया गया।

आलू उत्पादक 6012 किसानों को 48 करोड़ 9 लाख रुपये, फूलगोभी उत्पादक 99 किसानों को 46 लाख 76 हजार रुपये और शहद उत्पादक 66 किसानों को 1 करोड़ 32 लाख 73 हजार रुपये की भावांतर राशि मिली।

5 लाख महिलाओं को एलपीजी सब्सिडी

हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत भी पात्र महिलाओं के खातों में जुलाई महीने की सब्सिडी भेजी गई। इस योजना के अंतर्गत 5 लाख महिलाओं को कुल 19 करोड़ 68 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।

योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने एलपीजी सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी दी जाती है। सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत एक साथ राशि जारी किए जाने से प्रदेश के लाभार्थियों, किसानों, महिलाओं और उद्यमियों को आर्थिक सहायता मिली है।

World Suicide Prevention Day: वर्ल्ड सुसाइड प्रीवेंशन दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय  में डॉ तराना नेगी के मार्गदर्शन में मनोविज्ञान विभाग एव नेशनल टास्क फोर्स इंचार्ज एव सदस्य द्वारा वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 13 विद्यार्थियों ने भाग लिया । जिसमे अर्चित एम ए फाइनल ईयर प्रथम स्थान पर, अमन एम ए फाइनल द्वितीय स्थान पर व मेघा एम ए फर्स्ट ईयर तीसरे स्थान पर रहें। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ रजनेश, डॉ संगीता व नीरा द्वारा निभाई गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ दिनेश ने मनोविज्ञान विभाग के सभी विद्यार्थियो  एव विभागाध्यक्ष एवं नेशनल टास्क फ़ोर्स इंचार्ज गीता शर्मा व डॉ रेखा को कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान मनोविज्ञान के दोनों प्राध्यापिकाओं ने विद्यार्थियों को जीवन के महत्व, माइंडफुलनेस, व मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता के बारे में जानकारी दी।

डेरा श्रद्धालु ने नहर में गिरी बुजुर्ग महिला को सही समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
बरनाला (जसवीर गहल/रमनीक बत्ता)। Barnala News: कस्बा भदौड़ के एक डेरा श्रद्धालु ने अपनी सूझ-बूझ और समय पर मदद देकर एक बुजुर्ग महिला की जान बचाकर मानवता भलाई की मिसाल कायम की है। जानकारी के अनुसार, शहिणा के नजदीक से गुजरती सरहिंद-बठिंडा ब्रांच नहर में एक बुजुर्ग महिला के गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और कुछ युवाओं ने महिला को नहर में से बाहर निकाल लिया। इस दौरान वहाँ से गुजर रहे डेरा सच्चा सौदा की इकाई ब्लॉक तपा-भदौड़ के प्रेमी सेवक प्रवीण कुमार इन्सां अपनी पत्नी आशा इन्सां (जो आशा वर्कर हैं) को सिविल अस्पताल में लगी ट्रेनिंग के लिए छोड़ने बरनाला जा रहे थे। रास्ते में शहिणा नहर पर लोगों की भीड़ देखकर वह भी रुक गए।

उन्होंने देखा कि कुछ युवाओं ने एक बुजुर्ग महिला, जो नहर में बहती जा रही थी, को बाहर निकाला है। उन्होंने बताया कि पेट में पानी भर जाने के कारण नहर से निकाली गई महिला को दंदल पड़ चुकी थी। स्थिति को देखते हुए उनकी पत्नी आशा इन्सां ने तुरंत सूझ-बूझ से काम लेते हुए उसकी दंदल खोली। इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी से उक्त महिला को पहले शहिणा के एक निजी डॉक्टर से प्राथमिक सहायता दिलवाई। होश आने पर महिला की पहचान दविन्द्र कौर (65) पत्नी रतन सिंह निवासी भदौड़ के रूप में हुई। इसके बाद प्रवीण कुमार ने महिला के पति से संपर्क किया और अपनी गाड़ी से मरीज को तुरंत सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

ऐसे युवाओं के कारण इन्सानियत जिंदा है

महिला के पति रतन सिंह उर्फ बाबा ने बताया कि दविन्द्र कौर मानसिक रूप से परेशान रहती हैं, जिसके चलते सिविल अस्पताल बरनाला से उनकी दवा भी चल रही है। उन्होंने बताया कि वह घर से कस्बे की गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर लेने के लिए गए थे और पर्ची कटवाकर लाइन में ही खड़े थे, लेकिन महज आधे घंटे के अंदर ही दविन्द्र कौर मानसिक परेशानी की हालत में भदौड़ से शहिणा के पास से गुजरती नहर तक पहुंच गई।

उन्होंने पूज्य गुरु जी व प्रवीण कुमार और उनकी पत्नी का तहेदिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी समय पर की गई मदद और अस्पताल पहुंचाने के प्रयास के कारण ही आज उनकी पत्नी की जान बच सकी है। उन्होंने डेरा सच्चा सौदा की शिक्षाओं की सराहना करते हुए प्रवीण कुमार इन्सां और उनके परिवार का तहेदिल से धन्यवाद किया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे युवाओं के कारण ही इन्सानियत जिंदा है।

Barnala News: जानकारी देते हुए महिला के पति रतन सिंह और प्रवीण कुमार इन्सां व अस्पताल में दविन्द्र कौर की संभाल करते हुए प्रवीण कुमार इन्सां।

नशा तस्करों पर आरपीएफ का प्रहार: "ऑपरेशन नार्कोस" के तहत 3.74 लाख रुपए का डोडा चूरा पोस्ट जप्त, एक तस्कर गिरफ्तार
हिसार (सच कहूँ न्यूज़)। Operation NARCOS: उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा कानून और व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ-साथ सेवा ही संकल्प के अंतर्गत आईजी-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ज्योति कुमार सतीजा के कुशल नेतृत्व में निरंतर अग्रसर रहकर रेलवे परिसर, रेल यात्रियों और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने में समर्पण और दक्षता का उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है जिसके तहत विभिन्न अभियानों में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल यात्रियों में भिन्न-भिन्न तरीकों से सेवा प्रदान कर रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा ट्रेनों के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी को जड़ से समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान 'ऑपरेशन नारकोस' के तहत 8 सितंबर 2026 को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

रेलवे सुरक्षा बल (यात्री सामान चोरी) टीम हिसार के प्रभारी उप निरीक्षक सतपाल सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र, कांस्टेबल दीपक सोलंकी तथा जीआरपी हिसार एनडीपीएस टीम द्वारा ट्रेन संख्या 19813 कोटा- सिरसा एक्सप्रेस में अपराध रोकथाम हेतु संयुक्त चेकिंग की जा रही थी। हिसार- मंडी आदमपुर स्टेशनों के मध्य जनरल कोच में चेकिंग के दौरान सीट के नीचे तीन लावारिस बैग मिले। संदिग्ध स्थिति में एक यात्री टीम को देखकर जाने लगा जिसे रोककर पूछताछ करने पर उसने तीनों बैग अपने बताए।

मादक पदार्थ होने की संभावना पर आरपीएफ व जीआरपी टीम ने बैग एवं यात्री को मंडी आदमपुर स्टेशन पर उतारा और ड्यूटी मजिस्ट्रेट श्री अंशुमन ठुकराल को मौके पर बुलाया । मजिस्ट्रेट की स्थिति में बैग की चेकिंग करते समय 24.935 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ जिसके अनुमानित कीमत 374,225/-( तीन लाख चौहत्तर हजार दो सौ पच्चीस) रुपए है।

बरामद माल को सर्वसील मोहर कर जीआरपी द्वारा जप्त किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध राजकीय रेलवे पुलिस थाना हिसार में एफआईआर संख्या 94/2026 धारा 15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है वर्ष 2026 में उत्तर पश्चिम रेलवे में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन नार्कोस के तहत कुल 53 मामलों में 5 क्विंटल 18 किलोग्राम अफीम गांजा डोडा चूरा डोडा पोस्त कीमत (एक करोड़ 18 लाख 61 हजार 170 रुपए) के साथ 35 तस्करों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु राजकीय रेलवे पुलिस सिविल पुलिस नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सुपुर्द किया।

उत्तर पश्चिम रेलवे में इतिहास में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मादक पदार्थ के खिलाफ की गई यह अब तक की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण उपलब्धियां में से एक है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यह सफलता ट्रेनों में नियमित गश्त, सीसीटीवी निगरानी और संदिग्धों की गहन तलाश का परिणाम है। मानक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो राजकीय रेलवे पुलिस व स्थानीय पुलिस के साथ निरंतर  समन्वय में कर कार्य कर रही है।

Hisar News: ऑपरेशन नार्कोस के तहत 3.74 लाख रुपए का डोडा चूरा पोस्ट जप्त, एक तस्कर गिरफ्तार

टिब्बी ने रचा इतिहास: पहले नगरपालिका चुनाव में 86.95% मतदान, अब 14 सितंबर को फैसला
टिब्बी (सच कहूँ न्यूज़)। Tibbi Municipal Elections: राजस्थान निकाय चुनाव के प्रथम चरण के तहत बुधवार को टिब्बी नगरपालिका क्षेत्र में पहली बार नगर सरकार चुनने के लिए मतदान शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। नगरपालिका गठन के बाद हुए इस ऐतिहासिक चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं और पूरे दिन मतदान केंद्रों पर उत्साह का माहौल बना रहा।

टिब्बी नगरपालिका क्षेत्र के 20 वार्डों के लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिन स्थानों पर दो वार्डों के मतदाताओं की व्यवस्था की गई थी, वहां अलग-अलग दो बूथ स्थापित किए गए, जिससे मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई।

नगरपालिका क्षेत्र में कुल 10,357 मतदाता पंजीकृत थे। दिनभर मतदान प्रतिशत लगातार बढ़ता गया। निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे तक 3,582 मतदाताओं ने मतदान किया, जो 34.59 प्रतिशत रहा। इसके बाद दोपहर 1 बजे तक 6,867 मतदाताओं ने मतदान किया और प्रतिशत 66.30 पहुंच गया। दोपहर 3 बजे तक 8,190 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो 79.08 प्रतिशत रहा। वहीं शाम 6 बजे तक 8,997 मतदाताओं ने मतदान किया और मतदान प्रतिशत 86.87 दर्ज किया गया।

अंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल 9,005 मतदाताओं ने मतदान किया, जो 86.95 प्रतिशत रहा। टिब्बी नगरपालिका के पहले चुनाव में इतनी बड़ी संख्या में मतदान होना लोकतंत्र के प्रति लोगों की जागरूकता और उत्साह को दर्शाता है।

हनुमानगढ़ जिले के नगर निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत के मामले में टिब्बी नगरपालिका क्षेत्र संगरिया के बाद दूसरे स्थान पर रहा, जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।

अब मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। अब पूरे टिब्बी क्षेत्र की निगाहें 14 सितंबर को होने वाली मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं, जब यह स्पष्ट होगा कि टिब्बी नगरपालिका की पहली सरकार बनाने का जनादेश किसे मिला है।

Tibbi News: टिब्बी में पहले नगरपालिका चुनाव में 86.95% मतदान, अब 14 सितंबर को फैसला

Gurugram Crime News: डेढ़ लाख रुपये के विवाद में पीजी संचालक की गोली मारकर हत्या
गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: आचार्यपुरी कॉलोनी में डेढ़ लाख रुपये के लेन-देन को लेकर पीजी संचालक हेमंत कौशिक (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का आरोप उसके दोस्त और रिटायर्ड फौजी अमरजीत पर है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, अमरजीत मंगलवार रात हेमंत के घर उधार दिए 1.5 लाख रुपये मांगने पहुंचा था। उसने कमरे में टेबल पर पिस्टल रखकर पैसे मांगे और 20 प्रतिशत ब्याज देने की बात कही। हेमंत ने आठ दिन का समय मांगा, लेकिन आरोपी तैयार नहीं हुआ। बहस बढ़ने पर अमरजीत ने हेमंत के माथे में गोली मार दी। उस समय उसकी पत्नी, तीन बच्चे और दोस्त ललित भी कमरे में मौजूद थे।

गोली लगने के बाद परिजन हेमंत को अस्पताल ले गए, जहां से उसे फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ घंटे बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। हेमंत पीजी चलाने के साथ किराये का काम भी करता था। परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। सेक्टर-14 थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी भिवानी का रहने वाला है और मामले की जांच जारी है।

Gurugram News: गुरुग्राम की आचार्यपुरी में पीजी संचालक हेमंत कौशिक की हत्या का आरोपी रिटायर्ड फौजी अमरजीत व हेमंत कौशिक का घर।

Sanitation Workers' Strike: हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, 12 पेरोल कर्मचारियों की सेवाएं खत्म
फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। Fatehabad News: नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर जिले में 35 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। प्रशासन ने जिलेभर में 300 से ज्यादा पेरोल कर्मचारियों और करीब 45 रेगुलर कर्मचारियों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस अवधि में ड्यूटी पर नहीं लौटने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बुधवार शाम तक 12 पेरोल कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की जा चुकी थीं, जबकि एक रेगुलर कर्मचारी को निलंबित किया गया है। सेवाएं समाप्त किए गए कर्मचारियों में 10 रतिया के बताए गए हैं।

नगर निकाय अधिकारियों की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि हड़ताल पर गए कर्मचारियों को पहले भी काम पर लौटने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने नोटिस तक लेने से इनकार कर दिया। प्रशासन ने सफाई व्यवस्था को आवश्यक सेवा बताते हुए बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने, दूसरे कर्मचारियों को काम करने से रोकने और सरकारी संपत्ति व मशीनरी को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोपों का हवाला दिया है।

फतेहाबाद में सबसे ज्यादा रेगुलर कर्मचारियों को नोटिस

फतेहाबाद नगर परिषद में 107 पेरोल कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है, जबकि 26 रेगुलर कर्मचारियों को सेवा से हटाने का नोटिस जारी किया गया है। टोहाना नगर परिषद में 99 पेरोल और 13 रेगुलर कर्मचारियों को नोटिस मिले हैं। भूना नगरपालिका में 56 पेरोल कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है। रतिया नगरपालिका में 52 पेरोल और 6 रेगुलर कर्मचारियों को नोटिस जारी हुए हैं। इनमें 10 पेरोल कर्मचारियों की सेवाएं पहले ही समाप्त की जा चुकी हैं। जाखल नगरपालिका में 17 पेरोल कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है।

कचरा उठाने में बाधा पर एफआईआर

प्रशासन के मुताबिक कचरा उठाने में बाधा डालने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के मामलों में विभिन्न थानों में बीएनएस की धाराओं के तहत एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। प्रशासन का कहना है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के शहरों में सफाई व्यवस्था सुचारू रखने संबंधी निदेर्शों के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जिले के अलग-अलग शहरों में 35 दिनों से जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। प्रशासन की सख्ती के बाद अब हड़ताल को लेकर सरकार और कर्मचारियों के बीच टकराव बढ़ने के आसार हैं।

काम पर नहीं लौटे तो होगी कड़ी कार्रवाई: ईओ

फतेहाबाद नगर परिषद के ईओ सुरेश चौहान ने बताया कि हड़ताल पर चल रहे सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नोटिस के बाद भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं लौटे तो नियमानुसार बर्खास्तगी सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में कचरा उठाने वाली एजेंसी के कर्मचारी अब काम पर लौट आए हैं। सफाई व्यवस्था को सुचारू करने के लिए दूसरी एजेंसी को वर्क आॅर्डर जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान विजय ढाका ने बताया कि जिलेभर में करीब 330 पेरोल और 45 रेगुलर कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। संघ लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है।

Fatehabad News: हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, 12 पेरोल कर्मचारियों की सेवाएं खत्म

रेवाड़ी में चार साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी फरार
रेवाड़ी (सच कहूँ न्यूज)। Rewari News: रेवाड़ी के कसोला थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में किराए पर रहने वाले मध्य प्रदेश निवासी युवक ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी बावल की एक कंपनी में काम करता है और घटना के बाद से फरार है।

जानकारी के अनुसार बिहार निवासी परिवार क्षेत्र के एक गांव में रहता है। मंगलवार शाम बच्ची की मां दवाई लेने अस्पताल गई थी। वह अपनी चार वर्षीय बेटी को पड़ोसी युवक के कमरे में छोड़ गई। देर शाम लौटने पर महिला ने बच्ची को कमरे में बदहाल हालत में पाया, जबकि आरोपी वहां से गायब था। महिला ने पति और पड़ोसियों को जानकारी देकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर कसोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों के अनुसार साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय टीम के कप्तान व जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया वॉलीबॉल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
मोरना (सच कहूँ न्यूज़)। Morna News: कस्बा भोकरहेड़ी में मोरना मार्ग स्थित इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी में आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में मंडल, जनपद व तहसील स्तर की टीमों ने प्रतिभाग कर रही हैं।  दूसरे दिन जनपद स्तरीय स्पर्धा में पहुंचे भारतीय राष्ट्रीय टीम के कप्तान विनीत कुमार चौधरी व जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया व उनका उत्साहवर्धन किया।

कप्तान विनीत कुमार ने कहा कि बच्चों को खेल में अवश्य भाग लेना चाहिए अनावश्यक रूप से मोबाइल  प्रयोग न करें। शारीरिक विकास के लिये खेल में भाग लेना जरूरी है।ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन आगे आकर करना चाहिये।

जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने कहा कि संसाधनो के अभाव में कभी भी हतोत्साहित नही होना चाहिये।केवल परीक्षा पास करना ही उद्देश्य नही होना चाहिये,साहस, विनम्रता,सेवा भाव, कर्मठता,कर्तव्यनिष्ठा, देश सेवा के भाव होने चाहिये।खेलों के माध्यम से जीवन को तनाव मुक्त व शरीर को रोगमुक्त बनाएं। विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी ने कहा कि भोकरहेड़ी, छछरौली, मोरना, भोपा आदि गांव में अनेक युवक वॉलीबॉल खेल रहे है।अगले वर्ष इस मैदान पर प्रदेश स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इसके पूर्व कॉलिज प्रांगण में अथितियों द्वारा क्रांतिकारी सुभाषचन्द्र बोस व किसान नेता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।तथा छात्राओं द्वारा फ्लैग एरिया में ब्रीफिंग की गयी।एनसीसी कैडेट्स द्वारा अथितियों को सलामी दी गयी।

अंडर 14 में मुज़फ्फरनगर सदर की टीम प्रथम स्थान पर जानसठ की टीम द्वितीय स्थान पर अंडर 17 में जानसठ प्रथम व बुढ़ाना द्वितीय अंडर 19 में प्रथम स्थान पर जानसठ द्वितीय स्थान पर खतौली की टीम रही।इस अवसर पर सुधीर कुमार, लोकेन्द्र ,निशांत,रोबिन रेफरी के रूप में रहे, कोच के रूप में शालू राणा बिटावदा,पूजा खतौली,रवि सहरावत, आकाश वर्मा और अमित राणा सत्यकाम तोमर, प्रमोद कुमार, लोकेन्द्र सिंह, उधम सिंह विपिन कुमार रहे। वहीं प्रबंधक डॉ.कर्णवीर सिंह, बाबा ओमबीर सिंह,वेदवीर सिंह,वरुण सहरावत,प्रधानाचार्य पंकज माहेश्वरी,नीरज बालियान,ललित सहरावत,मोनी लम्बरदार,जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Morna News: राष्ट्रीय टीम के कप्तान व जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया वॉलीबॉल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

स्टे के बावजूद करवा दी रजिस्ट्री, नायब तहसीलदार सहित 7 पर केस
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: गांव वैदवाला की करीब दो कनाल नहरी जमीन को अदालत के स्टे के बावजूद बेचने और कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री करवाने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने नायब तहसीलदार, डीड राइटर, नंबरदार समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी रजतपाल कौर ने शिकायत में बताया कि उसने सुखविंद्र कौर से 20 फरवरी 2026 को जमीन का सौदा 96 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से किया था। उसने 11.11 लाख रुपये बयाना दिया और रजिस्ट्री की तारीख 30 मई तय हुई। आरोप है कि बाद में जमीन किसी अन्य को बेचने की तैयारी की गई। इस पर शिकायतकर्ता ने अतिरिक्त सिविल जज की अदालत में केस दायर किया। अदालत ने 7 अप्रैल को जमीन बेचने पर रोक लगा दी।

शिकायत के अनुसार रोक के बावजूद 25 मई को बेनामा नंबर 1535 के जरिए जमीन गुरमीत कौर के नाम कर दी गई। रजतपाल कौर एक जून को बकाया राशि लेकर तहसील कार्यालय पहुंची तो उसे रजिस्ट्री पहले ही होने की जानकारी मिली। पुलिस ने नायब तहसीलदार अशोक कुमार, डीड राइटर जगदेव सिंह, नंबरदार हरबंस सिंह व जसपाल सिंह, सुखविंद्र कौर, उसके बेटे मनजीत सिंह और गुरमीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Theft Case: चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं का राजफाश, दो गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं का अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी किया गया सामान व अवैध चाकू बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। विगत 12 जून की रात्रि बराला के जंगल में अज्ञात चोरों ने विभिन्न ट्यूबवेल के कमरों के ताले तोड़कर स्टार्टर, विद्युत केबिल, कटआउट, छत का पंखा, ग्राइंडर, लोहे का सामान, कृषि दवाइयां आदि सामान चोरी कर लिया था।

इसके अतिरिक्त, विगत 19-20 जुलाई की रात्रि ग्राम मोहम्मदपुर राई क्षेत्र में भी अज्ञात चोरों ने विभिन्न किसानों की ट्यूबवेल से विद्युत केबिल काटकर चोरी कर लिए थे। इसके अलावा, 04 सितंबर की रात्रि कस्बे के अलीपुर रोड पर स्थित बाग में बनी फूंस-पुआल की झोपड़ी से अज्ञात चोरों ने एक बड़ा इलेक्ट्रॉनिक कांटा, तिपहिया रेहड़ा तथा कृषि कार्य में प्रयुक्त फावड़े, दरांती, बलकटी एवं खुरपे आदि सामान चोरी कर लिया था। इन सभी घटनाओं के संबंध में कोतवाली कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए थे। घटनाओं के शीघ्र अनावरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एसपी शामली ने प्रभारी निरीक्षक कैराना को दिशा-निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में बुधवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं में संलिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से चोरी किया हुआ इलेक्ट्रॉनिक कांटा, रेहड़ा, 22 मीटर विद्युत केबिल, प्लास, 02 पेचकस व  एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता आज़म निवासी ग्राम मलकपुर थाना कांधला व सद्दाम निवासी मोहल्ला इकरामपुरा कस्बा कैराना बताए। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।