ईवीएम में कैद किस्मत का राज खुलेगा आज

EVM-VVPAT Verification Case
Supreme Court: ईवीएम-वीवीपीएटी वैरीफिकेशन मामला: सुप्रीम कोर्ट का आ सकता है बड़ा फैसला!

हरियाणा: भाजपा-जजपा गठबंधन को जीत की उम्मीद, कांग्रेस को भी आस | Baroda by-election

  • बरोदा उपचुनाव के लिए मतगणना की तैयारियां पूरीं

चंडीगढ़ (ब्यूरों)। हरियाणा के बरोदा विधानसभा सीट (Baroda by-election) पर हुए उपचुनाव के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हुई है। आज इसकी मतगणना होगी जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। उपचुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। राजनीति विशेषज्ञों के अनुसार इस उपचुनाव नतीजे से हरियाणा की राजनीति में बदलाव आएंगे।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल व पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। भाजपा गठबंधन की तरफ से अंतरराष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त को जबकि कांग्रेस ने पहली बार नए चेहरे इंदु नरवाल (भालू) को मैदान में उतारा। गौरतलब हैं कि कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के निधन की वजह से खाली हुई बरोदा सीट पर उपचुनाव हुआ था। 2019 में 68 फीसद मतदान के मुकाबले 2020 में यहां 68.94 फीसद वोट पड़े।

इस विधानसभा क्षेत्र में 54 गांव हैं। इसे जाट बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र माना जाता है। वहीं देश की बात करे तो बिहार विधानसभा चुनाव व अन्य राज्यों के उपचचुनाव के नतीजे भी आज ही आएंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा गठबंधन और महागठबंधन के बीच है। वैसे अधिकतर एग्जिट पोल में महागठबंधन को जीत के करीब बताया जा रहा है।

बिहार में महिलाओं ने दिखाया दम | Baroda by-election

बिहार की महिलाओं में वर्ष 2010 के विधानसभा चुनाव से ‘सरकार चुनने का जगा उत्साह’ अब भी बरकरार है और इस बार भी उन्होंने पुरुषों के मुकाबले करीब पांच प्रतिशत अधिक मतदान कर राजनीतिक दलों को अपनी अहमियत बता दी है। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार,

इस बार विधानसभा चुनाव में 59.69 प्रतिशत महिलाओं ने पुरुषों के 54.68 प्रतिशत के मुकाबले 5.1 प्रतिशत अधिक मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी मजबूत होती आस्था को प्रकट किया है। बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर (71 सीटों), 3 नवंबर (94 सीटों) और 7 नवंबर (78 सीटों) को मतदान संपन्न हुआ था।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।