भव्य बिश्नोई ने ली विधायक पद की शपथ, सबसे कम उम्र के एमएलए

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा की आदमपुर सीट से उपचुनाव में जीते भव्य बिश्नोई ने बुधवार को विधायक पद की शपथ ली। भव्य बिश्नोई को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने अपने कार्यालय में शपथ दिलाई। इस दौरान पिता कुलदीप बिश्नोई के साथ अन्य पारिवारिक सदस्य भी मौजूद रहे। अब हरियाणा में भाजपा विधायकों की संख्या 41 हो गई है। वहीं शपथ लेने के बाद भव्य बिश्नोई सबसे युवा विधायक बन गए हैं। उनसे पहले दुष्यंत चौटाला सबसे युवा विधायक थे, जिनकी उम्र 34 साल है। बिश्नोई 29 साल की उम्र में विधायक बने हैं। वह अब हरियाणा में सबसे यंग विधायक हैं। हरियाणा विधानसभा में भव्य बिश्नोई सबसे यंग विधायक हो गए हैं। उनसे पहले दुष्यंत चौटाला सबसे कम उम्र के विधायक थे। हरियाणा विधानसभा में भव्य बिश्नोई सबसे यंग विधायक हो गए हैं। उनसे पहले दुष्यंत चौटाला सबसे कम उम्र के विधायक थे।

यह भी पढ़ें:– डीसीसीबी तथा पैक्स के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जल्द होंगे पदोन्नत: बराला

कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट

भव्य पूर्व उट चौधरी भजनलाल के पोते हैं। उनके पिता कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। हालांकि राजनीतिक तौर पर देखें तो विधानसभा में दलगत स्थिति के लिहाज से भाजपा को इस जीत का ज्यादा फायदा नहीं। हरियाणा में सरकार चलाने के लिए जननायक जनता पार्टी (खखढ) का सहारा लेने की उनकी मजबूरी बनी रहेगी। इतना जरूर है कि भव्य के जीतने के बाद विधानसभा में भाजपा के 41 विधायक हो गए हैं।

जनता की उम्मीद पर खरा उतरूंगा: भव्य

भव्य बिश्नोई ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आदमपुर की जनता को विश्वास दिलाता हूँ कि उनकी हर उपेक्षा व उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास कर करूंगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार 90 विधानसभा क्षेत्रों की ओर विशेष ध्यान देकर काम कर रहे है उसी प्रकार वे आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं पूरी निष्ठा के साथ कार्य करूंगा ताकि आदमपुर को विकास के नाते लाभ मिल सके। आदमपुर में अधिक से अधिक विकास करवाने के लिए प्रयासरत रहूंगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।