भाजपा गुमराह एवं धनबल से चाहती है चुनाव जीतना: गहलोत

Jaipur News
Sanjeevani scam case: सीएम गहलोत की अपील पर सुनवाई पूरी

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोगों को गुमराह एवं धनबल के आधार पर चुनाव जीतना चाहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी के जीतने पर राज्य सरकार मजबूत होगी और काम करने में कोई कमी नहीं रखी जायेगी। गहलोत मंगलवार को चुरु जिले के सुजानगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार मेघवाल के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में आज माहौल बिगड़ा हुआ हैं और विरोधियों को जेल मे डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोटों का वर्चस्व होता हैं। भाजपा को किसानों के आशीर्वाद से संसद में भारी बहुमत मिला है। केन्द्र सरकार किसानों की सुनवाई नहीं कर रही है जबकि उसे किसानों को बुलाकर उनसे बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह कृषि के तीनों कानूनों को लागू नहीं कर पायेगी। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस की सोच में अंतर हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा निम्न स्तर की आलोचना करती हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तब मजबूत होता जब विपक्ष मजबूत होगा और वह कमियां बतायेगा तो उन्हें ठीक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास धन की कोई कमी नहीं हैं। उन्होंने भाजपा को दूनियां की सबसे अमीर पार्टी बताते हुए कहा कि वह लोगों को गुमराह करके एवं धनबल से चुनाव जीतना चाहती है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि हम लोग काम करने में कोई कमी नहीं रखेंगे। उन्होंने कहा कि मास्टर भंवरलाल मेघवाल का निधन यहां की सेवा करते-करते ही हुआ हैं। वह एक साफ छवि के आदमी थे। उन्होंने उनका निधन कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने सुजानगढ़ से मनोज मेघवाल पर भरोसा जताया है। अगर वह चुनाव जीतते हैं तो कांग्रेस की सरकार मजबूत होगी और विकास के और काम होंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान के विकास, किसान एवं गरीब के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस को जीतना हैं।

उन्होंने कहा राज्य में उनकी सरकार ने वैश्विक महामारी कोरोना काल में शानदार बजट पेश कर उसमें सभी क्षेत्रों का ध्यान रखा हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कोरोना काल में मृत्यु दर सबसे कम है। कोरोना काल में पत्रकारों ने भी अपनी महत्सपूर्ण भूमिका निभाई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कई स्कूलों में जहां 500 से अधिक छात्राएं थी उन्हें क्रमोन्नत कर कालेज बनाये हैं। हमारी सरकार बालिका शिक्षा पर जोर दे रही है वहीं हमने घर घर तक पानी पहुंचाया। कांग्रेस प्रत्याशी के जीतने से कांग्रेस मजबूत होगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हमने किसी भी चीज की कमी नहीं आने दी है और अब जनता के आशीर्वाद से प्रदेश के उपचुनाव में तीनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी जीतेंगे। उन्होने कहा कि अगर भाजपा चुनाव जीतती है तो उनकी केवल संख्या बढ़ेगी लेकिन अगर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीतता है तो सरकार और मजबूत होगी। सरकार अभी तीन साल और चलेगी। उन्होंने विकास और सुशासन के नाम पर वोट देने की अपील भी की।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।