जुलाई में कारों की बिक्री बढ़ी जबकि दोपहिया की घटी

Passenger vehicle sales up 13 percent

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना महामारी के कारण लगाये गये कठोर लॉकडाउन में राज्यों द्वारा ढील दिये जाने से मांग बढ़ने के बल पर इस वर्ष जुलाई में देश में यात्री वाहनों की बिक्री में करीब 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। जुलाई 2021 में देश में 264442 वाहनों की बिक्री हुयी जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह संख्या 182779 रही थी। वाहन निमार्ताओं के शीर्ष संगठन सोसायटी आॅफ इंडियन आॅटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स( सियाम) द्वारा आज यहां जुलाई महीने में वाहनों की बिक्री के जारी आंकड़ों के अनुसार इसमें देश की प्रमुख वाहन निमार्ता कंपनी टाटा मोटर्स के आंकड़े शामिल नहीं है क्योंकि कंपनी ने आंकड़े देना बंद कर दिया है।

सियाम के अनुसार जुलाई 2021 में देश में कुल मिलाकर 1253937 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुयी जो पिछले वर्ष इसी महीने में बेचे गये 1281354 वाहनों की तुलना में दो फीसदी कम है। जुलाई में स्कूटरों की बिक्री पिछले वर्ष के समान महीने की तुलना में 9.6 प्रतिशत बढ़कर 366292 वाहनों पर पहुंच गयी जबकि मोटरसाइकिलों की बिक्री 5.8 प्रतिशत घटकर 837096 वाहनों पर आ गई।

143 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई

देश में अब इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की मांग में तेजी आने लगी है। पिछले वर्ष जुलाई में 143 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हुयी जबकि इस वर्ष इसी महीने में यह आंकड़ा बढ़कर 1270 पर पहुंच गया। जुलाई 2021 में तिपहिया वाहनों की बिक्री में बढोतरी दर्ज की गयी है। इस महीने में देश में 17888 तिपहिया वाहनों की बिक्री हुई जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह संख्या 12728 रही थी।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।