हरियाणा - Sach Kahoon Hindi

रिटायर्ड बिजली कर्मी ने की आत्महत्या, परिजन बोले- घंटों थाने में बैठाकर मानसिक दबाव बनाया
फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Faridabad News: फरीदाबाद में पुलिस प्रताड़ना के आरोपों के बीच एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों का आरोप है कि वर्ष 2017 के एक पुराने मामले में पूछताछ के दौरान पुलिस ने उन्हें घंटों थाने में बैठाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और गिरफ्तारी की धमकी दी थी। घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन मिलने के बाद मामला शांत हुआ।

मृतक की पहचान जनकपुर गांव निवासी सतीश कुमार (60) के रूप में हुई है। वह पावर ग्रिड कंपनी में वरिष्ठ पद पर कार्यरत थे और अक्टूबर में करीब दो महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। वर्ष 2017 में खेड़ी थाना क्षेत्र में हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इस मामले में कंपनी के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज हुआ था। कंपनी की ओर से अदालत और पुलिस से जुड़े सभी कानूनी मामलों की जिम्मेदारी सतीश कुमार संभाल रहे थे।

परिजनों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से सतीश कुमार को लगातार नोटिस भेजकर खेड़ी पुल थाने बुलाया जा रहा था। शनिवार को भी उन्हें सुबह करीब 10 बजे थाने बुलाया गया और शाम छह बजे तक वहीं बैठाए रखा गया। बेटे विवेक का आरोप है कि इस दौरान उनके पिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, बार-बार पूछताछ कर दबाव बनाया गया और सोमवार को गिरफ्तार करने की धमकी दी गई। उनका यह भी आरोप है कि उन्हें न तो ठीक से पानी पीने दिया गया और न ही बाथरूम जाने की अनुमति दी गई।

गिरफ्तारी की धमकी का आरोप

परिजनों के अनुसार शनिवार रात घर लौटने पर सतीश कुमार बेहद तनाव में थे। उन्होंने परिवार को बताया कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है और गिरफ्तारी की चेतावनी दी है। इसी मानसिक दबाव से आहत होकर रविवार सुबह उन्होंने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन शव को बादशाह खान सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उनकी मांग थी कि खेड़ी पुल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

इस दौरान अस्पताल परिसर में पुलिस और परिजनों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। परिजन शव को पुलिस आयुक्त कार्यालय ले जाने की बात पर अड़ गए। बाद में पुलिस अधिकारियों ने शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन मान गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जनकपुर गांव निवासी सतीश कुमार द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों ने पुलिस प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर खेड़ी पुल थाना प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-एसीपी मुजेसर पंकज कुमार

फतेहाबाद के अस्पताल से पुलिस हिरासत से बाइक चोर फरार
फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। Fatehabad News: फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी मेडिकल जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। आरोपी अदालत में पेशी से पहले मेडिकल के लिए लाया गया था। मौका मिलते ही उसने पुलिसकर्मियों को झटका दिया और कबीर बस्ती की ओर भाग निकला। जल्दबाजी में वह अपनी चप्पलें भी अस्पताल परिसर में छोड़ गया। पुलिस के अनुसार सिरसा जिले के गांव भरोखां निवासी रवि भाम्भू की शिकायत पर 25 जुलाई को बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने भूथन कलां निवासी सुरजीत को गिरफ्तार कर चोरी की गई प्लेटिना मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली थी। सोमवार सुबह एक हेड कांस्टेबल और एक होमगार्ड आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच शुरू होने से पहले ही आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीआईए सहित कई पुलिस टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। अस्पताल परिसर और कबीर बस्ती क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आरोपी के फरार होने के मामले में पुलिस की लापरवाही की भी जांच शुरू कर दी गई है।

हॉर्मूज मार्ग में बाधा से हरियाणा का चावल निर्यात प्रभावित, बाजार में चिंता का माहौल
घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और बोर्ड ऑफ ट्रेड के गैर-सरकारी सदस्य सतीश गोयल ने कहा कि हॉर्मूज स्ट्रेट बंद होने से करीब एक लाख टन बासमती चावल बंदरगाहों पर रुका हुआ है, जो आगे नहीं बढ़ पा रहा। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक यही हाल रहा तो बारिश के मौसम में यह माल खराब होने का खतरा भी पैदा हो सकता है। इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार से बातचीत की गई है और निर्यात को सुचारु करने का आश्वासन मिला है।

सतीश गोयल के अनुसार, हरियाणा के निर्यातकों का करीब एक से डेढ़ लाख टन चावल बंदरगाहों और समुद्र में फंसा हुआ है, जिसकी कीमत 1000 करोड़ रुपये से अधिक है। कुछ माल कांडला पोर्ट पर पड़ा है, जबकि कुछ जहाजों में बीच समुद्र में ही रुका हुआ है। पिछले 25 दिनों से यह स्थिति बनी हुई है। इसका सबसे बड़ा नुकसान व्यापारियों को हो रहा है, क्योंकि बैंक ब्याज लगातार बढ़ रहा है और ट्रांसपोर्टेशन लागत भी बढ़ गई है। इसके साथ ही बंदरगाहों पर डेमरेज चार्ज का दबाव अलग से बढ़ रहा है।

बारिश के मौसम में खुले या लंबे समय तक स्टोरेज में पड़ा चावल खराब होने की आशंका बढ़ जाती है। यदि जल्दी रास्ता नहीं खुला तो गुणवत्ता पर असर पड़ेगा और नुकसान और बढ़ जाएगा। यही वजह है कि व्यापारियों ने सरकार से वित्तीय राहत या अनुदान देने की मांग उठाई है। स्थिति को और गंभीर इस बात ने बना दिया है कि दो से तीन महीने बाद नया धान सीजन शुरू होने वाला है। अगर मौजूदा माल समय पर विदेश नहीं पहुंचा और उसकी पेमेंट नहीं आई, तो व्यापारियों के पास नई फसल खरीदने के लिए पूंजी नहीं होगी। इससे किसानों की फसल की खरीद प्रभावित हो सकती है। सतीश गोयल ने बताया कि जो चावल इस समय सेलरों में तैयार हो रहा है, उस पर हर महीने करीब 1 प्रतिशत की दर से ब्याज लग रहा है। निर्यात में देरी होने से यह लागत लगातार बढ़ रही है।

मिडिल ईस्ट बाजार पर सबसे ज्यादा असर

भारत का बड़ा हिस्सा बासमती चावल का निर्यात मिडिल ईस्ट देशों में होता है। ईरान, इराक और सऊदी अरब जैसे देशों को हर साल करीब 30 लाख टन चावल भेजा जाता है, जिसमें प्रत्येक देश को लगभग 10-10 लाख टन हिस्सा मिलता है।

मौजूदा तनाव के कारण इस पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ गई है, जिससे व्यापार प्रभावित हुआ है। जहाजों की आवाजाही पर असर पड़ने से शिपिंग चार्ज बढ़ गए हैं, वहीं जोखिम बढ़ने के कारण बीमा प्रीमियम भी महंगा हो गया है।

सरकार के सामने रखी गई मांगें

निर्यातकों ने केंद्र सरकार के सामने कई प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें ट्रांसपोर्टेशन की समस्याओं का समाधान, बढ़े हुए रेट और ब्याज पर राहत, बंदरगाहों पर लगने वाले डेमरेज चार्ज को माफ करना और फंसे माल पर ‘वार कवर’ यानी बीमा सुरक्षा देना शामिल है।

सतीश गोयल ने बताया कि सरकार इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर रही है और अगले सप्ताह फिर बैठक कर स्थिति की समीक्षा करेगी।

1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक भारत ने 65 लाख टन चावल का निर्यात किया था, जो एक रिकॉर्ड रहा। इस बार लक्ष्य 70 लाख टन तक पहुंचाने का रखा गया है, लेकिन मौजूदा हालात इस लक्ष्य के सामने बड़ी चुनौती बनकर खड़े हैं।

आने वाले हफ्ते तय करेंगे दिशा

फिलहाल पूरा चावल उद्योग अंतरराष्ट्रीय हालात और सरकार के फैसलों पर नजर टिकाए हुए है। यदि जल्द हॉर्मूज स्ट्रेट का रास्ता खुलता है तो निर्यात में तेजी लौट सकती है, लेकिन देरी होने पर इसका असर व्यापारियों से लेकर किसानों और विदेशी मुद्रा आय तक दिखाई देगा। आने वाले कुछ सप्ताह इस उद्योग के लिए बेहद निर्णायक माने जा रहे हैं।

गांव दीवाना में उत्साह से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' का 136वां संस्करण, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: विधानसभा पिहोवा के बाखली मंडल के गांव दीवाना में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, भाजपा जिला प्रभारी दीपक शर्मा तथा बाखली मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह इशाक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर गांव के सरपंच राम नाथ सैनी एवं ग्रामवासियों ने सभी अतिथियों का फूल-मालाएं पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। इसके बाद प्रधानमंत्री के आह्वान पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। साथ ही बूथ नंबर-63 पर बूथ समिति की बैठक आयोजित कर संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी दीपक शर्मा ने संगठन के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने पर शक्ति केंद्र प्रमुख बंटी दीवाना को सम्मानित किया तथा सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। जिला प्रभारी दीपक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने वाला जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए।

उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ कार्यकर्ता ही हैं। जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को इस अभियान से जुड़कर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम से समाज को सकारात्मक सोच, सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है। बाखली मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह इशाक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है l भाजपा कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का कार्य करें।

कार्यक्रम के अंत में गांव के सरपंच राम नाथ सैनी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर महामंत्री सतपाल मास्टर, मन की बात प्रमुख जगमाल सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख बंटी दीवाना, गांव के गणमान्य नागरिक, सभी बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

CUET-2026 में 98.7 पर्सेंटाइल हासिल कर मिस्टी ने बढ़ाया शिखर शिक्षा सदन का मान, हंसराज कॉलेज में मिला प्रवेश
मीरापुर।(सच कहूं/कोमल कुमार)। Mirapur News: शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मीरापुर की कक्षा 12 की प्रतिभाशाली पासआउट छात्रा मिस्टी ने CUET-2026 में 98.7 पर्सेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय, अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अपनी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के दम पर मिस्टी ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि के आधार पर मिस्टी का चयन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), इलाहाबाद विश्वविद्यालय और लखनऊ विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में हुआ। हालांकि उन्होंने अपने उच्च शिक्षा के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज में प्रवेश लेना चुना। हंसराज कॉलेज देश के अग्रणी महाविद्यालयों में अपनी उत्कृष्ट शिक्षा और शानदार शैक्षणिक परंपरा के लिए जाना जाता है।

विद्यालय के चेयरमैन सुशील शर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मिस्टी की सफलता पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि ने विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है।विद्यालय के निदेशक राजेश शर्मा ने मिस्टी को बधाई देते हुए कहा कि वह शुरू से ही एक मेहनती और प्रतिभाशाली छात्रा रही है। उन्हें विश्वास था कि वह अपनी लगन और समर्पण से बड़ी सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम अवश्य रोशन करेगी।

विद्यालय की प्रबंधिका शिखा शर्मा ने कहा कि निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने मिस्टी के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या शालिनी रॉय ने कहा कि हंसराज कॉलेज में मिस्टी का चयन विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासित शिक्षण व्यवस्था का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि मिस्टी भविष्य में भी नई ऊँचाइयों को छूते हुए विद्यालय, परिवार और देश का नाम गौरवान्वित करेगी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि मिस्टी की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें बड़े लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।

17 वर्षीय हिमांशी ने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर नीट में हासिल की एआईआर 2849
अंबाला (सच कहूँ/संदीप सांतरे)। Ambala News: समलेहड़ी स्थित गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल से वर्ष 2025 में बारहवीं कक्षा 95 प्रतिशत अंकों से पास करने वाली 17 वर्षीय हिमांशी ने एक साल का ड्रॉप लेकर नीट परीक्षा की तैयारी की और अखिल भारतीय रैंक 2849 प्राप्त की। अंबाला कैंट वासी हिमांशी ने इस पूरी अवधि में खुद को सोशल मीडिया से दूर रखा और आत्म-अनुशासन के सहारे अपनी तैयारी को दिशा दी।

यह उपलब्धि अकेले हिमांशी की मेहनत भर की कहानी नहीं, बल्कि उस बड़ी तस्वीर का हिस्सा है, जिसमें हर साल लाखों छात्र सीमित मेडिकल सीटों के लिए एक अतिरिक्त वर्ष जोखिम में डालते हैं। देश में नीट के लिए बैठने वाले छात्रों और उपलब्ध सीटों के बीच के भारी अंतर ने ड्रॉप ईयर को लगभग अनिवार्य विकल्प बना दिया है, जिसमें डिजिटल विकर्षणों से दूरी बनाना एक अतिरिक्त चुनौती के रूप में सामने आता है। हेमांशी ने अपनी इस यात्रा में परिवार और शिक्षकों के निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन को सबसे अहम बताया।

Ambala News: छात्रा हेमांशी, फाइल फोटो।

हथियारबंद युवकों ने फैक्ट्री संचालक पर किया हमला, जान से मारने की दी धमकी
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: सोहटी गांव में एक प्लास्टिक रीसाइक्लिंग फैक्ट्री संचालक के साथ हथियारबंद युवकों द्वारा मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सोहटी निवासी दीपक राणा ने बताया कि उसकी कुतुबगढ़ रोड पर प्लास्टिक रीसाइक्लिंग की फैक्ट्री है। 26 जुलाई की शाम वह अपने दोस्त सुजीत के साथ फैक्ट्री से लौट रहा था।

इसी दौरान चार युवक सफेद स्कॉर्पियो में हथियार लेकर पहुंचे और उनका रास्ता रोक लिया। चारों ने पुरानी रंजिश को लेकर हथियारों के बट तथा लात-घूंसों से दोनों के साथ मारपीट की। शोर सुनकर फैक्ट्री से अन्य लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपियों ने अवैध हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट तथा शिकायत के आधार पर थाना खरखौदा में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

जिला स्कूली वुशु चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 27 पदक
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: जिला स्कूली वुशु चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल,के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में 27 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में  भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्डी ओम प्रकाश दहिया, प्रधानाचार्या  दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया, वुशु कोच  विनोद गुलिया, साई खेलो इंडिया वुशु कोच  दिवस कटारिया एवं पिंकी पीटीआई ने खिलाड़ियों को फूलमालाए पहनाकर स्वागत किया।

प्रतियोगिता का परिणाम अंडर-19 वर्ग  स्वर्ण पदक: अजय (48 किग्रा), जतिन (52 किग्रा), परवीन (56 किग्रा), शुभम (60 किग्रा), यशबीर (65 किग्रा), सुदर्शन (70 किग्रा), देव (75 किग्रा), हर्षित (80 किग्रा), चिराग (85 किग्रा), लक्ष्य (90 किग्रा), ज्योति (45 किग्रा), अन्नू (52 किग्रा), निशु (60 किग्रा) रजत पदक: कार्तिक (60 किग्रा), सुमित (70 किग्रा) कांस्य पदक: शिवम (70 किग्रा) अंडर-17 वर्ग  स्वर्ण पदक: आर्यन (45 किग्रा), हिमांशु (48 किग्रा), दीपांशु (52 किग्रा), राहुल (56 किग्रा), आर्यन (60 किग्रा), आदित्य (65 किग्रा), अमन (70 किग्रा), हितेश (70 किग्रा), वंश (80 किग्रा), निधि (45 किग्रा), यशिका (56 किग्रा)  इस अवसर परद्रोणाचार्य अवार्डी ओम प्रकाश दहिया ने कहा कि प्रताप स्कूल का उद्देश्य केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि शिक्षा और खेल के माध्यम से श्रेष्ठ नागरिक तैयार करना है।

Kharkhoda News: जिला स्कूली वुशु चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के खिलाडियो ने जीते 27 पदक।

7 माह के बच्चे को लेकर महिला भाखड़ा में कूदी, मासूम की मौत
Bhakra Canal Accident: ओढां (सच कहूँ/राजू)। कालांवाली क्षेत्र के गांव खोखर निवासी एक महिला ने अपने 7 माह बच्चे के साथ भाखड़ा में छलांग लगा दी। घटना के समय महिला के साथ दो मासूम बच्चियां भी साथ थी, जो बच गई। घटना के बाद राहगीरों ने महिला को तो बचा लिया लेकिन मासूम बच्चा पानी में बह गया, देर सांय बच्चे का शव बरामद किया गया। गांव खोखर निवासी करीब 36 वर्षीय मनजिंदर कौर सुबह अपनी करीब 12 वर्षीय बेटी रहमत व करीब 6 वर्षीय वशंदीप व 7 माह के बेटे जपनूर के साथ अपने गांव से पैदल ही गांव माखा के लिए निकली थी। गांव के लोगों ने मनजिंदर कौर को बच्चों के साथ जाते देखा था।

लोगों ने बताया की उन्हें लगा कि वह कालांवाली मंडी जा रही है। मनजिंदर कौर अपने गांव से पैदल ही गांव माखा के निकट भाखड़ा पुल पर पहुंची और अपने मासूम बच्चे जपनूर को लेकर नहर में कूद गई। घटना के बाद दोनों बच्चियों ने शोर मचाया तो राहगीरों ने तुरंत नहर में छलांग लगाकर महिला को बचा लिया। जिसके बाद बच्चियों ने लोगों को बताया की उनके मम्मी के साथ उनका छोटा भाई जपनूर भी था। सूचना के बाद कालांवाली पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चे की तलाश की। वहीं देर सांय बच्चे का शव बरामद हो गया

चार बेटियों के बाद हुआ था बेटा

हरदेव सिंह के घर चार बेटियों के बाद बेटे जपनूर ने जन्म लिया था। बताया जा रहा है की जिस समय मनजिंदर कौर अपने तीनों बच्चों को साथ लेकर घर से निकली थी, उस समय घर में कोई नहीं था। उसका पति हरदेव सिंह दूसरे गांव में मजदूरी करने गया हुआ था तो वहीं हरदेव सिंह की मां अपनी बेटी के पास गई हुई थी। हरदेव सिंह की दो बेटियां उनके साथ ही रहती हैं तथा एक बेटी अपने ननिहाल गांव रोहण में रहती है तथा एक बेटी की पहले मृत्यु हो चुकी है। घटना की सूचना के बाद हरदेव सिंह घर पहुंचा। घर में सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।

इस संबंध में परिजनों के ब्यान दर्ज किए हैं, हरदेव सिंह के ब्यान पर इत्तेफाकिया घटना की कारवाही दर्ज की गई है, -जागर सिंह, एएएआई

Sirsa News: स्कूल में सजी पुलिस की चौपाल, विद्यार्थियों को नशे और साइबर ठगी से बचाव का पढ़ाया पाठ
सरसा, 26 जुलाई (सच कहूँ न्यूज)। युवाओं को नशे और साइबर अपराधों से बचाने के उद्देश्य से शनिवार को सदर थाना पुलिस की ओर से गांव झोरड़नाली स्थित राजकीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सीमा सोढ़ी ने विद्यार्थियों, अध्यापकों और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर ठगी से बचाव और महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर सीमा सोढ़ी ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि उसके परिवार, भविष्य और पूरे समाज को प्रभावित करता है। Sirsa News

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास भी नशामुक्त वातावरण बनाने में सहयोग करें। यदि किसी क्षेत्र में नशा बेचने या सेवन करने की जानकारी मिले तो बिना किसी भय के तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को आॅनलाइन ठगी से बचने के आसान और व्यवहारिक उपाय बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक खाते की जानकारी या पासवर्ड साझा करें। सोशल मीडिया पर मिलने वाले फर्जी इनाम, केवाईसी अपडेट, डिजिटल अरेस्ट, निवेश के नाम पर धोखाधड़ी और फर्जी कॉल से सतर्क रहने की भी सलाह दी।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि मोबाइल फोन और इंटरनेट का उपयोग केवल पढ़ाई एवं आवश्यक कार्यों के लिए करें। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने, साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस विभाग के इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। Sirsa News

CBSE North Zone-2' Swimming Championship: सरसा में स्विमिंग का उत्साह चरम पर!
सरसा, (राजेश बेनीवाल)। एमएसजी भारतीय खेल गांव, डेरा सच्चा सौदा सरसा में आयोजित चार दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 बॉयज स्विमिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन रविवार को तरणताल में उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया। सुबह होते ही खिलाड़ी अपनी निर्धारित स्पर्धा के लिए जुट गए कोई वार्म अप करने में व्यस्त था तो कोई अपने माता-पिता या कोच से स्वर्णिम छलांग के लिए मार्गदर्शन तो कहीं आशीर्वाद का दौर जारी था।

सुबह से विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कई मुकाबले इतने कड़े रहे कि विजेता और उपविजेता के बीच अंतर केवल कुछ मिलीसेकेंड का रहा। हर रेस के बाद दर्शकों की तालियों की गूंज और खिलाड़ियों के चेहरे पर जीत का उत्साह पूरे परिसर में खेल भावना का संदेश दे रहा था। दूसरे दिन प्रतियोगिता का दबाव पहले दिन की तुलना में अधिक दिखाई दिया।

अब खिलाड़ियों की नजर केवल अच्छा प्रदर्शन करने पर नहीं, बल्कि अगले चरण में स्थान पक्का करने पर भी थी। यही कारण रहा कि प्रत्येक प्रतिभागी पूरे आत्मविश्वास और रणनीति के साथ पूल में उतरा। कोच भी लगातार खिलाड़ियों की तकनीक, स्पीड और टाइमिंग पर नजर बनाए हुए थे तथा हर रेस के बाद आवश्यक सुझाव देते नजर आए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने बताया कि इस स्तर की प्रतियोगिताएं उनके लिए किसी परीक्षा से कम नहीं हैं। दूसरे दिन भी आयोजन स्थल पर अनुशासन और व्यवस्थाओं का स्तर आकर्षण का केंद्र बना रहा। सेवादार खिलाड़ियों, अधिकारियों और अभिभावकों की सहायता में लगातार जुटे रहे। चिकित्सा दल, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, भोजन तथा विश्राम स्थलों की व्यवस्थाओं ने बाहर से आए प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा महसूस नहीं होने दी।

अभिभावकों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

प्रतियोगिता में अपने बच्चों के साथ पहुंचे राहुल, कर्ण, सुनील रामनिवास सुरभि आदि ने बताया कि अभिभावक पूरे समय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे।  हर सफल रेस के बाद तालियों से खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। कई अभिभावकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। वहीं अपने बच्चे के साथ बैठी एक अभिभावक उदास नजर आ रही थी, बात करने पर पता चला कि बच्चे के परिणाम से वे खुश नहीं थीं, उन्हें रियलाईज करवाया गया कि बच्चा है वह कोई मशीन नहीं है जो हर बार आपके मुताबिक ही परिणाम देगा। समझाने के बाद एहसास हुआ और बच्चे को मेहनत के लिए पे्ररित करने लगे।

सभी सुविधाएं मिल रही बैैठे-बैठे

फरीदाबाद से आए प्रतिभागी अकालबीर सिंह भी अपने पिता मंजीत सिंह के साथ आए हुए थे जो कि इससे पहले नेशनल व स्टेट स्पर्धा में भी अपना लोहा मनवा चुके थे जो आज सरसा में भी अपने परिणाम से संतुष्ट नजर आ रहे थे। उन्होेंने बताया कि पहले दिन सभी खिलाड़ी माहौल को समझ रहे थे, लेकिन दूसरे दिन प्रत्येक रेस में प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई। मंजीत सिंह ने बताया कि हमें आज दूसरा दिन है लेकिन एक चीज यहां देखने को मिली कि हम बाहर कहीं होते हैं तो सबसे बड़ी बात होती है कि बच्चों को खाना-पीना कैसा मिलेगा क्योंकि यह सबसे खेल पर सबसे अधिक प्रभाव डालते हैं लेकिन हमें यहां पर पानी भी बैठे-बैठे मिल जा रहा है। किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई।

आधुनिक तकनीक से मिल रहे सटीक परिणाम

स्विमिंग में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए फरीदाबाद से आये हुए कृष मोहिन्द्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में उपयोग किए जा रहे आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग सिस्टम ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। सटीक परिणाम कुछ ही क्षणों में घोषित होने से प्रतियोगिता पूरी तरह पारदर्शी और तकनीकी रूप से सटीक नजर आई। कृष के पिता ने बताया कि हमने पहली बार ऐसा सुनियोजित और सेवाभाव वाला क्षेत्र देखा है उत्तर ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत की कई जगहों पर गए हैं जिनका नाम बड़ी यूनिवर्सिटीज में गए लेकिन यहां पर आकर जो सुविधाएं मिली हैं वाकई काबिल ए तारीफ है बच्चों व अभिभावकों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है कि वे जहां भी जाएं तो उन्हें मूलभूत सुविधाएं मिले ताकि उनके अभ्यास व परिणाम पर असर न पड़े लेकिन इस स्टेडियम में यहां के गुरुजी ने जो प्रबंध किया है उसका कोई सानी नहीं है। मैं तो इस को रैटिंग दस में से ग्यारह दूंगा...।

स्विमिंग की हर बड़ी प्रतियोगिता सरसा में हो

अपने दो बच्चों गर्व व युव को लेकर आये कर्मवीर यादव ने कहा कि इससे पहले एक स्पर्धा में पार्टिस्पेट करके तुरंत आ रहे हैं लेकिन वहां के प्रबंधन को लेकर हम यही सोच रहे थे कि अगर ऐसी ही प्रबंधन सरसा में हुई तो मुश्किल हो जाएगी। एक बारगी तो सोचा कि नहीं जाना लेकिन फिर निकल पड़े, हम पहली बार सरसा आए हैं लेकिन यहां तो सब कुछ विपरीत हैै बच्चे हरियाली व प्रदूषण मुक्त खुले क्षेत्र को देखकर खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर पता चला कि पूज्य गुरुजी की प्रेरणा से स्कूल प्रबंधकों ने बेहद अच्छे प्रबंध कर रखे हैं मैंने देश के कई स्थान देखे हैं लेकिन इस तरणताल को देखकर यहां का स्वच्छ जल देखकर अच्छा लगा हम तो यही कहते हैं कि हर प्रतियोगिता सरसा में ही हो ताकि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ-साथ बेहतरीन परिणाम मिल सके। Sirsa News

शहजादपुर की कृति ने पेपर लीक के झटके के बाद दोबारा परीक्षा देकर पाई एआईआर 24171
अंबाला (सच कहूँ ब्यूरो)। Ambala News: गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहजादपुर से वर्ष 2025 में बारहवीं पास करने वाली कृति गोयल ने नीट यूजी 2026 में अखिल भारतीय रैंक 24171 हासिल की है। कृति के पिता संजीव कुमार इसी स्कूल में लेक्चरर हैं और माता अलका गोयल विज्ञान की शिक्षिका हैं।

कृति ने बताया कि 2025 में मनचाहा परिणाम न आने पर उन्होंने अगला पूरा साल तैयारी को समर्पित किया। नीट 2026 में उन्होंने 653 अंक हासिल किए थे, लेकिन पेपर लीक सामने आने के बाद यह परीक्षा रद्द कर दी गई। इसके बाद कृति ने दोबारा तैयारी की और पुनर्परीक्षा में 569 अंकों के साथ यह रैंक सुरक्षित की।

यह मामला अकेली कृति की मेहनत तक सीमित नहीं, बल्कि परीक्षा प्रणाली की उस कमजोर कड़ी को भी सामने रखता है, जहां एक पेपर लीक हजारों छात्रों की महीनों की तैयारी को दोबारा दांव पर लगा देता है। पिता संजीव कुमार का कहना है कि जब तक परीक्षा सुरक्षा तंत्र को तकनीकी रूप से और मजबूत नहीं किया जाता, तब तक ऐसी घटनाएं छात्रों के मानसिक दबाव और अनिश्चितता को लगातार बढ़ाती रहेंगी। उन्हें ख़ुशी है कि उनकी बेटी ने भारी दबाव के बावजूद यह परीक्षा पास की।

कृति ने बताया कि लोगों की मदद करने और उन्हें स्वस्थ करने की चाह उन्हें चिकित्सा क्षेत्र की ओर ले गई। उनकी बड़ी बहन पहले से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं, जिससे उन्हें भी प्रेरणा मिली और उन्होंने सोशल मीडिया के इस दौर में खुद को लक्ष्य पर केंद्रित रखा।

Ambala News: छात्रा कृति गोयल, फाइल फोटो।