राजस्थान - Sach Kahoon Hindi

Blood Donation: कोटा के दीपक इन्सां ने रक्तदान कर महिला की जान बचाई
कोटा (सच कहूँ न्यूज़)। Blood Donation: एम एस जी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र कोटा के सेवादार दीपक इन्सां ने जगन्नाथ पुरा निवासी सुनिता पत्नी कुलदीप मेघवाल के लिए आकस्मिक जरूरत पड़ने पर तुरन्त ब्लड बैंक पहुंचकर खून देकर उसके उपचार में मदद कर पुण्य का काम किया। सेवादार राजेंद्र सिंह हाड़ा के अनुसार अचानक पेट दर्द होने पर सुनिता को को महाराव भीम सिंह अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा जहाँ डॉक्टर ने तुरंत बच्चे दानी के आॅपरेशन की सलाह दी और एक यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने को कहा। जैसे ही ब्लड की बात आई तो परिजनों के सामने व्यवस्था नहीं हो पाई।

ऐसे में एम एस जी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र कोटा के सेवादार व जगन्नाथ पुरा निवासी दीपक इन्सां पुत्र दयाराम इन्सां को जैसे ही पता लगा की मरीज के परिजन ब्लड की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं तो वह अपने सभी काम छोड़कर दोड पड़ा और ब्लड बैंक में फरिश्ता बनकर जा पहुंचा और तुरन्त ब्लड देकर महिला के आॅपरेशन में सहयोग किया। उसने बताया की पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों का पालन करते हुए किसी की मदद कर बहुत ही खुशी का अहसास होता है। उधर मरीज के परिजनों ने भी राहत की सांस लेते हुए पूज्य गुरु जी का धन्यवाद करते हुए दीपक इन्सां का भी बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।

वर्षा ऋतु में सड़क सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)। आयुक्त परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग जयपुर के निर्देशानुसार प्रदेश में भारी बारिश एवं अतिवृष्टि के कारण राज्य की सड़कों पर जल का भराव एवं बहाव होने से यातायात बाधित होने तथा सामान्य जनजीवन में व्यवधान उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है। इस स्थिति से निपटने के लिये जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। Sri Ganganagar News

जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का अनुपालन किया जाये। भारी बारिश होने की स्थिति में अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से निकले, बारिश के दौरान सड़के गीली होने की वजह से वाहन के ब्रेक लगाने की क्षमता प्रभावित होती है तथा वाहन को रोकने में समय लगता है। इसलिये वाहन धीमी गति से व सावधानीपूर्वक चलाये।

बारिश के दौरान विशेष रात के समय दृश्यता बेहद कम हो जाती है, इसलिये बाहर निकलने से पहले अपने वाहन की हेडलाइट, इंडीगेटर व ब्रेक वाइपर इत्यादि अच्छे से जांच ले। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बनाये गये अंडर पास में बारिश के दौरान पानी भर जाता है, जिसमें पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण वाहन फंस जाते हैं। अंडर पास में पानी भरने पर रास्ते का उपयोग न करें।  जल भराव वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाये जाये। सड़कों पर जल भराव होने के कारण सड़कों की स्थिति, खड्डों, नालियों आदि का पता नहीं चल पाता, ऐसे में धीमी गति से वाहन सावधानीपूर्वक चलाये। Sri Ganganagar News

Fraud: रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.50 लाख रुपए की ठगी
हनुमानगढ़। रूस में वर्क वीजा लगवाकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.50 लाख रुपए की कथित ठगी करने के मामले में टाउन थाना पुलिस ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई कर्मजीत सिंह पुत्र रतनलाल निवासी वार्ड नंबर 36, सोरगर मोहल्ला, टाउन की ओर से प्रस्तुत इस्तगासे के आधार पर की गई। Hanumangarh News

परिवादी ने बताया कि वह रूस में नौकरी करने के उद्देश्य से वर्क वीजा बनवाना चाहता था। उसके भाई मनजीत सिंह के साढ़ू जसपाल पुत्र देशराज सोरगर निवासी कलेरा तहसील जगरांव जिला लुधियाना (पंजाब) ने उसकी मुलाकात देवेन्द्र उर्फ सोढी पुत्र किशन निवासी कोकरी कलां, जिला मोगा (पंजाब) से करवाई और बताया कि वह विदेशों के वीजा लगवाने का काम करता है तथा कई लोगों को विदेश भेज चुका है।

जुलाई 2025 में देवेन्द्र हनुमानगढ़ स्थित परिवादी के घर आया, शैक्षणिक दस्तावेज और पासपोर्ट देखने के बाद रूस का वर्क वीजा लगवाने का भरोसा दिया। बाद में 21 जुलाई 2025 को परिवादी जलंधर स्थित कार्यालय पहुंचा, जहां उसके दस्तावेज स्कैन किए गए, पासपोर्ट अपने पास रख लिया गया तथा कई खाली कागजों और फार्मांे पर हस्ताक्षर करवाए गए। Hanumangarh News

इस्तगासे के अनुसार, 5 अगस्त 2025 को परिवादी ने अपने भाई मनजीत सिंह के माध्यम से आरोपी की ओर से बताए गए बैंक खाते में 2 लाख 30 हजार रुपए भेजे। इसके बाद देवेन्द्र अगस्त 2025 में हनुमानगढ़ आकर परिवादी के घर से 20 हजार रुपए नकद भी ले गया। इस प्रकार कुल 2 लाख 50 हजार रुपए वर्क वीजा और नौकरी दिलाने के नाम पर लिए गए।

परिवादी का आरोप है कि सितंबर 2025 में देवेन्द्र ने व्हाट्सएप पर रूस का वीजा भेजा, जिसे देखने पर वह टूरिस्ट वीजा निकला। पूछने पर आरोपी ने कहा कि पहली बार वर्क वीजा नहीं मिलता, इसलिए पहले टूरिस्ट वीजा पर भेजा जाएगा और बाद में उसे वर्क वीजा में परिवर्तित करा दिया जाएगा। शिकायत के अनुसार, 25 अगस्त 2025 को जयपुर एयरपोर्ट बुलाया गया, लेकिन वहां टिकट रद्द होने की बात कहकर दिल्ली भेज दिया गया। बाद में 31 अगस्त 2025 को अमृतसर से दुबई भेजा गया, जहां दो दिन के बजाय करीब 12 दिन रुकना पड़ा। इसके बाद नोवोसिबिरस्क (रूस) और फिर मॉस्को भेजा गया, लेकिन वहां न तो कोई लेने आया और न ही नौकरी दिलाई गई।

आखिरकार परिवादी 26 सितंबर 2025 को अपने खर्चे पर भारत लौट आया। परिवादी ने आरोप लगाया कि दुबई में रहने पर करीब 40 हजार रुपए, रूस में 50 हजार रुपए तथा भारत वापसी के हवाई टिकट पर करीब 40 हजार रुपए का अतिरिक्त खर्च स्वयं वहन करना पड़ा। भारत लौटने के बाद पंचायत के माध्यम से आरोपियों से कुल राशि वापस मांगी गई, लेकिन उन्होंने देने से इनकार कर दिया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनुसंधान एएसआई कमलजीत सिंह को सौंपा गया है। Hanumangarh News

Drug Smuggler Arrested: पीलीबंगा में गांजा सहित दिव्यांग तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को देखकर झाड़ियों में छिपा
Drug Smuggler Arrested: हनुमानगढ़। पीलीबंगा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 85 ग्राम गांजा बरामद कर एक दिव्यांग व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गांजा के साथ 11 खाली जिप लगी प्लास्टिक की थैलियां भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार पीलीबंगा थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसआई वीरचंद मय जाप्ता पीलीबंगा से खरलियां जाने वाली सड़क पर पीबीएन नहर के निकट रोही चक 13 पीबीएन में नाकाबंदी एवं गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर पुलिया के पास झाड़ियों में छिप गया। संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम सुखदेव राम (40) पुत्र बिल्ख सिंह बाजीगर निवासी वार्ड नंबर 21, पीलीबंगा बताया।

पुलिस के अनुसार आरोपी बाएं पैर से घुटने के नीचे से दिव्यांग है। झाड़ियों में छिपने का संतोषजनक कारण नहीं बताने पर नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी की पायजामे की जेब से 11 छोटी जिप लगी प्लास्टिक की थैलियां तथा दूसरी जेब से एक सफेद प्लास्टिक का लिफाफा मिला। लिफाफे में हल्के हरे और भूरे रंग का डंठल व चूरा जैसा पदार्थ मिला, जिसकी जांच करने पर वह गांजा पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौलने पर प्लास्टिक लिफाफे सहित कुल वजन 85 ग्राम निकला। बरामद गांजा को सील कर जब्त किया गया तथा 11 प्लास्टिक की जिप लगी थैलियों को भी सबूत के तौर पर कब्जे में लिया गया। Hanumangarh News

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक पैर से दिव्यांग होने के कारण कोई अन्य काम नहीं कर पाता और गांजा बेचने का धंधा करता है। वह छोटी-छोटी जिप लगी थैलियों में गांजा भरकर 50 रुपए प्रति पुड़िया बेचता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गांजा मदन बिहारी निवासी हनुमानगढ़ से 25 हजार रुपए प्रति किलोग्राम की दर से 100 से 200 ग्राम की मात्रा में खरीदता था।

दो दिन पहले ही उसने 100 ग्राम गांजा 2500 रुपए में खरीदा था, जिसमें से कुछ बेच चुका था और शेष गांजा गोदामों में पल्लेदारी करने वाले मजदूरों को बेचने जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रकरण का अनुसंधान कार्यवाहक एसआई राजेन्द्र कुमार की ओर से किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई वीरचंद, हेड कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण, कांस्टेबल श्रवण सिंह और साहबराम शामिल रहे। Hanumangarh News

Road Accident: बोलेरो कैंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल
हनुमानगढ़। सहजीपुरा और बहलोलनगर की रोही के बीच बोलेरो कैंपर की टक्कर से मोटर साइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो कैंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश पुत्र रणजीतराम मेघवाल निवासी बिलोचांवाला पीएस गोलूवाला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 25 जुलाई को उसका पुत्र हीराराम, भतीजा डालूराम पुत्र शिवलाल, पड़ोसी का पुत्र राहुल पुत्र आत्माराम तथा मुकेश हनुमानगढ़ टाउन में डिग्गी पर तिरपाल बिछाने का कार्य करने अलग-अलग मोटर साइकिलों से गए थे। Hanumangarh News

रिपोर्ट के अनुसार रात करीब 11 बजे चारों युवक अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सहजीपुरा और बहलोलनगर की रोही के बीच सामने से आ रही बोलेरो कैंपर नंबर आरजे 31 जीए 7862 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए हीराराम की मोटर साइकिल को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बोलेरो कैंपर मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

दुर्घटना में हीराराम और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं डालूराम और मुकेश ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहन से राजकीय अस्पताल, हनुमानगढ़ टाउन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल बंशीलाल को सौंपी गई है। पुलिस फरार बोलेरो कैंपर चालक की तलाश कर रही है। Hanumangarh News

Fraud Alert: सिक्योरिटी के लिए दिए खाली चेक में 4.90 लाख रुपए भरकर धोखाधड़ी का आरोप
हनुमानगढ़। सिक्योरिटी के तौर पर दिए गए खाली चेक में कथित रूप से 4.90 लाख रुपए की राशि भरकर न्यायालय में चेक अनादरण का परिवाद पेश करने के मामले में रावतसर थाना पुलिस ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई बलवन्त कुमार (30) पुत्र लिच्छीराम निवासी 7 डीबीएल तहसील टिब्बी की ओर से दायर इस्तगासे के आधार पर की गई है। Hanumangarh News

इस्तगासे के अनुसार वर्ष 2022 में परिवादी ने घरेलू जरूरत के लिए आरोपी अर्जुन पुत्र धर्मपाल गोदारा निवासी 11 एनडब्ल्यूडी, पोहड़का तहसील पल्लू से 31 हजार रुपए उधार लिए थे। इसके बदले उसने सिक्योरिटी के रूप में अपनी मोटर साइकिल, दो खाली चेक और एक नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर आरोपी को सौंप दिया।

परिवादी का कहना है कि उसने बाद में फोन-पे के माध्यम से 19 हजार रुपए लौटा दिए थे और केवल 12 हजार रुपए शेष थे, जिन्हें बाद में लौटाने की बात कही थी। परिवादी ने आरोप लगाया कि अर्जुन ने उसकी ओर से सिक्योरिटी के तौर पर दिए गए खाली चेकों में से एक चेक आरोपी रणवीर कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी वार्ड नंबर 4, चक 3 बीएचएम, जाखड़ांवाली तहसील पीलीबंगा को दे दिया। इसके बाद चेक में कथित रूप से 4 लाख 90 हजार रुपए की राशि भरकर रणवीर के बैंक खाते में प्रस्तुत किया गया। Hanumangarh News

चेक अनादरित होने के बाद परिवादी को बिना पूर्व सूचना दिए उसके खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट के तहत अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, रावतसर में परिवाद दायर कर दिया गया। परिवादी के अनुसार उसे इस पूरे मामले की जानकारी 14 जून 2026 को न्यायालय से नोटिस मिलने पर हुई। इस्तगासे में आरोप है कि 18 जून 2026 को जब उसने अर्जुन से इस संबंध में बात की तो अर्जुन ने कथित रूप से कहा कि अधिक रकम प्राप्त करने के उद्देश्य से चेक में 4.90 लाख रुपए भरकर मामला दर्ज कराया गया है।

वहीं, परिवादी का आरोप है कि रणवीर कुमार से पूछने पर उसने बताया कि अर्जुन फाइनेंस का काम करता है और उसके खिलाफ कई कोर्ट केस चल रहे हैं, इसलिए उसी के कहने पर चेक उसके नाम से भरकर बैंक में लगाया गया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर रावतसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई शंकरलाल पारीक को सौंपी गई है। Hanumangarh News

Kargil Vijay Diwas: भारत माता के जयघोषों से गूंजा वातावरण, शहीदों के सम्मान में रखा दो मिनट का मौन
Kargil Vijay Diwas: श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई को सायं 7:21 बजे भारत माता चौक पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किए गए तथा उपस्थित नागरिकों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “कारगिल शहीद अमर रहें” के गगनभेदी जयघोष लगाए व टैंक पर भी दीपक प्रज्वलित किया। Sri Ganganagar News

कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल जैन द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, पराक्रम और बलिदान का प्रतीक है। वर्ष 1999 में भारतीय वीर सैनिकों ने कठिन परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की और विश्वभर में भारत का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखे तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर अपने कर्तव्यों का पालन करे।

नगराध्यक्ष उमेश बंसल ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना प्रत्येक भारतीय का नैतिक दायित्व है। युवाओं को शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। Sri Ganganagar News

हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड के नगराध्यक्ष संदीप मांझू ने कहा कि स्काउट-गाइड संगठन सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के संस्कारों को समाज में स्थापित करने का कार्य करता है। कारगिल के वीर सैनिकों का जीवन नई पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है। ऐसे आयोजन युवाओं में देशभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कच्छावा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल विजय का उत्सव नहीं, बल्कि उन अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। Sri Ganganagar News

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने हाथों में दीप लेकर भारत माता के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा वीर शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दीपों की रोशनी और राष्ट्रभक्ति के जयघोषों से पूरा भारत माता चौक देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर सुनील शर्मा, हरविंदर सिंह, राधा शर्मा, मनोज गुप्ता, प्रमिला कच्छावा, अमिता जैन, दिवाकर अरोड़ा, मधु गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भारत माता के जयघोष, राष्ट्रगान तथा कारगिल के अमर शहीदों के सम्मान में दो मिनट के मौन के साथ हुआ। उपस्थित सभी नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने तथा वीर सैनिकों के आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। Sri Ganganagar News

Rajasthan Railway News: बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने सादुलशहर, बनवाली एवं श्रीगंगानगर स्टेशन का किया निरीक्षण
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)।  मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने रविवार  को बीकानेर मंडल के सादुलशहर, बनवाली एवं श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर विभिन्न विकास एवं परिचालन कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने सबसे पहले सादुलशहर स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, टिकट बुकिंग कार्यालय, पैनल कक्ष सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं का निरीक्षण कर स्टेशन पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके पश्चात उन्होंने बनवाली स्टेशन का निरीक्षण किया तथा गुड्स शेड का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को व्यापारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर माल ढुलाई बढ़ाने एवं माल राजस्व में वृद्धि के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए।अपने दौरे के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन के पुनर्विकास का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है।

लगभग 20.60 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन भवन का आधुनिकीकरण, प्रवेश एवं निकास मार्गों का पृथक्करण, बाउंड्री वॉल, सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण, दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों के लिए पृथक पार्किंग, बुकिंग कार्यालय, रिटायरिंग रूम, नए शौचालय ब्लॉक तथा अन्य यात्री सुविधाओं का उन्नयन किया गया है।उन्होंने बताया कि स्टेशन पर एलईडी लाइटिंग, आकर्षक आर्टवर्क, दिव्यांगजन अनुकूल साइनेज, आधुनिक यात्री सूचना प्रणाली, कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन एवं सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलईडी स्क्रीन तथा जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी स्थापित किए गए हैं।

दौरे के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने समपार फाटक संख्या 171, 148 एवं 129 का भी निरीक्षण किया तथा संरक्षित  रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल अभियंता (उत्तर) नीरज सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (संकेत एवं दूरसंचार) रण सिंह गोदारा, मूवमेंट इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह सहित रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुनर्विकास से  रेलयात्रियों को आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं: गोविल

मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने बताया गया कि श्रीगंगानगर स्टेशन पर लगभग 9.98 करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज बनाया जा रहा है, जिसका लगभग 88 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अतिरिक्त हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 22.5 लाख रुपये की लागत से सोलर ऊर्जा संयंत्र भी स्थापित किया गया है।

मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के पुनर्विकास से यात्रियों को आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, आवागमन अधिक सुगम होगा तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय कारीगरों एवं श्रमिकों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को गति मिलेगी तथा पर्यटन एवं स्थानीय हस्तशिल्प को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

जयपुर के एमएसजी आई-टी विंग सेवादार ने किया कैंसर पीड़ित मरीज के ईलाज में सराहनीय योगदान
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार लगातार मानवता भलाई के कार्यों  में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में जयपुर के झोटवाड़ा निवासी एमएसजी आई-टी विंग के सेवादार त्रिलोक इन्सां ने एक पीड़ित की जान बचाकर इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने स्टेट कैंसर हॉस्पिटल जयपुर के आईसीयू वार्ड में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे एक ब्लड कैंसर पीड़ित को समय पर प्लेटलेट्स दान कर नया जीवनदान दिया। Jaipur News

दरअसल सीकर जिले के गांवली निवासी राजेश पिछले कुछ समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं और गंभीर स्थिति में जयपुर के स्टेट कैंसर हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए तुरंत प्लेटलेट्स की व्यवस्था करने को कहा था। पीड़ित परिवार के लिए अचानक प्लेटलेट्स का इंतजाम करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया था। इस बात की जानकारी झोटवाड़ा निवासी एमएसजी आई-टी विंग के सेवादार त्रिलोक इन्सां को मिली, उन्होंने अस्पताल पहुंचकर अपनी प्लेटलेट्स दान कीं, जिससे मरीज की स्थिति को संभाला जा सका।

गुरु की प्रेरणा से मिला सेवा का जज्बा | Jaipur News

प्लेटलेट्स दान करने के बाद सेवादार त्रिलोक इन्सां ने कहा कि उन्हें यह परोपकार करने की शक्ति और प्रेरणा अपने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से मिली है। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार हमेशा अपने गुरु की 'मानवता भलाई' की शिक्षाओं पर चलते हैं। त्रिलोक ने बताया कि किसी तड़पते हुए इंसान की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। समय पर प्लेटलेट्स मिलने से पीड़ित राजेश के परिजनों ने भावुक होते हुए पीड़ित परिवार ने सेवादार त्रिलोक इन्सां और पूज्य गुरु जी का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। Jaipur News

शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि
Kargil Vijay Diwas: श्री गुरुसर मोड़िया, (सच कहूँ न्यूज़)। शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय, श्री गुरुसर मोड़िया में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल युद्ध के वीर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर एवं मोमबत्तियाँ प्रज्ज्वलित कर किया गया। Sri Gurusar Modia

इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी श्रीमती ललिता ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अद्वितीय साहस, देशभक्ति एवं सर्वोच्च बलिदान का स्मरण करते हुए कहा कि कारगिल के अमर वीरों का त्याग प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने छात्राओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने तथा शहीदों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान एनएसएस की स्वयंसेवी छात्राओं ने कारगिल विजय अभियान के शहीद एवं घायल सैनिकों के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण को आकर्षक पोस्टरों एवं प्रेरक जीवन प्रसंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। छात्राओं की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी को भावविभोर कर दिया तथा देशभक्ति का वातावरण निर्मित किया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नवजोत कौर गिल ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि उन अमर वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा, अनुशासन, समर्पण एवं देशभक्ति की भावना को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया तथा अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। Sri Gurusar Modia

सॉफ्टवेयर कंपनी में निवेश के नाम पर ₹49.20 लाख की कथित धोखाधड़ी
संगरिया (सच कहूँ न्यूज)। सॉफ्टवेयर कंपनी में निवेश के नाम पर ₹49.20 लाख की कथित धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने करणीनगर सुरेशिया निवासी भीमसैन सुथार, उसके पिता ओमप्रकाश सुथार और माता सरोज सुथार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वार्ड संख्या 4 निवासी साहिल चौधरी की रिपोर्ट के अनुसार, भीमसैन ने वर्ष 2025 में सॉफ्टवेयर कंपनी के काम के लिए पहले ₹20 लाख और बाद में दो किस्तों में ₹23-23 लाख उधार लिए। ₹16.80 लाख लौटाने के बाद शेष ₹49.20 लाख नहीं लौटाए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में पंचायत में कृषि भूमि के बदले इकरारनामा किया गया, लेकिन बैनामे के दिन आरोपी उप-पंजीयक कार्यालय से फरार हो गया। जांच में पता चला कि संबंधित भूमि पहले ही उसकी माता के नाम दान कर दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक विजय सिंह को सौंपी है।

Hanumangarh Police: अब हर सूचना पर होगी त्वरित कार्रवाई! ‘सेफ सिटी अभियान’ का आगाज
Hanumangarh Police: हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। जिले को सुरक्षित, नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने की दिशा में हनुमानगढ़ पुलिस ने शनिवार को ‘सेफ सिटी अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया। जंक्शन स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित अभियान के लॉन्चिंग कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बी आदित्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई, राज कंवर, सीओ सिटी मीनाक्षी सहित पुलिस अधिकारी, व्यापारी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। Hanumangarh News

कार्यभार संभालने के बाद एसपी बी आदित्य की यह पहली बड़ी पहल मानी जा रही है, जिसके तहत अपराध, विशेषकर नशे के नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार करने की रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एसपी ने बताया कि अभियान के पहले चरण में 20 पुलिसकर्मियों की विशेष टीम गठित की गई है, जो बाइक के माध्यम से शहर के उन स्थानों पर लगातार निगरानी रखेगी, जहां नशेड़ी प्रवृत्ति के लोग एकत्र होकर नशा करते हैं या इंजेक्शन का सेवन करते हैं। संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह टीम दो पारियों में कार्य करेगी। सुबह 8 बजे से रात 10-12 बजे तक लगातार गश्त रहेगी, ताकि किसी भी सूचना पर बिना देरी कार्रवाई हो सके। Hanumangarh News

पुलिस कप्तान बी आदित्य ने बताया कि ‘सेफ्टी सिटी’ अभियान की प्रतिदिन मॉनिटरिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर पर होगी। भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से शहर में नशे से जुड़े सभी संवेदनशील स्थानों का हॉटस्पॉट मैप तैयार किया जाएगा। इन स्थानों के कॉर्डिनेट सिस्टम में दर्ज किए जाएंगे, जिससे पुलिस को यह स्पष्ट जानकारी रहेगी कि किन इलाकों में सबसे अधिक निगरानी की आवश्यकता है।

किंगपिन तक पहुंचेगी पुलिस : एसपी

एसपी ने कहा कि अभियान केवल नशा करने वालों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नशे की सप्लाई चेन से जुड़े मुख्य तस्करों (किंगपिन) तक पहुंचकर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होने से चोरी, छीनाझपटी और अन्य छोटे अपराधों में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। पुलिस ने आमजन से नशा तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने की अपील करते हुए एसपी व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 87645-31201 जारी किया है। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और हर विश्वसनीय सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। Hanumangarh News

जनभागीदारी बनेगी अभियान की सबसे बड़ी ताकत

अभियान के तहत ‘सेफ सिटी कमेटी’ का गठन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता स्वयं एसपी करेंगे। इसमें बार एसोसिएशन, डॉक्टर्स एसोसिएशन, टीचर्स एसोसिएशन, व्यापारिक संगठनों सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। पुलिस केवल सुझाव नहीं लेगी, बल्कि आमजन को अपराध नियंत्रण की प्रक्रिया का सक्रिय भागीदार बनाया जाएगा, ताकि सूचना तंत्र मजबूत हो और अपराधियों तक तेजी से पहुंचा जा सके। कमेटी की मासिक बैठक होगी, जबकि पुलिस स्तर पर प्रत्येक सप्ताह अभियान की समीक्षा कर कार्रवाई का मूल्यांकन किया जाएगा।

नशे के आदी लोगों के पुनर्वास पर भी रहेगा जोर

एसपी बी आदित्य ने कहा कि नशे का आदी व्यक्ति केवल अपराधी नहीं, बल्कि कई बार परिस्थितियों का शिकार भी होता है। ऐसे लोगों को प्रशासन के सहयोग से नशामुक्ति केन्द्रों में भर्ती करवाकर मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास भी किए जाएंगे। कार्यक्रम में व्यापारी प्यारेलाल बंसल, पदम जैन, डिंपल बंसल, मोहित बलाड़िया, सुनीता अग्रवाल, कंचन गुप्ता, मिताली अग्रवाल, जंक्शन थाना प्रभारी रामचंद्र कस्वां, टाउन थाना प्रभारी लखवीर सिंह गिल, महिला थाना प्रभारी चंद्रकला, सीआई जगदीश कड़वासरा सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  Hanumangarh News