न्यूज़ ब्रीफ - Sach Kahoon Hindi

Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा पर आए पूज्य गुरु जी के अनमोल वचन, जल्दी देखें
सिरसा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां (ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूरी साध-संगत के लिए अनमोल वचन भेजे हैं। आज गुरु पूर्णिमा का पावन दिन है, इस मौके पर साध-संगत ने ये अनमोल वचन प्राप्त करके दोगुनी-चौगुनी खुशियां पाईं।  Guru Purnima
पूज्य गुरु जी ने फ़रमाया है कि:

''ढृढ़ यकीन रखो, सुमिरन करते रहो, मालिक खुशियां देंगे, जायज मांग सतगुरु जल्द से जल्द जरूर सुनेंगे।''

पूज्य गुरु जी द्वारा भेजे गए ये अनमोल वचन आज सुबह शाह सतनाम, शाह मस्ताना जी धाम, डेरा सच्चा सौदा, सिरसा में हुए नामचर्चा-सत्संग के दौरान साध-संगत को प्रेमी सेवक द्वारा पढ़कर सुनाए गए। Guru Purnima

Haryana News: कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला! इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना होगा अब सस्ता
Electric Vehicle Policy: चंडीगढ़, (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में तय किया गया कि राज्य में खरीदे और पंजीकृत किए जाने वाले 30 लाख रुपये तक के नए बैटरी चालित इलेक्ट्रिक वाहनों पर मोटर वाहन कर पूरी तरह माफ रहेगा। वहीं 30 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर 50 प्रतिशत कर छूट मिलेगी। Haryana News

सरकार का कहना है कि इससे इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना सस्ता होगा, लोगों का रुझान बढ़ेगा और प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। नई व्यवस्था के तहत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमत वाले नए इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया (आॅटो और ई-रिक्शा) तथा चार पहिया वाहनों के पंजीकरण पर मोटर वाहन कर पूरी तरह माफ रहेगा। वहीं 30 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण पर 50 प्रतिशत मोटर वाहन कर देना होगा।

सीएनजी वाहनों की पुरानी छूट रहेगी जारी

सरकार ने साफ किया है कि सीएनजी वाहनों को मिलने वाली 20 प्रतिशत मोटर वाहन कर छूट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी सीएनजी वाहन खरीदने वालों को पहले की तरह ही कर रियायत मिलती रहेगी। सरकार का मानना है कि कर छूट मिलने से इलेक्ट्रिक वाहन आम लोगों के लिए अधिक किफायती बनेंगे। Haryana News

Anmol Vachan: ''सबके लिए मालिक से दुआ करो, सबका भला मांगों, भला करो तो मालिक आपका भला जरूर करेंगे''
पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां (Saint Dr Gurmeet Ram Rahim Singh Ji Insan) फरमाते हैं कि  इन्सान इस संसार में सदा खुश रहना चाहता है, कोई भी इन्सान ऐसा नहीं होता, जो गमगीन रहना चाहे, दु:खी रहना चाहे, परेशान रहना चाहे। लेकिन सुख को पाने के लिए लोगों ने बहुत सारे रास्ते अपना लिए हैं। सबसे बड़ा, सबसे अह्म रास्ता, जो लोग सोचते हैं, वो है रुपया-पैसा। ठग्गी, बेईमानी, किसी का हक मारकर खाना, कमजोर को दबाकर, हर तरीके से लोग पैसा कमाते हैं। ज्यादातर लोग नाजायज तरीके से पैसे कमाते हैं और सोचते हैं इससे सुख मिलेगा। Anmol Vachan

पूज्य गुरु जी फरमाते हैं कि पीर-पैगम्बरों ने कहा है, ‘माया होई नागिनी जगत रही ढहकाय, जो इसकी सेवा करे उसको ही ये खाये’। पाप जुल्म की कमाई, किसी को आत्मिक शांति नहीं लेने देती। जैसे-जैसे पाप जुल्म की कमाई बढ़ती जाती है, घर से प्यार-मोहब्बत, सुख-शांति सब चला जाता है। शरीर रोगों का घर बन जाता है। परेशानियों का आलम, टेंशन, चिंता इन्सान को घेर लेती है और इन्सान बैचेन रहता है।

पूज्य गुरु जी फरमाते हैं कि ठग्गी, बेईमानी, भ्रष्टाचार की कमाई कभी किसी को आत्मिक शांति नहीं लेने देती। पैसा कमाओ, जितने मर्जी अमीर बन जाओ पर धर्मों के अनुसार। हमारे हिंदू धर्म में लिखा है कि कड़ा परिश्रम करो, मेहनत की करके खाओ। इस्लाम धर्म में लिखा है कि हक-हलाल की रोजी रोटी खाओ।

सिख धर्म में लिखा है कि दसां नौहां की कीर्त करके खाओ और इसाई धर्म में लिखा है कि हार्ड वर्क करके खाओ। कमाई करने से कोई धर्म नहीं रोकता, जितनी मर्जी कमाई करो लेकिन किसी का हक कभी न मारो, कभी किसी का बुरा न करो, सबके लिए मालिक से दुआ करो और सबका भला मांगों, भला करो तो मालिक आपका भला जरूर करेंगे। Anmol Vachan

CBSE North Zone-2 Swimming Championship: ब्राइट स्कॉलर स्कूल सोनीपत बना ओवरऑल चैंपियन
सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। CBSE North Zone-II Boys Swimming Championship 2026: एमएसजी भारतीय खेल गांव में चार दिनों तक चली सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 बालक वर्ग स्विमिंग चैंपियनशिप केवल खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन तक सीमित नहीं रही, बल्कि यहां की विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं, अनुशासित आयोजन और बेहतरीन व्यवस्थाओं ने भी सभी प्रतिभागियों व अधिकारियों का दिल जीत लिया। अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले स्विमिंग पूल और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग सिस्टम के बीच आयोजित प्रतियोगिता का रंगारंग समापन बुधवार को हुआ। छह राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के तैराकों के बीच हुए मुकाबलों में ब्राइट स्कॉलर स्कूल सोनीपत ओवरआॅल चैंपियन बना, जबकि जीडी गोयनका स्कूल, झज्जर उपविजेता और जीसस सेक्रेड हार्ट स्कूल, लुधियाना तीसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीटीएम सरसा अजय सिंह ने शिरकत की और विजेता टीमों सहित विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में डेरा सच्चा सौदा के वाइस चेयरमैन डॉ. पीआर नैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों के प्रशासक चरणजीत सिंह इन्सां तथा स्पोर्ट्स हेड कोच नवजीत भुल्लर ने की। समारोह में सीबीएसई आॅब्जर्वर डॉ. गार्गी, आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनिया इन्सां, शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह, स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां तथा सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल बॉयज विंग के प्राचार्य अजय धमीजा इन्सां भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का एमएसजी भारतीय खेल गांव पहुंचने पर डेरा सच्चा सौदा के वाइस चेयरमैन तथा शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों की प्रबंधन समिति ने स्वागत किया। समापन समारोह के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

वहीं अंत में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या डा. शीला पूनिया इन्सां ने चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया। वहीं प्रतियोगिता में मंगलवार शाम आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार फुटेला तथा उप जिला शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। वहीं बुधवार सुबह के सत्र में एईओ हरबंस सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इन खिलाड़ियों ने जीता बेस्ट स्विमर का खिताब

अंडर-19 आयु वर्ग में आॅर्किड इंटरनेशनल स्कूल, सोनीपत के आर्यन वीर खत्री और आईशर स्कूल, फरीदाबाद के दर्श सिंह ने पांच-पांच स्वर्ण पदक जीतकर संयुक्त रूप से बेस्ट स्विमर का खिताब जीता।
अंडर-17 वर्ग में जीसस सेक्रेड हार्ट स्कूल, लुधियाना के ओजस ने पांच स्वर्ण पदक जीतकर अपने वर्ग का सर्वश्रेष्ठ तैराक बनने का गौरव हासिल किया।

अंडर-14 वर्ग में ब्राइट स्कॉलर स्कूल, सोनीपत के अनाव मलिक ने चार स्वर्ण पदक जीतकर बेस्ट स्विमर का सम्मान अपने नाम किया।

अंडर-11 वर्ग में हॉली चिल्ड पब्लिक स्कूल, सेक्टर-29 के विराट ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ तैराक बनने का गौरव प्राप्त किया।

खिलाड़ियों और अधिकारियों पर छोड़ी गहरी छाप

चार दिनों तक चली इस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया। आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग सिस्टम, अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल, सुव्यवस्थित आयोजन और खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराई गई उत्कृष्ट सुविधाओं ने प्रतियोगिता को यादगार बना दिया। आयोजन में शामिल खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों ने एमएसजी भारतीय खेल गांव की खेल अधोसंरचना और व्यवस्थाओं की मुक्तकंठ से सराहना की। सफल आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि एमएसजी भारतीय खेल गांव राष्ट्रीय स्तर की बड़ी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए पूरी तरह सक्षम है।

खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन की सबसे बड़ी पाठशाला हैं: अजय सिंह

सीटीएम अजय सिंह ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने या हार-जीत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष और स्वस्थ जीवनशैली का सबसे सशक्त माध्यम हैं। एक सच्चा खिलाड़ी वही होता है, जो जीत में विनम्र और हार में धैर्य बनाए रखे। हार कभी स्थायी नहीं होती और हर सफल खिलाड़ी ने अपने जीवन में किसी न किसी मोड़ पर असफलताओं का सामना कर उनसे सीख लेकर ही सफलता हासिल की है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के सपनों, भविष्य और जीवन तीनों को बर्बाद कर देता है। यदि युवा अपनी ऊर्जा खेलों और सकारात्मक गतिविधियों में लगाएंगे तो वे स्वयं भी स्वस्थ रहेंगे और देश का भविष्य भी मजबूत होगा।

अजय सिंह ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा विकसित एमएसजी भारतीय खेल गांव तथा शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों का खेल ढांचा हरियाणा के उत्कृष्ट खेल परिसरों में शामिल है। ग्रामीण क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। सामान्य तौर पर सरसा को पिछड़ा जिला माना जाता है, लेकिन एमएसजी भारतीय खेल गांव की अत्याधुनिक खेल अधोसंरचना, विश्वस्तरीय स्विमिंग पूल और आधुनिक सुविधाओं को देखकर यह धारणा पूरी तरह बदल जाती है। उन्होंने खिलाड़ियों से इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सरसा व हरियाणा का नाम रोशन करने का आह्वान किया। शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी कनिष्क चौहान का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यहां का खेल माहौल प्रतिभाओं को नई पहचान देने की क्षमता रखता है।

कनिष्क पहले भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा बना और बाद में अपनी प्रतिभा के दम पर आईपीएल फ्रेंचाइजी आरसीबी तक पहुंचा। सीटीएम ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में तैयार किया गया यह खेल इंफ्रास्ट्रक्चर न केवल खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है, बल्कि छोटे शहर में नॉर्थ जोन स्तर की प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहा है। ऐसी खेल अधोसंरचना निश्चित रूप से भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक खिलाड़ियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

CBSE North Zone-2 Swimming Championship: विश्वस्तरीय सुविधाओं और बेहतरीन व्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुई सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 स्विमिंग चैंपियनशिप

Parliament Monsoon Session: अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, बोले- ये पहला आंदोलन देखा जिसमें मां-बाप भी जुड़ गए
नई दिल्ली। Parliament Monsoon Session: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सदन में एंटी पेपर लीक आंदोलन को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा पहला आंदोलन देखा है, जिसमें युवाओं के साथ उनके मां-बाप भी जुड़ गए। अखिलेश यादव ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर सरकार ने अपने प्रधानमंत्री को बचा लिया। उन्होंने पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन करने वाले युवाओं के हौसले और एकता की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी एकजुटता ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत किसी हीरो की तरह किया गया। अखिलेश यादव के मुताबिक, बीजेपी सांसद इस बात से राहत महसूस कर रहे थे कि धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को बचा लिया।

खजूर से बढ़ेगी किसानों की आय! प्रशिक्षण में सिखाए गए लड्डू, शरबत, अचार, माउथ फ्रेशनर, केक, बिस्कुट आदि बनाने के गुर
बीकानेर (हि.स.)। खजूर उत्पादकों और उद्यमिता से जुड़ने के इच्छुक प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को खजूर के प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन से जुड़े विभिन्न उत्पाद तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे कृषि उत्पादों का बेहतर उपयोग कर अतिरिक्त आय अर्जित करने की संभावनाओं पर जोर दिया गया। Agricultural Training

कार्यक्रम में 37 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें खजूर से लड्डू, शरबत, अचार, माउथ फ्रेशनर, बिस्कुट, केक, छुहारा, पिंड सहित अनेक मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार करने की व्यवहारिक तकनीक सिखाई गई। विशेषज्ञों ने उत्पाद निर्माण के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता, पैकेजिंग और बाजार की संभावनाओं की भी जानकारी दी।

समापन समारोह में अनुसंधान निदेशक डॉ. एन. के. शर्मा ने कहा कि प्रदेश में खजूर की खेती का विस्तार लगातार हो रहा है। ऐसे में किसानों को केवल उत्पादन तक सीमित न रहकर प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम और प्राकृतिक जोखिमों को देखते हुए किसानों के लिए आय के वैकल्पिक स्रोत विकसित करना समय की आवश्यकता है। Agricultural Training

प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने अलग-अलग उत्पादों के निर्माण की तकनीकों का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को खाद्य सुरक्षा मानकों और व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन की आवश्यक जानकारी भी दी गई, ताकि वे भविष्य में इसे स्वरोजगार के रूप में विकसित कर सकें।

उद्यान विभाग के अधिकारियों ने कहा कि खजूर आधारित आकर्षक और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के विकास के साथ यदि प्रभावी विपणन रणनीति अपनाई जाए तो किसानों और स्वयं सहायता समूहों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

राजीविका से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण महिलाओं, युवाओं और स्वयं सहायता समूहों को लघु उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन किसानों की आय बढ़ाने, फसल की बर्बादी कम करने और बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त करने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। Agricultural Training

CM Rekha Gupta: डीटीसी बस में सफर कर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया दिल्ली का निरीक्षण
नई दिल्ली (एजेंसी)। CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को डीटीसी बस में यात्रा कर क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न मार्गों पर यात्रा कर मानसून के दौरान शहर की जमीनी स्थिति का आकलन किया और नागरिक सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने जन सेवा सदन से बस द्वारा निरीक्षण यात्रा प्रारंभ की, जो आउटर रिंग रोड, मधुबन चौक होते हुए रोहिणी स्थित सेक्टर-33 के डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक पहुंची। यात्रा के दौरान उन्होंने मार्ग में लैंडफिल साइटों पर चल रहे कचरा निष्पादन कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि राजधानी में कूड़े के पहाड़ों को समाप्त करने के लिए चल रहे अभियान में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण हो। इस अवसर पर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री रवींद्र इन्द्राज सिंह समेत संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान वर्षा के कारण संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों, प्रमुख सड़कों की सफाई व्यवस्था और सड़क किनारे जमा मलबे एवं कचरे की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए और किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। उन्होंने सड़कों के चौड़ीकरण, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजधानी की सड़कें केवल यातायात का माध्यम नहीं बल्कि दिल्ली की पहचान हैं, इसलिए उनका सुव्यवस्थित और सुरक्षित होना बेहद जरूरी है।

उन्होंने अधिकारियों को सड़क किनारे पर्याप्त संख्या में कूड़ेदान स्थापित करने, प्रमुख चौराहों व सड़क किनारे हरित क्षेत्र विकसित करने और खाली दीवारों को आकर्षक चित्रों व कलात्मक पेंटिंग्स के माध्यम से विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और सौंदर्यीकरण साथ-साथ चलें, तभी दिल्ली वास्तव में एक आधुनिक और विश्वस्तरीय राजधानी के रूप में विकसित होगी। मुख्यमंत्री ने रोहिणी स्थित डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक भी की। बैठक में सड़कों की स्थिति, पार्किंग व्यवस्था, स्वच्छता, हरित क्षेत्र के विकास, जलभराव रोकथाम और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रत्येक परियोजना को गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि दिल्ली के नागरिकों को शीघ्र ही इन प्रयासों का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी के विकास कार्यों की केवल फाइलों के आधार पर समीक्षा नहीं करेगी, बल्कि प्रत्येक महत्वपूर्ण परियोजना का जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर उसकी प्रगति सुनिश्चित करेगी। दिल्लीवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित, सुगम एवं सुंदर राजधानी उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में सभी विभागों को मिशन मोड में कार्य करना होगा।

Train Accident: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, दिल्ली से लौटते समय हुआ हादसा
कानपुर,  (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में खजुरी रेलवे अंडरपास के पास चलती ट्रेन से गिरने से बिहार निवासी एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

मृतक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र स्थित बारे गांव निवासी विजय कुमार गुप्ता (21) के रूप में हुई है। वह नोएडा की एक कंपनी में सीएनसी मशीन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। पुलिस के अनुसार विजय अपने साथियों के साथ दिल्ली से ट्रेन से अपने घर लौट रहा था। बताया गया कि यात्रा के दौरान ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण विजय कोच के गेट के पास खड़ा था। Train Accident News

महाराजपुर क्षेत्र से गुजरते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। साथियों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर रेलवे और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।रेलवे ट्रैक पर कार्य कर रहे कर्मचारियों ने मंगलवार को खजुरी रेलवे अंडरपास के पास एक युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचित किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला चलती ट्रेन से गिरने का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। Train Accident News

Haridwar News: इन दो श्रवण कुमारों की कांवड़ यात्रा बनी चर्चा का विषय, समाज के लिए प्रेरणादायक मिसाल
हरिद्वार। आधुनिक जीवन की व्यस्तता के बीच जहां कई लोग अपने परिवार और विशेष रूप से माता-पिता के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पाते, वहीं दो भाइयों ने अपनी सेवा-भावना से समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। हरिद्वार से बागपत की ओर निकली उनकी कांवड़ यात्रा इन दिनों श्रद्धालुओं और राहगीरों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। Haridwar News

मंगलवार को संजीव कुमार और अनिल कुमार ने अपने माता-पिता को कांवड़ में सम्मानपूर्वक बैठाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यह भावुक दृश्य देखकर लोगों को पौराणिक चरित्र श्रवण कुमार की याद ताजा हो गई, जिन्होंने अपने माता-पिता की सेवा को जीवन का सर्वोच्च कर्तव्य माना था।

यात्रा के दौरान दोनों भाइयों ने कहा कि उनके लिए माता-पिता की सेवा किसी भी पूजा-पाठ से बढ़कर है। उनका मानना है कि माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है तथा उनकी खुशी में ही सच्ची सफलता और संतोष निहित है। रास्ते भर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने दोनों भाइयों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनकी इस अनूठी पहल की सराहना की।

अनेक लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का जीवंत उदाहरण बताते हुए कहा कि ऐसी प्रेरक घटनाएं समाज में बुजुर्गों के सम्मान और सेवा की भावना को मजबूत करती हैं। यात्रा के दौरान यह दृश्य देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटती रही। कई श्रद्धालुओं ने दोनों भाइयों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और उनके सेवा भाव की प्रशंसा की।

दोनों भाइयों की यह पहल केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी है कि माता-पिता की सेवा, सम्मान और उनका आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। ऐसे कार्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के महत्व का एहसास कराते हैं। Haridwar News

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार महिलाओं समेत छह आरोपी गिरफ्तार
नोएडा (एजेंसी)। Noida News: नोएडा के सेक्टर-20 थाने की पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार महिलाओं और दो पुरुषों सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, 11 फीस बुक, चार रसीद बुक, 22 प्रचार-प्रसार के पम्पलेट तथा 20 भर्ती से संबंधित भरे हुए फॉर्म बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार यह गिरोह विभिन्न कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से पैसे वसूलता था।

पुलिस के मुताबिक, 27 जुलाई को साइबर टीम नोएडा जोन और थाना सेक्टर-20 पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत सेक्टर-27 स्थित अट्टा मार्केट की एक बिल्डिंग में छापेमारी की। यह कार्रवाई एक पीड़ित की सूचना के आधार पर की गई। मौके से पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में श्वेता सिंह उर्फ प्रिया निवासी उन्नाव, नीजू यादव निवासी सेक्टर-22 नोएडा, कीर्ति सिंह उर्फ मीरा निवासी न्यू अशोक नगर दिल्ली, पूजा निवासी अशोक नगर दिल्ली, रूपेश कुमार निवासी चौड़ा गांव सेक्टर-22 नोएडा तथा आमीर राणा निवासी पिलखुआ जनपद हापुड़ शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बेरोजगार युवाओं को आकर्षक वेतन और प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उनसे रजिस्ट्रेशन फीस, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क के नाम पर धनराशि वसूलते थे।

युवाओं को विश्वास में लेने के लिए फीस बुक, रसीद बुक और भर्ती से जुड़े दस्तावेजों का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस को मौके से बड़ी संख्या में प्रचार सामग्री और भर्ती फॉर्म भी मिले हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि गिरोह सुनियोजित तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज किया है, जिसके अंतर्गत धोखाधड़ी और ऑनलाइन या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से छलपूर्वक ठगी करने के मामलों में कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने अब तक कितने युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया और इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। पुलिस बरामद मोबाइल फोन और दस्तावेजों की जांच कर रही है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों और पीड़ितों की जानकारी मिल सके।

पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि किसी भी निजी कंपनी में नौकरी के नाम पर बिना सत्यापन के किसी व्यक्ति या संस्था को पैसे न दें। नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, कार्यालय और भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें। यदि कोई व्यक्ति नौकरी दिलाने के बदले पैसे की मांग करता है या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को दें, ताकि समय रहते ऐसी धोखाधड़ी पर रोक लगाई जा सके।

Gurugram Crime: पत्नी की हत्या का खुलासा, शक ने उजाड़ा परिवार
गुरुग्राम (हि.स.)। गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मृत्यु का मामला पुलिस जांच में हत्या में बदल गया। भौंडसी थाना पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने घटना को स्वाभाविक मृत्यु का रूप देने के लिए झूठी कहानी गढ़ी थी, लेकिन पुलिस की पड़ताल में पूरा मामला उजागर हो गया। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक अपनी पत्नी को मृत अवस्था में लेकर पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और परिस्थितियों को संदिग्ध मानते हुए मृतका के परिजनों को बुलाया गया। Gurugram News

मृतका के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी का विवाह वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी युवक से हुआ था। विवाह के बाद दोनों गुरुग्राम के एक फार्म क्षेत्र में रहकर मजदूरी करते थे। घटना की रात दामाद ने फोन कर पहले बेटी के अचानक बीमार होने और बेहोश होने की जानकारी दी, जबकि कुछ समय बाद उसकी मृत्यु की सूचना दी गई। परिजनों ने जब शव देखा तो गले पर स्पष्ट निशान दिखाई दिए, जिससे उन्हें हत्या की आशंका हुई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी पति को गुरुग्राम से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने कथित रूप से स्वीकार किया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी शक के चलते उसने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद उसने पुलिस और परिवार को भ्रमित करने के लिए बीमारी से मौत की झूठी कहानी बनाई।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि केवल संदेह या अविश्वास के आधार पर हिंसा का रास्ता अपनाना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में संवाद, कानूनी सहायता और परामर्श जैसे शांतिपूर्ण उपाय ही उचित विकल्प होते हैं। Gurugram News

गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार
कोलकाता (एजेंसी)। Kolkata News: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को पुरुलिया में अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी के खिलाफ कोलकाता पुलिस और पुरुलिया जिला पुलिस की ओर से चलाए गए सफल संयुक्त अभियानों की सराहना की।

मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं हमारी कानून लागू करने वाली एजेंसियों की तेज, बेहतर तालमेल वाली और मजबूत कार्रवाई की सराहना करता हूं। एक बड़ी सफलता के रूप में कल रात कोलकाता पुलिस की एसटीएफ ने पुरुलिया जिला पुलिस के साथ मिलकर अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया।”

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दिए अपने बयान में सोमवार देर रात हुए संयुक्त अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुरुलिया मुफस्सिल पुलिस स्टेशन क्षेत्र के बेलकुरी टोल प्लाजा के पास नेशनल हाईवे-18 पर एक ट्रक को रोका गया। ड्राइवर की सीट के पीछे बनाई गई एक गुप्त जगह से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया। ट्रक के साथ ओडिशा से आसनसोल जा रही दो एस्कॉर्ट गाड़ियों को भी रोका गया और कुल सात लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार अवैध ड्रग तस्करी और ऐसी सभी गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति अपना रही है, जो राज्य के युवाओं और समाज की सुरक्षा के लिए खतरा हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया बयान में कहा, "मैं हमारे पुलिसकर्मियों की लगातार सतर्कता और मेहनत की सराहना करता हूं। हम आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रखेंगे।" उन्होंने अपने बयान के साथ इन अभियानों का एक वीडियो भी साझा किया।

पश्चिम बंगाल में 2011 से 2026 तक ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान कोलकाता पुलिस को लेकर कई नकारात्मक खबरें सामने आईं। अब सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई बीजेपी सरकार के तहत पुलिस व्यवस्था में कई सुधार शुरू किए गए हैं। इन सुधारों का मुख्य उद्देश्य कोलकाता पुलिस को उसकी पुरानी पहचान वापस दिलाना है।

शहर की पुलिस की ओर से किए गए सबसे बड़े सुधारों में से एक 'पुलिस यूनिफॉर्म कोड' को फिर से लागू करना है। बताया जा रहा है कि इसका उद्देश्य राजनीतिक उद्देश्यों के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों के गलत इस्तेमाल को रोकना है।

काम में बेहतर पारदर्शिता और दक्षता बनाए रखने के लिए कोलकाता पुलिस ने हाल ही में एक आदेश जारी किया है। इसके तहत सभी स्तर के पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में आधिकारिक ड्यूटी करने से रोक दिया गया है। हालांकि, कुछ विशेष विभागों से जुड़े पुलिसकर्मियों को इससे छूट दी गई है।

जिन विभागों को इस नियम से छूट दी गई है, उनमें डिटेक्टिव डिपार्टमेंट, स्पेशल ब्रांच, एनफोर्समेंट ब्रांच, स्पेशल टास्क फोर्स और साइबर क्राइम डिवीजन शामिल हैं। इन विभागों के काम में सादे कपड़ों में रहना जरूरी होता है, इसलिए इन्हें छूट दी गई है।