राज्य - Sach Kahoon Hindi

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जकार्ता से लाया गया वांछित अपराधी जॉबन बिल्ला
मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। Mohali News: मोहाली पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से विदेश में छिपे वांछित अपराधी जोबनजीत सिंह उर्फ जॉबन बिल्ला को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से वापस भारत ले आई है। आरोपी लंबे समय से विदेश में रहकर पंजाब में अपना आपराधिक नेटवर्क संचालित कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, बिल्ला के खिलाफ हत्या के चार मामलों सहित हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। विदेश में उसके छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने केंद्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर करीब छह महीने तक ‘आॅपरेशन नोमैड हंट’ चलाया। डिजिटल निगरानी एवं खुफिया सूचनाओं के आधार पर आरोपी को जकार्ता में ट्रेस किया गया। इसके बाद इंडोनेशियाई अधिकारियों की मदद से उसे हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और भारत डिपोर्ट कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, फरार होने के बावजूद आरोपी विदेश से अपने गुर्गों के जरिए पंजाब में आपराधिक गतिविधियों का संचालन कर रहा था। उस पर रंगदारी वसूली, टारगेट किलिंग की साजिश, हथियारों की सप्लाई और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क संचालित करने के आरोप हैं। पंजाब पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पूछताछ के दौरान उसके विदेशी संपर्कों, पंजाब में सक्रिय साथियों, हथियारों की सप्लाई और ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अहम खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि विदेश में छिपकर पंजाब में अपराध संचालित करने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वाले अपराधियों को दुनिया के किसी भी कोने से भारत लाया जाएगा।

Mohali News: जोबन बिल्ला

विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी के नेतृत्व में चुनाव शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में हुआ सम्पन्न
जलालाबाद (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Jalalabad News: नगर कौंसिल जलालाबाद के प्रधान, सीनियर वाइस प्रधान और वाइस प्रधान का चुनाव सोमवार को पूरी तरह अमन-चैन और सर्वसम्मति से हुआ। पिछले दिन से कई तरह की पोस्टें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी पर आज चुनाव से पहले कौंसिलर एडवोकेट राजीव बजाज और वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर मैनी द्वारा स्पष्ट कर दिया गया था कि जो फैसला विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी करेंगे वह सभी को मान्य होगा, हम चुनाव सर्वसम्मति से कराएंगे।

चुनाव के दौरान समस्त कौंसिलरों ने हाजिरी भरी और आपसी सहमति से नए पदाधिकारियों का चुनाव किया। चुनाव प्रक्रिया में अंकुश मुटनेजा को नगर कौंसिल जलालाबाद का प्रधान, एडवोकेट राजीव बजाज को सीनियर वाइस प्रधान और सुरिंदर घोगा को वाइस प्रधान चुना गया। यह चुनाव विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में हुआ। चुनाव के बाद विधायक ने नए चुने गए पदाधिकारियों को मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। इसके उपरांत समर्थकों ने नए पदाधिकारियों के घर पहुंचकर फूलों के हार पहनाए और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।

विकास की राजनीति पर भरोसा जताया: विधायक

इस मौके पर विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने कहा कि जलालाबाद के लोगों ने विकास की राजनीति पर भरोसा जताया है और अब इस भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और अब नगर कौंसिल की कमान भी आम आदमी पार्टी के हाथों में आ गई है। इससे शहर के विकास कार्यों को और तेजी मिलेगी और हर वर्ग की लंबे समय से लटकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जलालाबाद को विकास के मामले में एक नई पहचान दी जाएगी। शहर में सड़कें, सीवरेज, पीने का पानी, सफाई, स्ट्रीट लाइटें, पार्क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।

शहरवासियों व समस्त कौंसिलरों का धन्यवाद: प्रधान

नए चुने गए नगर कौंसिल प्रधान अंकुश मुटनेजा ने शहरवासियों और समस्त कौंसिलरों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें दी गई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल का हर फैसला लोक हित को ध्यान में रखकर लिया जाएगा और शहर के हर वार्ड का बिना किसी भेदभाव के समान विकास करवाया जाएगा। अंकुश मुटनेजा ने कहा कि शहर में सफाई प्रबंध को और बेहतर बनाने, टूटी सड़कों की मरम्मत, नई विकास योजनाओं को लागू करने, पीने के पानी की सप्लाई सुचारु बनाने और लोगों की रोजाना समस्याओं का तुरंत समाधान करने को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल के दरवाजे हर नागरिक के लिए हमेशा खुले रहेंगे और शहरवासियों के सहयोग से जलालाबाद को एक साफ-सुथरा, सुंदर और विकसित शहर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

रिटायर्ड बिजली कर्मी ने की आत्महत्या, परिजन बोले- घंटों थाने में बैठाकर मानसिक दबाव बनाया
फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Faridabad News: फरीदाबाद में पुलिस प्रताड़ना के आरोपों के बीच एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों का आरोप है कि वर्ष 2017 के एक पुराने मामले में पूछताछ के दौरान पुलिस ने उन्हें घंटों थाने में बैठाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और गिरफ्तारी की धमकी दी थी। घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन मिलने के बाद मामला शांत हुआ।

मृतक की पहचान जनकपुर गांव निवासी सतीश कुमार (60) के रूप में हुई है। वह पावर ग्रिड कंपनी में वरिष्ठ पद पर कार्यरत थे और अक्टूबर में करीब दो महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। वर्ष 2017 में खेड़ी थाना क्षेत्र में हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इस मामले में कंपनी के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज हुआ था। कंपनी की ओर से अदालत और पुलिस से जुड़े सभी कानूनी मामलों की जिम्मेदारी सतीश कुमार संभाल रहे थे।

परिजनों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से सतीश कुमार को लगातार नोटिस भेजकर खेड़ी पुल थाने बुलाया जा रहा था। शनिवार को भी उन्हें सुबह करीब 10 बजे थाने बुलाया गया और शाम छह बजे तक वहीं बैठाए रखा गया। बेटे विवेक का आरोप है कि इस दौरान उनके पिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, बार-बार पूछताछ कर दबाव बनाया गया और सोमवार को गिरफ्तार करने की धमकी दी गई। उनका यह भी आरोप है कि उन्हें न तो ठीक से पानी पीने दिया गया और न ही बाथरूम जाने की अनुमति दी गई।

गिरफ्तारी की धमकी का आरोप

परिजनों के अनुसार शनिवार रात घर लौटने पर सतीश कुमार बेहद तनाव में थे। उन्होंने परिवार को बताया कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है और गिरफ्तारी की चेतावनी दी है। इसी मानसिक दबाव से आहत होकर रविवार सुबह उन्होंने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन शव को बादशाह खान सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उनकी मांग थी कि खेड़ी पुल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

इस दौरान अस्पताल परिसर में पुलिस और परिजनों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। परिजन शव को पुलिस आयुक्त कार्यालय ले जाने की बात पर अड़ गए। बाद में पुलिस अधिकारियों ने शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन मान गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जनकपुर गांव निवासी सतीश कुमार द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों ने पुलिस प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर खेड़ी पुल थाना प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-एसीपी मुजेसर पंकज कुमार

फतेहाबाद के अस्पताल से पुलिस हिरासत से बाइक चोर फरार
फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। Fatehabad News: फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी मेडिकल जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। आरोपी अदालत में पेशी से पहले मेडिकल के लिए लाया गया था। मौका मिलते ही उसने पुलिसकर्मियों को झटका दिया और कबीर बस्ती की ओर भाग निकला। जल्दबाजी में वह अपनी चप्पलें भी अस्पताल परिसर में छोड़ गया। पुलिस के अनुसार सिरसा जिले के गांव भरोखां निवासी रवि भाम्भू की शिकायत पर 25 जुलाई को बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने भूथन कलां निवासी सुरजीत को गिरफ्तार कर चोरी की गई प्लेटिना मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली थी। सोमवार सुबह एक हेड कांस्टेबल और एक होमगार्ड आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच शुरू होने से पहले ही आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीआईए सहित कई पुलिस टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। अस्पताल परिसर और कबीर बस्ती क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आरोपी के फरार होने के मामले में पुलिस की लापरवाही की भी जांच शुरू कर दी गई है।

अमृतसर में हथियार और ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। Amritsar News: पंजाब पुलिस के अमृतसर कमिश्नरेट ने सीमा पार संचालित अवैध हथियार और मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच अत्याधुनिक पिस्तौल, 2.015 किलोग्राम हेरोइन और पांच लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिट्टू कुमार भैया, साहिब सिंह, संजीव नन्नू और संदीप सैनी के रुप में हुई है।

पुलिस के अनुसार बिट्टू कुमार भैया के खिलाफ पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पंजाब महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार से अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रुप से शामिल थे। बरामद हथियार और हेरोइन को पंजाब में विभिन्न स्थानों तक पहुंचाने की साजिश रची जा रही थी। उन्होंने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है।

आरोपियों के आगे और पीछे के नेटवर्क (फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक) की पड़ताल की जा रही है, ताकि पूरे तस्करी गिरोह का पदार्फाश किया जा सके और इससे जुड़े सभी सहयोगियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य में सीमा पार से संचालित तस्करी नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए अभियान लगातार जारी है। पंजाब को सुरक्षित, नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने के लिए अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Amritsar News: अमृतसर में हथियार और ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

मोहाली में पुलिस-नशा तस्करों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी घायल
मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। Mohali News: मोहाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंडस्ट्रियल एरिया में मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग हुई। गोली एसएचओ की गाड़ी पर लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जसकरण और लखविंदर घायल हो गए, जबकि गगन को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को नशा तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसमें दो कांस्टेबल घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को सूचना मिली कि आरोपी इंडस्ट्रियल एरिया में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, जहां दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई। घटना की सूचना मिलते ही मोहाली के एसपी भी मौके के लिए रवाना हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ और आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी। घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी संदीप हंस मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mohali News: अस्तपताल के बाहर तैनात पुलिसकर्मी।

हॉर्मूज मार्ग में बाधा से हरियाणा का चावल निर्यात प्रभावित, बाजार में चिंता का माहौल
घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और बोर्ड ऑफ ट्रेड के गैर-सरकारी सदस्य सतीश गोयल ने कहा कि हॉर्मूज स्ट्रेट बंद होने से करीब एक लाख टन बासमती चावल बंदरगाहों पर रुका हुआ है, जो आगे नहीं बढ़ पा रहा। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक यही हाल रहा तो बारिश के मौसम में यह माल खराब होने का खतरा भी पैदा हो सकता है। इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार से बातचीत की गई है और निर्यात को सुचारु करने का आश्वासन मिला है।

सतीश गोयल के अनुसार, हरियाणा के निर्यातकों का करीब एक से डेढ़ लाख टन चावल बंदरगाहों और समुद्र में फंसा हुआ है, जिसकी कीमत 1000 करोड़ रुपये से अधिक है। कुछ माल कांडला पोर्ट पर पड़ा है, जबकि कुछ जहाजों में बीच समुद्र में ही रुका हुआ है। पिछले 25 दिनों से यह स्थिति बनी हुई है। इसका सबसे बड़ा नुकसान व्यापारियों को हो रहा है, क्योंकि बैंक ब्याज लगातार बढ़ रहा है और ट्रांसपोर्टेशन लागत भी बढ़ गई है। इसके साथ ही बंदरगाहों पर डेमरेज चार्ज का दबाव अलग से बढ़ रहा है।

बारिश के मौसम में खुले या लंबे समय तक स्टोरेज में पड़ा चावल खराब होने की आशंका बढ़ जाती है। यदि जल्दी रास्ता नहीं खुला तो गुणवत्ता पर असर पड़ेगा और नुकसान और बढ़ जाएगा। यही वजह है कि व्यापारियों ने सरकार से वित्तीय राहत या अनुदान देने की मांग उठाई है। स्थिति को और गंभीर इस बात ने बना दिया है कि दो से तीन महीने बाद नया धान सीजन शुरू होने वाला है। अगर मौजूदा माल समय पर विदेश नहीं पहुंचा और उसकी पेमेंट नहीं आई, तो व्यापारियों के पास नई फसल खरीदने के लिए पूंजी नहीं होगी। इससे किसानों की फसल की खरीद प्रभावित हो सकती है। सतीश गोयल ने बताया कि जो चावल इस समय सेलरों में तैयार हो रहा है, उस पर हर महीने करीब 1 प्रतिशत की दर से ब्याज लग रहा है। निर्यात में देरी होने से यह लागत लगातार बढ़ रही है।

मिडिल ईस्ट बाजार पर सबसे ज्यादा असर

भारत का बड़ा हिस्सा बासमती चावल का निर्यात मिडिल ईस्ट देशों में होता है। ईरान, इराक और सऊदी अरब जैसे देशों को हर साल करीब 30 लाख टन चावल भेजा जाता है, जिसमें प्रत्येक देश को लगभग 10-10 लाख टन हिस्सा मिलता है।

मौजूदा तनाव के कारण इस पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ गई है, जिससे व्यापार प्रभावित हुआ है। जहाजों की आवाजाही पर असर पड़ने से शिपिंग चार्ज बढ़ गए हैं, वहीं जोखिम बढ़ने के कारण बीमा प्रीमियम भी महंगा हो गया है।

सरकार के सामने रखी गई मांगें

निर्यातकों ने केंद्र सरकार के सामने कई प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें ट्रांसपोर्टेशन की समस्याओं का समाधान, बढ़े हुए रेट और ब्याज पर राहत, बंदरगाहों पर लगने वाले डेमरेज चार्ज को माफ करना और फंसे माल पर ‘वार कवर’ यानी बीमा सुरक्षा देना शामिल है।

सतीश गोयल ने बताया कि सरकार इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर रही है और अगले सप्ताह फिर बैठक कर स्थिति की समीक्षा करेगी।

1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक भारत ने 65 लाख टन चावल का निर्यात किया था, जो एक रिकॉर्ड रहा। इस बार लक्ष्य 70 लाख टन तक पहुंचाने का रखा गया है, लेकिन मौजूदा हालात इस लक्ष्य के सामने बड़ी चुनौती बनकर खड़े हैं।

आने वाले हफ्ते तय करेंगे दिशा

फिलहाल पूरा चावल उद्योग अंतरराष्ट्रीय हालात और सरकार के फैसलों पर नजर टिकाए हुए है। यदि जल्द हॉर्मूज स्ट्रेट का रास्ता खुलता है तो निर्यात में तेजी लौट सकती है, लेकिन देरी होने पर इसका असर व्यापारियों से लेकर किसानों और विदेशी मुद्रा आय तक दिखाई देगा। आने वाले कुछ सप्ताह इस उद्योग के लिए बेहद निर्णायक माने जा रहे हैं।

कैराना में पैदल कांवड़ियों का आगमन शुरू, प्रशासन अलर्ट
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर कस्बे में शिवभक्त कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यात्रा मार्गों पर सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह बैरिकेडिंग कराई है। जहां डिवाइडर नहीं हैं, वहां अस्थायी डिवाइडर बनाए गए हैं। कई स्थानों पर जाली लगाकर रास्तों को व्यवस्थित किया गया है ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। नगर में साफ-सफाई के भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

नगर में कांवड़ सेवा शिविर लगाए जाने भी शुरू हो गए है। जहां पर कांवड़ियों के ठहरने, भोजन, पेयजल और विश्राम की बेहतर व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा, नगर की कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं भी कांवड़ियों की सेवा में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। पुलिस प्रशासन ने कांवड़ियों से अपील की है कि वाहन चलाते समय तेज हॉर्न का प्रयोग न करें, तेज आवाज वाले या बिना मानक वाले साइलेंसर का इस्तेमाल न करें, तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं, स्वच्छता बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

प्रशासन का कहना है कि शासन के निर्देशों के अनुसार कांवड़ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात है और अधिकारी लगातार व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। विदित रहे कि आगामी 30 जुलाई से पवित्र श्रावण मास शुरू होने जा रहा है, जबकि शिवरात्रि का पर्व 11 जुलाई को है। हालांकि दूर-दराज के कांवड़ियों का नगर में आगमन शुरू हो गया है।

बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब बंद का व्यापक असर
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh News: प्रदेश के बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में वाल्मीकि समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों के आह्वान पर सोमवार को पंजाब बंद का व्यापक असर राज्य के कई जिलों में देखने को मिला। जालंधर, कपूरथला, फगवाड़ा, नकोदर और फिल्लौर सहित कई शहरों में अधिकांश बाजार बंद रहे, जबकि विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन, रैलियां और धरने आयोजित किए गए। बंद के मद्देनजर जालंधर के कई निजी स्कूलों ने एहतियातन अवकाश घोषित कर छात्रों के लिए आॅनलाइन कक्षाएं संचालित कीं।

कई शिक्षण संस्थानों ने अभिभावकों को पहले ही स्कूल बंद रहने की सूचना भेज दी थी। कपूरथला जिले में बंद को व्यापक समर्थन मिला। अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। मेडिकल स्टोर और अन्य आवश्यक सेवाएं सामान्य रुप से संचालित होती रहीं ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। भगवान वाल्मीकि संघर्ष मोर्चा और अन्य वाल्मीकि संगठनों के सदस्यों ने, अध्यक्ष रोशन सभरवाल के नेतृत्व में, बरनाला की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे सफाई कर्मचारियों की गरिमा पर हमला बताया। प्रदर्शनकारियों ने कथित लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

गौरतलब है कि 22 जुलाई को बरनाला में पक्की नौकरी, वेतन वृद्धि और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। पंजाब एवं हरियाणा न्यायालय के निर्देशों के बाद नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा पुलिस सुरक्षा में कूड़ा उठाने का अभियान चलाए जाने के दौरान कथित लाठीचार्ज हुआ था। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंजाब सरकार ने तत्कालीन डीएसपी को निलंबित कर दिया था, लेकिन प्रदर्शनकारी संगठन इसे अपर्याप्त बताते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम युवाओं के लिए सदैव रहेंगे प्रेरणास्रोत: संदीप इन्सां
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रसिद्ध वैज्ञानिक और "मिसाइल मैन" डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके विचारों और देश के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्चा राष्ट्रनिर्माता बताया गया। पत्रकार संगठन कैराना के निवर्तमान अध्यक्ष संदीप इन्सां ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. अब्दुल कलाम का पूरा जीवन सादगी, ईमानदारी, विज्ञान, शिक्षा और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने देश के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें मेहनत के बल पर साकार करने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का यह संदेश कि 'महान लोगों के लिए धर्म जोड़ने, प्रेम और मित्रता का माध्यम होता है, जबकि संकीर्ण सोच वाले लोग धर्म को नफरत और संघर्ष का हथियार बना लेते हैं। आज के समाज के लिए बेहद प्रासंगिक है। हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर भाईचारे, आपसी सद्भाव और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।" संदीप इन्सां ने कहा कि डॉ. कलाम केवल महान वैज्ञानिक या पूर्व राष्ट्रपति ही नहीं थे, बल्कि करोड़ों भारतीयों की प्रेरणा थे। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि कठिन परिश्रम, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी व्यक्ति सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि भले ही डॉ. कलाम आज हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, आदर्श और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमेशा देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनकी शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।

भारत बहु-सांस्कृतिक समाज की उत्कृष्ट मिसाल: मुफ़्ती अतहर शम्सी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: अल कुरआन एकेडमी कैराना के निदेशक मुफ़्ती अतहर शम्सी ने कहा है कि इस्लाम बहु-सांस्कृतिक समाज का समर्थक है और विभिन्न धर्मों, भाषाओं एवं संस्कृतियों के लोगों के बीच सम्मान, न्याय और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की शिक्षा देता है। उन्होंने कहा कि क़ुरआन मानव समाज की विविधता को ईश्वर की योजना का हिस्सा बताता है तथा इसे टकराव नहीं, बल्कि पारस्परिक परिचय और सहयोग का माध्यम मानता है। उन्होंने कहा कि पैग़म्बर मुहम्मद द्वारा मदीना में स्थापित सामाजिक व्यवस्था इस्लामी बहु-सांस्कृतिक दृष्टिकोण का व्यावहारिक उदाहरण है।

जहाँ विभिन्न समुदायों को समान अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता और न्याय प्राप्त था। इस्लाम गैर-मुस्लिमों के अधिकारों की रक्षा, मानवता की सेवा तथा मतभेदों के बावजूद सद्भाव बनाए रखने पर विशेष बल देता है। मुफ़्ती अतहर शम्सी ने कहा कि भारत अपनी धार्मिक, भाषाई और सांस्कृतिक विविधता के कारण इस आदर्श का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि देश की विविधता उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और इसका संरक्षण सभी नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है। उनके अनुसार यदि क़ुरआन के न्याय, सहिष्णुता और पारस्परिक सम्मान के सिद्धांतों को अपनाया जाए तो समाज में स्थायी शांति और भाईचारे को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।

Kairana News

मीरापुर में पहली बार भव्य रूप से मनाया गया महाराजा दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव, हजारों लोगों की रही सहभागिता
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: कस्बे की प्रजापति धर्मशाला में सोमवार को अध्यक्ष विनय प्रजापति एवं उपाध्यक्ष रविंद्र प्रजापति के सौजन्य से महाराजा दक्ष प्रजापति का जन्मोत्सव पहली बार भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज की एकता, संगठन और सांस्कृतिक गौरव का परिचय दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात आयोजित सभा में मुख्य अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का महाराजा दक्ष प्रजापति व अन्य प्रजापति समाज के महापुरुषों की प्रतिमा भेंट कर तथा पटका पहनाकर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन, उनके आदर्शों तथा समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज में शिक्षा, संगठन, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दारासिंह प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति सनातन परंपरा के प्रमुख प्रजापतियों में से एक थे, जिन्होंने सृष्टि के विस्तार और समाज के संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उनका जीवन कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समाज सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज से महाराजा दक्ष प्रजापति के आदर्शों को अपनाकर शिक्षा, संस्कार और संगठन की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज तभी निरंतर प्रगति करेगा, जब सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करेंगे।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज को समय-समय पर अनेक महापुरुषों ने नई दिशा देने का कार्य किया है। आज समाज शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के युवा कठिन परिश्रम के बल पर उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर पहुंच रहे हैं और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने समाज से शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रमेश प्रजापति ने महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन समाज को संगठन, कर्तव्यपालन और संस्कृति के संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने समाज से एकजुट होकर सामाजिक विकास और नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बालाजी मंदिर शुक्रताल के महंत राजपाल सुकरालिया ने की। इस अवसर पर सुप्रिया पाल, अनिल प्रजापति, बिजेन्द्र प्रजापति, भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर, सत्येंद्र कुमार संदीप रोधिया, सत्येंद्र कुमार प्रजापति, संजीव प्रजापति, डॉ. राजवीर, शिव कुमार, मनीष प्रजापति, मास्टर सुभाष प्रजापति, डॉ. अशोक प्रजापति, तिलक राम प्रजापति, सतपाल प्रजापति, सुखपाल प्रजापति, सतीश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।