उत्तराखण्ड - Sach Kahoon Hindi

कारगिल विजय दिवस पर परमवीर चक्र विजेताओं के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा
देहरादून, (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर रविवार को गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों के लिए दी जाने वाली अनुग्रह राशि 1.50 करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते हुए कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 18 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर विषम परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों ने अद्वितीय वीरता का परिचय देकर दुश्मन को परास्त किया और भारत की सैन्य शक्ति का परिचय कराया।

उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में देश के 527 सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया, जिनमें उत्तराखंड के 75 वीर सपूत शामिल थे। उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि वीरभूमि भी है और यहां की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा नीति अधिक सशक्त और निर्णायक बनी है। उन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई, सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के विकास, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, वन रैंक-वन पेंशन और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जैसे निर्णयों का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शहीदों के आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख की है। वीरता पुरस्कार विजेताओं की एकमुश्त एवं वार्षिक सहायता राशि में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि शहीद परिवार के एक सदस्य को सरकारी सेवा में समायोजन, आवेदन अवधि दो वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष, बेटियों के विवाह के लिए सहायता, राज्य परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा और संपत्ति क्रय पर स्टाम्प शुल्क में छूट जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून के गुनियाल गांव में राज्य का 'पांचवां धाम' सैन्य धाम अंतिम चरण में है। साथ ही सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए देश का पहला 'अग्निवीर रोजगार सेल' गठित किया जा रहा है और उन्हें पुलिस, वन विभाग और अन्य राज्य सेवाओं में प्राथमिकता देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा अब तक 28 बलिदानियों के आश्रितों को सरकारी सेवा में समायोजित किया जा चुका है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, दायित्वधारी सुभाष बड़थ्वाल, सैनिक कल्याण सचिव युगल किशोर पंत, मेजर जनरल सम्मी सबरवाल (सेवानिवृत्त), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल, पूर्व सैनिक, सैन्य अधिकारी और बलिदानियों के परिजन उपस्थित रहे।

Kargil Vijay Diwas: जिलाधिकारी ने वीर नारियों को किया सम्मानित
Kargil Vijay Diwas: हरिद्वार (हि.स.)। जिला सैनिक कल्याण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस को जनपद में शौर्य दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी द्वारा कारगिल शहीदों एवं अन्य शहीद सैनिकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। Haridwar News

जिलाधिकारी ने कहा कि आज कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ है। इस दिन हमारे वीर सैनिकों ने अदम्य साहस से दुश्मन को खदेड़कर विजय प्राप्त की। इस युद्ध में प्रदेश के 75 सैनिक शहीद हुए। उन्होंने कहा कि सैनिक कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा कर रहे हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के 08 शहीद सैनिकों की वीर नारियों एवं परिजनों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एनसीसी कैडेटों एवं खिलाड़ियों को पदक जीतने पर ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र दिए गए।

मेयर श्रीमती किरण जैसल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस देशभक्ति की प्रेरणा देता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सिमरनजीत कौर ने नालसा की योजनाओं की जानकारी देते हुए सैनिकों व उनके परिजनों को निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ लेने को कहा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डॉ. सरिता पंवार ने बताया कि कारगिल युद्ध में जनपद के राइफलमैन मान सिंह गोसाईं शहीद हुए थे। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, भूतपूर्व सैनिक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। Haridwar News

School Bus Seized: स्कूली वाहनों पर कार्रवाई, 65 के चालान, तीन बसें सीज
School Bus Seized: हरिद्वार, (हि.स.)। विद्यालयी बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 65 स्कूली वाहनों के चालान किए गए, जबकि तीन बसों को सीज कर दिया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों की बसों एवं अन्य स्कूली वाहनों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, महिला परिचारिका की उपलब्धता, आपातकालीन निकास तथा वाहनों की तकनीकी स्थिति सहित सभी अनिवार्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 65 स्कूली वाहनों के चालान किए गए। वहीं, दो विद्यालय बसें बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र और एक बस बिना पंजीकरण संचालित मिलने पर उन्हें सीज कर दिया गया। परिवहन विभाग का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विशेष अभियान में परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी, परिवहन कर अधिकारी मुकेश भारती और परिवहन उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार भी शामिल रहे।

बरसात में राहत कार्य होंगे तेज, पौड़ी की 55 ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराए बुशकटर
पौड़ी गढ़वाल, (हि.स.)। बरसात के दौरान झाड़ियों से बाधित होने वाले राहत और बचाव कार्यों को गति देने के लिए पौड़ी जिले में नई पहल शुरू की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिले की 55 ग्राम पंचायतों को बुशकटर उपलब्ध कराए गए हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जिला मुख्यालय में ग्राम प्रधानों को बुशकटर वितरित करते हुए कहा कि यह पहल गांवों में आपदा जोखिम कम करने के साथ स्वच्छता और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने में भी अहम भूमिका निभाएगी। Uttarakhand News

जिलाधिकारी ने बताया कि पहले चरण में 55 ग्राम पंचायतों को बुशकटर दिए जा रहे हैं। जो ग्राम प्रधान कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे, वे संबंधित तहसीलों से उपकरण प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि योजना के परिणाम और ग्राम पंचायतों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर इसे जिले की अन्य पंचायतों तक भी विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसात में सड़क, संपर्क मार्ग, पैदल रास्तों और जल निकासी मार्गों के किनारे उगने वाली झाड़ियां दुर्घटनाओं का कारण बनने के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में भी बाधा उत्पन्न करती हैं। बुशकटर के नियमित उपयोग से इन स्थानों की समय पर सफाई होगी, जिससे आपदा के समय राहत दलों की आवाजाही आसान होगी और ग्रामीणों की सुरक्षा भी बढ़ेगी।

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से उपकरणों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यह केवल झाड़ियों की कटान का साधन नहीं, बल्कि गांवों में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत से नियमित फीडबैक लिया जाएगा ताकि योजना को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। ग्राम प्रधानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि बुशकटर मिलने से गांवों, सार्वजनिक स्थलों और संपर्क मार्गों की नियमित सफाई आसान होगी। इससे जंगली जानवरों का खतरा कम होगा, आवागमन सुगम बनेगा और बरसात के दौरान आपदा संबंधी जोखिम भी घटेंगे। Uttarakhand News

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट के निर्णय का स्वागत
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने के केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इसे युवाओं के भविष्य की सुरक्षा और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। Uttarakhand News

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उनका मानना है कि ऐसे मामलों की त्वरित सुनवाई होने से दोषियों को शीघ्र दंड मिलेगा और परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ी करने वाले तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि लाखों अभ्यर्थी वर्षों की मेहनत और समर्पण के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ऐसे में पेपर लीक जैसी घटनाएं न केवल युवाओं की मेहनत को प्रभावित करती हैं, बल्कि चयन प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं। फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से ऐसे मामलों का शीघ्र निपटारा होने से अभ्यर्थियों का विश्वास और मजबूत होगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तराखंड सरकार पहले से ही भर्ती परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानूनी प्रावधान लागू कर चुकी है। राज्य सरकार लगातार पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वित प्रयासों से परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा तथा युवाओं के भविष्य के साथ धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित होगी। Uttarakhand News

Uttarakhand Weather Update: केदारनाथ यात्रा भारी बारिश से प्रभावित, प्रशासन की एडवाइजरी जारी
Uttarakhand Landslide: रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में मंगलवार देर रात हुई मूसलाधार वर्षा के कारण केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से प्रभावित हो गई। गौरीकुण्ड से लगभग एक किलोमीटर आगे स्थित छौड़ी क्षेत्र में पहाड़ी से चट्टानें और मलबा पैदल यात्रा मार्ग पर आ गिरा, जिससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने तत्काल श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था की। Uttarakhand Weather Update

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) तथा अन्य संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। जेसीबी मशीनों और अन्य संसाधनों की सहायता से मलबा हटाने का अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है ताकि यात्रा मार्ग को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कारण गौरीकुण्ड और मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं को रोककर सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। प्रशासन लगातार क्षेत्र की स्थिति और मौसम में हो रहे बदलावों पर नजर बनाए हुए है। लगातार वर्षा के चलते केदारघाटी में भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। Uttarakhand Weather Update

ऐसे में प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी या अफवाहों पर विश्वास न करें तथा केवल प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का ही पालन करें। यात्रा के दौरान निर्धारित मार्ग का उपयोग करें और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।

प्रशासन का कहना है कि मार्ग की पूरी तरह सफाई और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। राहत एवं बचाव दल लगातार मौके पर तैनात हैं और यात्रा को शीघ्र सामान्य बनाने के लिए आवश्यक कार्य कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है तथा प्रशासन हर स्तर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है। Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand Flood Alert: भारी बारिश से शारदा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बनबसा बैराज पर रेड अलर्ट जारी
Uttarakhand Flood Alert: चम्पावत (हि.स.)। कुमाऊं क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते शारदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिंचाई विभाग ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बनबसा शारदा बैराज पर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। एहतियात के तौर पर बैराज क्षेत्र में वाहनों और आम लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। Champawat News

सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शारदा नदी में पानी की आवक बढ़ी है। बढ़ते जलदबाव को नियंत्रित करने के लिए बनबसा शारदा बैराज से एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। इसके बाद नदी किनारे और निचले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

सहायक अभियंता प्रशांत कुमार ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा आगामी चार दिनों के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में शारदा नदी के जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जलप्रवाह बढ़ने की आशंका को देखते हुए निचले जिलों और संबंधित प्रशासनिक इकाइयों को पहले ही सूचना दे दी गई है, ताकि किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। Champawat News

उन्होंने बताया कि वर्तमान में बैराज पर जलप्रवाह सामान्य से काफी अधिक है, जिसके चलते सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। सिंचाई विभाग के इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी तथा आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीमें लगातार स्थिति की निगरानी कर रही हैं।

प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से नदी और नालों के समीप नहीं जाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सभी विभाग अलर्ट मोड पर हैं और किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। Champawat News

Uttarakhand Weather Update: फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, यात्रियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील
Char Dham Yatra: देहरादून (हि.स.)। उत्तराखंड में मौसम की स्थिति में सुधार आने के बाद चारधाम यात्रा को मंगलवार से दोबारा शुरू कर दिया गया है। खराब मौसम और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा को एक दिन के लिए एहतियातन रोका गया था। अब प्रशासन ने आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों के साथ यात्रा को पुनः सुचारु रूप से संचालित करने का निर्णय लिया है। गढ़वाल मंडल प्रशासन के अनुसार यात्रा से जुड़े सभी जिलों में प्रशासन, पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) तथा अन्य विभाग आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। यात्रा मार्गों की नियमित निगरानी की जा रही है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। Uttarakhand Weather Update

प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि यदि यात्रा के दौरान कहीं भारी वर्षा, भूस्खलन या अन्य प्राकृतिक कारणों से मार्ग अस्थायी रूप से बंद हो जाए, तो वे घबराने के बजाय प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थलों या होल्डिंग एरिया में ही ठहरें। हालात सामान्य होने और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही आगे की यात्रा करें।

सुरक्षा को दी जा रही सर्वोच्च प्राथमिकता

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। सभी संबंधित विभागों को मौसम की गतिविधियों, सड़क मार्गों और संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि चारधाम यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की नवीनतम जानकारी अवश्य प्राप्त करें और केवल सरकारी एवं आधिकारिक स्रोतों से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें। इससे किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति में सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित की जा सकेगी। Uttarakhand Weather Update

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: भरत चौधरी
देहरादून। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने सोमवार को धार्मिक आस्था, संसद के मानसून सत्र, बिजली की बढ़ती मांग, प्राकृतिक आपदाओं की तैयारियों और विपक्ष की भूमिका सहित कई समसामयिक विषयों पर सरकार का दृष्टिकोण स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों पर निरंतर कार्य कर रही हैं, जबकि विपक्ष रचनात्मक विमर्श के बजाय राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में अधिक व्यस्त दिखाई देता है। Uttarakhand News

धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों पर मंत्री ने कहा कि किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कृत्यों को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून के दायरे में रहकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उनके अनुसार, समाज में सौहार्द और पारस्परिक सम्मान बनाए रखना सभी नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और विवादित नारों के संबंध में उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार देता है, लेकिन इस अधिकार का प्रयोग संविधान और कानून की मर्यादाओं के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के बीच स्पष्ट अंतर बनाए रखना आवश्यक है। Uttarakhand News

संसद के मानसून सत्र का उल्लेख करते हुए भरत चौधरी ने कहा कि सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभिन्न दल राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर सकारात्मक सहयोग करेंगे, जिससे आवश्यक विधायी कार्य समय पर पूरे हो सकें। राज्य में बिजली की बढ़ती मांग पर मंत्री ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार और विकास कार्यों के कारण ऊर्जा की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस विषय पर केंद्र सरकार से अतिरिक्त बिजली उपलब्ध कराने का आग्रह किया है और इस दिशा में सकारात्मक पहल की जा रही है। उनका कहना था कि राज्य सरकार भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऊर्जा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने पर भी काम कर रही है। Uttarakhand News

मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार राहत एवं बचाव तंत्र को पूरी तरह सक्रिय रखे हुए है। सड़क संपर्क बहाल करने, प्रभावित क्षेत्रों तक शीघ्र सहायता पहुंचाने तथा एसडीआरएफ, पुलिस, प्रशासन और अन्य एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। उनका कहना था कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सरकार की प्राथमिकता है।

विपक्ष की भूमिका पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने कहा कि जनता विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर ठोस कार्य चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास रचनात्मक एजेंडा नहीं है और वह जनहित के विषयों के बजाय राजनीतिक आलोचना तक सीमित है। मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार विकास और जनसेवा के अपने एजेंडे पर आगे बढ़ती रहेगी। Uttarakhand News

Karate Championship: जिला कराटे चैंपियनशिप संपन्न, 125 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Karate Championship: हरिद्वार,(हि.स.)। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के तत्वावधान में भेल स्थित शिवडेल स्कूल में आयोजित आशिहारा जिला कराटे चौंपियनशिप का सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में जनपद के लगभग 125 खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया और गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। चौंपियनशिप का शुभारंभ शिवडेल स्कूल भेल व जगजीतपुर के अध्यक्ष स्वामी शरदपुरी, प्रधानाचार्य अरविंद बंसल, पुनीत श्रीवास्तव, अभिनव शर्मा, हिमानी शर्मा, ऋषिकेश की पार्षद तनु तवरिया, शिहान पंकज कुमार साहनी तथा आशिहारा के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। Haridwar News

आशिहारा एसोसिएशन के उत्तराखंड चीफ शिहान अमित कुमार चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास करना है। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और बौद्धिक क्षमताओं को विकसित करते हैं। कराटे मिक्स मार्शल आर्ट आत्मरक्षा के साथ शरीर को फिट रखने का भी प्रभावी माध्यम है। विशेष रूप से बालिकाओं के लिए कराटे बेहद आवश्यक है, ताकि वे अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। प्रतियोगिता के सफल संचालन में रेफरी निहाल शर्मा, हर्षित कुमार पाली, कुलश्रेष्ठ, गौरव सैनी, श्रेयसी भारद्वाज, लक्ष्य वर्धन, मनीष, नदीम, कलीम अहमद, यश पाठक, प्रणेश मौर्य, अनुराग ठाकुर और अभिराज सोनीवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समापन समारोह में स्पोर्ट्स टीचर राहुल चंद्रे, प्रीति राठी और रजत यादव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिहान अमित कुमार चौधरी ने सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों, अभिभावकों, कोच और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। Haridwar News

Noise Pollution Control: हरिद्वार में 94 धार्मिक स्थलों से हटवाए गए लाउडस्पीकर
Noise Pollution Control: हरिद्वार, (हि.स.)। हरिद्वार। सर्वोच्च न्यायालय के ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में हरिद्वार पुलिस ने जनपदभर में विशेष अभियान चलाकर 94 धार्मिक स्थलों से निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकर हटवाए। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक शांति बनाए रखना और ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना था। Haridwar News

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई स्थानों पर लाउडस्पीकर निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित होते पाए गए। इसके बाद शहर क्षेत्र के 31 और ग्रामीण क्षेत्र के 63 धार्मिक स्थलों से कुल 94 लाउडस्पीकर हटवाए गए।

पुलिस ने संबंधित प्रबंधन समितियों और संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना सक्षम अनुमति तथा निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन करते हुए किसी भी लाउडस्पीकर का संचालन न किया जाए। साथ ही ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों और शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक भी किया गया। Haridwar News

हरिद्वार पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति या संस्था नियमों का उल्लंघन करती पाई गई, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि आम नागरिकों को ध्वनि प्रदूषण से राहत मिल सके और सार्वजनिक व्यवस्था बनी रहे।

सीबीआई ने फर्जी कृषि भवन अधिकारी को किया गिरफ्तार, लोन आवेदकों से लेता था रिश्वत
नई दिल्ली/देहरादून। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग का अधिकारी बनकर ऋण आवेदकों से रिश्वत मांगने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को कृषि भवन, नई दिल्ली स्थित विभाग का अधिकारी बताकर पशुपालन अवसंरचना विकास निधि के तहत ऋण लेने वाले लोगों से पैसे की मांग करता था। Uttarakhand News

सीबीआई के अनुसार, इस मामले में 29 जून को एंटी करप्शन ब्रांच देहरादून में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर तहसील के लालपुर गांव में पोल्ट्री फार्म संचालित करता है। उसने पशुपालन अवसंरचना विकास निधि योजना के तहत उद्यमी मित्र पोर्टल के माध्यम से 22.50 लाख रुपए के ऋण के लिए आवेदन किया था।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने खुद को विभाग का अधिकारी बताकर ऋण स्वीकृत कराने के नाम पर 45 हजार रुपए यानी ऋण राशि का 2 प्रतिशत रिश्वत मांगी थी। सीबीआई ने 29 जून को जाल बिछाया, जिसमें आरोपी ने शिकायतकर्ता से पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपए यूपीआई के जरिए भेजे गए। क्यूआर कोड और बैंक खाते की जानकारी के आधार पर सीबीआई ने 30 जून को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, लेकिन पूछताछ में पता चला कि वह मुख्य आरोपी नहीं था। Uttarakhand News

जांच के दौरान सीबीआई को पता चला कि मुख्य आरोपी पशुपालन अवसंरचना विकास निधि के ऋण आवेदनों की जानकारी तक पहुंच रखता था। वह प्रतिदिन बड़ी संख्या में आवेदकों को फोन कर ऋण आवेदन खारिज होने, दोबारा आवेदन कराने या ऋण स्वीकृति दिलाने का झांसा देकर रिश्वत मांगता था। आरोपी यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग लोगों के बैंक खातों में रकम मंगवाकर बाद में उसे अन्य खातों में ट्रांसफर कर देता था।

मुख्य आरोपी की तलाश में सीबीआई ने दिल्ली, आगरा और आसपास के क्षेत्रों में लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच की। इस दौरान मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड, संदिग्ध बैंक खातों, आईपी एड्रेस और संबंधित अधिकारियों व ऋण आवेदकों से पूछताछ की गई। डिजिटल सर्विलांस और खुफिया जानकारी के आधार पर पता चला कि आरोपी लगातार अपने मोबाइल नंबर और ठिकाने बदल रहा था तथा आगरा, जयपुर और दिल्ली जैसे शहरों में छिपकर रह रहा था।

19 जुलाई को सीबीआई को सूचना मिली कि आरोपी अपने पैतृक गांव छोटा पूठा बिसराना, थाना दौकी, तहसील फतेहाबाद, जिला आगरा (उत्तर प्रदेश) लौटा है। इसके बाद सीबीआई की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने आरोपी के आवास पर तलाशी भी ली, जहां से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए। आरोपी को देहरादून की सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा, फिलहाल मामले की जांच जारी है। Uttarakhand News