सरसा - Sach Kahoon Hindi

पूज्य गुरु जी के पावन आशीर्वाद से रत्ताखेड़ा की इस बेटी ने रचा इतिहास!
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

India Book of Records: खारियां सरसा (सच कहूँ/सुनील कुमार)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा, पावन आशीर्वाद और खेलों संबंधी मार्गदर्शन को जीवन में उतारते हुए गांव रत्ताखेड़ा की बेटी अर्शदीप इन्सां पुत्र जगदीश इन्सां ने अपनी प्रतिभा का ऐसा परचम लहराया है, जिस पर पूरा क्षेत्र गर्व कर रहा है। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की सुपर स्टूडेंट ने एक पाद शीर्षासन में 15 मिनट तक स्थिर रहकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। अर्शदीप की इस उपलब्धि ने न केवल परिवार और गांव, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। अर्शदीप इन्सां ने अपनी सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद को दिया। Sirsa News

शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की योग प्रशिक्षक स्वप्निल इन्सां व नीलम इन्सां ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का आयोजन 17 मार्च को पुणे (महाराष्ट्र) में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से किया गया था। इसमें अर्शदीप ने एक पाद शीर्षासन में 15 मिनट तक स्थिर रहकर नया रिकॉर्ड बनाया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के चीफ एडिटर डॉ. विश्वरूप राय चौधरी ने अर्शदीप को रिकॉर्ड बुक, पेन, मेडल, बैज, आई-कार्ड और प्रमाण पत्र भेजकर सम्मानित किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 13 मिनट का था, जिसे अर्शदीप ने तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा के साथ योग अभ्यास जारी रखने में उनके दादा स्वर्ण सिंह इन्सां, पिता जगदीश इन्सां, माता सनमप्रीत, बहन अर्जदीप इन्सां, भाई कर्म इन्सां, जसदीप इन्सां, प्रभनूर इन्सां तथा बुआ सेवादार सुरजीत इन्सां ने निरंतर प्रोत्साहित किया। Sirsa News

Gas Cylinder Blast: दमदमा में गैस सिलेंडर फटा, 10 लाख से अधिक का नुकसान, पड़ोसी घरों के शीशे-शेड टूटे
खारियां में गैस सिलेंडर फटने से गाय और बछड़ा झुलसे, धमाके से दीवार में छेद

खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। Gas Cylinder Blast News: गांव दमदमा में रविवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से एक मकान में भीषण आग लग गई, जिससे घर में बंधी गाय व बछड़ा झुलस गए और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। धमाका इतना तेज था कि मकान की दीवार में छेद हो गया तथा आसपास के घरों के शीशे और शेड भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे गांव दमदमा निवासी बलदेव सिंह के घर हुई।

धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने दीवार फांदकर घर में बंधी गाय व बछड़े को बाहर निकाला। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि हादसे के समय परिवार का कोई सदस्य घर में मौजूद नहीं था। मकान मालिक बलदेव सिंह ने बताया कि उनका परिवार पिछले 17 दिनों से उत्तर प्रदेश में एक समारोह में गया हुआ है। वह सुबह मंडी जाने के बाद दुकान पर था, तभी धमाके की आवाज सुनकर घर पहुंचा तो आग लगी हुई थी।

गाड़ी, बाइक, कागजात और गृहस्थी का सामान जला

आग की चपेट में स्विफ्ट डिजायर कार, मोटरसाइकिल, फ्रिज, बिजली उपकरण, कपड़े, गद्दे, बिस्तर, जरूरी दस्तावेज और अन्य घरेलू सामान आ गया। घर के दरवाजे व शीशे भी टूट गए। धमाके से मकान की दीवारों में दरारें आ गईं और रसोई की दीवार में बड़ा छेद हो गया। सामने वाले घर की खिड़कियां और शीशे टूट गए, जबकि साथ वाले मकान का शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया।

दो साल पहले बनाया था नया मकान: बलदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष पहले ही नया मकान बनाया था, जिसका कुछ काम अभी बाकी था। इस हादसे में करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें:– Haryana CM News: नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं में नहीं होगी कोई कमी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चौटाला रोड पर हादसा, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग हटाने की उठाई मांग
पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से टूटा खंभा

डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। Dabwali News: बस स्टैंड के नजदीक चौटाला रोड पर शुक्रवार देर रात पराली से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली चौटाला रोड से गुजर रही थी, इसी दौरान वाहन की टक्कर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से हो गई, जिससे खंभा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है और सड़क किनारे अवैध पार्किंग भी हादसों की बड़ी वजह बन रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाने, अवैध पार्किंग रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। Dabwali News

नगर परिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी तथा अतिक्रमण को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर सख्ती बरती जाएगी। Dabwali News

यह भी पढ़ें:– 2.89 लाख की साइबर ठगी मामले में सरसा साइबर क्राइम टीम ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

2.89 लाख की साइबर ठगी मामले में सरसा साइबर क्राइम टीम ने दो आरोपी गिरफ्तार किए
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर महिला से की गई ठगी

टेलीग्राम लिंक के जरिए फंसाया जाल, पुलिस ने जयपुर से दबोचे आरोपी

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। साइबर क्राइम थाना सरसा की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को राजस्थान के जयपुर जिले से काबू किया गया है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने जानकारी देते हुए बताया कि खैरपुर कॉलोनी, सरसा निवासी एक महिला के साथ करीब 2 लाख 89 हजार रुपए की साइबर ठगी की गई थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 26 दिसंबर 2025 को उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से एक लिंक प्राप्त हुआ। Sirsa News

जैसे ही महिला ने उस लिंक पर क्लिक किया, वह टेलीग्राम ऐप से जुड़ गई, जहां उसे शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के जरिए भारी मुनाफा कमाने के आकर्षक संदेश दिखाए गए। साइबर ठगों ने शुरूआत में छोटी राशि पर नकली मुनाफा दिखाकर और कुछ पैसे वापस भेजकर महिला का विश्वास जीत लिया। विश्वास बढ़ने के बाद महिला ने अधिक लाभ के लालच में आकर धीरे-धीरे कुल 2 लाख 89 हजार रुपए निवेश कर दिए। जब उसने अपनी पूरी राशि निकालने की कोशिश की, तो संबंधित लिंक बंद हो चुका था और उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता की शिकायत के आधार पर 20 मार्च को साइबर थाना सरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—कमल (गांव मारवा, जिला जयपुर) और राकेश (टयोढ़, जिला अजमेर)—को गिरफ्तार कर लिया।

आमजन के लिए चेतावनी | Sirsa News

पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और टेलीग्राम या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निवेश संबंधी लालच देने वाले संदेशों से सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें:– चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से पैसे निकाले, बैंक में मचा हड़कंप

माधोसिंघाना में ग्रामीण वेशभूषा में नजर आए IAS दीपांशु जिंदल, युवाओं को दिया ये मंत्र
माधोसिंघाना में प्रेरणा संगोष्ठी, बेटियों की शिक्षा व अनुशासन पर जोर

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। गांव माधोसिंघाना के पंचायत भवन में 2025 में आॅल इंडिया रैंक 38 हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में चयनित दीपांशु जिंदल के सम्मान में अभिनंदन समारोह व युवा प्रेरणा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थी, महिलाएं और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान पाजामा-कुर्ता व घाघरा (तिवल) में सजे आईएएस दंपती विजयवर्धन-रीतिका ने पहुंचकर कार्यक्रम में ग्रामीण संस्कृति की छटा बिखेरी। विजयवर्धन सारस्वत ने अपने संबोधन में नियत, निश्चय, नियम, निरंतरता और नीति जैसे पांच मूल मंत्रों को सफलता का आधार बताते हुए युवाओं को अनुशासन और आत्मनियंत्रण अपनाने की सलाह दी। Sirsa News

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता | Sirsa News

उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करना ही कामयाबी की कुंजी है। आईएएस रीतिका ने ग्रामीण संस्कृति और संस्कारों को महत्व देते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए बेटियों और बहुओं को आगे बढ़ने के अवसर देना जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। सम्मानित अतिथि दीपांशु जिंदल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय माता-पिता, शिक्षकों और बड़ी बहन को देते हुए कहा कि सही दिशा में की गई मेहनत, गुरुजनों का सम्मान और सकारात्मक सोच ही सफलता दिलाती है। उन्होंने युवाओं को धैर्य और निरंतर प्रयास बनाए रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने दीपांशु जिंदल का फूल-मालाओं व स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। उनके आगमन पर गांव के प्रवेश द्वार से मयूर चौक होते हुए ई-लाइब्रेरी तक स्वागत जुलूस जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व सरपंच पवन बैनीवाल, वर्तमान सरपंच विनोद जांदू, गौशाला प्रधान नरेश कस्वां, पीएमश्री प्राचार्य राजेंद्र भादु, विजय सिंह बैनीवाल, भारत भूषण धायल, मोहन सोनी, कवि जगदीश शर्मा, रेणु डूडी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र डूडी ने किया। Sirsa News

सरसा के पुराने बस स्टैंड के पास की धर्मशाला में हथियारबंद घुसने से मचा हड़कंप
दीवार फांदकर पहुंचे अंदर, सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पुराने बस स्टैंड के पास स्थित जाट धर्मशाला में वीरवार देर रात हथियारबंद लोगों के घुसने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे 5-6 लोग पीछे के गेट और दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हुए और करीब 40 मिनट तक अंदर घूमते रहे। इस दौरान उन्होंने एक कमरे की तलाशी भी ली और फिर उसी रास्ते वापस लौट गए। धर्मशाला प्रबंधन को घटना की जानकारी सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद हुई। इसके बाद मैनेजर ने शुक्रवार सुबह पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण को लिखित शिकायत देकर फुटेज सौंप दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Sirsa News

मैनेजर ओमप्रकाश के अनुसार रात 2 बजकर 2 मिनट पर 6-7 हथियारबंद लोग परिसर में घुसे थे। उन्होंने किसी से बातचीत नहीं की और न ही किसी को नुकसान पहुंचाया। वे पार्क और अन्य हिस्सों में घूमते रहे तथा एक कमरे की जांच कर करीब 2 बजकर 40 मिनट पर लौट गए। घटना के समय धर्मशाला के लगभग 30 कमरों में यात्री ठहरे हुए थे। धर्मशाला में कुल 40 कमरे हैं, जो आमजन को रात्रि विश्राम के लिए उपलब्ध कराए जाते हैं।

इधर, जेजेपी नेता ने इस घटना को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई हिसार सीआईए की गतिविधियों से जुड़ी हो सकती है। उन्होंने कहा कि बिना नंबर प्लेट और हथियारों के साथ सिविल ड्रेस में लोगों का धर्मशाला में घुसना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने यह भी पूछा कि यदि ये पुलिसकर्मी थे तो किस नियम के तहत सिविल ड्रेस में हथियार लेकर कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है और जांच करवाई जा रही है। Sirsa News

रोडवेज़ पास को लेकर आ रही समस्या से निजात को विद्यार्थियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
सरकारी आदेशों के बावजूद प्राइवेट बस संचालक कर रहे विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार

डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। विद्यार्थियों को बस पास सुविधा में आ रही परेशानियों को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने आरोप लगाया है कि सरकारी आदेशों के बावजूद प्राइवेट बस संचालक विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं और उनके रोडवेज पास (Roadways Pass) को मान्यता नहीं दे रहे। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि 21 अप्रैल को सरकार व रोडवेज की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सरकारी बसों में मिलने वाली सभी सुविधाएं प्राइवेट बसों में भी विद्यार्थियों को दी जानी चाहिए। इसके बावजूद कई प्राइवेट बसों के ड्राइवर व कंडक्टर पास होने के बावजूद विद्यार्थियों को यात्रा करने से रोक रहे हैं। Dabwali News

उन्होंने कहा कि इस संबंध में ट्रैफिक ब्रांच से बातचीत में भी यह स्पष्ट हो चुका है कि रोडवेज पास प्राइवेट बसों में मान्य हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर नियमों की अनदेखी की जा रही है। महाविद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों ने शुक्रवार को बस स्टैंड पर एकत्र होकर अपनी समस्याएं उठाई। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो एबीवीपी के नेतृत्व में विद्यार्थी धरना-प्रदर्शन करेंगे और बसों का संचालन भी रोक सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की होगी। डबवाली बस स्टैंड के कार्यवाहक इंचार्ज श्याम लाल ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार रोडवेज पास प्राइवेट बसों में भी मान्य हैं। 21 अप्रैल के निदेर्शों के तहत विद्यार्थियों को सभी सुविधाएं देना अनिवार्य है। शिकायत मिलने पर नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। Dabwali News

विपक्ष के राजनीतिक स्वार्थ के चलते नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू नहीं हो सका: प्रतिभा सुमन
कांग्रेस पर लगाए बाधा डालने के आरोप

डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। शहर के बठिंडा रोड स्थित रेस्ट हाऊस में भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को एक प्रैस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसे रोहतक से पहुंची हरियाणा महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने संबोधित किया। इस मौके भाजपा की जिला अध्यक्ष रेणू शर्मा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बेगो रानी, जिला महामंत्री चंद्रकला, जिला उपाध्यक्ष अर्चना, अमरजीत कौर व मार्किट कमेटी चेयरमैन सतीश जग्गा उनके साथ थे। इससे पूर्व उनके यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण कानून) देश की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक ऐतिहासिक और साहसी कदम था, जो विपक्ष के राजनीतिक स्वार्थ के कारण पूरा न हो सका।

प्रतिभा सुमन ने कहा कि इस कानून के लागू होते ही संसद और विधान सभाओं में महिलाओं की भागीदारी 33 प्रतिशत सुनिश्चित होती। उन्होंने इसे 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण फैसला बताते हुए कहा कि यह महिलाओं को उनका अधिकार देने का संकल्प है। इस विधेयक को पहले टालने और अब इसके कार्यान्वयन में बाधा डालने का आरोप लगाया। यह कानून जमीनी स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर व्यवस्था में संवेदनशीलता लाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व उनके सहयोगी दलों ने छोटी व संकुचित मानसिकता का परिचय दिया है, जिसके चलते महिलाओं के हितों को एक बार फिर दरकिनार कर दिया है।

1998 व 2003 के बीच भी कांग्रेस और इनके सहयोगी दलों ने बिल को नाकाम कर दिया

जब 2014 में माननीय प्रधानमंत्री मोदी केंद्र में आए, तो भारतीय महिलाएं बेहद बुरी हालत में थीं। खुले में शौच करना, गैस सिलेंडर का अभाव, पानी की सप्लाई तथा घरों की कमी के चलते खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने इन सभी समस्याओंका समाधान किया है। चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने मुस्लिम महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें ट्रिपल तलाक कानून से मुक्ति दिलाई। अब वे सम्मान और बराबर की जिंदगी जी रही हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले 1996 में और फिर 1998 व 2003 के बीच भी एनडीए की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने इस बिल को पास करने की अलग-अलग चार बार कोशिशें की, लेकिन कांग्रेस और इनके सहयोगी दलों ने इसे नाकाम कर दिया।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि यह सभी महिलाओं के सम्मान का बिल है, अब महिलाएं जागरूक हैं और अपना अधिकार जानती हैं, जिसे वे लेकर रहेंगी। उन्होंने इस मौके सतिंद्र गर्ग ओढ़ां, डॉ. मोहिंद्र बांसल, संदीप सिंगला, कार्यालय प्रभारी हंसराज लखौत्तरा, नीरज जिंदल, आईटी सैल प्रभारी विनेश छाबड़ा, मनौनीत पार्षद विकास शर्मा, सुनील जिंदल, सीएम विंडो ऐमिनेंट पर्सन अश्वनी बांसल, प्रवेश घई, परमजीत सिंह जोतांवाली, पार्षद मनीष मोंगा, नवदीप सिंह नेहरू, गणेश दीवानखेड़ा, रवि सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। Dabwali News

लॉर्ड्स में गूंजा सरसा-सरसा, 22 देशों में अपनी रिसर्च पेश कर चुके जिंदल दंपत्ति सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथी सम्मेलन में शोध को सराहना

London International Conference: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। शहर के वरिष्ठ होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. कमल जिंदल और डॉ. रूपाली जिंदल ने लंदन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शानदार उपलब्धि हासिल कर सरसा का नाम रोशन किया है। दोनों चिकित्सकों को उनके शोध कार्य और होम्योपैथी के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। लंदन में आयोजित इस सम्मेलन का आयोजन लंदन कॉलेज ऑफ होम्योपैथी और एशियाई होम्योपैथिक लीग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। Sirsa News

खास बात यह रही कि कार्यक्रम ऐतिहासिक हाउस ऑफ लॉर्ड्स में आयोजित किया गया, जहां दुनिया भर के विशेषज्ञों ने भाग लिया। डॉ. कमल जिंदल ने एलोपेसिया (बाल झड़ने) के होम्योपैथिक उपचार पर आधारित केस स्टडी प्रस्तुत की, जिसमें मरीज के लक्षणों के आधार पर दवाओं के चयन से मिले सकारात्मक परिणामों को साझा किया। वहीं डॉ. रूपाली जिंदल ने हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी समस्याओं के होम्योपैथिक उपचार पर अपना शोध प्रस्तुत किया। दोनों के शोध को अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने सराहा और इसे उपयोगी बताया।

कॉन्फ्रेंस में साझा किए अनुभव | Sirsa News

भारत लौटने के बाद शहर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. कमल जिंदल ने कहा कि हाउस ऑफ लॉर्ड्स जैसे मंच पर सम्मान मिलना गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि विभिन्न देशों के विशेषज्ञों से संवाद कर नई चिकित्सा पद्धतियों को समझने का अवसर मिला। डॉ. रूपाली जिंदल ने कहा कि सम्मेलन में होम्योपैथी के प्रति वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुझान देखने को मिला। साथ ही आधुनिक शोध पद्धतियों, डिजिटल केस स्टडी और इंटीग्रेटेड चिकित्सा प्रणाली पर भी चर्चा हुई, जिससे उन्हें अपने मरीजों के बेहतर इलाज की नई दिशा मिली। जिंदल दंपत्ति अब तक 22 देशों में होम्योपैथी से जुड़े विषयों पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। उनके कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है, जिससे भारतीय होम्योपैथी की पहचान मजबूत हुई है।

नई पीढ़ी भी संभालेगी जिम्मेदारी

डॉ. कमल जिंदल के पुत्र डॉ. निकित मणि जिंदल भी चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। वे वर्तमान में लंदन कॉलेज ऑफ होम्योपैथी से अध्ययन कर रहे हैं और भविष्य में होम्योपैथिक फिजिशियन के रूप में सेवाएं देंगे। गौरतलब है कि डॉ. कमल जिंदल के पिता स्व. डॉ. एस.आर. जिंदल सरसा के पहले होम्योपैथी चिकित्सक रहे हैं, जिन्होंने इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। Sirsa News

भाखड़ा नहर में कूदे युवक का शव बरामद, मानसिक परेशानी से जूझ रहा था युवक
Youth Body Found Bhakra Canal: गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। गांव झूटीखेड़ा निवासी एक युवक ने बुधवार सुबह मौजगढ़ गांव के पास भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। कई घंटों की तलाश के बाद गोताखोरों ने उसका शव बरामद कर लिया। मृतक की पहचान मदनलाल पुत्र जगदीश के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से मानसिक परेशानी से जूझ रहा था। जानकारी के अनुसार मदनलाल ने नहर में कूदने से पहले अपना मोटरसाइकिल, चप्पल, हेलमेट और कंबल नहर किनारे छोड़ दिया था। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। Sirsa News

इसी दौरान एक परिजन ने डबवाली रेलवे स्टेशन से लौटते समय नहर किनारे उसका मोटरसाइकिल खड़ा देखा। पास में ही उसकी अन्य वस्तुएं भी पड़ी थीं, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि मदनलाल ने सुबह करीब 4:30 बजे अपनी पत्नी के खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके बाद वह मोटरसाइकिल लेकर नहर पर पहुंचा और छलांग लगा दी।

सूचना मिलते ही पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 12:15 बजे उसका शव नहर से बरामद कर लिया गया। मृतक निजी नौकरी करता था और कुछ समय से हिस्सेदारी में दुकान भी चला रहा था, लेकिन उसमें नुकसान होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डबवाली की मोर्चरी में रखवाया, जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। Sirsa News

राजस्थान के सच्चे नम्र सेवादारों ने सड़क दुर्घटना में घायल डांस ग्रुप के सदस्यों की मदद की
ओढ़ां(सच कहूँ/राजू)। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव पन्नीवाला मोटा से साहुवाला प्रथम के मध्य एक ईंट भट्ठे के निकट बुधवार अलसुबह घटित हुई सड़क दुर्घटना में गाड़ी सवार चालक सहित 12 लोग घायल हो गए। घायलों को ओढ़ां के बाद सिरसा रैफर कर दिया गया। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लेते हुए घायलों के बयान दर्ज किए। गाड़ी सवार सभी लोग डांसर हैं, जो राजस्थान में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस दिल्ली लौट रहे थे। Sirsa News

पुलिस को दिए बयान में मदन गेट दिल्ली निवासी महेन्द्र कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में एक डांस ग्रुप चलाता है। 21 अप्रैल को वह अपनी टीम के साथ श्रीगंगानगर राजस्थान में एक शादी समारोह में अपना प्रोग्राम कर वापस दिल्ली लौट रहे थे। रास्ते में हाईवे पर पन्नीवाला मोटा से साहुवाला प्रथम के मध्य ईंट भट्ठे के निकट अचानक गाड़ी के आगे कुत्ता आने से चालक गाड़ी से संतुलन खो बैठा। जिसके बाद गाड़ी डिवाइडर के उपर से होती हुई हाईवे की दूसरी ओर वृक्ष से टकराकर पलट गई।

वहीं इस दौरान डेरा सच्चा सौदा सरसा से सेवा कार्य कर वापस लौट रहे सच्चे नम्र सेवादारों ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालते हुए उनकी मदद की। घायलों में डांस ग्रुप के 6 लड़के दिल्ली निवासी योगेश, अभिषेक, अलाउद्दीन, अनिल व महेन्द्र तथा गुरुग्राम निवासी आकाश तथा 5 लड़कियां दिल्ली निवासी खुशी, नेहा, तानिया व करीना तथा जानकी निवासी गाजियाबाद तथा गाड़ी चालक आसिफ निवासी रुड़की सहित कुल 12 लोग शामिल हैं। बड़ागुढ़ा थाना से एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में महेन्द्र कुमार के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की है। Sirsa News

सरसा में दुल्हन की विदाई की वीडियो बना रहे फोटोग्राफर को तेज रफ्तार कार ने उड़ाया, वीडियो तेजी से वायरल
Sirsa Cameraman Accident: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शादी समारोह में दुल्हन की विदाई की फोटोग्राफी कर रहे एक कैमरामैन को बीच सड़क खड़ा होना भारी पड़ गया। सोमवार सुबह दिल्ली पुल के पास तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैमरामैन कई मीटर दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक मनजीत सिंह अपने परिवार में माता-पिता और एक छोटे भाई के साथ रहता था। वह फ्रीलांसर फोटोग्राफर के तौर पर काम कर परिवार का खर्चा चला रहा था। जानकारी के अनुसार रानियां क्षेत्र के गांव अभोली निवासी 28 वर्षीय मनजीत सिंह फ्रीलांसर फोटोग्राफर के तौर पर काम करता था। Sirsa News

दुल्हन की विदाई की वीडियो बना रहा था कैमरामैन

सोमवार सुबह वह दिल्ली पुल के पास स्थित एक होटल में आयोजित विवाह समारोह में दुल्हन की विदाई के दौरान फोटो व वीडियो बना रहा था। विदाई के बाद बेहतर एंगल लेने के लिए वह हाईवे के बीच सड़क पर खड़ा होकर फोटोग्राफी कर रहा था। इसी दौरान सरसा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मनजीत सिंह हवा में उछलकर कई मीटर दूर जाकर सड़क पर गिर पड़ा। टक्कर के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर रुक गई। मौके पर मौजूद लोगों व कार चालक ने मनजीत सिंह को संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। बाद में स्वजन के बयान के आधार पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने कार चालक और वाहन को सिविल लाइन थाना ले जाकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता हरजिंद्र के बयान पर रिट्ज कार चालक फतेहाबाद के शक्तिनगर निवासी संदीप कुमार के खिलाफ तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट मीडिया पर वायरल | Sirsa News

हादसे की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैमरामैन हाईवे के बीच खड़ा होकर फोटो ले रहा है। इसी दौरान तेज रफ्तार कार उसे टक्कर मार देती है और वह उछलकर दूर जा गिरता है। यह वीडियो दिनभर इंटरनेट मीडिया पर वायरल होता रहा। Sirsa News