चंडीगढ़ - Sach Kahoon Hindi

पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से पीएचडी छात्रा की मौत, जांच शुरु
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh News: पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की पीएचडी छात्रा ज्योति की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा गर्ल्स हॉस्टल नंबर-10 के पास उस समय हुआ, जब वह गर्ल्स हॉस्टल नंबर-8 और यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आॅफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के बीच सड़क किनारे बने कच्चे रास्ते से गुजर रही थीं।

हादसे के तुरंत बाद उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), सेक्टर-16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ज्योति हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की रहने वाली थीं और पंजाब यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में पीएचडी की छात्रा थीं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रा की मौत करंट लगने से हुई है। हालांकि, करंट लगने का स्टीक कारण और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

वहीं, इस घटना से गुस्साए स्टूडेंट्स ने पीयू के वाइस चांसलर (वीसी) प्रो. रेणु विज के आॅफिस का घेराव कर दिया है। स्टूडेंट्स गेट तोड़कर अंदर घुस गए। माहौल तनावपूर्ण देखते हुए यहां चंडीगढ़ पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। इसके बाद हॉस्टल के बाहर छात्राएं धरने पर बैठ गई और नारेबाजी की। इसका पता चलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने यूनिवर्सिटी कैंपस में धरना लगा दिया।

वहीं, स्टूडेंट के विरोध को देखते हुए वीसी रेणु विज स्टूडेंट्स से मिलने आई। करीब 10 मिनट की बातचीत में उन्होंने स्टूडेंट को समझाया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। वीसी ने आश्वासन दिया कि एक कमेटी गठित की जाएगी। सारे मामले की जांच करेगी। हालांकि, स्टूडेंट अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। उनकी दलील है कि हर बार ऐसा ही होता है, लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं होती। ऐसे में जब तक एक्शन नहीं होगा, वे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि अब वह झुकने वाले नहीं है। अगर स्टूडेंट के संघर्ष से भारत सरकार के मंत्री को इस्तीफा देना पड़ सकता है तो पीयू प्रशासन को भी उनकी मांगें सुननी होंगी।

भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस
चंडीगढ़। सफाई सेवकों के सम्मान और गरिमा की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आज ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों एवं सीवरमैन के मासिक मानदेय में बड़ा इज़ाफ़ा करने का निर्णय लिया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा तथा स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल और पंजाब दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन श्री विजय दानव के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ पूरे दिन चली व्यापक और सकारात्मक वार्ता के बाद यह निर्णय लिया। सफल बातचीत के उपरांत राज्यभर के सफाई कर्मचारियों ने अपनी जारी हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी।

आज शाम पंजाब भवन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “सफाई सेवक हमारे शहरों की स्वच्छता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि अब ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन को नियमित सफाई सेवकों एवं सीवरमैन को परिवीक्षा काल के दौरान मिलने वाले कुल मासिक मानदेय के बराबर भुगतान किया जाएगा।”

उन्होंने बताया कि शहरी स्थानीय निकायों और नगर सुधार ट्रस्टों द्वारा अनुबंध के आधार पर नियुक्त सफाई कर्मचारियों को अब 1 अगस्त, 2026 से नियमित कर्मचारियों के परिवीक्षा काल के दौरान मिलने वाले 20,500 रूपये प्रति माह के बराबर मानदेय दिया जाएगा।

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि संशोधित वेतन संरचना के तहत अनुबंध आधारित कर्मचारियों के मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि पहले इन कर्मचारियों का मासिक मानदेय 10,500 रूपये था, जिसे हाल ही में बढ़ाकर 14,000 रूपये किया गया था और अब इसे बढ़ाकर 20,500 रूपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मान सरकार के इस निर्णय से स्वच्छता सेवाओं से जुड़े हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी शहरी स्थानीय निकायों और नगर सुधार ट्रस्टों को निर्देश दिए हैं कि वे 1 अगस्त से इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करें।

बरनाला में हाल ही में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना का उल्लेख करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच और शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रत्येक सफाई कर्मचारी के कल्याण तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पंजाब के निर्माण के प्रति मान सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राज्य सरकार सार्वजनिक सेवा में योगदान देने वाले प्रत्येक कर्मचारी के सम्मान की रक्षा करने तथा सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जकार्ता से लाया गया वांछित अपराधी जॉबन बिल्ला
मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। Mohali News: मोहाली पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से विदेश में छिपे वांछित अपराधी जोबनजीत सिंह उर्फ जॉबन बिल्ला को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से वापस भारत ले आई है। आरोपी लंबे समय से विदेश में रहकर पंजाब में अपना आपराधिक नेटवर्क संचालित कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, बिल्ला के खिलाफ हत्या के चार मामलों सहित हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। विदेश में उसके छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने केंद्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर करीब छह महीने तक ‘आॅपरेशन नोमैड हंट’ चलाया। डिजिटल निगरानी एवं खुफिया सूचनाओं के आधार पर आरोपी को जकार्ता में ट्रेस किया गया। इसके बाद इंडोनेशियाई अधिकारियों की मदद से उसे हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और भारत डिपोर्ट कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, फरार होने के बावजूद आरोपी विदेश से अपने गुर्गों के जरिए पंजाब में आपराधिक गतिविधियों का संचालन कर रहा था। उस पर रंगदारी वसूली, टारगेट किलिंग की साजिश, हथियारों की सप्लाई और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क संचालित करने के आरोप हैं। पंजाब पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पूछताछ के दौरान उसके विदेशी संपर्कों, पंजाब में सक्रिय साथियों, हथियारों की सप्लाई और ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अहम खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि विदेश में छिपकर पंजाब में अपराध संचालित करने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वाले अपराधियों को दुनिया के किसी भी कोने से भारत लाया जाएगा।

Mohali News: जोबन बिल्ला

मोहाली में पुलिस-नशा तस्करों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी घायल
मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। Mohali News: मोहाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंडस्ट्रियल एरिया में मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग हुई। गोली एसएचओ की गाड़ी पर लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जसकरण और लखविंदर घायल हो गए, जबकि गगन को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को नशा तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसमें दो कांस्टेबल घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को सूचना मिली कि आरोपी इंडस्ट्रियल एरिया में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, जहां दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई। घटना की सूचना मिलते ही मोहाली के एसपी भी मौके के लिए रवाना हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ और आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी। घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी संदीप हंस मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mohali News: अस्तपताल के बाहर तैनात पुलिसकर्मी।

हॉर्मूज मार्ग में बाधा से हरियाणा का चावल निर्यात प्रभावित, बाजार में चिंता का माहौल
घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और बोर्ड ऑफ ट्रेड के गैर-सरकारी सदस्य सतीश गोयल ने कहा कि हॉर्मूज स्ट्रेट बंद होने से करीब एक लाख टन बासमती चावल बंदरगाहों पर रुका हुआ है, जो आगे नहीं बढ़ पा रहा। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक यही हाल रहा तो बारिश के मौसम में यह माल खराब होने का खतरा भी पैदा हो सकता है। इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार से बातचीत की गई है और निर्यात को सुचारु करने का आश्वासन मिला है।

सतीश गोयल के अनुसार, हरियाणा के निर्यातकों का करीब एक से डेढ़ लाख टन चावल बंदरगाहों और समुद्र में फंसा हुआ है, जिसकी कीमत 1000 करोड़ रुपये से अधिक है। कुछ माल कांडला पोर्ट पर पड़ा है, जबकि कुछ जहाजों में बीच समुद्र में ही रुका हुआ है। पिछले 25 दिनों से यह स्थिति बनी हुई है। इसका सबसे बड़ा नुकसान व्यापारियों को हो रहा है, क्योंकि बैंक ब्याज लगातार बढ़ रहा है और ट्रांसपोर्टेशन लागत भी बढ़ गई है। इसके साथ ही बंदरगाहों पर डेमरेज चार्ज का दबाव अलग से बढ़ रहा है।

बारिश के मौसम में खुले या लंबे समय तक स्टोरेज में पड़ा चावल खराब होने की आशंका बढ़ जाती है। यदि जल्दी रास्ता नहीं खुला तो गुणवत्ता पर असर पड़ेगा और नुकसान और बढ़ जाएगा। यही वजह है कि व्यापारियों ने सरकार से वित्तीय राहत या अनुदान देने की मांग उठाई है। स्थिति को और गंभीर इस बात ने बना दिया है कि दो से तीन महीने बाद नया धान सीजन शुरू होने वाला है। अगर मौजूदा माल समय पर विदेश नहीं पहुंचा और उसकी पेमेंट नहीं आई, तो व्यापारियों के पास नई फसल खरीदने के लिए पूंजी नहीं होगी। इससे किसानों की फसल की खरीद प्रभावित हो सकती है। सतीश गोयल ने बताया कि जो चावल इस समय सेलरों में तैयार हो रहा है, उस पर हर महीने करीब 1 प्रतिशत की दर से ब्याज लग रहा है। निर्यात में देरी होने से यह लागत लगातार बढ़ रही है।

मिडिल ईस्ट बाजार पर सबसे ज्यादा असर

भारत का बड़ा हिस्सा बासमती चावल का निर्यात मिडिल ईस्ट देशों में होता है। ईरान, इराक और सऊदी अरब जैसे देशों को हर साल करीब 30 लाख टन चावल भेजा जाता है, जिसमें प्रत्येक देश को लगभग 10-10 लाख टन हिस्सा मिलता है।

मौजूदा तनाव के कारण इस पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ गई है, जिससे व्यापार प्रभावित हुआ है। जहाजों की आवाजाही पर असर पड़ने से शिपिंग चार्ज बढ़ गए हैं, वहीं जोखिम बढ़ने के कारण बीमा प्रीमियम भी महंगा हो गया है।

सरकार के सामने रखी गई मांगें

निर्यातकों ने केंद्र सरकार के सामने कई प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें ट्रांसपोर्टेशन की समस्याओं का समाधान, बढ़े हुए रेट और ब्याज पर राहत, बंदरगाहों पर लगने वाले डेमरेज चार्ज को माफ करना और फंसे माल पर ‘वार कवर’ यानी बीमा सुरक्षा देना शामिल है।

सतीश गोयल ने बताया कि सरकार इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर रही है और अगले सप्ताह फिर बैठक कर स्थिति की समीक्षा करेगी।

1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक भारत ने 65 लाख टन चावल का निर्यात किया था, जो एक रिकॉर्ड रहा। इस बार लक्ष्य 70 लाख टन तक पहुंचाने का रखा गया है, लेकिन मौजूदा हालात इस लक्ष्य के सामने बड़ी चुनौती बनकर खड़े हैं।

आने वाले हफ्ते तय करेंगे दिशा

फिलहाल पूरा चावल उद्योग अंतरराष्ट्रीय हालात और सरकार के फैसलों पर नजर टिकाए हुए है। यदि जल्द हॉर्मूज स्ट्रेट का रास्ता खुलता है तो निर्यात में तेजी लौट सकती है, लेकिन देरी होने पर इसका असर व्यापारियों से लेकर किसानों और विदेशी मुद्रा आय तक दिखाई देगा। आने वाले कुछ सप्ताह इस उद्योग के लिए बेहद निर्णायक माने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की; कहा— उनकी अद्वितीय शहादत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी
चंडीगढ़। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि जवानों की अद्वितीय वीरता, साहस और अतुलनीय सेवा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने वार मेमोरियल पर पुष्पमाला अर्पित कर कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों और पूर्व सैनिकों से मुलाकात की, दिव्यांग पूर्व सैनिकों को पांच दोपहिया वाहन वितरित किए तथा एनसीसी कैडेटों के साथ-साथ महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट और माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, मोहाली के कैडेटों को सशस्त्र बलों में शामिल होकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों के परिवारों तथा पूर्व सैनिकों के कल्याण के प्रति पंजाब सरकार की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर की एक झलक साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "आज 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मैं हमारे देश की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले 527 वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। इनमें पंजाब के 65 वीर सपूत भी शामिल थे, जिनका बलिदान प्रत्येक पंजाबी को गर्व से भर देता है।"

उन्होंने आगे कहा , "शहीद जवान केवल एक परिवार के नहीं होते, वे पूरे देश की सबसे बड़ी धरोहर हैं। आज हम जिस स्वतंत्रता और सुरक्षा का आनंद ले रहे हैं, वह हमारे वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है। उनकी शहादत को स्मरण करना और उनकी महान विरासत का सम्मान करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। जय हिंद।"

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों का अद्वितीय बलिदान नई पीढ़ियों को देशभक्ति, समर्पण और निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान 527 जवानों ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया, जिनमें पंजाब के 65 से अधिक वीर सपूत शामिल थे। उनकी वीरता और शहादत सदैव प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का इतिहास अनगिनत बलिदानों से लिखा गया है और जो समाज अपने इतिहास का सम्मान करता है, वही निरंतर प्रगति करता है। उन्होंने कहा कि हमारे शहीद केवल अपने परिवारों के नहीं, बल्कि पूरे देश के हैं। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनकी महान विरासत को संजोना तथा उसका सम्मान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि चाहे कारगिल की बर्फीली चोटियां हों या जैसलमेर का तपता रेगिस्तान, हमारे बहादुर सैनिक देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए हर समय डटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध को याद करना प्रत्येक भारतीय को गर्व से भर देता है, क्योंकि उस कठिन समय में पूरा देश अद्वितीय देशभक्ति की भावना के साथ एकजुट होकर खड़ा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल विजय दिवस अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भारतीय सशस्त्र सेनाओं द्वारा प्रदर्शित अद्वितीय वीरता, साहस और बलिदान का प्रतीक है। इस युद्ध में हमारे सैनिकों द्वारा दिखाई गई असाधारण बहादुरी पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। देश के प्रति उनके समर्पण का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता।

सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारे वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान के सम्मान स्वरूप पंजाब सरकार ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले प्रत्येक सैनिक के परिवार को एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यह हमारी सशस्त्र सेनाओं के वीर जवानों और महिला सैनिकों की अमूल्य सेवाओं को सम्मान देने का एक विनम्र प्रयास है।

एनसीसी कैडेटों तथा महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट और माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, मोहाली के कैडेटों के साथ हुई बातचीत का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सशस्त्र बलों के माध्यम से देश की सेवा करना सबसे महान कार्यों में से एक है। उन्होंने युवाओं से इस पवित्र दायित्व को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि पंजाब सरकार उनके सपनों को साकार करने के लिए हरसंभव सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि ये युवा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं तथा देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत कर सकते हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत तथा सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने वार मेमोरियल पर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वार मेमोरियल पर पुष्पमाला अर्पित किया। इस दौरान जवानों के सम्मान में 'लास्ट पोस्ट' की धुन बजाई गई तथा दो मिनट का मौन रखा गया। मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों और शहीद जवानों के परिजनों से भी मुलाकात कर देश के प्रति उनकी अमूल्य सेवाओं और अटूट समर्पण की सराहना की। इसके उपरांत उन्होंने पीएपी ग्रुप कमांडर डीएसपी दविंदर सिंह सैणी के नेतृत्व में पीएपी बैंड द्वारा प्रस्तुत भव्य गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी ली।

भगवंत मान सरकार के अभियान ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ में माताएँ, पत्नियाँ और बहनें बन रही हैं सबसे बड़ी ताक़त
चंडीगढ़ । भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान में महिलाएँ उम्मीद और बदलाव की सबसे बड़ी वाहक बनकर उभर रही हैं। हाल ही में मोगा में आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम ने पूरे पंजाब में गूँज रहे एक महत्त्वपूर्ण संदेश को सामने रखा कि माताएँ ,पत्नियाँ, बहनें और परिवार की अन्य महिलाएँ अपने प्रियजनों को उपचार और सामान्य जीवन में वापसी के लिए प्रेरित कर नशे के ख़िलाफ़ इस लड़ाई की अगुवाई कर रही हैं।

जब कोई परिवार नशे की चपेट में आता है, तो उसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव महिलाओं और बच्चों को झेलना पड़ता है। आर्थिक और मानसिक परेशानियों से लेकर घरेलू हिंसा के बढ़ते ख़तरे तक, नशा परिवारों को भीतर से तबाह कर देता है। लेकिन अब पंजाब में परिवार नशे को एक बीमारी के रूप में स्वीकार कर रहे हैं, अपने प्रियजनों को इलाज के लिए प्रेरित कर रहे हैं, उनके स्वस्थ होने की प्रक्रिया में साथ दे रहे हैं और उन्हें दोबारा नशे की गिरफ़्त में जाने से बचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

नशे से मुक्ति की इस प्रक्रिया में महिलाएँ प्रेरक, देखभाल करने वाली और मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हुए सबसे बड़ी शक्ति बनकर सामने आ रही हैं। इतना ही नहीं, वे अपने आसपास के लोगों और रिश्तेदारों को भी नशा मुक्ति उपचार के लिए प्रेरित कर रही हैं, ताकि वे भी सम्मानजनक जीवन की ओर लौट सकें।

इन्हीं अनुभवों और प्रेरक कहानियों की गूँज एसएफसी कॉलेज, जलालाबाद में आयोजित “मेनेस ऑफ़ सब्सटांस अब्यूज़- अनकवरिंग द बर्डन ऑन वुमेन”(मादक पदार्थों का दुष्प्रभाव—महिलाओं पर पड़ने वाले बोझ को समझना) विषयक कार्यक्रम में सुनाई दी। इस कार्यक्रम में नशे से उबर चुके लोगों और उनके परिवारों की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए तथा बताया कि कैसे उनके साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प ने उनके परिवार के सदस्यों को नशे की अंधेरी दुनिया से निकालकर सम्मानपूर्ण जीवन की ओर लौटाया।

लुधियाना की रागिनी कौर ने बताया, “मेरे पति शादी से पहले ही नशे के आदी थे, लेकिन मुझे इसका पता शादी के बाद साथ रहने पर चला। हमने लगभग उम्मीद छोड़ दी थी, तभी किसी ने हमें उन्हें नशा मुक्ति एवं रिहैबिलिटेशन केंद्र ले जाने की सलाह दी। वहाँ इलाज से उन्हें बहुत लाभ हुआ। आज वे पूरी तरह नशामुक्त हैं। मेरे पति के पूरी तरह नशा मुक्त होने के बाद हमने अपने मामा के बेटे को भी उसी केंद्र में इलाज के लिए भेजा और वह भी सफलतापूर्वक नशे से बाहर आ गया।”

मोगा के गाँव बुट्टर कलां की बलविंदर कौर ने भी अपने पति के नशे से बाहर आने की कहानी साझा की। उन्होंने कहा, “नशे ने हमारे परिवार को मानसिक और आर्थिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया था। काउंसलिंग के दौरान हमें समझाया गया कि नशे से मुक्ति एक ऐसी यात्रा है, जिसमें पूरे परिवार की भूमिका होती है। मैं अपने पति को नशा मुक्ति केंद्र लेकर गई। आज वे पूरी तरह नशामुक्त हैं। इतना ही नहीं, हमारे पड़ोस का एक युवक, जो हेरोइन का आदी था, वह भी सफलतापूर्वक नशे से बाहर आ चुका है।”

नशे के विरुद्ध ऐसी प्रेरणादायक सफलताएँ इस बात को और मज़बूत करती हैं कि पंजाब की नशा मुक्ति रणनीति में परिवारों, विशेषकर महिलाओं, को केंद्र में रखना कितना आवश्यक है। नशे के ख़िलाफ़ महिलाओं की इस महत्त्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में प्रत्येक मरीज़ के उपचार की प्रक्रिया में पारिवारिक काउंसलिंग को एक अनिवार्य हिस्सा बनाया जाए।

लुधियाना के ज़िला नोडल मनोचिकित्सक डॉ. अरविंद गोयल ने भी इस विचार का समर्थन करते हुए कहा, “मादक पदार्थों की लत से मुक्ति सबसे अधिक सफल तब होती है, जब उपचार के साथ परिवार का मज़बूत सहयोग भी मिले। राज्य सरकार ने जहाँ पूरे पंजाब में निःशुल्क उपचार, परामर्श और रिहैबिलिटेशन सेवाओं को सुदृढ़ किया है, वहीं परिवार के सदस्यों की भागीदारी भी उतनी ही महत्त्वपूर्ण है। परिवार भावनात्मक संबल देता है, उपचार को नियमित रूप से जारी रखने के लिए प्रेरित करता है, कठिन परिस्थितियों से उबरने में मदद करता है और ऐसा वातावरण तैयार करता है, जिससे व्यक्ति लंबे समय तक नशामुक्त जीवन जी सके। अनेक मामलों में हमने देखा है कि माताएँ , पत्नियाँ और बहनें लोगों को नशामुक्ति की राह पर बनाए रखने में निर्णायक भूमिका निभाती हैं। नशामुक्ति एक सामूहिक प्रयास है, जिसमें परिवार जीवन को दोबारा सँवारने में सबसे प्रभावी सहायक साबित होता है।”

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “हर सफल नशा मुक्ति के पीछे एक परिवार, एक समुदाय और ऐसी सरकारी व्यवस्था होती है, जो उम्मीद और संवेदनशीलता को प्राथमिकता देती है। माताएँ , पत्नियाँ और बहनें स्वस्थ, नशामुक्त और रंगला पंजाब की दिशा में बदलाव की मशालवाहक बन रही हैं। भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान की सबसे बड़ी सफलता यही है कि इसने नशे के ख़िलाफ़ लड़ाई को जन-आंदोलन का रूप दिया है और हम इस बदलाव का नेतृत्व कर रही महिलाओं की आवाज़ को आगे भी केंद्र में रखते रहेंगे।”

दिल्ली के बाद पंजाब में भी उठने लगी मंत्री के इस्तीफे की माँग, मुख्यमंत्री ने किया खारिज
चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Chandigarh News: दिल्ली में धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग के बाद अब पंजाब में भी एक कैबिनेट मंत्री के इस्तीफे का मुद्दा गरमाने लगा है। फामेर्सी परीक्षा के दौरान नकल की कोशिश के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्रियों पर विपक्षी दलों और सोशल मीडिया की ओर से इस्तीफे का दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस्तीफे की माँग को गलत बताते हुए कहा कि यह मामला चिकित्सा शिक्षा विभाग से संबंधित है और इस तरह उन्होंने संकेत दिया कि यह विषय कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के विभाग से जुड़ा है।

दूसरी ओर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकार का बचाव करते हुए स्पष्ट किया कि पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ और नकल करने वालों के खिलाफ पुलिस ने समय रहते सख्त कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, करीब दो सप्ताह पहले पंजाब में फामेर्सी की एक परीक्षा के दौरान कुछ विद्यार्थी एक सरकारी स्कूल में डिजिटल माध्यम से नकल करने की कोशिश कर रहे थे। पंजाब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मामला काफी हद तक शांत हो गया था, लेकिन दिल्ली में नीट मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद पंजाब में भी इस फामेर्सी परीक्षा प्रकरण को लेकर फिर से इस्तीफे की माँग उठने लगी है।

इस मामले में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस से इस्तीफा मांगा जा रहा था। बैंस ने कहा कि फामेर्सी का पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि केवल नकल करने की कोशिश की गई थी, जिसे सरकार ने सतर्कता दिखाते हुए रोक दिया। उन्होंने कहा कि फामेर्सी शिक्षा विभाग उनके अधीन नहीं आता, बल्कि यह चिकित्सा शिक्षा विभाग का विषय है और वह उस विभाग के मंत्री भी नहीं हैं।

हरजोत बैंस का स्पष्ट संकेत डॉ. बलबीर सिंह की ओर था। बैंस ने कहा कि सभी कैबिनेट मंत्री सरकार का हिस्सा हैं और सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर गलत प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नकल को रोककर सही कार्य किया है। इसी दौरान एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल में पंजाब में एक भी पेपर लीक का मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भर्ती और परीक्षाओं के मामलों में सबसे अधिक सख्ती से काम कर रही है।

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई
चंडीगढ़। Chandigarh News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रदेश के लोगों को उनके घर के निकट मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत की है। इन नए क्लीनिकों का शुभारंभ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज पटियाला ग्रामीण के विकास नगर में नव-निर्मित आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन करके किया। इन नए क्लीनिकों के शुरू होने के साथ ही पंजाब में आम आदमी क्लीनिकों की कुल संख्या बढ़कर 1,090 हो जाएगी।

इन 100 नए क्लीनिकों में से आज विभिन्न कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने राज्यभर में 71 नए आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया, जबकि शेष 29 क्लीनिकों को विभिन्न जिलों में अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा 31 जुलाई तक चरणबद्ध तरीके से जनता को समर्पित किया जाएगा।

आज जिन कैबिनेट मंत्रियों ने नए क्लीनिकों का उद्घाटन किया, उनमें डॉ. बलजीत कौर ने मलोट के अंबेडकर भवन, डेरा सच्चा सौदा रोड तथा वार्ड नंबर 11, श्री मुक्तसर साहिब में तीन आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया। श्री लाल चंद कटारूचक्क ने 25 लाख रुपये की लागत से बने पठानकोट शहर के एक क्लीनिक का लोकार्पण किया। श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने श्री मुक्तसर साहिब में एक क्लीनिक जनता को समर्पित किया। हरदीप सिंह मुंडियां ने विधानसभा क्षेत्र साहनेवाल में 76.41 लाख रुपये की लागत से तैयार तीन आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया। श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना के नरोत्तम नगर, फोकल प्वाइंट और उत्तम नगर में 87 लाख रुपये की लागत से बने तीन नए क्लीनिकों का शुभारंभ किया। इसी प्रकार श्री मोहिंदर भगत ने जालंधर के सिद्धार्थ नगर, बुद्धा मल ग्राउंड तथा स्पोर्ट्स एंड सर्जिकल कॉम्प्लेक्स में तीन आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त राज्य के विभिन्न विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों ने स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर के निकट पहुंचाकर इलाज को सरल, सुविधाजनक और किफायती बनाया है। उन्होंने कहा कि नए क्लीनिकों के शुरू होने से और अधिक लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

पंजाब सरकार ने राज्य में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए एक प्रभावी मॉडल विकसित किया है। वर्तमान में प्रदेश में 990 आम आदमी क्लीनिक सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं, जिनमें 414 शहरी तथा 576 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित हैं। इन क्लीनिकों में लोगों को 107 प्रकार की आवश्यक दवाइयां तथा 47 प्रकार की प्रयोगशाला जांचें पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रत्येक क्लीनिक में मेडिकल अधिकारी, फार्मासिस्ट और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी तैनात हैं। आधुनिक आईटी प्रणाली के माध्यम से मरीजों का पंजीकरण, जांच, उपचार तथा दवाइयों का वितरण किया जा रहा है।

आम आदमी क्लीनिकों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा भी बढ़ाया गया है। अब यहां गर्भवती महिलाओं की प्रसव-पूर्व देखभाल, कुत्ते के काटने का उपचार, परिवार नियोजन सेवाएं, उच्च रक्तचाप, मधुमेह तथा अन्य गैर-संचारी रोगों की जांच और उपचार जैसी सेवाएं भी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। पंजाब सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को उसके घर के निकट गुणवत्तापूर्ण और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और अधिक व्यापक तथा सुदृढ़ होगी।

Chandigarh News: पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

आप ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को विद्यार्थियों और युवाओं की जीत बताया किया स्वागत*
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत किया। पार्टी ने इसे लाखों छात्रों और युवाओं की ऐतिहासिक जीत बताया, जो लगातार पेपर लीक, परीक्षा में गड़बड़ी और भाजपा की केंद्र सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ रहे थे। इससे पहले दिन में, आप ने केंद्र की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ 'थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ' नारे के साथ पूरे पंजाब में राज्य भर में विरोध प्रदर्शन किए थे। आप के मंत्री, सांसद, विधायक, पदाधिकारी और हजारों पार्टी कार्यकर्ता छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए हर जिले में सड़कों पर उतरे और बार-बार पेपर लीक होने और देश के भर्ती और शिक्षा सिस्टम के चरमराने पर केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग की।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आप के सीनियर नेता और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवा शक्ति का एक बड़ा उदाहरण है। प्रधानमंत्री मोदी को इसे जल्द से जल्द स्वीकार कर लेना चाहिए। आखिरकार, भाजपा ने युवाओं की ज़िद के आगे घुटने टेक दिए। उम्मीद है, इससे शिक्षा प्रणाली का पुनर्गठन करने, पेपर लीक की समस्या को हल करने जैसे बड़े सुधार और विद्यार्थियों के लिए बड़े बदलाव होंगे। इंकलाब ज़िंदाबाद।"

इस दौरान, आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने इस्तीफे को करोड़ों विद्यार्थियों, युवाओं और लोकतंत्र तथा अन्याय के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने के अधिकार में विश्वास रखने वाले हर उस नागरिक की ऐतिहासिक जीत करार दिया। आप सांसद ने पुलिस कार्रवाई और धक्केशाही का सामना करने के बावजूद आंदोलन का नेतृत्व करने वाले विद्यार्थियों और युवाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार ने डेमोक्रेटिक आंदोलन को दबाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन विद्यार्थियों की हिम्मत और एकता ने आखिरकार केंद्र को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। विरोध कर रहे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज किया गया, कई को अस्पताल में भर्ती कराया गया, और यहां तक कि प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने के इंतज़ाम में भी रुकावट डालने की कोशिश की गई। इन सभी मुश्किलों के बावजूद, विद्यार्थी एकजुट रहे और सरकार को कार्रवाई करने केलिए मजबूर होने तक अपना शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रखा।

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सिर्फ़ इस्तीफ़ा काफ़ी नहीं होगा। उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही सुनिश्चित करने और पेपर लीक की समस्या को खत्म करने के लिए देश की परीक्षा और भर्ती प्रणाली में पूरी तरह बदलाव की मांग की, जिसने लाखों युवाओं के भविष्य और उम्मीदों को ठेस पहुंचाई है। मालविंदर सिंह कंग ने भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को तानाशाही रवैया अपनाने के खिलाफ़ भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "अगर केंद्र सरकार विद्यार्थियों, किसानों, कर्मचारियों और समाज के दूसरे तबकों की आवाज़ों को नज़रअंदाज़ करती रही, तो लोग एक बार फिर लोकतंत्र की रक्षा और अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेंगे।"

विद्यार्थियों और युवाओं के प्रति अपना वादा दोहराते हुए आप ने कहा कि जब तक देश की शिक्षा प्रणाली पारदर्शी, निष्पक्ष और जबाबदेह नहीं बन जाता, तब तक वह सड़क से लेकर संसद तक उनके मुद्दे उठाती रहेगी।

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत डीबीटी की सराहना की
चंडीगढ़। भगवंत मान सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं के बैंक ख़ातों में वित्तीय सहायता सीधे भेजने के निर्णय को राज्यभर की लाभार्थियों से भरपूर सराहना मिली है। महिलाओं का कहना है कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली ने पारदर्शिता, सुविधा और आर्थिक सशक्तीकरण को सुनिश्चित किया है, क्योंकि सहायता राशि सीधे उनके ख़ातों में पहुँच रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार अब तक इस योजना के तहत डीबीटी प्रणाली के माध्यम से लगभग 33 लाख महिलाओं के बैंक ख़ातों में ₹1,149 करोड़ सीधे भेज चुकी है। अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग की पात्र लाभार्थियों को ₹1,500 की तीन मासिक किस्तों के रूप में कुल ₹4,500 दिए गए हैं, जबकि अन्य वर्गों की लाभार्थियों को ₹1,000 की तीन मासिक किस्तों के रूप में कुल ₹3,000 प्रदान किए गए हैं। ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं की रजिस्ट्रेशन के साथ यह योजना पंजाब की सबसे बड़ी महिला-केंद्रित सामाजिक सुरक्षा पहलों में से एक बन गई है।

राज्यभर की महिलाओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह राशि बिना किसी बिचौलिये और बिना किसी देरी के सीधे वास्तविक लाभार्थियों तक पहुँची है तथा वे आवश्यकता पड़ने पर यह राशि कभी भी निकाल सकती हैं।

गुरदासपुर की 32 वर्षीय सरबजीत कौर ने कहा कि डीबीटी प्रणाली ने यह सुनिश्चित किया है कि वित्तीय सहायता अपने वास्तविक उद्देश्य के लिए ही उपयोग हो। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पैसा सीधे हमारे बैंक ख़ातों में भेजा है, जिससे मैं बहुत ख़ुश हूँ। अगर यह राशि नकद दी जाती तो शायद इसका सही उपयोग नहीं होता। कैश देंदे ता आदमी लोग पेग-शेग ते ख़र्च कर देंदे हैं, पर ख़ाते विच ता साडा पैसा सेफ़ है (अगर नकद देते तो आदमी लोग इसे दारू-वगैरह पर ख़र्च कर देते, लेकिन ख़ाते में हमारा पैसा सुरक्षित है।) अब पैसा हमारे अपने ख़ाते में है और जब भी ज़रूरत होगी, हम उसे निकाल सकते हैं। इससे यह सुनिश्चित होता है कि यह राशि केवल घर की ज़रूरतों और अन्य आवश्यक ख़र्चों पर ही ख़र्च हो।”

हरचोवाल गाँव की 35 वर्षीय गगनदीप कौर ने इस योजना को अपने अनुभव की सबसे पारदर्शी जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक बताया। उन्होंने कहा, “मैंने अभी तक यह राशि नहीं निकाली है क्योंकि जब ज़रूरत होगी तभी इसका उपयोग करूँगी। आर्थिक सहायता देने का यह सबसे अच्छा तरीका है। अगर सरकार नकद राशि बाँटती तो लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता। आवेदन करने के पाँच से छह दिनों के भीतर ही पैसा मेरे ख़ाते में आ गया। पूरी प्रक्रिया तेज़, पारदर्शी और बिना किसी परेशानी के है।”

श्री हरगोबिंदपुर की 49 वर्षीय सुमन कुमारी ने कहा कि इस आर्थिक सहायता से उनके परिवार को घरेलू तथा शिक्षा संबंधी महत्त्वपूर्ण ख़र्च पूरे करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा, “इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि पैसा सीधे महिलाओं के ख़ातों में आता है। मैंने इस राशि का उपयोग सार्थक कार्यों में किया है। मेरी दोनों बेटियाँ, जो उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिला है। इसके साथ-साथ हमारे परिवार को मुफ़्त राशन, मुफ़्त बिजली और मुफ़्त बस यात्रा की सुविधा भी मिल रही है, जिससे काफ़ी राहत मिली है।”

मंडी अहमदगढ़ की हरपाल कौर ने कहा कि इस आर्थिक सहायता ने महिलाओं को अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार ख़र्च करने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा, “मैंने यह राशि घर की ज़रूरतों पर ख़र्च की है। मेरी दोनों बेटियों को भी यह राशि मिली है और वे इसका उपयोग अपनी ज़रूरतों के अनुसार कर रही हैं। बेटियों की अपनी आवश्यकताएँ होती हैं और यह अच्छी बात है कि सरकार इस समय उनका सहयोग कर रही है। सबसे अच्छी बात यह है कि डीबीटी के माध्यम से पैसा सीधे हमारे बैंक ख़ातों में आया है, जिसे हम ज़रूरत पड़ने पर कभी भी निकाल सकते हैं। सरकार ने एह पैसा चंगी नीयत नाल दित्ता है, एह चंगी जगह ही ख़र्च करना चाहीदा है (सरकार ने यह पैसा अच्छे इरादे से दिया है, इसलिए इसे अच्छे कामों पर ही ख़र्च करना चाहिए।)”

लाभार्थियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया से स्पष्ट है कि डीबीटी मॉडल ने न केवल कल्याणकारी योजनाओं के लाभों को अधिक प्रभावी और पारदर्शी ढंग से पहुँचाना सुनिश्चित किया है, बल्कि महिलाओं को सरकारी वित्तीय सहायता पर सीधा अधिकार देकर उनकी आर्थिक स्वतंत्रता भी मज़बूत की है।

इस बीच, पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और सम्मान प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से सहायता मिले। कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगी।” डीबीटी प्रणाली का सफल क्रियान्वयन योजना के नोडल बैंकिंग साझेदार एक्सिस बैंक के सहयोग से भी संभव हुआ है, जिसने पूरे पंजाब में बड़े स्तर पर लाभ राशि के हस्तांतरण को सुगम बनाया है।

एक्सिस बैंक के ग्रुप हेड (ब्रांच बैंकिंग, नॉर्थ एवं टैस्क बिज़नेस) रेनॉल्ड डी’सूज़ा ने कहा, “पंजाब सरकार के साथ मिलकर मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना के क्रियान्वयन में भागीदार बनना एक्सिस बैंक के लिए गर्व की बात है। यह पहल राज्य की लाखों महिलाओं के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। हम लाभार्थियों तक सहायता राशि का समय पर, पारदर्शी और प्रभावी वितरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम जब प्रभावी ढंग से और बड़े स्तर पर लागू किए जाते हैं, तो वे आर्थिक सुरक्षा को मज़बूत करने, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं।”

लाभार्थियों के बैंक ख़ातों में सीधे राशि भेज कर डीबीटी प्रणाली न केवल समय पर वित्तीय सहायता सुनिश्चित कर रही है, बल्कि महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता तथा परिवार में निर्णय लेने की उनकी क्षमता को भी सशक्त बना रही है।

मावां धीयां सत्कार योजना' के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया, मान सरकार पर भरोसे की मुहर: बलतेज पन्नू
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि भगवंत मान सरकार की बड़ी वेलफेयर स्कीमों को मिला ज़बरदस्त रिस्पॉन्स इस बात का सबूत है कि पंजाब के लोगों को सरकार के वादे पूरे करने के प्रतिबद्धता पर पूरा भरोसा है पन्नू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मावन धीयां सत्कार योजना और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की जानकारी दी, जिसमें जनता की बड़ी भागीदारी और राज्य के लाखों परिवारों को मिल रहे फायदों का ज़िक्र किया।

शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि विरोधी पार्टियों ने बार-बार दावा किया था कि मावन धीयां सत्कार योजना कभी लागू नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आज आंकड़ों ने खुद उनके झूठ को बेनकाब कर दिया है। पंजाब के लोगों ने मान सरकार पर इसलिए भरोसा किया क्योंकि उन्हें पता था कि यह सरकार अपने हर वादे को पूरा करती है। उन्होंने कहा कि मावन धीयां सत्कार योजना के तहत 18 साल और उससे ज़्यादा उम्र की 72,56,686 महिलाओं ने रजिस्टर कराया है। उन्होंने आगे कहा कि जिन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन बाद में पूरा हो गया है, उन्हें घबराने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि उन्हें भी तीन महीने का फायदा एक साथ उनके बैंक अकाउंट में मिल जाएगा। पेमेंट की अगली किस्त 1 अगस्त को अकाउंट में क्रेडिट कर दी जाएगी। जिलेवार आंकड़े शेयर करते हुए पन्नू ने कहा कि लुधियाना में सबसे ज़्यादा 7,86,863 महिलाएं रजिस्टर हुईं, इसके बाद पटियाला में 5,50,035 और अमृतसर में 5,39,285 महिलाएं रजिस्टर हुईं।

इस स्कीम के लॉन्च को याद करते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि आप नेता मनीष सिसोदिया ने सही कहा था कि सरकार सिर्फ़ बैंक अकाउंट में पैसे नहीं भेज रही, बल्कि भरोसा भेज रही है। उन्होंने कहा, "पूरे पंजाब में महिलाओं से मिला ज़बरदस्त रिस्पॉन्स यह साबित करता है कि लोगों को भगवंत मान सरकार पर पूरा भरोसा है।"

पिछली सरकारों से तुलना करते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि कांग्रेस ने 2017 के चुनाव से पहले खेती के लोन माफ़ करने और नौकरी देने के लिए फ़ॉर्म जमा किए थे, लेकिन न तो फ़ॉर्म और न ही वादे कभी हकीकत बने। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी हर घर में नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन वादा अधूरा रह गया। इसके उलट, मान सरकार जो भी वादा करती है, उसे पूरा करती है।

मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम की सफलता पर रोशनी डालते हुए पन्नू ने कहा कि विपक्ष की यह झूठ फैलाने की कोशिशों के बावजूद कि ये हेल्थ कार्ड कहीं स्वीकार नहीं किए जाएंगे, यह स्कीम एक बड़ी सफलता बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के तहत 50 लाख से ज़्यादा लोगों का इलाज हो चुका है, जबकि पंजाब सरकार ने कैशलेस हेल्थकेयर देने पर 917 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह स्कीम 10 लाख रुपये तक का फ्री इलाज देती है और यह सरकारी और लिस्टेड प्राइवेट अस्पतालों में उपलब्ध है।

बलतेज पन्नू ने आगे बताया कि पूरे पंजाब में 50 लाख से ज़्यादा हेल्थ कार्ड जारी किए जा चुके हैं। लुधियाना 5,36,504 कार्ड के साथ सबसे आगे है, इसके बाद पटियाला 4,52,030 कार्ड के साथ और जालंधर 3,65,366 कार्ड के साथ दूसरे नंबर पर है।

उन्होंने भगवंत मान सरकार की दूसरी बड़ी कामयाबियों के बारे में भी बताया और कहा कि 2022 में आप सरकार बनने के बाद 600 यूनिट फ्री बिजली स्कीम के तहत 90 परसेंट घरों में ज़ीरो बिजली बिल आ रहे हैं, किसानों को दिन में बिजली मिल रही है और नहर के पानी तक पहुंच 21% से बढ़कर 80% हो गई है। भाजपा पर निशाना साधते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि अपने वादे पूरे न कर पाने के बावजूद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अक्सर भाजपा सरकार की लाडो स्कीम के बारे में बात करने पंजाब आते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने हरियाणा की हर महिला को हर महीने 2,100 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फायदा सिर्फ करीब 20 लाख महिलाओं तक ही पहुंचा है, जबकि राज्य में महिलाओं की आबादी करीब 80 लाख है।

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का जवाब देते हुए बलतेज पन्नू ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा मावन धीयां सत्कार योजना पर रोक लगाने के दावों को साफ तौर पर खारिज कर दिया। उन्होंने साफ किया कि हाई कोर्ट ने स्कीम पर रोक नहीं लगाई है और सरकार इसे प्लान के मुताबिक लागू करती रहेगी। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार सिर्फ घोषणाओं में नहीं, बल्कि काम करने में विश्वास रखती है। ये रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन और लाखों लोगों तक पहुंच रहे फायदे यह साबित करते हैं कि पंजाब के लोगों को इस सरकार पर पूरा भरोसा है।