हिसार - Sach Kahoon Hindi

हांसी डंपिंग स्टेशन पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कचरा लेकर पहुंचे टिप्परों को लौटाया
अवैध डंपिंग के आरोप, 5 दिन से सुलग रही आग से फसलों पर मंडरा रहा खतरा

हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: हांसी के डंपिंग स्टेशन पर रविवार को ग्रामीणों ने जोरदार विरोध करते हुए शहर से कचरा लेकर पहुंचे टिप्परों को वापस लौटा दिया। ग्रामीणों ने डंपिंग साइट को अवैध बताते हुए साफ चेतावनी दी कि भविष्य में यहां कचरा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ग्रामीणों का आरोप है कि इस स्थल पर अवैध रूप से कचरा डाला जा रहा है। उनका कहना है कि एनजीटी की कमेटी पहले ही इस जगह को अनुपयुक्त बता चुकी है, इसके बावजूद नगर परिषद द्वारा लगातार यहां कचरा डलवाया जा रहा है। Hansi News

कुछ ग्रामीणों ने आरटीआई के दस्तावेजों का हवाला देते हुए दावा किया कि संबंधित भूमि सरकारी उपयोग और रास्ते के रूप में दर्ज है। ग्रामीणों के अनुसार डंपिंग स्टेशन पर पिछले पांच दिनों से आग सुलग रही है, जिससे जहरीला धुआं फैल रहा है और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई शिकायतों के बावजूद आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि डंपिंग साइट के आसपास करीब 1000 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल इस आग की चपेट में आ सकती है, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है।

पहरा और आंदोलन की चेतावनी | Hansi News

ग्रामीणों ने बताया कि आगजनी की स्थिति को देखते हुए मौके पर पहरा भी दिया और आग को खेतों की ओर बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो मामला मुख्यमंत्री तक उठाया जाएगा और आंदोलन को तेज किया जाएगा।

ग्रामीणों ने नगर परिषद पर आरोप लगाया कि पहले कचरा अन्य स्थान पर भेजने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद यहां डंपिंग जारी है। उनका कहना है कि धीरे-धीरे बड़े क्षेत्र में कचरा फैल चुका है, जिससे जमीन की स्थिति खराब हो गई है।

यह भी पढ़ें:– कचहरी के सामने सड़क किनारे पड़ा मिला बुजुर्ग का शव, सनसनी

Fake Oxytocin Injection: हिसार में नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर और सप्लायर पर कार्रवाई
हिसार (सच कहूँ/मुकेश)। Fake Oxytocin Injection: जिले में अवैध रूप से ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बेचने और बनाने के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। ड्रग्स कंट्रोल विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर और सप्लायर के ठिकानों पर छापेमारी की, जहां भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन और कच्चा माल बरामद किया गया। Hisar News

ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर अजय कुमार ने बताया कि उन्होंने सतरोड़ स्थित दुर्गा मेडिकल हॉल पर छापा मारा। जांच के दौरान दुकान में रखे सामान के पीछे छिपाकर रखी गई 14 नारंगी रंग की बोतलें बरामद हुईं। दुकान के मालिक एवं फार्मासिस्ट सतीश कुमार ने खुलासा किया कि ये ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन हैं, जिनका उपयोग किसान और डेयरी संचालक पशुओं से अधिक दूध लेने के लिए करते हैं। Hisar News

पूछताछ में सतीश कुमार ने बताया कि ये इंजेक्शन संत नगर निवासी कुंदन मिगलानी द्वारा सप्लाई किए जाते हैं। इसके बाद डीसीओ ने एचएसएनसीबी इंचार्ज सत्यपाल को मौके पर बुलाकर संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने सतीश कुमार के माध्यम से कुंदन मिगलानी से संपर्क किया और उसकी लोकेशन ट्रैक की।

फोन पर बातचीत के दौरान मिगलानी ने मिलने के लिए सेक्टर 1-4 फ्लाईओवर के पास स्थित अपनी दुकान बालाजी प्रॉपर्टी पर बुलाया। टीम ने वहां पहुंचकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसके घर पर 20-30 ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन मौजूद हैं, जिन्हें वह बिहार के गया निवासी विक्की से खरीदता है।

टीम ने कुंदन मिगलानी के संत नगर स्थित दो मंजिला मकान पर छापा मारा, जहां दो कमरों में भरे हुए ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन और एक स्टोर रूम में इनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल बरामद हुआ। मौके पर फिनोल, एसिटिक एसिड, सॉल्यूशन, रबर स्टॉपर, मेटल कैप, वायल क्रिम्पिंग मशीन और खाली बोतलें भी मिलीं।

आरोपी ने टीम को अवैध रूप से इंजेक्शन बनाने की पूरी प्रक्रिया भी बताई और यह भी स्वीकार किया कि उसके पास कोई मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस नहीं है तथा वह केवल 10वीं पास है। टीम को एक लिफाफे में 1-1 ग्राम के 14 ऑक्सीटोसिन ईपीआई पाउच भी मिले, जो गया (बिहार) से मंगवाए गए थे। इसके अलावा व्हाट्सएप चैट और लेन-देन के रिकॉर्ड भी बरामद किए गए। Hisar News

ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने API, भरे हुए इंजेक्शन, कंसंट्रेटेड और डाइल्यूटेड सॉल्यूशन के कुल 4 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं, जबकि बाकी सामग्री को जब्त कर लिया गया है।

यह पूरी कार्रवाई राज्य औषधि नियंत्रक रिपन मेहता और FDA कमिश्नर मनोज यादव के निर्देशन में की गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट:

ऑक्सीटोसिन का अवैध उपयोग पशुओं में दूध बढ़ाने के लिए किया जाता है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। प्रशासन अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया है।

हांसी में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 17वें दिन भी जारी रही
हांसी (सच कहूँ न्यूज़)। Fire Brigade Workers Strike: कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए फायर ब्रिगेड कार्यालय से जाट धर्मशाला तक और वहां से विधायक विनोद भयाना के आवास तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि वे पिछले 17-18 दिनों से लगातार धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक सरकार या प्रशासन की ओर से कोई बातचीत नहीं की गई है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। Hansi News

कर्मचारियों ने मांग रखी कि 16 फरवरी 2026 को फरीदाबाद की एक स्टील कंपनी में लगी भीषण आग के दौरान शहीद हुए दमकल कर्मियों भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही अग्निशमन कर्मचारियों की लंबित मांगों का तुरंत समाधान किया जाए।

प्रदर्शन के दौरान अग्निशमन कर्मचारी विनोद ने कहा कि वे पिछले 17 दिनों से हड़ताल पर हैं और कई कर्मचारी संगठनों का उन्हें समर्थन मिल चुका है, बावजूद इसके सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। Hansi News

वहीं कर्मचारी संघ के राज्य कैशियर सुरेंद्र यादव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को राज्य स्तर पर तेज किया जाएगा।

इस मामले में विधायक विनोद भयाना ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें उचित हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे और शहीद दमकल कर्मियों के परिवारों को उचित मुआवजा व अन्य सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें:– सरस्वती इंटर कॉलेज जानसठ का दमदार रिजल्ट: टॉपर्स ने बढ़ाया मान, 94% से अधिक रहा परिणाम

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया हांसी अनाज मंडी का दौरा, व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
किसान, मजदूर व आढ़ती परेशान; खरीद, भुगतान और उठान में देरी का आरोप

हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने मंगलवार को हांसी अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, मजदूरों और आढ़तियों से बातचीत की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। Hansi News

पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने सरकार की खरीद नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय वर्ष 2013 में 87 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीद हुई थी, जबकि वर्तमान में सरकार ने करीब 72 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा है, जो उत्पादन के मुकाबले कम है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मंडियों में खरीद प्रक्रिया धीमी है और किसानों को भुगतान में 5 से 8 दिन तक की देरी हो रही है। उनके अनुसार अब तक कुल भुगतान का बड़ा हिस्सा बकाया है, जबकि लाखों मीट्रिक टन गेहूं खरीद और उठान के इंतजार में पड़ा है। जगह की कमी के कारण किसान फसल को सड़कों और खुले स्थानों पर रखने को मजबूर हैं।

हुड्डा ने कहा कि पोर्टल रजिस्ट्रेशन, गेट पास, बायोमेट्रिक व अन्य प्रक्रियाओं के कारण किसानों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे खरीद व्यवस्था प्रभावित हो रही है। Hansi News

महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह कानून 2023 में ही पारित हो चुका है, लेकिन इसे लागू नहीं किया गया। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री के काफिले को रोके जाने के मामले पर उन्होंने जेजेपी और इनेलो पर भी निशाना साधा।

यह भी पढ़ें:– Bulldozer Action: गुरुग्राम पुलिस ने कौशल गैंग के सदस्यों के अवैध कब्जों पर चलाया बुल्डोजर

Haryana Crime News: सरसा में जमीन के लालच में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, हांसी में प्रॉपर्टी विवाद के चलते भाई की हत्या का आरोपी भाई फरार
जमीन के टुकड़ों के लिए रिश्तों का कत्ल, लालच में अंधे हुए ‘अपने’

गोरीवाला/सरसा (सच कहूँ/अनिल)। Goriwala News: सरसा जिला के गांव अहमदपुर दारेवाला में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जमीनी विवाद के चलते बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है और लोगों में गहरा आक्रोश व दुख का माहौल है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय जसवंत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 9:30 बजे जसवंत सिंह अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान उनका बेटा राम सिंह अपने 2-3 साथियों के साथ जीप में सवार होकर गली के मोड़ पर पहुंचा और उन्हें घेर लिया। पहले आरोपी ने उन्हें वाहन से टक्कर मारकर गिराया और बाद में धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। Crime News

घटना के बाद घायल अवस्था में जसवंत सिंह करीब दो घंटे तक गली में पड़े तड़पते रहे, लेकिन कोई भी उन्हें तुरंत अस्पताल नहीं पहुंचा सका। बाद में डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें डबवाली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स बठिंडा रेफर किया गया, जहां देर रात करीब 1 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी राम सिंह पर आरोप है कि वह अपनी विवाहित बहन की जमीन पर भी कब्जा करना चाहता था और अपने मानसिक रूप से कमजोर भाई की जमीन पर भी हक जता रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर डबवाली के एसएचओ शैलेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई है, आरोपी और उसके साथी फरार हैं।

चारपाई पर मिला 57 वर्षीय शमशेर का शव, खून से सना डंडा बरामद | Crime News

आरोपी छोटा भाई फरार, पुलिस-फोरेंसिक जांच जारी

हांसी (मुकेश)। Hansi Crime News: हांसी सदर थाना क्षेत्र के गांव मसूदपुर में सोमवार सुबह रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई, जहां प्रॉपर्टी विवाद के चलते छोटे भाई पर बड़े भाई की हत्या का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान करीब 57 वर्षीय शमशेर सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शमशेर सोमवार सुबह करीब 7 बजे अपने घर में चारपाई पर मृत अवस्था में मिला। शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई गई, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और डीएसपी रविंद्र सांगवान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना एक डंडा बरामद किया है, जिससे हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शमशेर सिंह का अपने छोटे भाई सूरजमल के साथ प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शमशेर अविवाहित था और तीन भाइयों में मंझला था। बड़ा भाई राजेंद्र का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है, जबकि छोटा भाई सूरजमल अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता है। ग्रामीणों के अनुसार, शमशेर ने कुछ समय पहले अपनी खेती की जमीन सूरजमल के नाम कर दी थी, जिसे बाद में सूरजमल ने बेच दिया। इसके बाद वह अपने मकान को भी बेचने की तैयारी कर रहा था, जिसका शमशेर और सूरजमल की पत्नी दोनों विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर परिवार में लगातार विवाद बना हुआ था। घटना के बाद आरोपी सूरजमल फरार बताया जा रहा है। Crime News

यह भी पढ़ें:– Operation Muskaan: सीडब्ल्यूसी ने तीन मासूमों का रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया

हांसी अनाज मंडी में गेट पास को लेकर हंगामा, घंटों इंतजार के बाद भी बाहर अटके किसान
ऑनलाइन वेरिफिकेशन और ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल बना बड़ी बाधा, विरोध के बीच पुलिस पहुंची

हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: गेहूं खरीद सीजन के बीच हांसी की अनाज मंडी में अव्यवस्थाओं ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। गेट पास जारी न होने के कारण मंडी में फसल की एंट्री ठप हो गई, जिससे किसान गेहूं से भरी ट्रॉलियां लेकर घंटों तक गेट के बाहर इंतजार करने को मजबूर रहे। हालात बिगड़ने पर किसान एकत्रित हो गए और विरोध जताया। किसान नेता दशरथ मलिक ने बताया कि ऑनलाइन डाटा अपलोड न होने और फसल वेरिफिकेशन में देरी के कारण गेट पास नहीं कट पा रहे हैं। Hansi News

उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल खेतों से मंडी तक लेकर पहुंच चुके हैं, लेकिन गेट पास के अभाव में उन्हें अंदर प्रवेश नहीं मिल रहा। दूसरे जिलों से आए किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि फसल बेचने के लिए अनावश्यक और जटिल शर्तें लागू की जा रही हैं। ह्यमेरी फसल मेरा ब्योराह्ण पोर्टल को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि लंबे समय तक बंद रहने के बाद अब पोर्टल खोला गया है, जबकि आधे से अधिक किसानों ने अभी तक अपनी फसल का पंजीकरण नहीं किया है, जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

सुबह सात बजे पहुंचा फिर भी 12 बजे तक करना पड़ा इंतजार | Hansi News

गांव उमरा से पहुंचे किसान कुलबीर ने बताया कि वह सुबह 7 बजे मंडी गेट पर अपनी फसल लेकर पहुंच गया था, लेकिन उसे करीब 12 बजे तक इंतजार करना पड़ा। बाद में मार्केट कमेटी अधिकारियों के मौखिक आश्वासन पर उसका गेट पास काटा गया, जिसके बाद वह अपनी फसल आढ़ती के पास ले जा सका। उन्होंने कहा कि गेट पास की प्रक्रिया के कारण किसानों का कई-कई घंटे समय बर्बाद हो रहा है। वहीं, हांसी अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान राम अवतार तायल ने कहा कि मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है और मौके पर ही किसानों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

किसानों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी: यशपाल

मार्केट कमेटी के सचिव यशपाल सिंह ने कहा कि किसानों को फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकृत करें और ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट अवश्य लगाएं, चाहे वह हाथ से लिखकर ही क्यों न हो। उन्होंने बताया कि मंडी में तीन स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां फसल उतरने के बाद किसान बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। Hansi News

ऐसे होता है वेरिफिकेशन:

हरियाणा सरकार के मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसान द्वारा फसल का आॅनलाइन पंजीकरण करने के बाद डाटा पटवारी और तहसीलदार के पास पहुंचता है। उनके द्वारा वेरिफिकेशन किए जाने के बाद ही किसान का गेट पास जारी किया जाता है।

अभी यह बनी है व्यवस्था:

जिन किसानों की फसल वेरीफाई नहीं हुई है, उनके डाटा और ट्रैक्टर की फोटो मार्केट कमेटी अधिकारी मौके पर अपलोड कर रहे हैं। इसके बाद कुछ समय में फसल वेरीफाई हो जाती है और गेट पास जारी कर दिया जाता है। गेट पास मिलने के बाद ही किसान अपनी फसल आढ़ती के पास ले जा सकता है, क्योंकि बिना वेरिफिकेशन आढ़ती फसल नहीं उतारते और भुगतान में भी दिक्कत आ सकती है। Hansi News

यह भी पढ़ें:– Vehicle Number Plate: बरनाला में नंबर प्लेट लगाने का काम बंद, वाहन मालिकों की बढ़ी परेशानी

Road Accident: पुलिस कैदी वाहन और बाइक की टक्कर में युवक घायल
ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ंत, सिर, हाथ-पैर में आई गंभीर चोटें

हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi Road Accident News: हांसी शहर के नजदीक जींद रोड पर वीरवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब पुलिस के कैदी वाहन और बाइक सवार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले सामान्य अस्पताल और बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, समाधान रोड निवासी 28 वर्षीय राहुल, जो बिजली की दुकान चलाने के साथ एसी रिपेयरिंग का कार्य करता है, वीरवार दोपहर करीब 2 बजे शेखपुरा से काम खत्म कर बाइक पर हांसी लौट रहा था।

इसी दौरान जींद रोड पर शेखपुरा के पास जींद की ओर जा रहा पुलिस का कैदी वाहन ओवरटेक कर रहा था, तभी उसकी राहुल की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत उसे हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसका आॅपरेशन किया गया। परिजनों के अनुसार, हादसे की सूचना उन्हें एक राहगीर के माध्यम से मिली। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से राहुल का मोबाइल फोन बंद है और अब तक नहीं मिल पाया है। वहीं, इस बारे में पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि अभी पीड़ित युवक के बयान होने बाकी है उसी के आधार पर कार्यवाई की जाएगी। Hansi News

यह भी पढ़ें:– Monkeys: आदर्श महिला महाविद्यालय में बंदरों का आतंक, छात्राओं की सुरक्षा पर मंडराया खतरा

Road Accident: नेशनल हाईवे पर सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास कार पलटी
आवारा पशु से बचने में पलटी कार, बड़ा हादसा टला, 6 लोग सवार, सभी सुरक्षित

हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi Road Accident: नेशनल हाईवे पर सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब आवारा पशु को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार सभी 6 लोग सुरक्षित बच गए, हालांकि उन्हें हल्की चोटें आईं। जानकारी के अनुसार बास गांव निवासी सत्यवीर सिंह अपने परिवार के साथ धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने हिसार जा रहे थे। रास्ते में अचानक सड़क पर पशु आने से चालक संतुलन खो बैठा और कार पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति कम होने के कारण बड़ा नुकसान टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि नेशनल हाईवे पर आवारा पशुओं की समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। Hansi News

यह भी पढ़ें:– HBSE Board News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं हुई समाप्त, अंकन कार्य कल से शुरू

Hansi District: हांसी जिला को पहले वित्त वर्ष से बड़ी आस, बदली उम्मीदों की तस्वीर
हिसार के चक्कर से मिलेगी राहत, विकास और रोजगार की नई राह पर बढ़ता शहर

हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi District News: कभी छोटे-बड़े कामों के लिए हिसार के चक्कर काटने वाला हांसी आज अपनी नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। 16 दिसंबर 2025 को हरियाणा का 23वां जिला बनने के बाद अब इस शहर की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने की उम्मीदें जाग उठी हैं। लोगों की नजरें अब हांसी के पहले वित्त वर्ष पर टिकी हैं,  आज से इसे बदलाव की असली शुरूआत माना जा रहा है। नए जिले का दर्जा मिलने के बाद सबसे बड़ा बदलाव प्रशासनिक स्तर पर देखने को मिलेगा। अब जिला उपायुक्त सहित विभिन्न विभागों के कार्यालय यहीं स्थापित होंगे। Hansi News

इससे न केवल लोगों का समय बचेगा, बल्कि सरकारी कामकाज भी तेज और सुगम होगा। स्थानीय निवासी मानते हैं कि अब काम के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, यही सबसे बड़ी राहत है। शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी विकास की नई उम्मीद जगी है। पहले वित्त वर्ष में प्रशासनिक ढांचा, सड़कों, सीवरेज, ड्रेनेज, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं पर जोर बढ़ने की संभावना है। नए सरकारी भवनों का निर्माण परियोजनाओं की शुरूआत हांसी को एक उभरते विकास केंद्र के रूप में स्थापित कर सकती है। कानून व्यवस्था के क्षेत्र में भी बदलाव की उम्मीद है। जिला बनने के बाद पुलिस बल में बढ़ोतरी और थानों के पुनर्गठन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। इससे आमजन का भरोसा भी बढ़ेगा। हालंकि हांसी पुलिस जिला तो पहले ही बन चूका था। युवाओं के लिए भी यह बदलाव नई उम्मीदें लेकर आया है।

जिला मुख्यालय बनने के साथ सरकारी नौकरियों के अवसर बढ़ेंगे, वहीं निर्माण कार्यों और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी से स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसानों को भी इसका सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। अब कृषि योजनाओं का लाभ तेजी से मिलेगा और मंडियों व सिंचाई से जुड़े फैसले स्थानीय स्तर पर लिए जा सकेंगे, जिससे गांवों के विकास को नई गति मिलेगी। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीदों के बीच लोग मानते हैं कि आने वाले समय में हांसी को बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि पहला वित्त वर्ष विकास कार्यों का रोडमैप होगा जिसमे | Hansi News

हांसी को पीने के लिए भाखड़ा नहर से पानी उपलब्ध करवाने की योजना

हांसी के सामान्य अस्पताल को 200 बेड तक अपग्रेड किया जाएगा

नए जिला सचिवालय भवन का निर्माण प्रस्तावित

अन्य सरकारी दफ्तरों के लिए आधुनिक भवन तैयार किए जाएंगे

नए सेक्टर काटे जाने की योजना

पुलिस लाइन का निर्माण

पुलिस जवानों के लिए रेजिडेंशियल फ्लैट बनाए जाएंगे

जेल निर्माण परियोजना भी शामिल है।

यह भी पढ़ें:– Gas Agency Raids: गैस एजेंसी पर डीएफएससी की छापेमारी, ज्यादा वसूली, बाउंसरों की गुंडागर्दी उजागर

Haryana Punjab Rain Alert: हरियाणा-पंजाब में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की आशंका
सरसा, फतेहाबाद व कोटा में फिर गिरे ओले

अब उत्तर भारत में 4 अप्रैल तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम

चंडीगढ़/हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Haryana Punjab Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर-पश्चिम भारत में अगले चार दिनों तक परिवर्तनशील मौसम की चेतावनी जारी की है। उधर सोमवार दोपहर बाद हरियाणा के सिरसा में फतेहाबाद जिलों में तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान दूसरे दिन भी ओले गिरे। इस दौरान सबसे अधिक ओलावृष्टि फतेहाबाद के रतिया में हुई। इससे पहले भी रविवार को सरसा के पनिहारी व फतेहाबाद के भिरड़ाना में ओलावृष्टि हो चुकी है। 31 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा,पंजाब, राजस्थान,दिल्ली एनसीआर व उत्तरप्रदेश में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और 30-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं का दौर चलेगा। इसी के साथ जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड व हिमाचल के लिएक भी ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। 31 मार्च को कश्मीर घाटी में भारी बारिश-बर्फबारी का रिस्क है। आईएमडी के अनुसार निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर पश्चिम राजस्थान और पंजाब-हरियाणा के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो उत्तर-पूर्वी अरब सागर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से 31 मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट से मध्यम हल्की वर्षा के साथ गरज-बिजली और 30-50 किमी/घंटा की हवाएं चलेंगी। पश्चिमी राजस्थान में भी यही स्थिति रहेगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर में 3 से 5 अप्रैल तक, पश्चिमी राजस्थान में 2 से 4 अप्रैल, पूर्वी राजस्थान में 3-4 अप्रैल तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4-5 अप्रैल को बारिश-हवाओं का दौर जारी रहेगा। Haryana Punjab Rain Alert

438 कर्मियों की आत्महत्या, 50 हजार से अधिक इस्तीफो का जिक्र किया। इसके अलावा विधेयक पर तृणमूल कांग्रेस के नदीमुल हक, बीजू जनता, राष्ट्रीय जनता दल के संजय यादव और अन्नाद्रमुक से एम थम्बी दुरै ने अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें:– 7.30 ग्राम हेरोइन व 100 ट्रामाडोल टैबलेट सहित युवक गिरफ्तार

Chandi Chori Mamla: बस में 65 लाख की चांदी चोरी का खुलासा, ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड
पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, पूरी चांदी भी हुई बरामद

हिसार (सच कहूँ/मुकेश)। Chandi Chori Case: जिला पुलिस हिसार ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 39.844 किलो चांदी चोरी के मामले का 24 घंटे से कम समय में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एएसपी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई। विशेष अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ और अग्रोहा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर पवन कर रहे थे। Hisar News

बस यात्रा के दौरान हुई वारदात

शिकायतकर्ता अग्रोहा निवासी रविन्द्र सोनी ने बताया कि उसकी फतेहाबाद में देव पायल नाम से चांदी की दुकान है। 18 मार्च की रात मथुरा निवासी राजेश शर्मा 39.844 किलो चांदी लेकर बस से फतेहाबाद आ रहा था। 19 मार्च की सुबह अग्रोहा के पास पहुंचने पर पता चला कि बस में रखा चांदी से भरा बैग चोरी हो चुका है। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई गई।जांच के दौरान यात्री द्वारा बस ड्राइवर पर संदेह जताया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को हिसार बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

ड्राइवर ही निकला आरोपी | Hisar News

आरोपी की पहचान सतपाल निवासी अरनियांवाली, जिला सिरसा के रूप में हुई है, जो पिछले 2-3 महीनों से प्राइवेट बस में ड्राइवर के तौर पर कार्यरत था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यात्री की गतिविधियों पर पहले से नजर रख रहा था। पेट्रोल पंप पर बस रुकने के दौरान उसने मौका पाकर चांदी से भरा बैग चोरी कर झाड़ियों में छिपा दिया और बाद में उसे उठाने की योजना बनाई।

पूरी चांदी बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पूरी 39.844 किलो चांदी बरामद कर ली है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल मामले का जल्द खुलासा हुआ, बल्कि लाखों रुपये का सामान भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:– सिविल अस्पताल में जल्द शुरू होगी एमआरआई सेवा, पीपीपी मॉडल को मंजूरी: सुनील सांगवान

छात्राओं को मुर्गा बनाकर घुमाने का विवाद गहराया, आयोग ने स्वत: लिया संज्ञान
हिसार के एक सरकारी स्कूल का मामला | Hisar News

हिसार (सच कहूँ/मुकेश)। हिसार के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं को कथित रूप से मुर्गा बनाकर पूरे परिसर में घुमाने का मामला सामने आने के बाद विवाद गहरा गया है। हरियाणा मानवाधिकार आयोग (Haryana Human Rights Commission) ने स्वत: संज्ञान लेते हुए इसे छात्राओं की गरिमा और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया है। घटना 7 मार्च की बताई जा रही है, जो जगान गांव, अग्रोहा ब्लॉक स्थित सरकारी उच्च विद्यालय की है। Hisar News

मामले के तीन वीडियो सामने आए हैं, जिनके आधार पर जांच समिति गठित की गई है। आयोग के अध्यक्ष जस्टिस ललित बत्रा ने स्पष्ट कहा कि यदि आरोप सही पाए गए तो यह बच्चों के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन होगा। अनुशासन के नाम पर किसी भी प्रकार का शारीरिक या मानसिक उत्पीड़न स्वीकार नहीं किया जाएगा। आयोग ने कहा कि ऐसी घटनाएं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की भावना के खिलाफ हैं। साथ ही शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 और किशोर न्याय अधिनियम 2015 के तहत शारीरिक दंड और बच्चों के साथ क्रूरता दंडनीय है।

आयोग ने उपायुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और स्कूल प्रिंसिपल से रिपोर्ट तलब कर 12 मई 2026 की सुनवाई से पहले जवाब मांगा है। असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ. पुनीत अरोड़ा ने कहा कि मामले की गहन जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। Hisar News