Featured - Sach Kahoon Hindi

Actor Manoj Kumar Death: नहीं रहे हिंदी सिने जगत के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार
Actor Manoj Kumar Passaway: नई दिल्ली। देशभक्ति फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में अपनी अमित छाप छोड़ने वाले हिंदी सिने जगत के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में आज शुक्रवार की सुबह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। Actor Manoj Kumar Death

मनोज कुमार ने बॉलीवुड को उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान सहित ढेर सारी कामयाब फिल्में दीं। इन फिल्मों की वजह से उन्हें दर्शक ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जानते थे। अभिनेता मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को ऐबटाबाद में हुआ, जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान का हिस्सा बना। बंटवारे के बाद मनोज कुमार के अभिभावकों ने भारत में रहने का फैसला किया। इसी के साथ वह दिल्ली आ गए। मनोज कुमार ने बंटवारे का दर्द बहुत नजदीक से देखा था। बताया जाता है कि वह दिलीप कुमार और अशोक कुमार की फिल्मों को देखकर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने एक्टर बनने का निश्चय कर लिया। इसी के साथ ही उन्होंने अपना नाम हरिकिशन से बदलकर मनोज कुमार रख लिया। Manoj Kumar Passaway

मुंबई में मनोज कुमार ने एक्टिंग शुरु की | Actor Manoj Kumar Death

मनोज कुमार एक्टर बनना चाहते थे और जब वह कॉलेज में थे, तो वह थिएटर ग्रुप से जुड़े। दिल्ली से उन्होंने मुंबई का सफर तय किया। मुंबई में मनोज कुमार ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। 1957 में उनकी फिल्म ‘फैशन’ आई। इसके बाद 1960 में उनकी फिल्म ‘कांच की गुड़िया’ रिलीज हुई। बतौर मुख्य अभिनेता के तौर पर यह फिल्म दर्शकों को पसंद आई और लोग मनोज कुमार को नोटिस करने लगे। इसके बाद तो मनोज कुमार ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मनोज कुमार ने इसके बाद हिन्दी सिनेमा को ‘उपकार’, ‘पत्थर के सनम’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘संन्यासी’ और ‘क्रांति’ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं।

खास बात यह है कि दिग्गज अभिनेता की फिल्मों में उनका नाम मनोज कुमार ही रहता था। मनोज कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर एक फिल्म बनाई थी, जिसका नाम ‘उपकार’ रखा गया। इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। दुख की बात यह है कि इस फिल्म को पूर्व पीएम देख नहीं पाए थे। मनोज कुमार को उनकी फिल्मों के लिए 7 फिल्मफेयर पुरस्कार मिले थे। साल 1968 में ‘उपकार’ ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी और बेस्ट डायलॉग के लिए चार फिल्मफेयर जीते। 1992 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2016 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। Actor Manoj Kumar Death

Pension News: ना लें कोई टेंशन! गंभीर बीमारी से ग्रसित रोगियों के खातों में जल्द आएगी पेंशन!

NRDD Sports Meet 2025: एनआरडीडी स्पोटर्स मीट 2025 का समापन हुआ
कलेक्टर ने स्टेट टॉपर छात्र मोहित को लेपटॉप देकर किया पुरस्कृत

NRDD Sports Meet 2025: झुंझुनूं। नौरंगराम दयानंद ढूकिया शिक्षण संस्थान की वार्षिक स्पोटर्स मीट 2025 का समापन समारोह को सौहार्द के बीच खुबसूरती से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर रामावतार मीणा, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, असिसटेंट कमिश्नर स्टेट जीएसटी डॉ. प्रवीण पूनियां, जिला उप निदेशक आयुर्वेद विभाग जितेंद्र स्वामी, प्राचार्या नीतू न्यौला की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। Jhunjhunu News

संस्थान निदेशक दयानंद सिंह ढूकिया ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के द्वारा छात्र—छात्राओं की छुपी हुई प्रतिभाओं का पता चलता है व नर्सिंंग एक ऐसा व्यवसाय है। जो समाज की सेवा का मौका देता है व झुंझुनूं की महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है व नर्सिंग छात्र—छात्राएं हर जिले में सेवाएं प्रदान कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष सैनी ने बताया कि यह झुंझुनूं जिले का सबसे बड़ा नर्सिंग संस्थान है। जिसमें नर्सिंग के अलावा समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

द्वारा मेधावी छात्र—छात्राओं को सम्मानित किया गया

संस्थान सचिव डॉ. संदीप ढूकिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर रामावतार मीणा द्वारा मेधावी छात्र—छात्राओं को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से स्टेट टॉपर छात्र मोहित को लैपटॉप, मोमेंटों व प्रशस्ति पत्र व अमनदयाल को सर्वोच्च खिलाड़ी का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र—छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्र—छात्राओं के द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा दर्शाया गया। Jhunjhunu News

एकेडमी डायरेक्टर सुनिता ढूकिया ने बताया कि खेलकूद व सांस्कृतिक साप्ताहिक कार्यक्रम का कैप्टन व अतिथियों के द्वारा मशाल बुझाकर कार्यक्रम का समापन किया गया व सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले छात्र—छात्राओं को सम्मानित किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने सभी गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों, छात्र—छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुमार ने किया। इस अवसर पर लालचंद ढूकिया, रणजीत ढूकिया, विकास ढूकिया, पीयूष ढूकिया, मधुर ढूकिया, शुभम ढूकिया व समस्त ढूकिया परिवार, मन्वय मांजू, सरंपच रोशन मांजू, संजय जाखड़, प्राचार्य विवेक त्रिपाठी व समस्त स्टाफ व छात्र—छात्राएं मौजूद रहे। Jhunjhunu News

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 2.69 करोड़ घर बने: केंद्रीय मंत्री

Allu Arjun News: जेल से बाहर आए साउथ के हीरो अल्लू! पीड़ित परिवार के लिए कही ये बड़ी बात!
Allu Arjun Get Bail: हैदराबाद (एजेंसी)। साउथ के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन थिएटर भगदड़ मामले में तेलंगाना हाईकोर्ट से जमानत पाकर बाहर आ गए हैं और बाहर आते ही उन्होंने पीड़ित परिवार से माफी मांगी है। उल्लेखनीय है कि अर्जुन को फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर में हुई भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। निचली अदालत ने अभिनेता को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। Allu Arjun News

इस फैसले को अर्जुन ने तेलंगाना हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत दे दी। अल्लू अर्जुन को जमानत देते हुए हाईकोर्ट ने कहा, ‘‘वो एक्टर हैं, सिर्फ इसलिए उनके साथ ऐसा नहीं किया जा सकता।’’ अदालत ने एक्टर को गिरफ्तारी से 4 हफ्ते की छूट दी है।

‘पुष्पा 2’ गत 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इससे ठीक एक दिन पहले 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। अभिनेता पर आरोप है कि बिना कोई जानकारी दिए वह सिनेमाघर पहुंच गए थे। उन्हें देखकर भारी संख्या में पहुंची भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई थी। भगदड़ में 35 साल की एक महिला की मौत हो गई थी। महिला का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। Theater stampede case

10 साल तक की कैद का प्रावधान

पुलिस ने अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ बीएनएस की धारा 3(5) के साथ 105 (गैर इरादतन हत्या), 118(1) (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि धारा 105 के तहत तीन साल और 118 के तहत 10 साल तक के कैद की सजा का प्रावधान है। इस मामले को लेकर अल्लू अर्जुन का बयान भी सामने आया था। उन्होंने कहा था कि महिला की मौत दुखद है। अभिनेता के मुताबिक, ‘‘फिल्म की रिलीज पर थिएटर में आना स्वाभाविक है। वह पहले भी कई बार थिएटर में आ चुके हैं, लेकिन ऐसी घटना कभी नहीं हुई।’’

अल्लू अर्जुन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था, ‘‘संध्या थिएटर में हुई दुखद घटना पर खेद है। इस कठिन समय में परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूँ कि वे इस दर्द में अकेले नहीं हैं और मैं व्यक्तिगत रूप से परिवार से मिलूंगा। मैं इस कठिन सफर से गुजरने में उनकी हर संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।’’ अल्लू ने 25 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा भी की थी। Allu Arjun News

Kisan Andolan New Update: किसान आंदोलन को लेकर आई बड़ी अपडेट! सुप्रीम कोर्ट ने जारी किये ये निर्देश!

TikTok Ban: अब नहीं बना सकेंगे शॉर्ट वीडियो, अमेरिका में विधेयक पारित
TikTok Ban: अमेरिकी सीनेट ने आज एक विधेयक पारित किया है जिसमें टिकटॉक बैन करने को मंजूरी दी गई है। इसके तहत लोकप्रिय शॉर्ट-फॉर्म वीडियो बनाने पर रोक लगा दी गई है। पारित विधेयक में कहा गया है कि यदि चीन स्थित मूल कंपनी ‘बाइटडांस’ इसे बेचने से इनकार करती है तो इसे वाकई बैन कर दिया जाएगा। अमेरिकी सीनेट द्वारा इस कदम से देश के भीतर उन वीडियो सामग्री निमार्ताओं से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जो आय के लिए टिकटॉक पर निर्भर हैं। TikTok News

अमेरिकी सीनेट द्वारा जारी विधेयक को डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों पार्टियों के सदस्यों ने समर्थन दिया है, जिन्हें डर है कि चीनी सरकार वीडियो बनाने वाले ऐप को लाखों उपयोगकर्ताओं के डेटा को साझा करने के लिए मजबूर करके अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों को प्रभावित करने के लिए मजबूर कर सकती है।

विधेयक पारित होने के दौरान सीनेट वाणिज्य समिति की अध्यक्ष मारिया केंटवेल ने कहा कि कांग्रेस बाइटडांस, टिकटॉक या किसी अन्य व्यक्तिगत कंपनी को दंडित करने के लिए काम नहीं कर रही है। कांग्रेस विदेशी विरोधियों को जासूसी, निगरानी, दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाने, कमजोर अमेरिकियों, हमारे सैनिकों और महिलाओं और हमारे अमेरिकी सरकारी कर्मियों को नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए काम कर रही है।

क्या कहता है बिल? | TikTok News

बिल के पुराने संस्करण में बाइटडांस को प्लेटफॉर्म में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए छह महीने का समय दिया गया था। हालाँकि, पुराने संस्करण की आलोचना हुई क्योंकि कुछ सांसदों ने तर्क दिया कि एक जटिल सौदे के लिए यह बहुत कम समय था। संशोधित कानून अब टिकटॉक को बेचने के लिए बाइटडांस को नौ महीने और बिक्री जारी होने पर संभावित तीन महीने का विस्तार प्रदान करता है।

Tonight, a bipartisan majority in the Senate joined the House to answer history’s call at this critical inflection point. Congress has passed my legislation to strengthen our national security and send a message to the world about the power of American leadership: we stand… pic.twitter.com/sO67EAAJ6A

— President Biden Archived (@POTUS46Archive) April 24, 2024

यह विधेयक बाइटडांस को टिकटॉक की मुख्य तकनीक को नियंत्रित करने से भी रोकेगा जो उपयोगकर्ताओं को उनकी रुचि के आधार पर वीडियो सामग्री प्रदान करती है, जिससे यह प्लेटफॉर्म युवा पीढ़ी के बीच हिट हो जाता है। टिकटॉक कानून 95 बिलियन डॉलर के पैकेज का हिस्सा है जो अब इजरायल को अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने में मदद करने के लिए और यूक्रेन को रूस के युद्ध के खिलाफ खुद को बचाने में मदद करने के लिए दिया जाता है। विधेयक अब राष्ट्रपति जो बिडेन के पास जाएगा, जिन्होंने टिकटॉक प्रस्ताव का समर्थन किया है और कहा है कि पैकेज मिलते ही वह उस पर हस्ताक्षर करेंगे। एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यह बताया गया है कि जो बिडेन बुधवार को इस बिल पर हस्ताक्षर करेंगे। TikTok News

Indian Railways: रेल यात्रियों को होगी असुविधा! किसान आंदोलन के कारण 11 रेलगाड़ियां रहेंगी रद्द

Salman Khan Firing Case: मुंबई पुलिस के हाथ लगे बड़े सबूत!
Salman Khan Firing Case: मुंबई (सच कहूँ न्यूज)। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने आज सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में प्रयुक्त हुए हथियारों को बरामद करने के लिए चल रहे अपने अभियान के तहत महत्वपूर्ण सबूत ढूंढे हंै, जिसका संबंध गोलीबारी की घटना से माना जा रहा है। Mumbai News

मुंबई पुलिस ने तापी नदी से दो पिस्तौल, 13 गोलियां बरामद कीं

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार 23 अप्रैल को गुजरात की तापी नदी में तलाशी अभियान में दो पिस्तौल, तीन मैगजीन और 13 गोलियां बरामद हुई हैं। मुठभेड़ विशेषज्ञ वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दया नायक सहित 12 अधिकारियों की एक टीम की घटनास्थल पर तलाशी अभियान जारी है। अधिकारी ने बताया कि इस तलाशी अभियान में स्कूबा गोताखोरों की भी सहायता ली जा रही है। Mumbai News

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 14 अप्रैल को गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में पकड़े गए दो संदिग्ध विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) मोटरसाइकिल पर घटनास्थल से भाग गए थे। बाद में मुंबई और कच्छ पुलिस टीमों के संयुक्त प्रयास के बाद, उन्हें 16 अप्रैल को गुजरात के भुज शहर के पास माता नो मध में गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान, संदिग्धों ने खुलासा किया कि उन्होंने मुंबई से भागने के बाद भुज जाते समय एक रेलवे पुल से हथियारों को तापी नदी में फेंक दिया था।

पुलिस सूत्रों की मानें तो गोलीबारी के पीछे दोनों का प्राथमिक उद्देश्य आतंक पैदा करना प्रतीत होता है। मुंबई पुलिस ने घटना के सिलसिले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई की पहचान वांछित आरोपी के रूप में की है। आरोप है कि गुप्ता और पाल बिश्नोई बंधुओं के निर्देश पर काम कर रहे थे। जबकि लॉरेंस वर्तमान में एक अन्य मामले में गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल में कैद है, आधिकारिक बयानों में पता लगा है कि उसका भाई अनमोल कनाडा या संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रहा है। Mumbai News

Earthquake: 24 घंटों में 80 से अधिक भूकंप, कांपी धरती, सहमे लोग!

Pankaj Tripathi: वीडियो में कैद हुआ बालीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की बहन-बहनोई का घातक सड़क हादसा!
नई दिल्ली। सीसीटीवी फुटेज में बालीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)  की बहन और बहनोई के कार एक्सीडेंट का वीडियो कैद हो गया, जिसमें पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत हो गई वहीं उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी के कार एक्सीडेंट का घातक वीडियो एक सीसीटीवी क्लिप में कैद हो गया, जिससे घटना का खुलासा हुआ। Pankaj Tripathi

जानकारी के अनुसार बिहार से पश्चिम बंगाल की यात्रा कर रहे पंकज त्रिपाठी की बहन सरिता तिवारी और उसका बहनोई राजेश तिवारी का 20 अप्रैल को एक कार एक्सीडेंट हो गया, जिसमें राजेश तिवारी की मौत हो गई जबकि सरिता तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां राजेश ने अधिक चोटों के कारण दम तोड़ दिया।

किसी फैन द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में ग्रैंड ट्रंक रोड के पास झारखंड के एक व्यस्त निरसा बाजार चौक को दिखाया गया है, जहां एक सफेद मारुति स्विफ्ट नियंत्रण खोने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। जहां राजेश को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आपातकालीन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं सरिता का फिलहाल इलाज चल रहा है। उन्हें अस्पताल के आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में भर्ती कराया गया है। Pankaj Tripathi

Breaking News: 2016 की सभी शिक्षण, गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्तियाँ रद्द, सीबीआई जांच के आदेश

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने ली गोलीबारी की जिम्मेदारी
मुंबई (एजेंसी)। गत दिव सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर हुई गोलीबारी की वारदात के तुरंत बाद अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi) ने एक ऑनलाइन पोस्ट के तहत कथित तौर पर इस घटना की जिम्मेदारी ली। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को चेतावनी देते हुए कहा कि ”यह कार्यक्रम तो सिर्फ ट्रेलर था।” Lawrence Bishnoi News

सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पोस्ट (Facebook Post) में बिश्नोई ने लिखा कि ”हम शांति चाहते हैं। यदि जुल्म के खिलाफ एकमात्र निर्णय युद्ध है, तो ऐसा ही होगा। सलमान खान, हमने आपको सिर्फ ट्रेलर दिखाया है ताकि आप हमारी ताकत की भयावहता को समझें और इसका परीक्षण न करें। यह पहली और आखिरी चेतावनी है, इसके बाद घर के बाहर ही गोली नहीं चलेगी और हमारे पास दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील, जिन्हें आप भगवान मानते हैं, के नाम पर कुत्ते हैं। अब, मुझे ज्यादा बात करने की आदत नहीं है।” Lawrence Bishnoi News

इस बीच, दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार संदेह जताया गया है कि मुंबई में सलमान खान के आवास के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी करते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखे गए दो व्यक्तियों में से एक गुरुग्राम का हो सकता है। दो लोगों ने सुबह करीब 5 बजे बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट, जहां अभिनेता रहते हैं, के बाहर चार राउंड फायरिंग की और भाग गए। बांद्रा पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र अधिनियम के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। Lawrence Bishnoi News

Gold Prices: डॉलर 34 सालों के रिकॉर्ड स्तर पर, सोना भी रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर !