दिल्ली - Sach Kahoon Hindi

Gujarat Crime: अहमदाबाद में ऑनर किलिंग की दिल दहला देने वाली वारदात
Gujarat Crime: अहमदाबाद (सच कहूँ/एजेंसी)। गुजरात के अहमदाबाद में 22 वर्षीय युवती की मौत के मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, शुरुआत में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर युवती के पिता और भाई की कथित भूमिका सामने आई। दोनों पर युवती की हत्या कर घटना को हादसे का रूप देने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान सोफिया के रूप में हुई है, जो एक अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी। घटना 12 अगस्त की रात की बताई जा रही है। आरोप है कि युवती के पिता मोहम्मद फारूक और उसके भाई मोहम्मद हबील उसे मोटरसाइकिल पर लेकर निकले थे।

सुनसान रास्ते पर ले जाने का आरोप

जांच के मुताबिक, मोटरसाइकिल से निकलने के दौरान हबील कथित तौर पर वाहन को अहमदाबाद के घेलजीपुरा गांव के पास एक सुनसान कच्चे रास्ते पर ले गया। पुलिस का आरोप है कि वहां उसने हथौड़े से सोफिया के सिर पर वार किया। इसके बाद पिता और पुत्र कथित तौर पर उसे मुख्य सड़क के पास ले आए। पुलिस का कहना है कि दोपहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर घटना को सड़क हादसे जैसा दिखाने की कोशिश की गई।

पुलिस के अनुसार, हबील बाद में अधिकारियों के पास पहुंचा और दावा किया कि घेलजीपुरा चौराहे के नजदीक किसी तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उसने बताया कि हादसे में सोफिया के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि उसे मामूली चोटें आईं। सोफिया को उपचार के लिए सोला सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां अगले दिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने कथित हिट एंड रन मामले की जांच शुरू की।

वायरल वीडियो के बाद परिवार में नाराजगी

जांच के दौरान पुलिस को कथित हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद का संदेह हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, कुछ महीने पहले सोफिया का एक व्यक्ति के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। पुलिस का दावा है कि इसको लेकर उसके पिता और भाई उससे नाराज थे।जांच एजेंसियों के अनुसार, परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर कथित दबाव के चलते दोनों ने सोफिया की हत्या की साजिश रची। पुलिस का यह भी आरोप है कि घटना वाले दिन भाई ने हथौड़ा अपने कपड़ों में छिपा रखा था। पुलिस ने मामले में मोहम्मद फारूक और मोहम्मद हबील को हिरासत में लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हरिद्वार से लापता तीन लड़कियों को ढूंढ निकाला
नई दिल्ली (एजेंसी)। Delhi Police:  दिल्ली पुलिस ने बुधवार को हरिद्वार के गंग नहर इलाके से लापता हुई तीन लड़कियों को राजधानी के पहाड़गंज इलाके के एक होटल से ढूंढ निकाला और सुरक्षित बरामद कर लिया। इनमें 17 और 13 साल की दो नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं।

तीन लड़कियों के गायब होने की शिकायत के बाद, 8 सितंबर को हरिद्वार के गंग नहर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140(3) के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

इसके बाद यह जानकारी दिल्ली के नबी करीम पुलिस स्टेशन के एसएचओ के साथ साझा की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, लड़कियों का पता लगाने के लिए एक खास टीम बनाई गई।

इस खास टीम में एसआई नीरज राठी, हेड कांस्टेबल जगसोरन, कॉन्स्टेबल अमित और महिला कॉन्स्टेबल सुप्रिया शामिल थे।

रुड़की पुलिस से मिली लोकेशन की जानकारी और अन्य विवरणों के आधार पर टीम ने आरक्षण रोड और पहाड़गंज इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। स्थानीय लोगों और होटल के कर्मचारियों को लड़कियों की तस्वीरें दिखाई गईं और इलाके के कई होटलों की तलाशी ली गई।

पुलिस ने लड़कियों की संभावित लोकेशन का पता लगाने के लिए मोबाइल टावर लोकेशन और आईपी-आधारित जानकारी का भी विश्लेषण किया। इसके बाद तकनीकी निगरानी से टीम को तलाशी का सही इलाका तय करने में मदद मिली।

अभियान के दौरान, तीनों लड़कियां पहाड़गंज में आरक्षण रोड पर स्थित होटल केएम इंटरनेशनल में मिली और उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

लड़कियों से शुरुआती बातचीत के अनुसार, वे कथित तौर पर शादी के लिए परिवार के दबाव के कारण घर छोड़कर दिल्ली आई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे शादी से बचना चाहती थी, दिल्ली में नौकरी के मौके तलाशना चाहती थी और खुद पैसे कमाना चाहती थी। दिल्ली पहुंचने के बाद, वे पहाड़गंज इलाके के एक होटल में रुकी थी।

जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई के लिए तीनों को गंग नहर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों को सौंप दिया गया। उत्तराखंड पुलिस के संबंधित अधिकारियों द्वारा आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हरिद्वार से लापता तीन लड़कियों को ढूंढ निकाला

Laos Elephant Conservation: लाओस में हाथियों के इलाज और संरक्षण की नई पहल
लुआंग प्रबांग। लाओस में बीमार और घायल हाथियों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नई पहल शुरू की गई है। वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर हाथियों के इलाज और संरक्षण से जुड़ा विशेष कार्यक्रम शुरू किया है। इस योजना के तहत हाथियों की आपात स्थिति में सहायता के लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीम गठित की गई है। इसके अलावा वनतारा की ओर से पूरी तरह सुसज्जित मोबाइल वेटरनरी यूनिट भी उपलब्ध कराई गई है। यह इकाई जरूरत के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर जाकर बीमार और घायल हाथियों का उपचार करेगी।

गंभीर मामलों के लिए बनाया जाएगा विशेष अस्पताल

कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसे हाथियों के लिए विशेष अस्पताल बनाने की भी योजना है, जिन्हें गंभीर चोट लगी हो या लंबे समय तक इलाज और देखभाल की आवश्यकता हो। इससे हाथियों को उपचार के लिए दूर ले जाने की परेशानी कम होगी और उन्हें सुरक्षित वातावरण में बेहतर चिकित्सा मिल सकेगी। इस पहल में केवल पालतू या देखरेख में रहने वाले हाथियों को ही नहीं, बल्कि जंगली हाथियों को भी शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य इलाज के साथ-साथ हाथियों के संरक्षण और उनके सुरक्षित भविष्य पर काम करना है।

लाओस में इस समय लगभग 400 जंगली हाथी और 400 से अधिक पालतू हाथी मौजूद हैं। दोनों श्रेणियों में हाथियों की संख्या लगातार कम हो रही है। ऐसे में संरक्षण संगठनों के लिए हाथियों को चिकित्सा सहायता, सुरक्षित आवास और उचित देखभाल उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती बन गया है। नई योजना के जरिए हाथियों की सेहत पर नजर रखने, आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाने और लंबे समय तक उपचार की व्यवस्था करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

43 वर्षीय हथिनी मे खामनॉय को मिला सुरक्षित आश्रय

इसी अभियान के दौरान 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को भी बचाया गया है। इस हथिनी ने कई वर्षों तक लकड़ी ढुलाई का काम किया। इसके बाद उसे पर्यटकों के मनोरंजन और पर्यटन गतिविधियों में इस्तेमाल किया जाता रहा। अब मे खामनॉय को मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन में सुरक्षित वातावरण, नियमित देखभाल और आवश्यक उपचार मिलेगा। संरक्षण केंद्र में उसके स्वास्थ्य की निगरानी की जाएगी और उसे आरामदायक जीवन देने का प्रयास किया जाएगा।

नई पहल का उद्देश्य केवल घायल हाथियों का इलाज करना नहीं, बल्कि उन्हें सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन उपलब्ध कराना भी है। जंगली हाथियों के संरक्षण के साथ-साथ लंबे समय तक मानव उपयोग में रहे हाथियों की देखभाल पर भी ध्यान दिया जा रहा है। लाओस में शुरू हुआ यह कार्यक्रम हाथियों की घटती संख्या के बीच संरक्षण, चिकित्सा और पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Cricket News: मल्टी-डे और वनडे सीरीज के लिए भारत-ए टीम का ऐलान, पडिक्कल कप्तान; हार्दिक पांड्या की वापसी
Cricket News: नई दिल्ली (सच कहूँ/एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाली मल्टी-डे और वनडे सीरीज के लिए भारत-ए टीम की घोषणा कर दी है। मल्टी-डे मुकाबलों में टीम की अगुवाई देवदत्त पडिक्कल करेंगे, जबकि वनडे सीरीज की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है।

भारत-ए को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दो मल्टी-डे मुकाबले और तीन वनडे मैच खेलने हैं। दौरे की शुरुआत 22 सितंबर से होगी। वनडे टीम में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी शामिल किया गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस टेस्ट में सफल होने पर निर्भर करेगा। मल्टी-डे मुकाबलों के लिए घोषित टीम में साई सुदर्शन को जगह मिली है। चोट के कारण वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे। अब उनकी टीम में वापसी हुई है।

इसके अलावा अमन मोखड़े, आयुष पांडे, यश राठौड़ और शेख रशीद को भी टीम में शामिल किया गया है। दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को भी टीम में स्थान दिया गया है।

मल्टी-डे टीम में शम्स मुलानी और तनुष कोटियान स्पिन विभाग को मजबूती देंगे। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे और नचिकेत भुटे जैसे खिलाड़ियों पर होगी। आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले प्रफुल्ल हिंगे पर भी नजरें रहेंगी। एन जगदीशन और कुमार कुशाग्र को विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

वनडे टीम में हार्दिक पांड्या को जगह

वनडे टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे। देवदत्त पडिक्कल को उपकप्तान बनाया गया है। वनडे टीम में साई सुदर्शन और प्रियांश आर्या को भी शामिल किया गया है। मध्यक्रम में रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र और नमन धीर अहम भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, शानदार फॉर्म में चल रहे प्रभसिमरन सिंह से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

वनडे टीम में हार्दिक पांड्या की मौजूदगी से भारत-ए को अतिरिक्त मजबूती मिलेगी। हालांकि, सीरीज में उनकी भागीदारी फिटनेस टेस्ट के परिणाम पर निर्भर रहेगी। भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच पहला मल्टी-डे मुकाबला 22 सितंबर से खेला जाएगा। दूसरा मल्टी-डे मैच 29 सितंबर से शुरू होगा। इसके बाद वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को होगा। दूसरा वनडे 9 अक्टूबर और तीसरा तथा अंतिम मैच 11 अक्टूबर को खेला जाएगा।

भारत-ए मल्टी-डे टीम

अमन मोखड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीशन (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे और वी. वैश्य।

भारत-ए वनडे टीम

प्रियांश आर्या, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विपराज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पांड्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह और यश ठाकुर।

विजेंद्र गुप्ता ने किया विद्यार्थियों से संवाद,बोले राजनीति में आकर विकसित भारत में दे योगदान
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों राजनीति को दूर से न देखें, इसमें भाग लें और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। यह बात विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा के युवा संपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए कही। लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी के महत्व पर जोर  देते हुए  गुप्ता ने विद्यार्थियों से केवल राजनीति और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के दर्शक बने रहने के बजाय सार्वजनिक जीवन, सुशासन और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान देने का आह्वान किया।

राजधानी कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज, लॉ सेंटर और शिवाजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने युवा संपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत दिल्ली विधानसभा का भ्रमण किया और विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के साथ संसदीय कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक भागीदारी तथा सदन की कार्यवाही के सुचारु संचालन में विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर संवाद किया।

नेता प्रतिपक्ष से विधानसभा अध्यक्ष बनने तक के अपने सफर के संबंध में एक छात्र द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए गुप्ता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में उनका अनुभव चुनौतियों से भरा रहा, लेकिन इस अनुभव ने उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए और अधिक दृढ़ संकल्पित किया कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सदन के प्रत्येक सदस्य को अपनी बात रखने का उचित और सार्थक अवसर मिले।

विजेंद्र गुप्ता ने उन्हें लोकतांत्रिक संस्थाओं से निरंतर जुड़े रहने और जनहित के विषयों की एक जागरूक एवं सूचित समझ विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक जीवन में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा अपने ज्ञान, विचारों और ऊर्जा के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

26 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में कुशल डायमंड्स और उसके दो डायरेक्टरों को 5 साल की सजा
Kushal Diamonds Fraud Case: अहमदाबाद (सच कहूँ/एजेंसी)। गुजरात के अहमदाबाद स्थित सीबीआई कोर्ट ने करीब 26 साल पुराने धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के मामले में अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने निजी कंपनी मेसर्स कुशल डायमंड्स लिमिटेड और उसके दो निदेशकों को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने कंपनी पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा कंपनी के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर बकुल जवेरी और डायरेक्टर मजह एस. कपाड़िया को पांच-पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। दोनों पर 30-30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

सीबीआई के अनुसार, यह मामला नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन यानी एनएसआईसी की अहमदाबाद इकाई से जुड़ा हुआ है। जांच में सामने आया था कि बिल डिस्काउंटिंग सुविधा और कच्चा माल सहायता योजना के तहत कुशल डायमंड्स लिमिटेड को कुल 2,34,85,081 रुपये की वित्तीय सहायता दी गई थी।

जांच के मुताबिक, इस राशि में से 1,34,88,717 रुपये पुराने बकाये, चेक से प्राप्त भुगतान, विदेशी खरीदारों से मिले भुगतान और अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट के रूप में समायोजित किए गए। इसके बाद 31 मार्च 1996 तक कंपनी पर 99,96,364 रुपये की अंतिम देनदारी बची थी। सीबीआई ने इसे एनएसआईसी को हुआ गलत आर्थिक नुकसान बताया था।

वर्ष 2000 में दर्ज हुआ था मामला

सीबीआई ने इस प्रकरण में 15 मार्च 2000 को प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप था कि एनएसआईसी, अहमदाबाद के तत्कालीन अधिकारियों ने कुशल डायमंड्स लिमिटेड के निदेशकों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची और वित्तीय अनियमितताओं को अंजाम दिया। जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने 8 जनवरी 2002 को आठ आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। आरोपियों में कुशल डायमंड्स लिमिटेड, उसके निदेशक बकुल जवेरी, मजह एस. कपाड़िया और सुभाष छनाना के अलावा एनएसआईसी के चार अधिकारी शामिल थे।

मुकदमे की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने कंपनी और उसके दो निदेशकों को दोषी ठहराया। वहीं, एनएसआईसी के चार अधिकारियों—वीरेन्द्र कुमार सावनी, रोहित ढींगरा, राम अवतार अग्रवाल और राजेश अरोड़ा—को अदालत ने आरोपों से बरी कर दिया। मामले के एक अन्य आरोपी सुभाष छनाना का मुकदमे के दौरान निधन हो गया था। इसलिए अदालत ने उनके खिलाफ चल रही कार्यवाही समाप्त कर दी।

इस मामले में सीबीआई की ओर से वर्ष 2000 में कार्रवाई शुरू की गई थी। लगभग 26 साल बाद आए फैसले में अदालत ने निजी कंपनी और उसके दो निदेशकों को दोषी माना, जबकि एनएसआईसी के अधिकारियों को आरोपों से राहत दी। अदालत के निर्णय से स्पष्ट है कि मामले में प्रत्येक आरोपी की भूमिका का अलग-अलग परीक्षण किया गया।

Anthropic Resignation: ‘एआई मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा’, Anthropic के रिसर्चर जैकब कॉक्सन की चेतावनी
Anthropic Resignation: सैन फ्रांसिस्को (सच कहूँ/एजेंसी)।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से विकसित होते दौर के बीच युवा रिसर्चर जैकब कॉक्सन का Anthropic से इस्तीफा चर्चा का विषय बन गया है। कंपनी छोड़ने के बाद कॉक्सन ने AI उद्योग में चल रही प्रतिस्पर्धा और भविष्य में विकसित होने वाली अत्यधिक सक्षम प्रणालियों को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

कॉक्सन का कहना है कि AI कंपनियां ऐसे सिस्टम तैयार करने की दिशा में तेजी से बढ़ रही हैं, जो आने वाले वर्षों में मानव समाज के लिए गंभीर चुनौतियां पैदा कर सकते हैं। उनके मुताबिक, तकनीक के विकास की रफ्तार और उससे जुड़े संभावित जोखिमों के बीच संतुलन बनाना बेहद जरूरी है।

OpenAI और Anthropic में कर चुके हैं काम

कॉक्सन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने इस्तीफे की जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने पिछले करीब तीन वर्षों में OpenAI और Anthropic दोनों में प्री-ट्रेनिंग रिसर्च पर काम किया है। उनका मुख्य काम बड़े AI मॉडल्स को भारी मात्रा में डेटा के जरिए प्रशिक्षित करने से संबंधित रहा है। अपने अनुभव के आधार पर उन्होंने मौजूदा AI दौड़ की दिशा पर चिंता जताई है।

कॉक्सन के अनुसार, AI कंपनियां ऐसे सिस्टम विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं जो भविष्य में अपनी क्षमताओं को खुद बेहतर बनाने में सक्षम हो सकते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसी तकनीक को विकसित करने की गति पर्याप्त सुरक्षा और समझ के साथ आगे बढ़ रही है। उनका मानना है कि यदि AI सिस्टम इंसानों से बेहतर प्रदर्शन करने की स्थिति में पहुंचते हैं, तो उनका प्रभाव केवल डिजिटल दुनिया तक सीमित नहीं रह सकता। साइबर सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और वास्तविक दुनिया के संसाधनों पर इसका असर पड़ने की आशंका भी जताई गई है।

AI के संभावित खतरे पर उद्योग में भी चिंता

कॉक्सन ने दावा किया कि AI क्षेत्र में काम करने वाले कुछ शोधकर्ता और वरिष्ठ अधिकारी निजी तौर पर इस तकनीक के दीर्घकालिक प्रभावों को लेकर काफी चिंतित हैं। उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया कि अगर जोखिमों को लेकर चिंता मौजूद है तो AI का विकास इतनी तेजी से क्यों जारी रखा जा रहा है।

उनके मुताबिक, अलग-अलग AI कंपनियों में जोखिम को लेकर नजरिया एक जैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ संस्थानों में खतरे को ज्यादा गंभीरता से समझा जाता है, लेकिन प्रतिस्पर्धा से पीछे छूटने की आशंका विकास की गति को प्रभावित कर रही है। कॉक्सन ने AI उद्योग में मौजूद उस सोच की आलोचना की, जिसके तहत कोई कंपनी सुरक्षा कारणों से विकास की रफ्तार कम करती है तो उसे डर रहता है कि दूसरी कंपनी बिना पर्याप्त सुरक्षा उपायों के आगे निकल सकती है।

उनके अनुसार, यही प्रतिस्पर्धी दबाव कंपनियों को अधिक शक्तिशाली AI सिस्टम विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने शोधकर्ताओं से अपील की कि केवल तकनीकी प्रगति को अपरिहार्य मानकर आगे बढ़ने के बजाय AI सुरक्षा के नियमों और मानकों पर भी गंभीरता से विचार किया जाए।

शोधकर्ताओं से आत्ममंथन की अपील

कॉक्सन ने AI वैज्ञानिकों के सामने एक अहम सवाल रखा कि क्या ऐसे सुपरइंटेलिजेंट सिस्टम को प्रशिक्षित करना उचित है, जिनके आंतरिक व्यवहार और निर्णय लेने की प्रक्रिया को इंसान अभी पूरी तरह नहीं समझते। उन्होंने AI लैब्स में काम करने वाले शोधकर्ताओं से आग्रह किया कि मौजूदा दौर को केवल तकनीकी दौड़ के रूप में न देखा जाए। उनके अनुसार, यही समय है जब विकास की सीमाओं, सुरक्षा प्रोटोकॉल और जिम्मेदार AI निर्माण को लेकर ठोस फैसले किए जा सकते हैं।

कॉक्सन ने बताया कि AI क्षेत्र में कुछ लोग मौजूदा प्रतिस्पर्धा को ‘क्रंचटाइम’ और ‘एंडगेम’ जैसे शब्दों से भी परिभाषित कर रहे हैं। उनका मानना है कि इन शब्दों से पता चलता है कि उद्योग का एक वर्ग अत्यधिक सक्षम और आत्म-सुधार करने वाले AI मॉडल्स के विकास को निर्णायक चरण के तौर पर देख रहा है। इसके अलावा, कॉक्सन उन 1,000 से अधिक AI शोधकर्ताओं में भी शामिल रहे हैं, जिन्होंने वैश्विक स्तर पर सरकारों के बीच AI से जुड़े मुद्दों पर बेहतर समन्वय की मांग करने वाले एक बयान का समर्थन किया था।

Air India News: ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल हुआ खराब, एयर इंडिया की उड़ानें भी हुई प्रभाव‍ित
नई दिल्ली (सच कहूँ/एजेंसी)। ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई तकनीकी गड़बड़ी का असर भारत की प्रमुख एयरलाइन एयर इंडिया की उड़ानों पर भी पड़ा है। एयरलाइन ने बुधवार को बताया कि ब्रिटेन के कई हवाई अड्डों से आने-जाने वाली उसकी कुछ उड़ानों के संचालन में व्यवधान आया है।

तकनीकी समस्या के चलते एयर इंडिया को कुछ उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा, जबकि कई सेवाएं देरी से संचालित हुईं या उन्हें रद्द करना पड़ा। एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें। एयर इंडिया के अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आए व्यवधान का प्रभाव उसकी कुछ अन्य सेवाओं पर भी पड़ सकता है।

इसकी वजह यह है कि प्रभावित उड़ानों के कारण विमान और चालक दल अपने निर्धारित स्थानों तक समय पर नहीं पहुंच सके। एयरलाइन ने कहा कि वह पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और परिचालन पर पड़ने वाले असर को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।

1,000 से ज्यादा उड़ानों पर असर

फ्लाइट ट्रैकिंग से जुड़े आंकड़ों के अनुसार, तकनीकी खराबी के कारण ब्रिटेन में 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं। इसका असर देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर उड़ानों के आगमन और प्रस्थान दोनों पर देखने को मिला। हीथ्रो, एडिनबर्ग और मैनचेस्टर जैसे बड़े एयरपोर्ट भी इस व्यवधान से प्रभावित हुए। यात्रियों को उड़ान से पहले संबंधित एयरलाइन और एयरपोर्ट से जानकारी लेने की सलाह दी गई।

ब्रिटेन की एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेवा संचालित करने वाली NATS ने बताया कि उसके फ्लाइट प्रोसेसिंग सिस्टम में तकनीकी समस्या आने के कारण यह व्यवधान पैदा हुआ। बाद में NATS ने जानकारी दी कि समस्या को दूर करने के लिए तकनीकी समाधान लागू कर दिया गया है और सिस्टम सामान्य रूप से काम करने लगा है। हालांकि, बड़ी संख्या में प्रभावित उड़ानों के कारण स्थिति पूरी तरह सामान्य होने में समय लगने की संभावना जताई गई।

Heathrow एयरपोर्ट भी NATS के संपर्क में

हीथ्रो एयरपोर्ट ने भी बताया कि वह NATS के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि तकनीकी समस्या के कारण यात्रियों और उड़ान संचालन पर पड़े प्रभाव को जल्द से जल्द कम किया जा सके। एयरपोर्ट पर पहले से प्रभावित उड़ानों के कारण परिचालन व्यवस्था को सामान्य करने के लिए प्रयास जारी रहे।

इस तकनीकी व्यवधान का प्रभाव ब्रिटेन तक सीमित नहीं रहा। ब्रिटेन और आयरलैंड के बीच संचालित कुछ उड़ान सेवाएं भी प्रभावित हुईं।डबलिन एयरपोर्ट ने यात्रियों को आगाह किया कि ब्रिटेन से आने-जाने वाली उड़ानों के कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है। यात्रियों से अपनी उड़ान की स्थिति की जानकारी पहले ही लेने को कहा गया है।

यात्रियों के लिए सलाह: यदि आपकी यात्रा ब्रिटेन के किसी एयरपोर्ट से या वहां के लिए है, तो एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी एयरलाइन की वेबसाइट/ऐप पर फ्लाइट स्टेटस जरूर जांचें।

Satya Niketan Building Collapse Update: सत्य निकेतन इमारत हादसा: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Satya Niketan Building Collapse Update: नई दिल्ली (सच कहूँ/एजेंसी)। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने पीजी संचालक सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। पुलिस घटना के कारणों और इमारत में चल रहे निर्माण व मरम्मत कार्य की भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मकान मालिक के बेटे महेश बंसल से पूछताछ के दौरान इमारत को लेकर अहम जानकारी सामने आई। महेश ने बताया कि अगस्त 2025 से यह भवन उसके दो कारोबारी साझेदारों शुभम त्यागी और सुधांशु को लीज पर दिया गया था।

‘हॉस्टल डेज’ के नाम से चल रहा था पीजी

जांच में सामने आया है कि शुभम त्यागी और सुधांशु लीज पर ली गई इमारत में ‘हॉस्टल डेज’ नाम से लड़कों के लिए पीजी सुविधा संचालित कर रहे थे। हादसे के समय भवन में कई छात्र मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक के परिवार की ओर से इमारत के रखरखाव की जिम्मेदारी महेश देखता था। महेश को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था और उसकी पुलिस हिरासत की अवधि बुधवार को समाप्त हो रही है। उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किए जाने की बात कही गई है।

पुलिस ने इससे पहले उत्तर प्रदेश के कासगंज से उस लेबर कॉन्ट्रैक्टर को भी गिरफ्तार किया था, जो इमारत के बेसमेंट में मरम्मत का काम संभाल रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में कॉन्ट्रैक्टर से पुलिस को पता चला कि हादसे वाले दिन बेसमेंट के फर्श पर काम चल रहा था। बताया गया कि बारिश के दौरान पिछले कई दिनों से वहां कचरा जमा हो रहा था, जिसके चलते फर्श की मरम्मत की जा रही थी। इसके साथ ही इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर भी काम किए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है कि क्या अतिरिक्त व्यावसायिक जगह तैयार करने के लिए किए जा रहे बदलावों का इमारत की संरचना पर कोई असर पड़ा था।

हादसे में सात लोगों की हुई थी मौत

पुलिस के मुताबिक, ‘हॉस्टल डेज’ नाम से संचालित यह पांच मंजिला इमारत रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे ढह गई थी। घटना के वक्त भवन में कई छात्र मौजूद थे। हादसे में सात लोगों की मौत हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मकान मालिक के परिवार, पीजी संचालन और मरम्मत कार्य से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच शुरू की। अब सुधांशु की गिरफ्तारी के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इमारत को पीजी के रूप में संचालित करने, रखरखाव और मरम्मत से जुड़े फैसलों में किस-किस की भूमिका थी।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों को जुटा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि इमारत में किस प्रकार के निर्माण या बदलाव किए गए थे और क्या इसके लिए जरूरी अनुमति ली गई थी। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई के साथ अन्य संभावित जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में 11 से 14 सितंबर तक बारिश को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Delhi NCR Weather: नई दिल्ली (सच कहूँ/एजेंसी)। मानसून की सक्रियता के बीच दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अगले कुछ दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 सितंबर से राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने के साथ तापमान में भी कमी आ सकती है। मौसम के लिहाज से 11 से 14 सितंबर का समय खास रहने वाला है। इस अवधि में दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बारिश के कारण दिन के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है।

9 सितंबर को दिल्ली में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाला रह सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 10 सितंबर को भी मौसम में बहुत बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

11 सितंबर से बारिश की शुरुआत

मौसम का रुख 11 सितंबर से बदल सकता है। इस दिन दिल्ली में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान गिरकर करीब 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री रहने की संभावना है। 12 सितंबर को बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस दिन बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।13 सितंबर को भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

वहीं, 14 सितंबर को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की उम्मीद है। बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है।

चार दिनों में 5 डिग्री तक नीचे आएगा अधिकतम तापमान

पूर्वानुमान पर नजर डालें तो 9 सितंबर को 35 डिग्री के आसपास रहने वाला अधिकतम तापमान 14 सितंबर तक करीब 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। यानी बारिश और बादलों के प्रभाव से दिन के तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण बारिश के दौरान तापमान कम होने के बावजूद उमस महसूस हो सकती है।

दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां बने रहने का अनुमान जताया है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के लोगों को अगले कुछ दिनों में बदलते मौसम के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

PM Modi Mumbai Visit: पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध? फर्जी पीएमओ अधिकारी बॉडीगार्ड के साथ हिरासत में
PM Modi Mumbai Visit: मुंबई, (सच कहूँ/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे से पहले बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर परिसर से दो लोगों को हिरासत में लिया है। इसी स्थान पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का आयोजन होना है। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए 24 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताया था। उसकी पहचान रोहन पारेख के तौर पर हुई है। सुरक्षा जांच के दौरान उसके पास मिला PMO का पहचान पत्र कथित रूप से फर्जी पाया गया।

बॉडीगार्ड के साथ पहुंचा था युवक

जांच के दौरान सामने आया कि रोहन पारेख एक निजी बॉडीगार्ड के साथ परिसर में मौजूद था। पुलिस के मुताबिक, बॉडीगार्ड के पास हथियार भी मिला है। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। मामले की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित फर्जी पहचान पत्र के जरिए युवक कार्यक्रम स्थल तक कैसे पहुंचा और वहां आने के पीछे उसका उद्देश्य क्या था।

यह घटनाक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे से कुछ समय पहले सामने आया है। प्रधानमंत्री मंगलवार शाम ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 के सातवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का आयोजन 8 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में यह आयोजन वित्तीय प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण मंच के रूप में स्थापित हुआ है।

कई रेल परियोजनाओं को भी हरी झंडी दिखाएंगे पीएम

इस सम्मेलन में नीति निर्माता, नियामक संस्थाएं, केंद्रीय बैंक, वित्तीय संस्थान, फिनटेक और प्रौद्योगिकी कंपनियां, निवेशक तथा शिक्षाविद सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ वित्तीय क्षेत्र में हो रहे बदलावों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करते हैं। मुंबई दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई रेल परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के तहत न्यू साणंद (उत्तर), न्यू मकरपुरा, न्यू उंबरगांव और न्यू जेएनपीटी से मालगाड़ियों की सेवाओं को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इसके साथ ही टांडा रोड से वडोदरा के प्रतापनगर के बीच नई यात्री ट्रेन सेवा का भी शुभारंभ किया जाएगा।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले फर्जी पहचान पत्र के साथ युवक के पहुंचने के मामले ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। क्राइम ब्रांच अब हिरासत में लिए गए दोनों लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के पीछे वास्तविक उद्देश्य क्या था और सुरक्षा व्यवस्था में सेंध किस स्तर पर लगी।

UGC NET Re-exam: 9-10 सितंबर को दिल्ली जा रहे हैं तो ट्रैफिक पाबंदियों को देखकर निकलें
UGC NET Re-exam: नई दिल्ली (सच कहूँ/एजेंसी)। यूजीसी नेट जून 2026 की पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने यात्रा की तैयारी पहले से करने की सलाह दी है। एजेंसी के अनुसार, 9 और 10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में संभावित यात्रा प्रतिबंधों के कारण कुछ मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। ऐसे में परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सामान्य से अधिक समय लग सकता है।

एनटीए ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे अपने यात्रा मार्ग की पहले जांच कर लें, पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें और संभावित मार्ग परिवर्तन या देरी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त समय रखें। एजेंसी का उद्देश्य यह है कि परीक्षार्थी निर्धारित रिपोर्टिंग समय से काफी पहले केंद्र पर पहुंच सकें।

तीन विषयों की होगी पुनर्परीक्षा

एनटीए के अनुसार, अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र विषयों की पुनर्परीक्षा 9 और 10 सितंबर को देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने इन विषयों में से किसी एक का चयन किया था।

पुनर्परीक्षा का निर्णय अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र के प्रश्नपत्रों में कथित त्रुटियों से संबंधित शिकायतों के बाद लिया गया। एनटीए ने इन शिकायतों की जांच के लिए एक समिति गठित की थी। अधिकारियों के अनुसार, समिति की सिफारिशों के आधार पर निष्पक्ष और त्रुटिरहित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया गया। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि पुनर्परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा, सीटों का आवंटन कम नहीं किया जाएगा।

दिल्ली में यात्रा को लेकर क्यों जारी हुई सलाह?

यह सलाह ऐसे समय में आई है जब भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। एनटीए ने संभावित यातायात प्रतिबंधों और मार्गों में बदलाव को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों से पहले से यात्रा योजना बनाने का आग्रह किया है।

यूजीसी-नेट परीक्षा सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर पदों के लिए पात्रता, पीएचडी में प्रवेश और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए योग्यता निर्धारित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। जून 2026 की परीक्षा 87 विषयों में आयोजित की गई थी। एनटीए के अनुसार, अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र को छोड़कर अन्य 84 विषयों के परिणाम निर्धारित समय पर घोषित किए जाएंगे।

परीक्षा कार्यक्रम:

विषय                    तारीख                                समय                                                                पाली
अंग्रेजी                 9 सितंबर                        सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक                              पहली
वाणिज्य               9 सितंबर                         दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक                                दूसरी
समाजशास्त्र        10 सितंबर                        सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक                              पहली