रंगमंच - Sach Kahoon Hindi

Entertainment News: अभिनेत्री आंचल सिंह ने निवेश बैंकर मोहित चावला संग लिए सात फेरे
मुंबई। फिल्म और टेलीविजन जगत की अभिनेत्री आंचल सिंह (Aanchal Singh) ने अपने लंबे समय के मित्र एवं निवेश बैंकर मोहित चावला (Mohit Chawla) के साथ विवाह बंधन में बंधने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है। अभिनेत्री ने शुक्रवार को अपने विवाह समारोह की कई खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए एक भावनात्मक संदेश भी लिखा, जिसे प्रशंसकों का भरपूर स्नेह मिल रहा है। Entertainment News

आंचल सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर विवाह की झलकियां साझा करते हुए लिखा कि विवाह केवल दो लोगों का साथ नहीं, बल्कि दो परिवारों, रिश्तों और भावनाओं का सुंदर मिलन है। उन्होंने अपने जीवन के इस नए अध्याय को प्रेम, विश्वास और अपनत्व से भरी नई शुरुआत बताया।

अभिनेत्री ने अपने संदेश में विवाह के महत्व को भावनात्मक शब्दों में व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में कुछ पल ऐसे होते हैं, जिन्हें शब्दों में पूरी तरह व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने लिखा कि विवाह के दौरान एक-दूसरे की ओर उठी मुस्कान, साथ निभाने का संकल्प और मांग में सजा सिंदूर जीवनभर के विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। Entertainment News

'शादी बेटी को उसके घर से दूर नहीं करती'

आंचल सिंह ने अपने संदेश में यह भी कहा कि विवाह के बाद बेटी अपने मायके से अलग नहीं हो जाती, बल्कि उसके जीवन में एक नया परिवार जुड़ जाता है। उनके अनुसार, विवाह किसी रिश्ते को पीछे छोड़ने का नहीं, बल्कि अपने जीवन में नए संबंधों और स्नेह को स्थान देने का अवसर है। उन्होंने लिखा कि शादी के बाद व्यक्ति की दुनिया पहले से अधिक विस्तृत हो जाती है। परिवार, रिश्तेदार और शुभचिंतक बढ़ते हैं, जिससे जीवन प्रेम, आशीर्वाद और अपनत्व से और अधिक समृद्ध हो जाता है। आंचल सिंह की विवाह तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों और मनोरंजन जगत से जुड़े कई कलाकारों ने नवविवाहित दंपति को शुभकामनाएं दीं। विवाह की तस्वीरों और उनके भावनात्मक संदेश को सोशल मीडिया पर व्यापक सराहना मिल रही है। Entertainment News

Entertainment News: नेशनल अवॉर्ड मिलने पर क्या बोले स्क्रीनराइटर योगेश देशपांडे
72nd National Film Awards: पुणे (एजेंसी)। 18 जुलाई को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं का ऐलान किया गया। इसमें स्क्रीनराइटर योगेश देशपांडे मराठी फिल्म 'स्वरगंधर्व सुधीर फड़के' के लिए बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड दिया गया। अवॉर्ड से सम्मानित होने पर योगेश देशपांडे ने कहा है कि राष्ट्रीय पुरुस्कार मिलना किसी भी कलाकार और लेखक के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। एक अच्छी कहानी लिखने के लिए लगातार सीखना, अध्ययन करना और किरदारों की सच्चाई को समझना बेहद जरूरी है। Entertainment News

योगेश देशपांडे ने कहा, ''भारतीय सिनेमा में कहानी कहना अपने आप में एक खास कला है। अगर कोई लेखक पूरी ईमानदारी से मेहनत करता है, अच्छी रिसर्च करता है और कहानी को सही तरीके से पेश करता है, तो उसे पहचान जरूर मिलती है। स्क्रीनराइटिंग सिर्फ शब्द लिखने का काम नहीं है, बल्कि किसी किरदार और उसकी पूरी दुनिया को समझकर उसे दर्शकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है।''

योगेश देशपांडे ने बताया कि फिल्म 'स्वरगंधर्व सुधीर फड़के' के दौरान उन्हें सबसे बड़ी चुनौती महान संगीतकार और कलाकार सुधीर फड़के की जिंदगी पर आधारित कहानी लिखने में महसूस हुई। वह देश के बड़े संगीतकारों में से एक रहे हैं और संगीत जगत में उनका योगदान बेहद खास है। लता मंगेशकर से लेकर आशा भोसले तक कई बड़े कलाकारों के साथ उन्होंने काम किया। हिंदी और मराठी सिनेमा में उनके संगीत को आज भी लोग बेहद पसंद करते हैं। Entertainment News

उन्होंने कहा, ''बाबूजी जैसे बड़े व्यक्तित्व की कहानी को पर्दे पर दिखाना एक बड़ी जिम्मेदारी थी, क्योंकि लोगों के दिल में उनके लिए बहुत सम्मान है। सुधीर फड़के के बेटे श्रीधर फड़के खुद भी बड़े संगीतकार और गायक हैं। उन्होंने भी कहा था कि कहानी लिखते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि बाबूजी के जीवन से जुड़ी कोई गलत बात या गलत छवि सामने न आए।''

योगेश देशपांडे ने बताया, ''इसी वजह से मैंने करीब तीन साल तक लगातार रिसर्च की। सुधीर फड़के के परिवार से मुलाकात की, उनसे बातचीत की और हर पहलू को समझने की कोशिश की। मेरा उद्देश्य सिर्फ एक डॉक्यूमेंट्री जैसी जानकारी देना नहीं था बल्कि दर्शकों को एक ऐसा सिनेमाई अनुभव देना था, जिसमें कहानी भी मजबूत हो और किरदार की सच्चाई भी बनी रहे।'' Entertainment News

उन्होंने कहा, ''सुधीर फड़के की जिंदगी में संघर्ष से सफलता तक का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। एक कलाकार के रूप में उनकी यात्रा शून्य से शुरुआत करके ऊंचाई तक पहुंचने की कहानी है। ऐसे में हर सीन और हर संवाद लिखते समय यह ध्यान रखना जरूरी था कि किरदार वास्तविक लगे और दर्शकों को ऐसा महसूस न हो कि कहानी में अनावश्यक बदलाव किए गए हैं।''

योगेश ने बताया, ''फिल्म में सुधीर फड़के के संगीत को भी खास महत्व दिया गया है। उनके कई लोकप्रिय गीतों को कहानी का हिस्सा बनाया गया ताकि नई पीढ़ी भी उनके संगीत और योगदान को समझ सके। हम सुधीर फड़के के गाने सुनते-सुनते बड़े हुए हैं।'' अपनी सफलता का श्रेय देते हुए योगेश देशपांडे ने अपनी फैमिली का भी धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी और बच्चे ने इस लंबे सफर में उनका पूरा साथ दिया। तीन साल तक रिसर्च और लेखन के दौरान परिवार ने उन्हें पूरा समय और सहयोग दिया। नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद अपनी जिम्मेदारी को लेकर योगेश ने कहा कि अब एक लेखक के तौर पर उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। आगे भी वह ऐसी कहानियां लिखना चाहते हैं, जिनमें भारतीय संस्कृति, समाज और लोगों की भावनाओं की झलक दिखाई दे। Entertainment News

Koel Mallick Resignation: टीएमसी को एक और बड़ा झटका! राज्यसभा सांसद कोयल मलिक ने दिया इस्तीफा
Koel Mallick Resignation: कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस को गुरुवार को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी की राज्यसभा सदस्य और लोकप्रिय बंगाली अभिनेत्री रुक्मिणी मलिक (कोयल मलिक) ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  उनके इस्तीफे के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।  कोयल मलिक ने 6 अप्रैल 2026 को पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। उन्हें तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए नामित किया था, हालांकि अब उनके अचानक इस्तीफे को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के लिए एक बड़े राजनीतिक झटके के रूप में देखा जा रहा है। Bengal TMC News

राजनीति में आने से पहले कोयल मलिक बंगाली फिल्म उद्योग का एक बेहद चर्चित और लोकप्रिय चेहरा रही हैं। उन्हें टॉलीवुड की 'टॉली-क्वीन' भी कहा जाता है। पिछले दो दशकों से वह बंगाली सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2003 में सुपरहिट फिल्म 'नेटर गुरु' से की थी। इसके बाद 'बंधन' (2004), 'शुभदृष्टि' (2005), 'पागलू' (2011), 'हेमलॉक सोसाइटी' (2012) और 'मितिन माशी' थ्रिलर सीरीज (2019) जैसी कई सफल फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई।

कोयल मलिक को अपने शानदार अभिनय के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं। उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड बांग्ला, दो बीएफजेए अवॉर्ड और साल 2023 में पश्चिम बंगाल सरकार का प्रतिष्ठित 'महानायक सम्मान' प्रदान किया गया था। अगर उनके पारिवारिक जीवन की बात करें तो वह बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रंजीत मलिक और दीपा मलिक की बेटी हैं। फिलहाल उनके इस फैसले ने टीएमसी की राजनीति और पश्चिम बंगाल के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।

इससे पहले भी लगातार टीएमसी में अंदरूनी कलह बढ़ती दिख रही है। 'असली टीएमसी' का मामला ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले मूल गुट और रितब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट के बीच पार्टी के नाम, सिंबल और राजनीतिक नियंत्रण को लेकर चल रहा एक बड़ा कानूनी और राजनीतिक विवाद बना हुआ है। Bengal TMC News

Kesari Chand Maloo Passes away: नहीं रहे राजस्थान के प्रसिद्ध उद्योगपति व वीणा म्यूजिक के संस्थापक
Kesari Chand Maloo Passes away: जयपुर। राजस्थान के प्रसिद्ध उद्योगपति और वीणा म्यूजिक (वीणा कैसेट्स) के संस्थापक केसरी चंद्र मालू का सोमवार देर रात यहां हृदयाघात से निधन हो गया। वह करीब 80 वर्ष के थे। चूरू जिले के सुजानगढ़ में जन्मे मालू का राजस्थानी भाषा, लोकसंगीत और लोक कलाकारों के लिए उल्लेखनीय योगदान रहा। उन्होंने वीणा कैसेट्स के माध्यम से पांच हजार से अधिक राजस्थानी लोकगीतों को संरक्षित किया। घूमर, चीरमी, और कांगसियो जैसे प्रसिद्ध एल्बमों के माध्यम से उन्होंने कई नए कलाकारों को मंच प्रदान किया। कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें राजस्थान रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Rohit Chandel Arrested: यह टीवी एक्टर 16 वर्षीय लड़की को बार-बार फोन कर परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार
Rohit Chandel Arrested: मुंबई। घाटकोपर पुलिस ने टीवी अभिनेता रोहित चंदेल को गिरफ्तार कर लिया। उन पर 16 वर्षीय लड़की को बार-बार फोन कर परेशान करने, उसका पीछा करने और मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने एक्टर पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, पूर्वी उपनगर में रहने वाले आरोपी ने नाबालिग लड़की को अपने और कई अन्य नंबरों से बार-बार फोन करके परेशान किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 5 जुलाई को उसने लड़की को उसकी रिहायशी इमारत के पास रोका, उसका पीछा किया, उससे झगड़ा किया, उसे गालियां दीं और मारपीट की। Entertainment News

Gurugram News: पूज्य गुरु जी को दिया मिस्टर इंडिया सीजन-4 के विजेता प्रोफेसर डॉ. संजय ने अपनी सफलता का श्रेय
Mr. India Season 4: गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय मेहरा)। पेशे से प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार ने फैशन की दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मिस्टर इंडिया सीजन-4 का खिताब अपने नाम किया है। उदयपुर में आयोजित भव्य समारोह में डॉ. संजय को मिस्टर इंडिया सीजन-4 का विजेता घोषित किया गया। उन्होंने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया है। उनका आशीर्वाद ही उनके जीवन की हर उपलब्धि में सदैव फलता-फूलता है। कई वर्षों से उनका परिवार और वे स्वयं डेरा सच्चा सौदा से जुड़े हैं। Gurugram News

मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा गांव के मूल निवासी प्रोफेसर डॉ.संजय कुमार ने कहा कि पूज्य गुरु जी का उनके जीवन की हर सफलता में आशीर्वाद रहता है। डॉ. संजय कुमार ने ज्ञान के साथ फैशन में भी खुद को निखारा है। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक से पीएचडी कर चुके डॉ. संजय मॉडलिंग की दुनिया में उच्च शिक्षा का दुर्लभ उदाहरण हैं। मिस्टर इंडिया सीजन-4 में शुरूआत से ही उनकी बौद्धिक क्षमता, शालीनता और आत्मविश्वास ने सबका ध्यान खींचा। फिनाले में रैंप वॉक, व्यक्तित्व और सवाल-जवाब में उन्होंने सटीक जवाबों और आत्मविश्वास से निर्णायकों एवं दर्शकों का दिल जीता।

डॉ. संजय कई राष्ट्रीय ब्रांड्स के विज्ञापनों का हिस्सा रह चुके हैं। देश के बड़े फैशन वीक्स में रैंप वॉक का लंबा अनुभव रखते हैं। मिस्टर एंड मिस इंडिया नेक्स्ट टॉप सुपर मॉडल सीजन-4 मॉडलिंग रिवोल्यूशन की तरफ से गीतांजलि रिजॉर्ट उदयपुर में आयोजित किया गया था। इस शो के आयोजक साहिल रघुवंशी और मयंक लालवानी हैं। इस शो में भारतभर से 25 युवक और 25 युवतियां ग्रैंड फिनाले के लिए चुने गए थे। डॉ. संजय सीनियर कैटेगरी में विनर रहे, मान्यता वैष्णव मिस कैटेगरी की विनर रहीं और प्रणजाल जूनियर कैटेगरी के विनर रहे। इस शो में डॉ. संजय को कैश प्राइज, दो एल्बम सॉन्ग और एक साल का मॉडलिंग कॉन्ट्रेक्ट मिला है।

ढलियारा से मिस्टर इंडिया तक का सफर

डॉ. संजय कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ढलियारा से प्राप्त की और फिर उच्च शिक्षा के लिए महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी गए, जहां से उन्होंने पीएचडी की डिग्री हासिल की। वर्तमान में वे प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं और शिक्षा के क्षेत्र में भी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. संजय की यह जीत सिर्फ एक खिताब नहीं है। यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और सही दिशा में किए गए प्रयासों से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इस उपलब्धि को हासिल करके डॉ. संजय कुमार ने यह साबित कर दिया कि डिग्री और ड्रीम दोनों साथ चल सकते हैं। हिमाचल से उठकर राष्ट्रीय मंच परचम लहराने वाले इस प्रोफेसर पर पूरे प्रदेश को गर्व है।

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, सजा बरकरार
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। चेक बाउंस के मामलों में अदालत ने उनकी सजा को बरकरार रखते हुए निचली अदालत के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि अभिनेता को बकाया रकम चुकाने के लिए कई मौके दिए गए लेकिन वह अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रहे। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने राजपाल यादव के आचरण को संदिग्ध बताया और आदेश दिया कि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी, इसलिए उन्हें तीन महीने की जेल की सजा भुगतनी होगी। हालांकि, उन्हें इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के लिए दो महीने का समय भी दिया गया है। Entertainment News

जेल की सजा के साथ-साथ अदालत ने हर मामले में 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इस तरह चेक बाउंस के सातों मामलों में कुल जुर्माना 7.35 करोड़ रुपये बनता है। अदालत के आदेश के अनुसार, प्रत्येक मामले में 1 करोड़ 4 लाख 75 हजार रुपए शिकायतकर्ता को दिए जाएंगे जबकि 25 हजार रुपए राज्य को जमा कराए जाएंगे। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि राजपाल यादव यदि इस फैसले को चुनौती देना चाहते हैं, तो उन्हें सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए दो महीने का समय दिया जाता है।

यह पूरा मामला अभिनेता की फिल्म 'अता पता लापता' के निर्माण से जुड़ा है। साल 2010 में इस फिल्म के लिए राजपाल यादव ने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी और तय समय पर कर्ज की रकम वापस नहीं की जा सकी। बाद में भुगतान के लिए जारी किए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद कंपनी ने उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ सात अलग-अलग मामले दर्ज कराए।

इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने पहले राजपाल यादव और उनकी पत्नी को छह महीने की सजा सुनाई थी। बाद में सेशन कोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा। इसके बाद मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा। हाईकोर्ट ने पहले उनकी सजा पर अंतरिम रोक लगाई थी और समझौते के लिए समय देते हुए बकाया राशि चुकाने का अवसर भी दिया था। कई बार आश्वासन देने के बावजूद भुगतान पूरा नहीं किया गया। इस वजह से दिल्ली हाईकोर्ट ने अब उनकी सजा को बरकरार रखा है। Entertainment News

Entertainment News: 'काला हिरण' के निर्माता अमित जानी को फिर मिली फिल्म रोकने की धमकी
Amit Jani Threat: नोएडा। फिल्म निर्माता अमित जानी ने दावा किया है कि काले हिरण मामले पर बनाई जा रही उनकी फिल्म 'काला हिरण-द बैटल फॉर लेगेसी' को लेकर उन्हें एक बार फिर धमकी भरा कॉल आया है। अमित जानी ने न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है। धमकी देने वालों ने उन्हें फिल्म से जुड़े काम को रोकने की बात कही है। अमित जानी ने इस मामले की जानकारी जांच एजेंसियों को भी देने की बात कही है। Entertainment News

एक न्यूज़ एजेंसी संग बातचीत में अमित जानी ने कहा, ''मैं कहीं जा रहा था, तभी मेरे पास एक कॉल आया। जब मैंने कॉल रिसीव नहीं किया तो कुछ देर बाद मुझे एक ऑडियो मैसेज मिला। इस मैसेज में मुझे डराने और धमकाने वाली बातें कही गईं। उसमें व्यक्ति ने मुझे फिल्म से जुड़े काम से दूर रहने की चेतावनी दी।'' अमित जानी ने कहा, ''धमकी मिलने के बाद मैंने तुरंत डायल 112 पर संपर्क किया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद रामपुर के भोट थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।''

फिल्म निर्माता ने बताया कि उन्हें पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा, ''इससे पहले मध्य प्रदेश के दतिया में किसी काम से गया था, वहां भी मुझे धमकी दी गई थी। मुझे ऑडियो मैसेज और हथियारों से जुड़े वीडियो भेजकर डराने की कोशिश की गई थी, जिसकी शिकायत मैंने दर्ज कराई थी।'' Entertainment News

अमित जानी ने आरोप लगाया कि इससे पहले उन्हें कुछ लोगों की ओर से समझौता करने का दबाव बनाया गया था। उन्होंने बताया,''मुझे कहा गया था कि मैं इस मामले में समझौता कर लूं, लेकिन इस तरह की धमकियों से मैं पीछे नहीं हटने वाला। मैंने इस पूरे मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों और जांच एजेंसियों को दे दी है।''

फिल्म निर्माता ने कहा, ''मैंने अपनी शिकायत में इस बात की जांच की मांग की है कि इन धमकियों के पीछे कौन लोग हैं और इसका असली मकसद क्या है। अगर किसी और की भी इसमें भूमिका है, तो उसकी भी जांच होनी चाहिए।'' अमित जानी ने अपने परिवार और फिल्म से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा, ''अगर मेरे परिवार, फिल्म के निर्देशक, निर्माता या फिल्म से जुड़े किसी अन्य व्यक्ति को कोई नुकसान पहुंचता है तो इसकी जिम्मेदारी उन लोगों की होगी, जिनके खिलाफ मैंने शिकायत दर्ज कराई है।'' Entertainment News

Entertainment News: स्मृति ईरानी का महिलाओं को प्रेरणादायक संदेश, खुद को उसी रूप में स्वीकारें, जैसी आप हैं
मुंबई। टेलीविजन अभिनेत्री और राजनेता स्मृति ईरानी ने नारीत्व और व्यक्तित्व का जश्न मनाते हुए महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायक संदेश शेयर किया है। 'वोइला' गीत का जिक्र करते हुए, जिसे मूल रूप से बारबरा प्रावी ने गाया था और बाद में एमा ने लोकप्रिय बनाया, स्मृति ने महिलाओं से खुद को उसी रूप में स्वीकार करने का आग्रह किया, जैसी वे हैं। उन्होंने महिलाओं को अपनी सच्चाई बोलने और कभी भी खुद पर शक करके अपनी अहमियत कम न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दुनिया को उनकी जरूरत उसी रूप में है, जैसी वे हैं। Entertainment News

एक देवी की आधुनिक पेंटिंग के पास बैठी अपनी तस्वीर साझा करते हुए स्मृति ने लिखा, "बारबरा प्रावी ने यह गीत गाया था और एमा ने इसे लाखों लोगों के दिलों तक पहुंचाया। दो असाधारण महिलाएं, दो अलग-अलग सफर और एक ऐसी याद, जो हमेशा ताजा रहेगी।" उन्होंने कहा कि हर महिला की आवाज़ सुने जाने लायक होती है।

स्मृति ने आगे कहा, "यह एक ऐसी कहानी है, जिसे बताया जाना चाहिए। एक ऐसी ज़िंदगी है, जिसे देखा और समझा जाना चाहिए। एक ऐसा जज़्बा है, जिसकी सराहना की जानी चाहिए। हम अक्सर अपनी ज़िंदगी का बड़ा हिस्सा दुनिया की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश में बिता देते हैं। ऐसे में कई बार हम उस शांत हिम्मत को भूल जाते हैं, जो सिर्फ खुद जैसा बनने के लिए जरूरी होती है।"

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "अगर आज आप खुद पर शक कर रहे हैं, यह सोच रहे हैं कि क्या आप पर्याप्त हैं, या किसी और की सोच के अनुसार खुद को बदलने या छोटा करने की कोशिश कर रहे हैं, तो ऐसा न करें।" उनके मुताबिक, अपनी जगह बनाओ। सच कहो। अपने ज़ख्मों को अपनाओ। अपनी ताकत का जश्न मनाओ। Entertainment News

एक्ट्रेस ने कहा कि दुनिया को किसी और की नकल नहीं चाहिए, उसे आपकी जरूरत है। इसलिए खुद जैसे हैं, वैसे ही रहें। मैं भी अपनी पहचान के साथ आपके सामने हूं। स्मृति ने हाल ही में "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" के दूसरे संस्करण में तुलसी विरानी की अपनी पुरानी भूमिका दोहराई है। इस शो का पहला संस्करण साल 2000 में प्रसारित हुआ था।

यह पारिवारिक ड्रामा तुलसी विरानी और प्रभावशाली विरानी परिवार की कहानी पर आधारित है। इसके पहले संस्करण में स्मृति ईरानी, अमर उपाध्याय, रोनित रॉय, सुधा शिवपुरी, अपरा मेहता, मंदिरा बेदी, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान और मौनी रॉय सहित कई कलाकारों ने अभिनय किया था। करीब 25 वर्ष बाद इस धारावाहिक का रीप्राइज्ड संस्करण अगस्त 2025 में प्रसारित हुआ। Entertainment News

12 साल की बच्ची के साथ वारदात पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख, बच्ची के लिए मांगा इंसाफ
Baruipur Case: मुंबई। टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने कोलकाता के बारुईपुर में 12 साल की लड़की के साथ दुराचार और मर्डर केस पर अपना दुख और गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने अधिकारियों से अपील की है कि वे इन लोगों को ढूंढें और बच्ची को इंसाफ दिलाएं। मुनमुन दत्ता ने एक पोस्टर शेयर किया, जिस पर लिखा था, "बारुईपुर के लिए इंसाफ।" कैप्शन में उन्होंने बस इतना लिखा, "12 साल की लड़की, एक छोटी सी बच्ची, जिसके साथ दुराचार और मर्डर कर दिया गया। इन लोगों को ढूंढो।" Kolkata News

पश्चिम बंगाल के बारुईपुर इलाके में 5 जुलाई को एक तालाब से 12 साल की लड़की का शव मिला। वह 4 जुलाई से लापता थी। मृतक लड़की के परिवार वालों का आरोप है कि उसके साथ दुराचार हुआ और फिर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस आरोप की पुष्टि नहीं की है। नाबालिग लड़की के शव का पोस्टमार्टम 5 जुलाई की रात को पूरा हुआ। पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह भी पता चलेगा कि उसके साथ दुराचार हुआ था या नहीं और रिपोर्ट के आधार पर ही आगे का मामला दर्ज किया जाएगा। सोमवार, 6 जुलाई को बारुईपुर पुलिस जिले ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले तीन पुलिस थानों के इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी।

निषेधाज्ञा लागू होने के साथ ही, इन तीन पुलिस थानों के इलाकों में एक ही समय और जगह पर पांच या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। रविवार को बारुईपुर में एक तालाब से नाबालिग लड़की का शव मिलने के बाद तनाव फैल गया था। स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि लड़की का हत्यारा होने के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। Kolkata News

एक्ट्रेस की बात करें तो मुनमुन दत्ता ने 2004 में 'हम सब बाराती' से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस पूजा भट्ट की डायरेक्ट की गई फिल्म 'हॉलिडे' में एक छोटे से रोल में नजर आई थीं। डिनो मोरिया, गुलशन ग्रोवर और ओंजोली नायर स्टारर यह फिल्म 1987 की अमेरिकी फिल्म 'डर्टी डांसिंग' का रीमेक है। मुनमुन दत्ता अभी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आ रही हैं, जो 'चित्रलेखा' मैगजीन के लिए तारक मेहता के साप्ताहिक कॉलम 'दुनिया ने ऊंधा चश्मा' पर आधारित है। यह भारत में सबसे लंबे समय तक चलने वाले टेलीविजन शो में से एक है। Kolkata News

कांग्रेस का काला अध्याय, भाजपा सच को दबाने में कर रही है मदद, अकाली दल इसका राजनीतिकरण कर रहा है, तीनों ने जसवंत सिंह खालरा और पंजाब को धोखा दिया: बलतेज पन्नू
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने सोमवार को फिल्म 'सतलज' को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाने की कड़ी निंदा की। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस मिलकर पंजाब में कांग्रेस के काले इतिहास को मिटाने और नई पीढ़ी को राज्य के अतीत के सबसे काले अध्यायों में से एक के बारे में सच्चाई जानने से रोकने के लिए काम कर रहे हैं।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि आज के डिजिटल युग में, फिल्में लोगों, खासकर युवाओं को इतिहास के बारे में जागरूक करने का सबसे शक्तिशाली माध्यम बन गई हैं। उन्होंने कहा, "नई पीढ़ी जानना चाहती है कि 1978, 1984, 1990 और अन्य महत्वपूर्ण समय के दौरान पंजाब में क्या हुआ था। अगर उन्हें किताबों और डॉक्यूमेंट्री से वंचित रखा जाता है, तो फिल्में ऐतिहासिक सच्चाई को बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण साधन बन जाती हैं।"

उन्होंने कहा कि गंभीर ऐतिहासिक फिल्मों के लिए सालों की रिसर्च और समर्पण की आवश्यकता होती है, जबकि प्रोपेगैंडा फिल्में केवल राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए बनाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि बॉलीवुड में ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित कई फिल्में बनी हैं, लेकिन आज पॉलिटिकल रिस्क के कारण प्रोड्यूसर ऐसे सब्जेक्ट्स को हाथ लगाने से हिचकिचाते हैं।

फिल्म 'सतलज' का ज़िक्र करते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि यह फिल्म पहले ही सालों की देरी झेल चुकी है। पहले इसका नाम 'घलूघारा' रखा गया था, बाद में सेंसर अधिकारियों के एतराज़ के बाद इसका नाम बदलकर 'पंजाब 95' कर दिया गया और आखिर में इसे 'सतलज' नाम से रिलीज़ किया गया। हालांकि, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने के सिर्फ़ दो दिन के अंदर ही इसे हटा दिया गया, जिससे कई गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

उन्होंने सवाल किया कि यह सिर्फ़ एक फिल्म का मामला नहीं है। सवाल यह है कि क्या सत्ता में बैठे लोग पंजाब का इतिहास मिटाना चाहते हैं? अगर ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित फिल्मों को जनता तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा है, तो क्या भाजपा और कांग्रेस नई पीढ़ी को सच्चाई बताने के बजाय व्हाट्सएप प्रोपेगैंडा के जाल में फंसाना चाहते हैं?"

उन्होंने बताया कि यह फिल्म ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालरा की ज़िंदगी और कुर्बानी पर आधारित है, जिन्होंने आतंक के दौर में हज़ारों लावारिस लाशों के गैर-कानूनी अंतिम संस्कार का पर्दाफाश किया था। उन्होंने आगे कहा, "जसवंत सिंह खालरा शिरोमणि अकाली दल के ह्यूमन राइट्स विंग के हेड थे और उन्होंने तरनतारन के श्मशान घाटों से बड़ी मेहनत से रिकॉर्ड इकट्ठा किए, जिससे यह साबित हुआ कि कई कथित लावारिस लाशें असल में उन लोगों की थीं जिनके गायब होने का कोई हिसाब ही नहीं था।"

बलतेज पन्नू ने कहा कि ये घटनाएं कांग्रेस के शासन और राष्ट्रपति शासन के दौरान हुईं, जिससे साफ पता चलता है कि कांग्रेस ऐसी फिल्म के आम लोगों तक पहुंचने से असहज महसूस करेगी।

जवाब मांगते हुए बलतेज पन्नू ने कहा, "रवनीत सिंह बिट्टू को पंजाब के लोगों को बताना चाहिए कि किसके कहने पर यह फिल्म हटाई गई है। क्या यह कांग्रेस के कहने पर किया गया क्योंकि फिल्म उनकी भूमिका को सामने लाती है, या भाजपा ने खुद पंजाब के दर्दनाक इतिहास को दबाने का फैसला किया है?"

बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल की भी आलोचना की और कहा कि भले ही उसके प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह बादल अब फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट कर रहे हैं, लेकिन जसवंत सिंह खालरा के परिवार ने खुद खालरा के गायब होने के बाद अकाली दल सरकार के रवैये के बारे में सार्वजनिक बात की है।

उन्होंने परमजीत कौर खालरा के एक वायरल वीडियो का ज़िक्र किया, जिसमें उन्होंने बताया कि जब परिवार जसवंत सिंह खालरा को ढूंढ रहा था, तब प्रकाश सिंह बादल का पूरा ध्यान अकाली दल को सत्ता में लाने के कैंपेन पर था। उनके मुताबिक, अकाली दल की सरकार के सत्ता में आने के बाद, परिवार ने मदद के लिए प्रकाश सिंह बादल से संपर्क किया, लेकिन जसवंत सिंह खालरा को ढूंढने में मदद करने के बजाय, उन्होंने परिवार को सिर्फ़ अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी। बलतेज पन्नू ने कहा कि शायद प्रकाश सिंह बादल को पहले से ही पता था कि जसवंत सिंह खालरा कभी वापस नहीं आएंगे। परिवार ने आखिरकार 1997 में उनकी अंतिम अरदास की थी।

बलतेज पन्नू ने सवाल किया, “अगर अकाली दल सच में इंसाफ के लिए प्रतिबद्ध था, तो वह खालरा परिवार की मदद करने में फेल क्यों रहा, जब उन्हें इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी?”

उन्होंने आगे इशारा किया कि अकाली दल के 1996 के इलेक्शन मैनिफेस्टो में उस समय के दौरान बेगुनाह पंजाबी युवाओं के गैर-कानूनी अपहरण और हत्या में शामिल अधिकारियों की जांच के लिए एक ‘ट्रुथ कमीशन’ बनाने का वादा किया गया था। हालांकि, 1997 में सरकार बनने के बाद, उन अधिकारियों को ज़िम्मेदार ठहराने के बजाय, अकाली दल सरकार ने उनमें से कई को प्रमोशन देकर इनाम दिया। “आज वे सोशल मीडिया पर मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं। सरकार में रहते हुए उनके काम चुनाव से पहले किए गए वादों के बिल्कुल उलट थे।”

बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही फिल्म से असहज हैं क्योंकि यह उस समय की सच्चाई को सामने लाती है और गंभीर ह्यूमन राइट्स उल्लंघन को उजागर करती है।

एक पत्रकार के तौर पर अपने अनुभव को याद करते हुए, बलतेज पन्नू ने मुख्य गवाह किरपाल सिंह रंधावा की गवाही का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि किरपाल सिंह रंधावा को गवाही देने से रोकने के लिए पटियाला में उनके खिलाफ झूठे रेप केस दर्ज किए गए थे। किरपाल सिंह रंधावा को बाद में बरी कर दिया गया, और पटियाला की एक कोर्ट ने झूठा केस बनाने में शामिल सात लोगों के खिलाफ क्रिमिनल केस चलाने का आदेश दिया, जिसमें उस समय के एसएसपी परमराज सिंह उमरानंगल भी शामिल थे, और उन पर 49 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। उन्होंने कहा, “किरपाल सिंह रंधावा अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी गवाही इतिहास का एक अहम हिस्सा है। ऐसी घटनाएं दिखाती हैं कि ताकतवर लोग सच को दबाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि किसी फिल्म पर बैन लगाने से ऐतिहासिक तथ्य मिट नहीं सकते और न ही न्याय और मानवाधिकारों के लिए लड़ने वालों की कुर्बानी को दबाया जा सकता है। बलतेज पन्नू ने कहा, “जसवंत सिंह खालरा की कहानी एक बहादुर मानवाधिकार रक्षक की कहानी है जो बड़े खतरों के बावजूद सच के लिए खड़ा रहा। फिल्म को हटाकर इतिहास को मिटाया नहीं जा सकता। सेंसरशिप के जरिए सच को दबाया नहीं जा सकता।”

आम आदमी पार्टी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म से ‘सतलज’ को हटाने की कड़ी निंदा की और मांग की कि फिल्म को तुरंत वापस लाया जाए ताकि लोग, खासकर युवा पीढ़ी, बिना किसी राजनीतिक सेंसरशिप के पंजाब के इतिहास के बारे में जान सकें।

Satluj Movie: रिलीज के महज दो दिन बाद जी5 से हटाई गई 'सतलुज'
Satluj Movie: अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' रिलीज के महज दो दिन बाद ही जी5 इंडिया से हटा दी गई है। 3 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई यह फिल्म 1990 के दशक के अशांत पंजाब में मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के संघर्ष पर आधारित है। फिल्म पहले भी विवादों में रही थी। वर्ष 2022 में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने इसमें 127 कट लगाने और शीर्षक बदलने का सुझाव दिया था।

फिल्म को पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने की योजना थी, लेकिन टोरंटो प्रीमियर और बंबई उच्च न्यायालय में कानूनी प्रक्रिया के बाद निर्माताओं ने इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया। फिल्म का नाम बदल दिया गया, जबकि कहानी में कोई बदलाव नहीं किया गया। इसके बावजूद ज़ी5 इंडिया ने मौजूदा परिस्थितियों का हवाला देते हुए फिल्म को अपने भारतीय प्लेटफॉर्म से हटा लिया।

हालांकि 'सतलुज' अभी भी भारत के बाहर कई देशों में स्ट्रीम हो रही है। फिल्म के निर्देशक हनी त्रेहन ने कहा कि उन्हें इस फैसले की वजह स्पष्ट नहीं है। वहीं, ज़ी5 की ओर से कहा गया है कि भारतीय दर्शकों के लिए फिल्म को दोबारा उपलब्ध कराने के सभी संभावित विकल्पों पर काम किया जा रहा है।