निर्माता बनी चित्रांगदा सिंह !

Chitrangada Singh, Producer, Bollywood

मुंबई (वार्ता):

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह अब निर्माता बन गयी है। चित्रांगदा सिंह इन दिनों काफी व्यस्त हैं। चित्रांगदा अभिनय के साथ ही फिल्म निर्माण भी कर रही है। चित्रांगदा इन दिनों साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 और बाज़ार जैसी फिल्मों में काम कर रही है। इसके अलावा वह ज़ी टीवी के शो डी आई डी लिटिल चैंप्स में भी जज की भूमिका में नज़र आने जा रही हैं।

चित्रागंदा, हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की बायोपिक फ़िल्म सूरमा का निर्माण कर रही हैं, जिसमें दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। चित्रांगदा ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने काम में चुनिंदा प्रोजेक्ट्स को ही किया है। यही वजह है कि अब जबकि वह निर्माता भी बनी हैं तो उन्होंने ऐसे ही सब्जेक्ट को चुनना सही माना, जिन पर उन्हें भरोसा था।

चित्रांगदा ने बताया कि उन्होंने खुद संदीप सिंह से मुलाकात की थी, उसके बाद उन्होंने महसूस किया था कि किस तरह से उनकी कहानी एक इंस्पायरिंग कहानी है और लोगों तक उनकी कहानी पहुंचनी ही चाहिए। इसलिये इस पर फ़िल्म बनाने का निर्णय लिया।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।