सही समय पर चुनें हेल्थ इंश्योरेंस, खुद व परिवार को करें सुरक्षित

  • हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी हमेशा एक विश्वनीय बीमा कंपनी से खरीदनी चाहिए।

  • पॉलिसी के रिनुअल से जुड़ी और बीमा कंपनी के बारे में जानकारियां जुटा लेनी चाहिए। पॉलिसी से जुड़ी लोन और टैक्स

    छूट संबंधी जानकारियां भी अवश्य लें।

अपनी सुस्त लाइफ स्टाइल और ज्यादा समय तक स्ट्रेसफुल माहौल में आॅफिस वर्क करने की वजह से आज के ज्यादातर युवा कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। इसके चलते उन्हें नींद लेने में परेशानी हो रही है। वह अनहेल्दी फूड लेने के आदी हो चुके हैं। महामारी ने युवाओं के इस लाइफस्टाइल को खासा प्रभावित किया है। अपने खराब स्वास्थय के कारण वह आर्थिक चुनौतियों का सामना भी कर रहे हैं। इन सबसे निजात पाने में एक सही हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी मददगार साबित हो सकती है। यदि आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो इन अहम बातों को जान लेना जरूरी है:-

यह भी पढ़ें:– जनता की मोदी सरकार से पुकार, पेट्रोल-डीजल के कम करो दाम

1. हेल्थ इंश्योरेंस की जरूरत पहचानें:

जीवन में कब क्या हो जाए इसका कोई भरोसा नहीं। ऐसे में आर्थिक रूप से दिवालिया होने से बचने के लिए एक सही हेल्थ इंश्योरेंस प्लान खरीद लेना चाहिए। इंश्योरेंस प्लान की खरीदारी से पहले अपनी आवश्यकताओं की पहचान करें। सभी कंपनी के हेल्थ इंश्योरेंस प्लान को भी अच्छी तरह से समझना जरूरी है।

  • साथ ही ये भी तय कर लें कि आप केवल अपने लिए हेल्थ इंश्योरेंस प्लान खरीद रहे हैं या फिर पूरे परिवार के लिए इंश्योरेंस का कवर ले रहे हैं। एक बार यह तय हो जाने के बाद आप सही हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का चुनाव कर अपने और परिवार को खुशहाल रखने के लिए उस प्लान को खरीद सकते हैं।
  • आयु, परिवार की मेडिकल हिस्ट्री, पहले से किसी बीमारी के होने और उस पर आने वाले खर्च, महंगी हो रही स्वास्थ सुविधा जैसे तमाम पहलुओं पर भी विचार कर लेना चाहिए। साथ ही पॉलिसी के रिनुअल से जुड़ी और बीमा कंपनी के बारे में जानकारियां जुटा लेनी चाहिए। पॉलिसी से जुड़ी लोन और टैक्स छूट संबंधी जानकारियां भी ले लेनी चाहिए।

2. पॉलिसी खरीदने की सही उम्र:

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए उम्र काफी मायने रखती है। आप जितना जल्दी प्लान खरीदेंगे, यह उतना ही सही है। मौजूदा समय में हर व्यक्ति को चाहिए कि प्रोफेशनल करियर के शुरू होते ही हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने की प्लानिंग कर लेनी चाहिए। आधुनिक लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारियों के शुरू होने से पहले या 30 साल की उम्र के आसपास एक सही हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी विश्वसनीय बीमा कंपनी से खरीद लेनी चाहिए।

3. बेहतरीन पॉलिसी का करें चयन:

यदि आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से दुरूस्त रहता है, तो आप उस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का चयन करें जो आवश्यता अनुसार ज्यादा कवरेज मुहैया कराए। यानी बीमारी के समय जरुरत पड़ने पर रुम कैटेगरी की पाबंदी न हो, बीमारी के अनुसार कोई सीमा न हो, डॉक्टर्स या सर्जन पर होने वाला खर्च सीमित न हो, इलाज के लिए ऊपरी खर्च न करना पड़े। इसके अलावा ओपीडी में दिखाने की सुविधा हो। साथ ही सालाना हेल्थ चेकअप की सुविधा भी हेल्थ इंश्योरेंस लेने पर मिले।

4. महत्वपूर्ण बात:

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी हमेशा एक विश्वनीय बीमा कंपनी से खरीदना चाहिए। आप जिस भी पॉलिसी को खरीद रहे हैं उससे आपको ज्यादा से ज्यादा अस्पताल में इलाज करवाने की सुविधा मिले यह बात सुनिश्चित कर लेनी चाहिए।
इलाज पर अतिरिक्त खर्च करने की जरूरत न पड़े यह भी जान लेना चाहिए। ओपीडी कवरेज आसानी से मिल जाए। किसी तरह का दावा करने की जरूरत न पड़े। इस तरह के पॉलिसी का चयन करना चाहिए। और अपनी जरुरत के हिसाब से खुद और फैमिली के लिए हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का कवर लेना चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।