देश में 73 दिनों बाद कोरोना के सक्रिय केस आठ लाख से नीचे

coronavirus

24 घंटे में मिले 62,480 नए केस, 1587 और मौतें

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) की रफ्तार धीमी पड़ने तथा संक्रमण के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले लगातार घट रहे हैं तथा 73 दिनों बाद अब यह संख्या आठ लाख से नीचे आ गई है। इस बीच वीरवार को 32 लाख 59 हजार 003 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। देश में अब तक 26 करोड़ 89 लाख 60 हजार 399 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 62,480 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,97,62,793 हो गया। इस दौरान 88 हजार 977 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर देश में अब तक दो करोड़ 85 लाख 80 हजार 647 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।

यह भी पढ़े – जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का संदेश

सक्रिय मामले 28 हजार 084 कम होकर सात लाख 98 हजार 656 रह गये हैं। यह देश में पिछले 73 दिनों में सक्रिय मामलों की न्यूनतम संख्या है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,587 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन लाख 83 हजार 490 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 2.68 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 96.03 फीसदी और मृत्यु दर 1.29 फीसदी हो गई है।

  • 24 घंटों में नए केस : 62,480
  • अब तक कुल संक्रमित : 2 करोड़ 97 हजार 62 हजार 793
  • 24 घंटे में स्वस्थ हुए : 88 हजार 977
  • कुल स्वस्थ हुए : 2 करोड़ 85 लाख 80 हजार 647
  • सक्रिय मामले : 7 लाख 98 हजार 656
  • 24 घंटे में मौतें : 1,587
  • कुल मौतें : 3 लाख 83 हजार 490
  • सक्रिय मामलों की दर : 2.68%
  • रिकवरी दर : 96.03%
  • मृत्यु दर : 1.29%
  • पिछले 24 घंटे में वैक्सीनेशन : 32 लाख 59 हजार 003
  • कुल वैक्सीनेशन: 26 करोड़ 89 लाख 60 हजार 399

महाराष्ट्र

पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 3304 बढ़कर 143048 हो गये हैं। इसी दौरान राज्य में 5890 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5685636 हो गई है जबकि 636 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 116026 हो गया है।

केरल

इस दौरान सक्रिय मामले 1233 कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 108993 रह गयी है तथा 13634 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2653207 हो गयी है जबकि 88 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 11743 हो गई है।

कर्नाटक

कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 4840 घटे हैं, जिससे इनकी संख्या 146747 रह गयी है। वहीं 138 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 33434 हो गया है। राज्य में अब तक 2610157 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

दिल्ली

कोरोना के सक्रिय मामले 195 कम हुए हैं और अब इनकी संख्या 2554 रह गई है। यहां 10 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 24886 हो गयी है। वहीं 1404428 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

तेलंगाना

सक्रिय मामले 454 घटकर 19521 रह गए हैं, जबकि अब तक 3534 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 586362 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

आंध्र प्रदेश

सक्रिय मामले 69831 रह गये हैं। राज्य में कोरोना को मात देने वालों की तादाद 1750904 हो गयी है जबकि 12167 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

तमिलनाडु

सक्रिय मामलों की संख्या 13812 घटकर 100523 रह गई है तथा 210 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 30548 हो गई है। वहीं 2266793 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

उत्तर प्रदेश

पिछले 24 घंटों के दौरान 477 सक्रिय मामले कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 6019 रह गई है। राज्य में इस महामारी से 67 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 22030 हो गई है तथा 1675684 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

छत्तीसगढ़

कोरोना के सक्रिय मामले 444 घटकर 10682 रह गए हैं। वहीं 965292 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं जबकि 7 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 13361 हो गयी है।

मध्य प्रदेश

सक्रिय मामले 289 घटकर 2984 रह गये हैं तथा अब तक 777291 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 8679 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

पंजाब

सक्रिय मामले 567 घटकर 9479 रह गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 565339 हो गयी है जबकि 15,738 मरीजों की जान जा चुकी है।

गुजरात

सक्रिय मामले 493 घटकर 7749 रह गये हैं तथा अब तक 10018 लोगों की मौत हुई है। वहीं 803892 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

हरियाणा

सक्रिय मामले 352 घटकर 3227 हो गये हैं। राज्य में इस महामारी से 9147 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 754464 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

पश्चिम बंगाल

कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 921 बढ़कर 22073 हो गए हैं और इस महामारी के संक्रमण से कुल 17182 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 1434994 स्वस्थ हुए हैं।

बिहार

सक्रिय मामले कम 187 घटकर 3804 हो गए हैं। राज्य में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटों के दौरान चार लोगों की मौत हुई है, जिसके साथ ही मृतकों का कुल आंकड़ा 9527 पर पहुंच गया है। राज्य में 705373 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

अन्य राज्यों में ये हैं हालात

कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 8875, उत्तराखंड में 7011, झारखंड में 5095, जम्मू-कश्मीर में 4226, असम में 4105, हिमाचल प्रदेश में 3424, ओडिशा में 3471, गोवा में 2969, पुड्डुचेरी में 1710, मणिपुर में 1021, चंडीगढ़ में 802, मेघालय में 762, त्रिपुरा में 637, नागालैंड में 466, सिक्किम में 287, लद्दाख में 200, अरुणाचल प्रदेश में 158, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 127, मिजोरम में 75, लक्षद्वीप में 45 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में चार लोगों की मौत हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।