Corona Update: देश में कोरोना से हुई 26 नई मौतें

Coronavirus

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में कोरोना वायरस के घटते-बढ़ते मामलों के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान इसके कारण 26 लोगों ने दम तोड़ा और इसी के साथ महामारी से मरने वालों की संख्या पांच लाख 25 हजार 454 तक पहुंच गई। इस दौरान देश में कोविड-19 के नए मामलों की तुलना में इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी कम रही। जहां नये मामलों की संख्या 16,678 रही, वहीं इस दौरान ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 14, 629 रहा। इसी के साथ नये मामलों और स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या क्रमश: 4,36,39,329 और 4,29,83,162 हो गई है। इस दौरान 2,023 सक्रिय मामले बढ़कर 1,30,713 हो गए। देश में दैनिक संक्रमण दर 0.60 प्रतिशत, सक्रिय दर 0.30 प्रतिशत, स्वस्थ होने की दर 98.50 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 198 करोड़ 88 लाख 77 हजार 537 टीके दिये जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 78 हजार 266 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 86 करोड़ 68 लाख 88 हजार 980 कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं।

केरल में सक्रिय मामले घटे

इस दौरान महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 303 घटने से 18,369 रह गई हैं। वहीं, 2,894 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 78,37,679 तक पहुंच गया है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,47,976 है। केरल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 928 घटकर 27,643 रह गये हैं। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 3,794 बढ़कर 65,75,236 हो गई है, जबकि मृतकों की संख्या दो बढ़कर 70,150 हो गई है। दिल्ली में सक्रिय मामले 118 घटकर 2,146 रह गए हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को 549 और लोगों ने मात दी, जिसके बाद कोरोना से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 19,12,305 हो गई है। अभी तक इस महामारी से 26284 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना अपडेट राज्य:

उत्तर प्रदेश: सक्रिय मामलों की संख्या 16 बढ़कर 2,281 हो गई हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या में 319 का इजाफा होने के बाद कुल संख्या बढ़कर 20,68,199 हो गई हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 23,547 है।
गुजरात: सक्रिय मामले 83 बढ़कर 4,129 तक पहुंच गए हैं। इस दौरान 463 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या 12,22,844 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 10,948 पर स्थिर है।
बिहार: सक्रिय मामलों की संख्या 146 बढ़कर 2,104 हो गई है। वहीं राज्य में अब तक 8,21,427 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। जबकि मृतकों का आंकड़ा 12,262 पर बरकरार है।
कर्नाटक: 205 सक्रिय मामले बढ़कर 6,898 हो गये है। कोविड को मात देकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 737 बढ़कर 3932000 हो गई है। मृतकों का आंकड़ा 40,123 पर स्थिर है।
ओडिशा: 337 सक्रिय मामले बढ़कर 2,841 हो गये हैं। कोविड को मात देकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 239 बढ़कर 12,81,537 हो गई हैं। मृतकों का आंकड़ा 9,126 है।
पश्चिम बंगाल: सक्रिय मामले सबसे अधिक 2,105 बढ़कर 23,264 हो गए है। राज्य में संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या 853 बढ़कर 20,07,204 तक पहुंच गई हैं। कोरोना मृतकों का आंकड़ा दो बढ़कर 21,243 तक पहुंच गया है।
उत्तराखंड: सक्रिय मामले 16 घटकर 827 रह गये हैं। वहीं, कोरोना से निजात पाने वालों की कुल संख्या 4,30,660 हो गई है। राज्य में कोविड-19 से अब तक 7,697 लोग जान गंवा चुके हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।