गाजियाबाद निगम में अधिकारियों संग हुई कर्मचारी संघन की बैठक

Arun-Kumar-Yadav

गाजियाबाद (सच कहूँ /रविन्द्र सिंह)। गाजियाबाद के नवयुग मार्किट स्थित नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के निर्देश पर नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और नगर निगम के विभागीय अधिकारियों की बैठक का आयोजन अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव की अध्यक्षता में हुआ। नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के जरिए संज्ञान में लाए जा रहे कार्यों को नियमानुसार प्राथमिकता पर निस्तारित कराएं जाएं।जिस के क्रम में निगम के समस्त विभागीय अधिकारी वरिष्ठ प्रभारी कार्य कर भी रहे हैं।इसी क्रम में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश कुमार, डॉ अनुज कुमार सिंह, महाप्रबन्धक जल आनंद त्रिपाठी,आदि निगम अधिकारियों की मौजूदगी में निगम कर्मचारी संघ की समस्त समस्याओं को गम्भीरता से सुना ।

गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र और उपाध्यक्ष संजय शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा करते हुए यूनियन की मांगों को रखा । जिस पर विभागीय अधिकारियों जरिए कार्यवाही आख्या स्पष्ट की गई। साथ ही समय-समय पर इसी प्रकार कि बैठक अधिकारियों और यूनियन के पदाधिकारियों के साथ आगे भी होती रहे। इसके लिए निवेदन भी किया गया। ताकि कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य समय से किए जा सके ।

आयोजित बैठक में कर्मचारियों के हितों को लेकर और अन्य कई विषयों पर बिंदुवार विस्तार से चर्चा हुई ।बैठक में अधिष्ठान विभाग प्रभारी कार्मिक के साथ मुख्य रूप से चर्चा की गई। जिसमें पदोन्नति, ट्रांसफर से लेकर डीपीसी कार्यवाही की स्थिति को स्पष्ट किया गया।इसके अलावा अन्य मुद्दों में भी सभी विभागीय अधिकारियों ने अपना अपना विषय यूनियन के पदाधिकारियों के समक्ष रखा और जलकल विभाग के जरिए निगम के सभी स्कूलों में और निगम ऑफिसों में पीने के पानी के लिए आरो लगाने की कार्यवाही के बारे में बताया। वही उद्यान, नजारत तथा अन्य विभागों ने भी अपने स्तर से की जा रही कार्यवाही को स्पष्ट किया। साथ ही लेखा विभाग से भी कर्मचारियों के मेडिकल व अन्य बिलों का भुगतान भी ससमय किया जा रहा है जिसके बारे में भी उपस्थित जनों को अवगत कराया गया।

 बैठक में यह रहे मौजूद

बैठक में उद्यान प्रभारी डॉ अनुज, महाप्रबंधक जल आनंद कुमार त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश, निर्माण विभाग से जैदी,नजारत एवं सदन प्रभारी विनोद त्यागी, मोंटी बाबू,चोब सिंह,अमित कुमार,मोहित,प्रभारी कार्मिक रश्मि एवं लेखा विभाग के मुख्य कर लेखा अधिकारी विवेक सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।