श्रीगंगानगर में देश का सबसे महंगा पेट्रोल

petrol

तेल कंपनियों ने फिर बढ़ाए दाम, डीजल 16 पैसे सस्ता

नई दिल्ली (एजेंसी)। पेट्रोल के दाम सोमवार को एक बार फिर बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गए जबकि डीजल करीब तीन महीने बाद सस्ता हुआ। इससे पहले रविवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इसके साथ ही राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 112 रुपये 49 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया। वहीं दिल्ली में सोमवार की बढ़ोत्तरी के बाद पेट्रोल की कीमत पहली बार 101 रुपये और मुंबई में 107 रुपये प्रति लीटर के पार पहुँच गई है।

अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 28 पैसे बढ़कर 101.19 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। डीजल 15 अप्रैल के बाद पहली बार 16 पैसे सस्ता होकर 89.72 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान 15 अप्रैल को आखिरी बार देश में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए गए थे। इसके बाद 87 दिन तक या तो दाम बढ़े या स्थिर रहे। आज 88वें दिन डीजल सस्ता हुआ है जबकि पेट्रोल की महँगाई जारी है।

दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महँगा हुआ था। जुलाई में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.38 रुपये और डीजल की कीमत 56 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है। मुंबई में पेट्रोल 27 पैसे महँगा होकर 107.20 रुपये और डीजल 17 पैसे सस्ता होकर 97.29 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

चेन्नई में पेट्रोल 25 पैसे महँगा और डीजल 15 पैसे सस्ता हुआ। वहाँ एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.92 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये रही। कोलकाता में पेट्रोल का मूल्य 34 पैसे बढ़कर 101.35 रुपये पर पहुँच गया। डीजल की कीमत 16 पैसे टूटकर 92.81 रुपये प्रति लीटर हो गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर का नाम                     पेट्रोल रुपये/लीटर                      डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली                                 101.19                                89.72
मुंबई                                   107.20                               97.29
चेन्नई                                   101.92                               94.24
कोलकाता                             101.35                               92.81

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।