जंग का छठा दिन: यूक्रेन के मिलिट्री बेस पर बड़ा हमला, मारे गए 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक

Major attack sachkahoon

कनाडा अपनी सेना नहीं भेजेगा यूक्रेन

टोरंटो (एजेंसी)। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि यूक्रेन में जारी रूसी सैन्य अभियान के बीच वहां अपनी सेना नहीं भेजेंगे। प्रधानमंत्री ट्रूडो ने कहा,’यह स्पष्ट है, हम अपनी सेना यूक्रेन नहीं भेज रहे हैं।’ उल्लेखनीय है कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई करने की घोषणा किया था। हलांकि रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह से यूक्रेनी सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट करना है, इससे नागरिक प्रभावित नहीं होंगे। वहीं रूस की सेना के हमले  (Major Attack) में 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं।

तुर्की ने युद्धपोतों के गुजरने पर लगाई रोक

तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लु ने कहा कि उन्होंने सभी तटीय व गैर-तटीय देशों को चेतावनी दी है कि वह अपने जलसंधि क्षेत्र से किसी भी युद्धपोतों को गुजरने की अनुमति नहीं देंगे। अनादोलु एजेंसी ने विदेश मंत्री कावुसोग्लू के हवाले से कहा,”हमने सभी तटवर्ती और गैर-तटवर्ती देशों को युद्धपोतों को जलसंधि से होकर नहीं जाने की चेतावनी दी है। अभी तक जलसंधि से गुजरने का कोई अनुरोध नहीं किया गया है।”

क्या है मामला:

उल्लेखनीय है कि मॉन्ट्रो समझौता 1936 में अपनाया गया था। यह शांति और युद्ध (Major Attack) दोनों समय में व्यापारी जहाजों के लिए जलसंधि/जलडमरूमध्य से गुजरने की स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है, लेकिन देश के अनुसार नियम भिन्न हो सकते हैं। यह समझौता गैर-काला सागर राज्यों के युद्धपोतों के काला सागर में रहने की अवधि को तीन सप्ताह तक सीमित करता है। आपातकालीन स्थितियों में, तुर्की को बोस्पोरस और डाडार्नेल्स के माध्यम से सैन्य जहाजों के गुजरने पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार है।

यूक्रेनी खिलाड़ियों ने डब्ल्यूटीए से रूस की निंदा करने की मांग की

यूक्रेनी टेनिस खिलाड़ी मार्ता कोस्त्युक और लेसिया त्सुरेंको ने अपने देश में रूसी सैन्य कार्रवाई की निंदा नहीं करने के लिए महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की आलोचना की। कोस्त्युक और त्सुरेंको दोनों ने ट्वीट किया,”हमारी मातृभूमि की स्थिति पर प्रतिक्रिया की कमी पर काफी आश्चर्य और असंतोष हैं।’

उन्होंने कहा,’हम डब्ल्यूटीए से मांग करते हैं कि डब्ल्यूटीए तुरंत रूसी सरकार की निंदा करें, सभी खेलों को रूस से बाहर आयोजित करें और ऐसा करने के लिए आईटीएफ से संपर्क करें।” यूक्रेनी खिलाड़ियों डब्ल्यूटीए से आईओसी के मार्गदर्शन का पालन करने का आग्रह किया, जिसने रूस पर खेल प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है। ‘उन्होंने ट्वीट किया,”युद्ध बंद करो। रूसी आक्रमण (Major Attack) बंद करो। हमारे घरों में शांति लाओ। मानव बनो।’

जंग की अपडेट:

  • यूक्रेन-पोलैंड बॉर्डर पर रोते दिखे भारतीय छात्र, बयां किया दर्द
  • संयुक्त राष्ट्र यूक्रेन की मदद के लिए आगे आई है। यूक्रेन एयर फोर्स ने बताया है कि यूक्रेन को ईयू की तरफ से 70 फाइटर जेट दिए जाएंगे।
  • यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में एयर रेड अलर्ट
  • संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किस्लिट्स्या ने रूस पर यूक्रेन के खिलाफ बिना उकसावे के युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया है।
  • यूक्रेन के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई संरा सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक को संबोधित करते हुए, किस्लिट्स्या ने कहा, “संरा की स्थापना के बाद पहली बार यूरोप के केंद्र में एक पूर्ण युद्ध है।
  • दुनिया में हर कोई जानता है कि रूस ने अकेले इस आक्रमण की शुरूआत की, जिसे अब बेलारूस ने सहायता प्रदान की है।
  • ऑपरेशन गंगा की एक और फ्लाइट हंगरी से रवाना

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।