कोरोना: देश में अचानक बढ़ा मौत का आंकड़ा, 24 घंटे में 6148 लोगों की मौत

Corona in Malaysia

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में कोरोना संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान छह हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जो अब तक एक दिन में हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस बीच बुधवार को देश में 33 लाख 79 हजार 261 लोगों का टीकाकरण किया गया जिसके साथ ही 24 करोड़ 27 लाख 26 हजार 693 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना महामारी से पिछले 24 घंटों के दौरान 6,148 लोगों की मौत हुई है जो 18 मई को हुई 4529 मौतों के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन लाख 59 हजार 676 हो गयी है और मृत्यु दर अभी 1.23 फीसदी है। इस दौरान बिहार में सर्वाधिक 3971 लोगों की मौत हुई है। इसी अवधि में 94,052 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 91 लाख 83 हजार 121 हो गया। इस दौरान एक लाख 51 हजार 367 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर देश में अब तक दो करोड़ 76 लाख 55 हजार 493 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। देश में सक्रिय मामले 63 हजार 463 कम होकर 11 लाख 67 हजार 952 रह गये हैं। सक्रिय मामलों की दर घटकर चार प्रतिशत रह गयी है जबकि रिकवरी दर बढ़कर अब 94.77 फीसदी हो गयी है।

  • नए केस आए: 94,052
  • ठीक हुए: 1.51 लाख
  • मौतें: 6148
  • संक्रमित हो चुके: 2.91 करोड़

कोरोना अपडेट राज्य

महाराष्ट्र: पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 6051 घटकर 1,64,743 रह गये हैं। इसी दौरान राज्य में 16379 और मरीजों के ठीक होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 55,97,304 हो गयी है जबकि 661 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 101833 हो गया है।
केरल : इस दौरान सक्रिय मामले 4189 कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 1,39,481 रह गयी है तथा 20237 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2524248 हो गयी है जबकि 156 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 10437 हो गयी है।

कर्नाटक : कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 9,479 घटे हैं जिससे इनकी संख्या 215546 रह गयी है। वहीं 1792 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 32291 हो गया है। राज्य में अब तक 2480411 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

दिल्ली : कोरोना के सक्रिय मामले 451 कम हुए हैं और अब इनकी संख्या 4511 रह गयी है। यहां 36 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 24,704 हो गयी है। वहीं 1400913 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।
तेलंगाना : सक्रिय मामले पांच घटकर 24301 रह गये हैं, जबकि अब तक 3426 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 569086 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।
आंध्र प्रदेश : सक्रिय मामले 103995 रह गये हैं। राज्य में कोरोना को मात देने वालों की तादाद 1664082 हो गयी है जबकि 11,696 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
तमिलनाडु : सक्रिय मामलों की संख्या 14337 घटकर 204258 रह गयी है तथा 405 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 28,170 हो गयी है। वहीं 2059597 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।
उत्तर प्रदेश: पिछले 24 घंटों के दौरान 1108 सक्रिय मामले कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 12959 रह गयी है। राज्य में इस महामारी से 91 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 21,516 हो गयी है तथा 16,66,001 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
छत्तीसगढ़ : कोरोना के सक्रिय मामले 1358 घटकर 18113 रह गये हैं। वहीं 952532 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं जबकि 14 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 13,271 हो गयी है।
मध्य प्रदेश : सक्रिय मामले 912 घटकर 7071 रह गये हैं तथा अब तक 771243 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 8441 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
पंजाब :ं सक्रिय मामले 1202 घटकर 17344 रह गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 550837 हो गयी है जबकि 15,293 मरीजों की जान जा चुकी है।
गुजरात : सक्रिय मामले 1041 घटकर 13683 रह गये हैं तथा अब तक 9,965 लोगों की मौत हुई है। वहीं 794703 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।
हरियाणा : सक्रिय मामले 452 घटकर 7079 हो गये हैं। राज्य में इस महामारी से 8,829 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 7,48,186 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।
पश्चिम बंगाल : कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 5223 घटकर 147022 रह गये हैं और इस महामारी के संक्रमण से कुल 16,555 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 1411573 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
बिहार : सक्रिय मामले कम 3382 होकर 4516 रह गए है। राज्य में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 3971 लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही मृतकों का कुल आंकड़ा 9429 पर पहुंच गया है। राज्य में 7,01,234 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

अन्य राज्य:

कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 8749 , उत्तराखंड में 6849, झारखंड में 5076, जम्मू-कश्मीर में 4118, असम में 3793, हिमाचल प्रदेश में 3343, ओडिशा में 3123, गोवा में 2877, पुड्डुचेरी में 1648, मणिपुर में 915, चंडीगढ़ में 781, मेघालय में 694, त्रिपुरा में 591, नागालैंड में 435, सिक्किम में 276, लद्दाख में 195, अरुणाचल प्रदेश में 128, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 125, मिजोरम में 58, लक्षद्वीप में 42 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में चार लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े – जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का संदेश

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।