दिल्ली में आज भी गर्म रहेगा मौसम

Delhi,Today,Even,Hot,Harge

नयी दिल्ली (वार्ता)।

राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को गर्मी से आज भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब रहेगा और गर्म हवायें चलेंगी।
सुबह न्यूनतम तापमान 29़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ऊपर था। इसके अलावा सुबह 8़ 30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 59 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।