हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गैर-सरकारी सं...

    गैर-सरकारी संस्था के कार्यालय हेतु भूमि आवंटन किये जाने की मांग

    Kairana News
    Kairana News: गैर-सरकारी संस्था के कार्यालय हेतु भूमि आवंटन किये जाने की मांग

    विजय लक्ष्मी कल्याण समिति की पदाधिकारियों एवं कार्यकत्रियों ने एसडीएम कैराना को सौंपा ज्ञापन

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गैर-सरकारी संस्था विजय लक्ष्मी कल्याण समिति की पदाधिकारियों एवं कार्यकत्रियों ने एसडीएम कैराना को एक ज्ञापन-पत्र सौंपा है। उन्होंने संस्था की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु कार्यालय के लिए भूमि आवंटित किए जाने की मांग की है। Kairana News

    सोमवार को विजय लक्ष्मी कल्याण समिति की कार्यकत्री संस्था की उपाध्यक्ष सना खान व सचिव रश्मि सैनी के संयुक्त नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर पहुंची। जहां पर उन्होंने एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज को एक ज्ञापन-पत्र सौंपा। बताया कि विजय लक्ष्मी कल्याण समिति एक रजिस्टर्ड सामाजिक संस्था है, जो क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं जनकल्याण से जुड़े अनेकों कार्य कर रही है। संस्था के द्वारा समय-समय पर जनसरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते है, जिनका लाभ क्षेत्र की महिलाओं एवं आमजन को होता है।

    वर्तमान में संस्था के पास कोई स्थाई कार्यालय नही है, जिसके चलते समिति की गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन हेतु अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अभिलेखों के रख-रखाव, मीटिंग आयोजन एवं आमजन से समन्वय स्थापित किये जाने में असुविधा उत्पन्न हो रही है। पत्र में संस्था की गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से संचालन किये जाने हेतु नगर अथवा क्षेत्र में किसी भी जगह कार्यालय स्थापित किये जाने के लिए भूमि आवंटित किये जाने का अनुरोध किया गया है। इस अवसर पर मनीषा सैनी, अरुणा सैनी, अरुणा, वर्षा, जोया, जिया, जुवेरिया आदि मौजूद रही। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– World Wetlands Day: मामौर झील पर धूमधाम से मनाया गया विश्व आर्द्रभूमि दिवस