फतेहाबाद: डेरा आनुयायी वीरेंद्र इन्सां ने अपनी जान की बाजी लगाकर तेंदुए का किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Rescue Operation of Leopard

रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल डेरा आनुयायी वीरेंद्र इन्सां ने जान जोखिम में डाल दिखाई बहादुरी, छाती पर पंजा लगने से आए तीन टांके

फतेहाबाद (विनोद शर्मा)। जिले मुख्यालय से 15 किलामीटर दुर स्थित गांव कुकड़ाचालो में एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ रात में बिना किसी को नुक्सान पहुंंचाए ग्रामीण जयदीप खटाणा के मकान में एक कमरे में जाकर बैंठ गया। गत बुधवार सुबह करीब 6 बजे जयदीप के परिवार को घर में तेंदुआ घुसने की जानकारी मिली। इसके बाद वन्य प्राणी विभाग व पुलिस का सूचना दी गई। जैसे ही ग्रामीणों को सूचना मिली तो दहशत फैल गई। फतेहाबाद सिरसा, हिसार भिवानी व रोहतक की टीम के साथ शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए 8 घंटे में तंदुए को काबू कर लिया। बता दें कि गांव कुकड़ावाली में घुसे तेंदुए ने ग्रामीणों को कोई नुक्सान नहीं पहुंचाया।

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के जवान ने खतरे में डाली जिंदगी

डेरा सच्चा सौदा के शाह सतमान जी ग्रीन एस वल्फेयर फार्स विंग की टीम के सदस्य वीरेंद्र उर्फ बीरू इन्सां ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए वाले कमरे के आगे जाल लगा दिया। जिससे तेंदुआ उसी कमरे में फंस गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में तेंदुए को पकड़ने के लिए दो बार प्रयास किए गए। पहला प्रयास जयदीप राणा के कमरे मे ही किया गया, जहाँ जाल लगाकर तेंदुए पकड़ने को कोशिश हुई। इस दौरान तेंदुआ निकलकर पड़ोसी मोहनलाल के बाड़े में आकर बाहर के कमरे में छिप गया। इस बीच डेरा आनुयायी वीरेंद्र इन्सां को तेंदुए का पंजा लग गया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके सीने पर तीन टांके आए है।

तेंदुआ देखने छतों पर चढ़े रहे ग्रामीण

गांव में तंदुआ होने की सूचना जैसे ही फैली तो ग्रामीण जयदीप खटाणा के घर के पास एकत्रित होने लगे। यहां आसपास के घरों की छतों पर चढ़कर ग्रामीण तेंदुए को देखने लगे। मगर वन्य प्राणी विभाग और दरियापुर पुलिस चौकी की टीम ने ग्रामीणों को यहां से हटा दिया गया।

पांच जिलों की टीम पहुंची

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में पांच जिलों को टीम शामिल हुई। जिसमें फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी और रोहतक की टीम का संयुक्त ऑपरेशन रहा। वही अधिकारियों के मुताबिक तेंदुए को ऊंचाई एक मीटर है। वजन 65 किलो है। तंदुए की उम्र सात साल आंकी गई हैं।

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सदस्य ने किया सहयोग, टीम ने जताया आभार

फतेहाबाद क्षेत्र के गांव कुकड़ावाली में सुबह एक घर में तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ घुसने की सूचना जब शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सदस्य वीरेंद्र उर्फ बीरू राम को पता चली तो वह मौके पर पहुंच गया और उसने तेंदुआ पकड़ने में वन विभाग की टीम का सहयोग किया। वीरेंद्र ने बताया कि जब वह तेंदुआ पर जाल गिरने के लिए गया तो तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

वीरेंद्र ने बताया कि टीम के निर्देशानुसार ही वह कार्य कर रहा था। जब वह छत पर जाल डाल डालने के छत पर सुराग कर रहा था तो अचानक घात लगाए बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया जिसके कारण वह घायल हो गया। अंतिम समय पर भी उसने तेंदुए पर जाल डालकर उसे पकड़ लिया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सदस्य के जज्बे को देखते हुए रोहतक, हिसार से आई टीम के सदस्यों ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सदस्य वीरू राम का तहे दिल से धन्यवाद किया।

पूज्य गुरू जी से मिली प्रेरणा

वीरू राम ने बातचीत में बताया कि यह प्रेरणा उन्हें पूज्य हजूर पिता संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा दी जा रही पाक पवित्र शिक्षा से मिलती है। वीरू राम ने बताया कि जब भी कहीं भी कोई आपदा आती है तो शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सदस्य पहुंचकर प्रशासन का सहयोग करते हैं। पूज्य गुरु जी द्वारा हमेशा ही मानवता भलाई कार्य करने की साधसंगत को शिक्षा दी जाती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।