नई दिल्ली। भारतीय महिला टेनिस टीम मंगलवार को यहां बिली जीन किंग कप 2026 एशिया-ओशिनिया ग्रुप वन का अपना अभियान शुरू करेगी। टीम का लक्ष्य चोटों की दिक्कतों के बावजूद प्लेआॅफ में जगह बनाना है। कल से शुरू हो बीजेके कप 2026 एशिया-ओशिनिया ग्रुप वन के मैच दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन (डीएलटीए) स्टेडियम के हार्ड कोर्ट पर खेले जाएंगे। बिली जीन किंग कप 2026 के एशिया-ओशिनिया ग्रुप वन में मेजबान भारत, इंडोनेशिया, रिपब्लिक आॅफ कोरिया, मंगोलिया, न्यूजीलैंड और थाईलैंड शामिल है। दुनिया में 28वें नंबर पर मौजूद भारत मंगलवार को दुनिया की 32वें नंबर की टीम थाईलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगा। हालांकि, भारत की तैयारियों को चोटों की वजह से झटका लगा है। उभरती हुई युवा खिलाड़ी श्रीवल्ली भामिदीपाटी ने पीठ में खिंचाव (बैक स्पैज्म) के कारण टूनार्मेंट से नाम वापस ले लिया है, जबकि वैदेही चौधरी ट्रेनिंग के दौरान टखने में चोट लगने के कारण बाहर हो गईं। उनकी जगह जील देसाई को टीम में शामिल किया गया है।
ताजा खबर
पंजाब के किसानों को बड़ी राहत, हरियाणा सरकार ने शुरू करवाई हांसी-बुटाणा नहर की सफाई
परनीत कौर ने पंजाब के किस...
प्रह्लाद जोशी से मिले भगवंत मान, फसल के नुकसान के लिए केन्द्रीय टीम भेजने की मांग
बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि...
विधायक ने 23.99 लाख की लागत से तैयार 2 लैब्स का किया उद्घाटन
सरकार सरकारी स्कूलों में ...
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गांवों में बदल रही तस्वीर: सांसद सुभाष बराला
टोहाना क्षेत्र में सांसद ...
Road Accident: स्कूल बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो भाइयों की मौत
लाडवा (सच कहूँ/रामगोपाल)।...
बाल संरक्षण अधिकारी व सुपरवाइजर ने महिलाओं और बच्चों को किया जागरूक, सुरक्षा संबंधी दी अहम जानकारियां
जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)...
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने जाखल मंडी में गेहूं खरीद व्यवस्था की समीक्षा की
खरीद प्रक्रिया पारदर्शी व...
Haryana Transfer: हरियाणा में 4 आईएएस व 13 एचसीएस अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। H...
रात को घर से लापता हुआ युवक सुबह गांव के स्कूल में मृत मिला
जब स्कूल में शिक्षक पहुंच...















