ट्रंप के प्रचार सहयोगी गेट्स दोषी करार

Donald Trump

वाशिंगटन: अमेरिका की एक अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव उप प्रबंधन रिक गेट्स को देश खिलाफ षडयंत्र रचने, जांचकर्ताओं से झूठ बोलने और चुनाव में रूस की भूमिका में सहयोग करने का दोषी करार दे दिया।

गेटस की जांच विशेष वकील रोबर्ट मूलर ने की। वह अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के हस्तक्षेप की जांच कर रहे हैं। गेटस को उन पर लगाये गये बैंक धोखाधड़ी, षडयंत्र रचने और धनशोधन के गंभीर आरोपों के लिए छह साल तक की सजा दी जा सकती है। अभियोजन पक्ष का कहना है कि वह मूलर की जांच में किये गये सहयोग के आधार न्यायधीश से सजा को कम करने की मांग करेंगे।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।