हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More

    MPUAT, Udaipur: डॉ. प्रताप सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी

    MPUAT Udaipur News
    MPUAT, Udaipur: डॉ. प्रताप सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी

    उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर के माननीय कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह को सोयाबीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी (SRDS) का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। यह चयन ऑल इंडिया कोऑर्डिनेटेड रिसर्च प्रोजेक्ट (AICRP) ऑन सोयाबीन की 56वीं वार्षिक समूह बैठक के दौरान किया गया, जो 7 से 9 अप्रैल 2026 तक प्रोफेसर जयशंकर तेलंगाना कृषि विश्वविद्यालय (PJTAU), राजेंद्रनगर, हैदराबाद में आयोजित हो रही है। MPUAT, Udaipur News

    इस अवसर पर डॉ. प्रताप सिंह को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सोयाबीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी (SRDS) फेलो अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। डॉ. प्रताप सिंह का यह चयन एवं सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व, समर्पण तथा कृषि अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान का प्रमाण है। उन्होंने कृषि अनुसंधान, नवाचार तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रसार में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। विश्वविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. प्रताप सिंह को हार्दिक बधाई दी है। यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को राष्ट्रीय स्तर पर और सुदृढ़ करेगी, बल्कि शोधकर्ताओं, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी। MPUAT, Udaipur News