हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजकीय स्कूल ...

    राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री

    Hanumangarh News
    राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री

    वेलनेस विंग्स फाउंडेशन की सराहनीय पहल

    Stationery Distributed: हनुमानगढ़। शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में वेलनेस विंग्स फाउंडेशन की ओर से एक सराहनीय पहल की गई। संस्था के तत्वावधान में नगर परिषद प्राथमिक पाठशाला, प्रेमनगर, टाउन में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर किताबें, कॉपियां एवं पेन वितरित किए गए। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। कार्यक्रम के मौके पर फाउंडेशन के डायरेक्टर संदीप सिहाग ने कहा कि शिक्षा ही समाज के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। Hanumangarh News

    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना संस्था का मुख्य उद्देश्य है, ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि वेलनेस विंग्स फाउंडेशन आगे भी इसी तरह के सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों की सहायता करता रहेगा। इस मौके पर नित्या चौधरी, प्रहलाद नोखवाल, कर्ण शर्मा, ऊषा शर्मा, अक्षित, रमेश सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। Hanumangarh News