वीक एंड लॉकडाऊन और पाबंदियों का प्रभाव, पंजाब की सुधरी आबो हवा

Air quality

इंडस्ट्री हब के तौर पर जानी जाती मंडीगोबिन्दगढ़ में हवा की गुणवता में हुआ सुधार

  • पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के मोनिटरिंग स्टेशन दिखा रहे ठीक आबो हवा

सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर, पटियाला। कोरोना काल दौरान सरकार की ओर से कारोबारों पर लगाई पाबंदियां व कम हुए यातायात के कारण पंजाब की आबो-हवा में काफी सुधार हुआ है। वैसे भले ही कोरोना के कहर से जूझ रहे काफी राज्यों में मुकम्मल लॉकडाऊन लगा हुआ है, परन्तु पंजाब में वीक एंड लाकडाऊन व अन्य सख्तियां की हुई हैं। पंजाब प्रदूषण कंट्रोल की ओर से हवा की गुणवता मापने के लिए लगाए गए मोनिटरिंग स्टेशन राज्य में संतोसजनक हवा गुणवता के स्तर को बयान कर रहे हैं। इंडस्ट्रियल हब के तौर पर जाने जाते मंडीगोबिन्दगढ़ में तो हवा का एक्यूआई इंडैक्स सबसे अच्छा दिखाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की ओर से पंजाब के 6 शहरों पटियाला, अमृतसर, लुधियाना, मंडीगोबिन्दगढ़, जालंधर और खन्ना में हवा गुणवता स्तर को जांचने के लिए अपने मोनिटरिंग स्टेशन लगाए हुए हैं। उक्त उपकरण प्रतिदिन ही हवा के अच्छे -बुरे स्तर के बारे में जानकारी देते हैं। यदि मुख्य मंत्री के शहर पटियाला की बात की जाये तो यहां हवा का गुणवता स्तर (एक्यूआई इंडैक्स) 57 है जो कि संतोषजनक स्तर को दिखा रहा है।

पिछले साल मुकम्मल लॉकडाऊन के अप्रैल महीने दौरान एक हवा का गुणवता स्तर 21 गया था, जो बहुत अच्छा था। इसके अलावा मंडी गोबिन्दगढ़ जो लोहा नगरी के तौर पर मशहूर है और इंडस्ट्री का हब है। यहाँं हवा का एक्यूआई 42 मापा गया है, जो कि हवा के अच्छे स्तर की तरफ इशारा कर रहा है। पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के उपरकरन खन्ना में एक्यूआई 50 दिखाया जा रहा है जो कि हवा का अच्छा स्तर है। जालंधर शहर में हवा की गुणवता का स्तर 59 है, यहां भी हवा का स्तर संतोषजनक है। अमृतसर में हवा का स्तर 76 है, जबकि लुधियाना में एक्यूआई सबसे अधिक 95 है। वैसे इन स्थानों पर भी हवा के स्तर संतोषजनक हैं।

इसके साथ ही थर्मल प्लाटों की तरफ से भी बठिंडा और रोपड़ में अपने उपरकरण लगाए हैं जो कि बठिंडा में हवा गुणवता स्तर 51 और रूपनगर में एयर गुण इंडैक्स 95 दिखाया जा रहा है। पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के कारण सरकार की ओर से लगाई पाबंदियां और वीकऐंड के कारण वातावरण में तबदीली आई है, जिस कारण ही हवा का स्तर ठीक है। मानव की तरफ से अपनी, गतिविधियों को काफी कम किया हुआ है, जिसका प्रभाव वातावरण पर पड़ना लाजिमी है। वैसे उन्होंने कहा कि कई बार मौसम के बदलाव के कारण भी हवा का मानक बदलता रहता है।

हवा का गुणवता स्तर (एक्यूआई)

मंडीगोबिन्दगढ़               42
खन्ना                         50
पटियाला                      57
जलंधर                        59
अंमृतसर                      76
लुधियाना                     95
बठिंडा                         51
रूपनगर                       95

हवा का गुणवता स्तर

0 से 50 अच्छा
51 से 100 संतोषजनक
101 से 200 मद्धम
201 से 300 बुरा
301 से 400 बहुत बुरा
401 से 500 गंभीर

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।