एकता एक्सप्रेस अढ़ाई साल बाद फिर दौड़ेगी पटरी पर

Semi High, Speed, Train, Completed, Soon

सांसद धर्मवीर ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना | Ekta Express

  • बोले- विद्यार्थियों, शिक्षकों, दैनिक यात्रियों तथा कर्मचारियों को पहुंचेगा सीधा लाभ

भिवानी(सच कहूँ न्यूज)। उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा हरियाणा प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों को प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ व हिमाचल प्रदेश से जोड़ने वाली भिवानी-कालका एक्सप्रैस (Ekta Express) आज लगभग अढ़ाई साल बाद कोविड के बाद फिर से शुरू कर दी गई। भिवानी चलने वाली यह ट्रेन हरियाणा की लाईफ लाईन कही जाती है जो प्रदेश के नागरिकों को राजधानी से संबंधित कार्यो को निपटाने के लिए मुख्य गाड़ी कहलाती रही है। भिवानी-महेंद्रगढ़ से लोकसभा सांसद चौ. धर्मवीर सिंह ने रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब है कोविड-19 के दौरान भिवानी से चंडीगढ़ कालका जाने वाली गाड़ी रोक दी गई थी और उसके बाद यह गाड़ी नहीं चलाई गई थी।

Ekta Express

जिसके चलते दैनिक रेल यात्री संघ व अनेक संगठनों व रोहतक व भिवानी के सांसद के समक्ष समस्या रखी गई थी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह व रोहतक के सांसद डॉ. अरिवंद शर्मा ने रेल मंत्री से इस बारे में गुहार लगाई, उसके बाद आज से यह रेल सेवा शुरू हुई है। इस बारे में भिवानी के यात्री रमेश, जयभगवान, महाबीर डालमिया व नरेश कुमार ने बताया कि पिछले अढ़ाई वर्षो के बाद उन्हे यह दैनिक रेल सेवा राजधानी तथा हिमाचल प्रदेश जाने के लिए मिली है। इससे उन्हें अब ना केवल राजधानी व हिमाचल प्रदेश, बल्कि रोहतक, अंबाला, करनाल, पानीपत, कुरूक्षेत्र आदि जिलों से भी जुड़ने का अवसर मिला है तथा उनकी यात्रा सुगम हुई है।

कुछ खामियों की वजह से करीब 6 घंटे में चंडीगढ़ पहुंचेगी गाड़ी

सांसद चौ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि इस रेल सेवा के शुरू होने से विद्यार्थियों, शिक्षकों और दैनिक यात्रियों तथा चंडीगढ़ सचिवालय में जाने वाले कर्मचारियों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि अभी इस रेल सेवा में कुछ खामियां हैं, क्योंकि पहले यह रेलगाड़ी अपने समय अंतराल में पहुंचती थी, लेकिन अब कुछ तकनीकी समस्याएं होने के कारण यह गाड़ी जो 5 घंटों में चंडीगढ़ पहुंचती थी अब यह गाड़ी करीब 6 घंटे में चंडीगढ़ पहुंचेगी। जिससे समय को देखते हुए यह बड़ी समस्या यात्रियों को रहेगी। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री के समक्ष व रेल डिपार्टमेंट के समक्ष यह समस्या रखकर जल्द ही इस गाड़ी की गति को तेज करवाने की कोशिश की जाएगी, ताकि यात्री कम समय में अपने स्थान पर समय पर पहुंच सके।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।