देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से हर वर्ग दु:खी: अरोड़ा

थानेसर में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत

  • कहा, राहुल गांधी की यात्रा के मकसद को हर घर तक पहुंचाएंगें

थानेसर (सच कहूँ ब्यूरो)। कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की थानेसर में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में शुरूआत की गई। थानेसर में फौजी कॉलोनी से अभियान की शुरूआत की गई। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि थानेसर के ग्रामीण क्षेत्र को अभियान के तहत सात जोनों में बांटा गया है, वहीं शहर में भी जोन के हिसाब से अभियान चलाया जाएगा। शनिवार को फौजी कॉलोनी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत की गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर राहुल गांधी द्वारा निकाली गई यात्रा के मकसद को समझाया।

यह भी पढ़ें:– भिवानी के 32 स्कूलों में होगी ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता

कांग्रेसी नेता ने कहा कि किसी भी देश व प्रदेश की सरकार जनता के लिए होती है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार जनता विरोधी कार्य कर रही है। चंद पंूजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार जनता के हितों को खतरे में डालने का काम कर रही है। इसी के चलते हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू की गई है और घर-घर जाकर कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों को राहुल गांधी का संदेश पहुंचाएंगें। इस मौके पर जिला परिषद् सदस्य सुरेश वाल्मिकी किरमच, इंप्रुवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, नरेन्द्र शर्मा निंदी, राजकुमार पिडांरसी, दीना नाथ अरोड़ा, विवेक मेहता विक्की, कृष्ण गुप्ता, विनोद राणा, सुभाष पलवल, स़ुभाष पाली, पृथ्वी तुर्क, मेहर सिंह रामगढ़, निशी गुप्ता, चन्द्रभान वाल्मीकी किरमच, बिमला सरोहा, मीना शर्मा, वीना रंगा, नीलम बडौदा, सतबीर शर्मा, टेक चंद बारना, मा. विरेन्द्र अमीन, कुलदीप हथीरा सहित अन्य मौजूद रहे।

विपक्ष को आगे आकर लोगों की आवाज को उठाना होता है: अरोड़ा

पूर्व मंत्री अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से लगातार लोगों के हित में कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। सत्ता पक्ष जब बेलगाम हो जाए तो विपक्ष को आगे आकर लोगों की आवाज को बुलंद करना होता है। ऐसे ही आज देश में बेरोजगारी व महंगाई के कारण जनता बेहाल है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश सरकार से हर वर्ग दु:खी है। सरकार ने जो वायदे किए थे वो पूरे नहीं किए, जनता के साथ वायदा खिलाफी लगातार की जा रही है। सरकार द्वारा की जा रही वायदा खिलाफी को कांग्रेसजन घर घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगें। राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई यात्रा के मकसद को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

6 फरवरी को एलआईसी व एसबीआई के बाहर प्रदर्शन करेंगे कांग्रेसी

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि एसबीआई व एलआईसी द्वारा अडानी गु्रप की मदद की है और पार्लियामेंट में इसकी जांच की मांग उठ रही है लेकिन सरकार जांच को तैयार नहीं हो रही है। इसके विरोध में 6 फरवरी को एसबीआई व एलआईसी के बाहर सुबह 10 बजे प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लेंगें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।