लोगों के पैसे को बर्बाद करना भाजपा का एकमात्र एजेंडा: कांग्रेस

Extinguishing Hard, Earned, Savings, Agenda, BJP, Congress

नयी दिल्ली (वार्ता):

कांग्रेस ने सीएनजी के कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कड़ी मशक्कत से कमाये गये लोगों के पैसे को बर्बाद करना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एकमात्र एजेंडा है।

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सूरजेवाला ने कल रात सोशल मीडिया पर कहा, “पहले वह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ाकर लोगों की जेब में छेद करते हैं। अब दिल्ली में सीएनजी-पीएनजी की कीमतें भी बढ़ा दी गयी हैं।” उन्होंने कहा, “कड़ी मशक्कत से कमाये गये लोगों के पैसे को बर्बाद करना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एकमात्र एजेंडा है। मोदी जी, बहुत हो चुका।”

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।