हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home देश फेसबुक, इंस्ट...

    फेसबुक, इंस्टाग्राम ने चिनार कॉर्प्स के पेजों को किया ब्लॉक

    Favoritism of Facebook

    श्रीनगर (एजेंसी)। फेसबुक और इंस्टाग्राम ने पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स के पेजों को बंद कर रखा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। 15 कोर को चिनार कोर भी कहा जाता है, जो कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियानों के साथ-साथ अस्थिर नियंत्रण रेखा से संबंधित है। उन्होंने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चला सका है कि चिनार कॉर्प्स के दो सोशल मीडिया पेजों क्यों बंद किया गया है। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने कहा, ‘फेसबुक के समक्ष एक हफ्ते से अधिक समय तक पेजों को बंद करने का मुद्दा उठाया गया है।’ उन्होंने कहा, ‘अभी तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।’ उन्होंने कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज सीमा पर से फैलाए जा रहे झूठ और दुष्प्रचार को रोकने तथा लोगों को कश्मीर घाटी में वास्तविक स्थिति अवगत कराने के लिए बनाए गए थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here