हमसे जुड़े

Follow us

14.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शिखर शिक्षा स...

    शिखर शिक्षा सदन में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

    Miranpur News
    Miranpur News: शिखर शिक्षा सदन में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

    मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Miranpur News: शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मीरापुर में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह बड़े ही गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष राजीव शर्मा, क्राइम इंस्पेक्टर सुनील मिश्रा (मीरापुर) तथा विद्यालय निदेशक द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

    इस अवसर पर जूनियर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं, जिनके विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की हेड गर्ल क्रिस्टी चौधरी एवं हेड बॉय करण धामा को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। वहीं, मिस्टी प्रजापति को ‘मिस ट्रिपल एस’, सुमित कनौजिया को ‘मिस्टर ट्रिपल एस’, तनस्वी वत्स को ‘मिस फेयरवेल’ तथा अयान को ‘मिस्टर फेयरवेल’ चुना गया।

    कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन छात्राएँ रिद्धि गुप्ता, यशवी, इनम्मा एवं अदिला बतूल ने किया। विद्यालय चेयरमैन सुशील शर्मा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान रहने का संदेश दिया। प्रबंधिका शिखा शर्मा ने प्रेरक संबोधन में धैर्य व दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। निदेशक राजेश शर्मा एवं प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ दीं। Miranpur News

    विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थ राजवंशी ने भी उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संगीत शिक्षक जय सिंह की भावपूर्ण प्रस्तुति ने वातावरण को भाव-विभोर कर दिया। अंत में प्रबंध समिति की ओर से गीता शर्मा, राजीव कौशिक एवं वान्या शर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे तथा अंत में जलपान के साथ समारोह का समापन हुआ।

    यह भी पढ़ें:– स्टेम सेल दान के प्रति जागरूकता फैलाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी: डॉ. पीएन अरोड़ा