हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जमीनी समस्याओ...

    जमीनी समस्याओं से दूर रहा केंद्रीय बजट 2026–27: चौधरी राकेश टिकैत

    Muzaffarnagar News
    Muzaffarnagar News: जमीनी समस्याओं से दूर रहा केंद्रीय बजट 2026–27: चौधरी राकेश टिकैत

    किसान-मजदूर और ग्रामीण भारत को बजट से निराशा

    मुजफ्फरनगर (सच कहूँ न्यूज़)। Muzaffarnagar News: किसान संगठन नेता चौधरी राकेश टिकैत ने केंद्रीय बजट 2026–27 को किसान, मजदूर, आदिवासी और ग्रामीण भारत की अपेक्षाओं पर खरा न होने वाला बताया। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, खेती की लागत और कर्ज़ के बोझ से जूझ रहे किसानों के लिए बजट में कोई ठोस पहल नहीं की गई, न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी सुरक्षा मिली। ग्रामीण रोजगार, बेरोज़गारी और मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा पर भी बजट संतोषजनक नहीं है। टिकैत ने चेताया कि बजट का झुकाव एक बार फिर शहरी और कॉरपोरेट हितों की ओर दिखाई देता है, जबकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आदिवासी समाज की मूल समस्याओं को नजरअंदाज किया गया है।

    यह भी पढ़ें:– विदेश भेजने के नाम पर युवती से 17.40 लाख की धोखाधड़ी