श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। समर्थन मूल्य पर उपजों की खरीद का कानून बनाने की मांग को लेकर सोमवार को बंद रहे पंजाब राज्य का असर श्रीगंगानगर में भी देखने को मिला। बंद के चलते पंजाब जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों द्वारा सड़क व रेल मार्ग बंद कर दिए जाने के चलते श्रीगंगानगर भटिंडा मार्ग पर जाने वाली रेल सेवा ठप्प रही वहीं भटिंडा सूरतगढ़ मार्ग पर गाड़ियों की रवानगी का स्थल बदला गया जिसके चलते यात्री लम्बी दूरी की रेल सेवा से वंचित रहे। Sri Ganganagar News
पंजाब बंद का श्रीगंगानगर में दिखा असर! कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
यही हाल सड़क मार्ग का रहा। शाम 4 बजे तक बस सेवा भी पूरी तरह से ठप्प रही। श्रीगंगानगर से चिंतपूर्णी फाजिल्का बठिंडा व डेरा ब्यास जाने वाली बसें श्रीगंगानगर में ही रोकी गई। इसी प्रकार श्रीगंगानगर से अंबाला, ऋृषिकेश मार्ग पर जाने वाली रेल सेवा रद्द रही जिसके चलते रेल कोच यार्ड में खड़े रहे। शाम चार बजे के बाद ही संचालन बहाल हो सका।
सादुलशहर। पंजाब में किसानों के आंदोलन के चलते आज पंजाब बन्द चक्का जाम का असर राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की तहसील सादुलशहर में भी देखने को मिला। पंजाब क्षेत्र के अबोहर से हनुमानगढ़ आने जाने यात्रियों को भारी मुशिकलों का सामना करना पड़ा। सुबह अबोहर से करीब 6 बजे से चलने वाली बसें तो सादुलशहर बस स्टैंड पर 7 बजे पहुंची, लेकिन उसके बाद बसों का आगमण शाम 4 बजे तक ठप्प रहा। बस स्टैंड से द्वारका शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से आये हुए यात्रियों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ा सादुलशहर क्षेत्र पंजाब व राजस्थान का सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहाँ से अबोहर व अन्य दूर दराज इलाकों का आना जाना रहता है। ग्रामीण क्षेत्रों को इस बन्द की जानकारी न मिलने के कारण परेशानी साफ नजर आई। Sri Ganganagar News
विदेशों में भी ईमानदारी की जीती जागती मिसाल बन गए डेरा अनुयायी