अमेरिका में ओमीक्रोन वेरिएंट का खौफ, अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताई चिंता

Omicron variant sachkahoon

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि देश में कोरोना वायरस का ओमीक्रोन वेरिएंट बढ़ना शुरू हो गया है। बाइडन ने व्हाइट हाउस में कहा, ‘यह अब यहां है, यह फैल रहा है और यह बढ़ने जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन ने ओमीक्रोन के प्रसार को रोकने लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ओमीक्रोन के प्रसार का रोकने के लिए प्रशासन द्वारा उठाये कदमों की वजह से यह देश में उतनी तेजी से नहीं फैल रहा है जितनी तेजी से यह यूरोप में फैला है। उन्होंने लोगों से कोविड टीकाकरण कराने का आग्रह किया और कहा कि बुस्टर शॉट प्रभावशाली है।

मलेशिया में कोरोना संक्रमण के 4,262 नए मामले

मलेशिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 4,262 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 27,07,402 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरूवार देर रात तक इस बीमारी से 37 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 31,026 हो गई है।

मंत्रालय की बेवसाइट के अनुसार इस दौरान 4,985 मरीज स्वस्थ हुए। देश में अब तक 2,620,147 लोग बीमारी से ठीक हो चुके है। देश में अभी 56,229 सक्रिय मामले है। इनमें से 383 मरीजों को गहन देखभाल में रखा गया हैं और 198 मरीजों को आॅक्सीजन सपोर्ट में रखा गया है। मलेशिया में गुरूवार को 1,75,511 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया है। देश में अब तक 79.5 फीसदी पात्र आबादी को कोरोना की पहली डोज लगायी गयी हैं जबकि 78.2 फीसदी लोगों को टीके की दोनो डोज दी जा चुकी है।

विश्व में कोरोना संक्रमितो की संख्या 27.28 करोड़ हुई

विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 272,860,151 हो गई है। जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार इस वायरस से अब तक 5,335,758 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर में अब तक 8,588,425,101 लोगों को कोविड टीका लगाया जा चुका है। इस समय अमेरिका. जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है।

अमेरिका में संक्रमण के कुल मामले 50,511,161 तक पहुंच चुके हैं। जबकि अब तक वहां 803,633 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। जर्मनी में 6,709,228 इससे प्रभावित है। वहीं 107,36 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में 11,161, 236 इससे संक्रमित हो चुके है तथा 147,395 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में 8564,979 लोग इससे प्रभावित है तथा 122,156 लोगों की जान जा चुकी है। रूस में संक्रमित की संख्या 9,995,308 हो चुकी है तथा अब तक 288,240 लोगों की मौत हो चुकी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।