बिहार में राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव, आधा दर्जन यात्री घायल

Gaya, Bihar, Unidentified, Sealdah Rajdhani Express, Manpur Junction

गया (एजेंसी )।

सियालदह-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर सोमवार की रात पथराव के बाद अफरातफरी मच गई। इसमें आधा दजर्न यात्रियों के घायल होने की सूचना है। कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा भी रद कर दी। हालांकि, आंशिक मरम्मत के बाद ट्रेन को करीब एक घंटा विलंब से 11.50 बजे रात में रवाना कर दिया गया।

घटना के पीछे की वजह एक दूसरी ट्रेन के यात्रियों का आक्रोश है। दरअसल, इससे पहले गया से हावड़ा जा रही ट्रेन को मानपुर जंक्शन पर एक घंटे से रोककर रखा गया था, क्योंकि पुलिया निर्माण में लगा क्रेन टूट जाने से ट्रैक बाधित था।

यह घटना शाम सात बजे की है। आक्रोशित यात्रियों ने जंक्शन पर पथराव कर दिया। आरपीएफ के पहुंचने पर स्थिति नियंत्रित हुई। इस ट्रेन को ट्रैक क्लीयर होने के बाद रात 12 बजे के करीब चलाए जाने का निर्णय लिया गया।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।